Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरन्यू डेल्ही पब्लिक स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत,अंशिका सिंह ने किया स्कूल...

न्यू डेल्ही पब्लिक स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत,अंशिका सिंह ने किया स्कूल टॉप

खेतासराय (जौनपुर): सीबीएसई बोर्ड द्वारा 15 अप्रैल को घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में न्यू डेल्ही पब्लिक स्कूल सबरहद के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की। परीक्षा परिणाम पूरी तरह सफल रहने से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय की छात्रा अंशिका सिंह ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शाहगंज क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वहीं राहुल विश्वकर्मा ने 93.8 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

न्यू डेल्ही पब्लिक स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत,अंशिका सिंह ने किया स्कूल टॉप

इसके अलावा राहेमिन, विपुल, रेयान, अली अब्बास समेत अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रबंधक कैप्टेन अर्सलान बर्लास, सचिव मिर्ज़ा अज़फ़र बेग तथा प्रधानाचार्य प्रभात पाठक ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों एवं अभिभावकों को दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments