Home Blog Page 105

JAUNPUR CRIME पुलिस मुठभेड़ में 1 गौ तस्कर मारा गया, 01हेडकांस्टेबल हुआ शहीद

0
Jaunpur police encounter: Cow smuggler killed, constable martyred
Jaunpur police encounter: Cow smuggler killed, constable martyred

Jaunpur police encounter: Cow smuggler killed, constable martyred

Jaunpur Crime News जौनपुर पुलिस मुतभेड़ में एक गो तस्कर मारा गया एक हेड कांस्टेबल हुआ शहीद
14 और 15 मई की रात्रि पशु तस्करों ने अपने पिकअप वाहन से जान बुझकर जलालपुर थाने के चौकी प्रभारी पराउगंज प्रतिमा सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों को जान मारने की नियत से बदमाशों ने मारा था टक्कर
जिसमें श्रीमती प्रतिमा सिंह को गम्भीर चोट आने पर उनको ट्रामा सेन्टर वाराणसी में ईलाज के लिए भेज दिया गया।

जिसको लेक्ट पुलिस हरकत में आई और पूरे जनपद में सतर्कता के साथ गौ तस्करों के विरुद्ध चेंकिग अभियान के निर्देश दिये गये इस आदेश के पर 17 मई को प्रभारी निरीक्षक चन्दवक सत्य प्रकाश सिंह द्वारा खुज्झी मोड़ पर अपने फोर्स के साथ चेंकिग किया जा रहा था तभी रात्रि 11.50 बजे आजमगढ़ वाराणसी रोड़ पर आजमगढ की तरफ से गौ तस्कर एक पिकअप में सवार होकर वाराणसी की तरफ जा रहे थे कि रोकने पर जान मारने की नियत से पुलिस फोर्स पर चढ़ाने का प्रयास किया ।


जिसमें चेकिंग कर रहे हे0का0 दुर्गेश कुमार सिंह को टक्कर मारते हुये बदमाश वाराणसी की तरफ भागने लगे । घटना की सूचना पर पहुची पुलिस हो गई जनपद की एसओजी टीम के साथ आस पास के थाने की पुलिस बल द्वारा उक्त पिकअप नं0 UP 65 PT 9227 का पीछा किया तथा गम्भीर रुप से घायल हे0का0 दुर्गेश कुमार सिंह को ट्रामा सेन्टर वाराणसी ले जाया गया । जहां पर इलाज के दौरान आज रात्रि के लगभग 1 बजे डाक्टरों ने हे0का0 दुर्गेश कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया ।

पुलिस ने इस घटना के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 135/2025 धारा 103 बीएनएस विरुद्ध वाहन पिकअप नं0 UP 65 PT 9227 का चालक नाम पता अज्ञात व कुछ नाम पता अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

उक्त पिकअप व गौ तस्करों की तलाश व पीछा करते हुये। पुलिस बल ग्राम ताला बेला थाना चोलापुर जनपद वाराणसी पहुचे जहाँ पर गौ तस्करो ने उक्त वाहन पिकअप नं0 UP 65 PT 9227 को छोड़कर दो मोटर साइकिल पर तीन – तीन बैठकर चन्दवक की तरफ भागने लगे।

थाना क्षेत्र चन्दवक के अन्तर्गत पुलिस टीम पर एक मोटर साइकिल पर बैठे गौ तस्करों दवारा जान मारने की नियत से फायर किया जाने लगा । पुलिस टीम द्वारा आत्म रक्षार्थ जबाबी कार्यवाही में

  1. नरेन्द्र यादव पुत्र हौसिला प्रसाद यादव निवासी रमना चौबेपुर वाराणसी,
  2. गोलू पुत्र संकठा यादव निवासी टड़िया थाना अलीनगर चन्दौली के पैरों में गोली लगी है तथा
  3. सलमान पुत्र मुसाफिर निवासी मुथरापुर कोटवा थाना जलालपुर जनपद जौनपुर को सीने में गोली लगने के कारण गम्भीर रुप से घायल होने पर सीएचसी डोभी बीरीबारी चन्दवक के डाक्टरो द्वारा बेहतर ईलाज हेतु जिला चिकित्सालय जौनपुर रेफर किया गया है । जहां इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया

दुसरे मोटर साइकिल पर बैठे अभियुक्तगण
4.राहुल यादव पुत्र तहसीलदार यादव निवासी तालाबेला थाना चोलापुर जनपद वाराणसी,
5.राजू यादव पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात,
6.आजाद यादव पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात,फरार हो गये।

जिनकी गिरफ्तारी हेतु टीमें लगायी गयी है पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन पिकअप नं0 UP 65 PT 9227 को ग्राम ताला बेला थाना चोलापुर वाराणसी से बरामद कर लिया है ।

होनहार विद्यार्थियों को मोमेंटो और प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मानित

0
होनहार विद्यार्थियों को मोमेंटो और प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मानित
होनहार विद्यार्थियों को मोमेंटो और प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मानित

सीबीएसई बोर्ड में कॉलेज में स्थान प्राप्त करने वाले हुए सम्मानित

खेतासराय(जौनपुर):- सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव, फुलेश में शनिवार को एक भव्य समारोह का आयोजन कर सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन विद्यार्थियों को मोमेंटो और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में कॉलेज स्तर पर स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में सम्मानित होने वालों में हाईस्कूल में सत्यम गुप्ता, कृष्णा सिंह, आदित्य सिंह क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किये। वही इंटरमीडिएट में शिवा साहू, श्रेजल व लकी प्रजापति क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इनको माला पहनाकर मोमेंटो और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा कॉलेज के श्रेयांश मिश्रा, सार्थक बरनवाल, आर्यन मौर्या, अयांश यादव, अर्पित कुशवाहा, साक्षी चौरसिया को विद्यालय प्रबंधक दुर्गेश सिंह ने सम्मानित करते हुए विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास और लगन ही सफलता की कुंजी है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद यादव ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व जताते हुए कहा कि ये विद्यार्थी आने वाले समय में समाज और देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों के योगदान की भी सराहना की। इस सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक, शिक्षकगण और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

बरलास क्रिकेट अकादमी का विधायक ने किया भव्य उद्घाटन

0
बरलास क्रिकेट अकादमी का विधायक ने किया भव्य उद्घाटन
बरलास क्रिकेट अकादमी का विधायक ने किया भव्य उद्घाटन

MLA inaugurated Barlas Cricket Academy with great pomp

  • अब्दुल अज़ीज़ अंसारी पी.जी. कॉलेज परिसर में आयोजित हुआ समारोह

खेतासराय (जौनपुर) 17 मई 2025:- अब्दुल अज़ीज़ अंसारी पी.जी. कॉलेज, मजडीहा, परिसर में स्थापित बरलास क्रिकेट अकादमी का भव्य उद्घाटन शनिवार को शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय खेल विकास एवं युवाओं के सशक्तिकरण को नया आयाम मिला। कार्यक्रम से पूर्व बरलास क्रिकेट अकादमी के कोच अविनाश सिंह ने विधायक को पुष्पगुच्छ भेंटकर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रमेश सिंह ने महाविद्यालय के सचिव मिर्जा अजफर बेग के क्रीड़ा क्षेत्र में किए गए योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह अकादमी क्षेत्र के युवाओं के लिए एक वरदान सिद्ध होगी।

उन्होंने कहा कि आज के वैश्विक परिवेश में हिन्दू-मुस्लिम एकता की विशेष आवश्यकता है, और पहलगाम आतंकी हमले के बाद मुस्लिम समाज द्वारा आतंक के खिलाफ दिखाए गए दृढ़ रुख की उन्होंने भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने युवाओं से जाति-धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी की अपील की। इस अवसर पर पी.जी. कॉलेज की प्रबंधक कहकशां खान, इंटर कॉलेज के प्रबंधक मिर्जा अनवर बेग, इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नौशाद अहमद खान, न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल इमरानगंज के प्रधानाचार्य प्रभात पाठक, प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक तैय्यब, मदरसा इदारा-ए-उलूम-ए-इस्लामिया के नाज़िम मौलाना एजाज़, डॉ. सलीम खान, आमिर सिद्दीकी, डॉ. प्रशांत कुमार, नागेंद्र बहादुर सिंह, विमलेश चंद्र त्रिपाठी, संजय कुमार सिंह, इरशाद अहमद, शाहनवाज अहमद, सतीश कुमार मिश्रा, डॉ. श्रीकांत सिंह, नफीस अख्तर सईदी, जावेद अहमद, दानिश अहमद सिद्दीकी, विवेकानंद द्विवेदी, शाकिर नसीम वास्ती सहित अनेक गणमान्यजन एवं महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन मोहम्मद अतहर खान द्वारा किया गया। अंत में कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनपी उपाध्याय ने मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त किया।

JAUNPUR NEWS 20 पक्की पैमाइश के बाद कानूनगो का मिलेगा वेतन  

0
JAUNPUR NEWS 20 पक्की पैमाइश के बाद कानूनगो का मिलेगा वेतन  
JAUNPUR NEWS

After proper measurement, the Kanungo will get his salary,jaunpur news

JAUNPUR NEWS जौनपुर: सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन पर डीएम जौनपुर दिखे सख्त बदलापुर तहसील सभागार में जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में V कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ की उपस्थिति में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जिलाधिकारी ने गम्भीरता पूर्वक समस्याओं को सुनते हुए सम्बधित अधिकारियो को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये।

 जिलाधिकारी ने समस्त लेखपालों को प्रत्येक गांव में पांच फार्मर रजिस्ट्री बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कानूनगो का वेतन तभी आहरित होगा जब वे एक महीने में न्यूनतम 20 पक्का पैमाइश के कार्य को पूर्ण करेंगे। उन्होंने आईजीआरएस के सन्दर्भ में निर्देश देते हुए कहा कि सम्बन्धित अधिकारी शिकायतकर्ता से सीधा संवाद करें तथा मौके पर जाकर कार्रवाई करने के साथ ही जिओ टैग फोटो भी लगाये। कृषक दुर्घटना बीमा के आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने लेखपालों को कृषक दुर्घटना बीमा योजना के प्राप्त सभी आवेदनों की रिपोर्ट दो दिन के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने हीट वेव के दृष्टिगत फरियादियों तथा अधिकारियों, कर्मचारियों को बचाव करने के निर्देश दिये।

JAUNPUR NEWS 20 पक्की पैमाइश के बाद कानूनगो का मिलेगा वेतन  

जिलाधिकारी ने सभी लेखपालों को निर्देश दिया कि जल जीवन मिशन योजनार्न्तगत जिन परियोजनाओं हेतु भूमि उपलब्ध नही है वहां भूमि हेतु आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कराये। सभी लेखपाल इसकी रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करें। उन्होंने लेखपालों को फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों को गति देने तथा धारा 24 के ऐसे मामले जिनमें पैमाईश होना है, 31 जून तक पूर्ण कर लेने के निर्देश दिये और कहा कि जमीन के संबंध में पैमाइश निष्पक्ष होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी कानूनगों एक महीने में 40 पैमाइश करें, हर गांव में न्यूनतम 5 फार्मर रजिस्ट्री किए जाएं, वरासत के मामले बिना पूर्ण साक्ष्य के निरस्त नहीं किए जाएं। कानूनगो राम विशाल पटेल को वरासत की धाराओं के संबंध में गहन और अच्छी जानकारी पर जिलाधिकारी ने उन्हें अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वरासत के मामलों में संवेदनशीलता बरती जाए, निर्विवाद वरासत के मामले निर्धारित समयान्तर्गत पूर्ण कराएं जाए।इस दौरान तहसील बदलापुर में 125 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 11 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसी प्रकार तहसील सदर के कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में 69 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 05 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।  इसके साथ ही अन्य तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की शिकायतों को सुना गया और कहा गया कि शासन की मंशा के अनुरुप ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।

JAUNPUR ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के जश्न, में बीजेपी ने निकाली तिरंगा यात्रा

0
JAUNPUR ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के जश्न, में बीजेपी ने निकाली तिरंगा यात्रा
JAUNPUR ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के जश्न, में बीजेपी ने निकाली तिरंगा यात्रा

BJP took out Tiranga Yatra to celebrate the success of Operation Sindoor jaunpur

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न, सशस्त्र बलों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, सैकड़ों लोग शामिल हुए

JAUNPUR NEWS जौनपुर : भारतीय जनता पार्टी जौनपुर ने आज भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा निकाली और भारतीय सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता और देशभक्ति का जोरदार प्रदर्शन किया जिसमें सांसद, मंत्री, विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, सभासद और भाजपा कार्यकर्ता युवा और महिलाओं समेत हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।

भाजपा ने यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना और अर्धसैनिक बलों के सम्मान में आयोजित की, साथ ही ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए भी यह यात्रा निकाली गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। तिरंगा यात्रा कलीचाबाद चौराहे पर स्थित महाराणा प्रताप की मूर्ति से शुरू होकर नईगंज तिराहा से होते हुए पालिटेक्निक चौराहा पर पहुंचा वहां से ओलन्दगंज चौराहा से चहारसु चौराहा से होते हुये कोतवाली पहुचा फिर कोतवाली से शब्जी मंडी फिर वहा से शिया कालेज होते हुये साही किला से सद्भावना पुल जोगियापुर से होते हुये कलेक्ट्री कचहरी स्थित विकास भवन के सामने जाकर समाप्त हुई।

समापन स्थल पर मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव ने बोलते हुए कहा कि जब भी युद्ध होता है देश के लोग भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होते हैं इस बार भी हम देश के साथ हैं, यह ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न भी है हमने पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों को खो दिया है. हम उनके साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करना चाहते है।

विशिष्ट अतिथि काशी क्षेत्र के महामंत्री अशोक चौरसिया ने कहा कि आज की तिरंगा यात्रा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने और भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना और अर्धसैनिक बलों को धन्यवाद देने के लिए आयोजित की गई यह यात्रा भारत के सभी राज्यों में निकाली जा रही है।

राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि महिलाओं के लिए, यह गर्व का क्षण है क्योंकि कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर आधिकारिक ब्रीफिंग का सह-नेतृत्व किया इसने कई महिलाओं को प्रेरित किया है।

विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि इस रैली के माध्यम से हम एक स्पष्ट संदेश देना चाहते थे कि हम अपनी भारत माता और भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। तिरंगा यात्रा पूरे देश में आयोजित की जा रही है और इसी तरह भाजपा जौनपुर ने भी भारतीय सेना के सम्मान में जश्न मनाने, उसे प्रोत्साहित करने और उसके प्रति समर्थन दिखाने के लिए इसका आयोजन किया।

विधायक रमेश सिंह ने कहा कि यह किसी भी परिस्थिति में राष्ट्र के साथ खड़े होने की हमारी अटूट प्रतिबद्धता को व्यक्त करने का एक तरीका भी है पहलगाम आतंकी हमला एक दुखद घटना थी जिसने हम सभी को दुखी कर दिया इसकी निंदा न केवल पूरे देश में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी की गई हमें उम्मीद है कि इस ऑपरेशन की सफलता से पाकिस्तान को एक कड़ा संदेश मिला होगा।

विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि सेना के शौर्य को सेल्यूट है 100 आतंकियों को मिट्टी में मिलाया गया पाकिस्तान को मजबूती से जवाब दिया सेना ने पाक को सबक सिखाया पाकिस्तान नहीं माना तो ऑपरेशन सिंदूर चलाकर सेना ने पाकिस्तान के हौसले पस्त किए पहलगाम हमले की पूरी दुनिया ने निंदा की दुनिया को संदेश दिया कोई छेड़ेगा तो छोड़ेंगे नहीं आतंकियों को उनकी करतूत की सजा मिली है।

पूर्व विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद हमने बता दिया था कि अब छोड़ेंगे नहीं भारतीय सेना ने सराहनीय काम किया है पाकिस्‍तान की हर हरकत का जवाब देने के लिए सेना तैयार है

कृपाशंकर सिंह ने कहा कि सरकार देश की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है आतंकवाद एक दिन पाकिस्तान को निगल लेगा। पाकिस्तान को लगा था कि भारत के कंटीले शाही तख्त पर कोई मोम का गुड्डा बैठा है मगर उन सभी की गलतफहमी तब दूर हो गई जब उन्होंने भारत द्वारा पाकिस्तान की निर्ममता से धुलाई देखी।

जिला महामंत्री सुशील मिश्र ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के लोगों को सरकार पर भरोसा और बढ़ गया है पाकिस्‍तान को बहुत समय दिया गया कि वह आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाए, लेकिन पाकिस्‍तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने कहा कि यह रैली भारतीय ध्वज के तहत आयोजित की गई थी न कि किसी पार्टी के बैनर के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, हम भारतीय सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक कर्मियों के प्रति अपना आभार व्यक्त करना चाहतें है हमारे देश के सैनिको ने ऑपरेशन को सटीकता के साथ चलाया जिसमें नागरिकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और केवल आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया।

उक्त अवसर पर पीयूष गुप्ता सुनील तिवारी अमित श्रीवास्तव संतोष सिंह, सुधाकर उपाध्याय, राकेश वर्मा, अजय शंकर दुबे राजेश श्रीवास्तव राजू दादा नरेंद्र उपाध्याय अनिल गुप्ता रागिनी सिंह इंद्रसेन सिंह घनश्याम यादव सिद्धार्थ सिंह, लवकुश सिंह आदि सम्मिलित हुए।

डोनाल्ड ट्रंप के बड़बोले पन के खिलाफ आम आदमी पार्टी का जौनपुर में हल्लाबोल

0
Oplus_131072

Aam Aadmi Party’s uproar in Jaunpur against Donald Trump’s bragging

पाकिस्तान के कायराना हरकत और डोनाल्ड ट्रंप के बड़बोले पन के खिलाफ आम आदमी पार्टी जौनपुर का हल्लाबोल

JAUNPUR NEWS जौनपुर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के कहने पर युद्धविराम करके POK (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) को वापस भारत में शामिल कराने का मौक़ा गंवा दिया।

मोदी सरकार के इस फ़ैसले के विरोध में आज आम आदमी पार्टी जौनपुर ने जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा की अगुवाई में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जोगियापुर फ्लाईओवर पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉक्टर अनुराग मिश्र ने कहा कि मोदी जी जवाब दें, किसके दबाव में आकर सीजफ़ायर का एलान किया। “ऑपरेशन सिंदूर एक-एक भारतवासी के लिए गर्व का क्षण था। इस ऑपरेशन के बाद हम सभी को उम्मीद बंधी कि इस बार सेना पीओके को वापस ले लेगी। हमारी सेना जीत की ओर बढ़ रही थी ,लेकिन बीजेपी की केंद्र सरकार अचानक से सीजफ़ायर का एलान कर देती है।

जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा ने कहा कि इस बार पीओके को वापस भारत में शामिल करने का शानदार मौका था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के कहने पर सीजफ़ायर करके वो मौका गंवा दिया। जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी ने कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बयान दिया है कि ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने से पहले उन्होंने पाकिस्तान को सूचना दी थी कि हम आतंकवादी ठिकानों पर हमला करने जा रहे हैं। आपने इतने संवेदनशील ऑपरेशन के शुरू होने से पहले ही आतंकवादी के पनाहगाह देश पाकिस्तान को सचेत कर दिया। यह भारत माता और सेना के साथ गद्दारी है।महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अनीता मिश्रा ने कहा कि बीजेपी केवल राष्ट्रवाद का फर्जी ढोंग करती है इनके एक मंत्री ने कर्नल सोफिया को आतंकवादी की बहन बताया लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। इनके मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने सेना का अपमान करते हुए भारतीय सेना को मोदी के चरणों में नतमस्तक बताया,उनके विरुद्ध भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई ,इसके उल्टे भारत माता को प्यार करने वाले भारतीय आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जो पीओके को वापस लाने के लिए तथा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं, उन्हीं को इनकी सरकार गिरफ्तार करा रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश अस्थाना ने कहा कि विजय शाह का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने सेना को “चरणों में नतमस्तक” बता दिया,,यही बीजेपी का ‘संस्कार’ है। केराकत विधानसभा अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहां की मोदी जी जब प्रधानमंत्री बने थे तब उन्होंने कहा था कि हम एक सिर के बदले 10 सिर लेकर आएंगे ,लेकिन बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि पहलगाम में जिन आतंकवादियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा वह आज भी मोदी सरकार की गिरफ्त से बाहर हैं, लेकिन मोदी जी अमेरिका के दबाव में आकर एक बार फिर से पीओके वापस लेने का मौका गंवा दिया। व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष एच एन तिवारी ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी देश के लिए नहीं अपने चंद मित्रों के लिए काम कर रहे हैं अंबानी और अडानी का धंधा चलता रहे इसीलिए अमेरिका के दबाव में उन्होंने देश का सौदा किया है,जिसके लिए देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। उक्त कार्यक्रम में ,अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष जफर मसूद,मोहम्मद इस्लाम, नन्दलाल, कमलेश कुमार, उपेन्द्र सिंह, विद्याधर मिश्रा,अनिलधर,बन्दना मिश्रा,बंटी अग्रहरी,सावन कुमार बब्लू ,लाले बिन्द, राहुल बिन्द, लालजी बिन्द, राजाराम बिन्द, मुरली मनोहर ,संजय पाल,आदि उपस्थित रहे ।

Jaunpur News : भूतपूर्व सैनिको का सद्भावना मंच ने किया सम्मान

0
Jaunpur news
Jaunpur news
  • वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह के नेतृत्व में मंच के सदस्यों ने अंग वस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित


Jaunpur News जौनपुर। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सैनिक कल्याण बोर्ड परिसर में शनिवार को सद्भावना मंच और भाजपा नेताओं द्वारा रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों का सम्मान समारोह किया गया। जिसमें भाजपा नेताओं द्वारा भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने न केवल अभियान की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, बल्कि अपने सैन्य अनुभवों को भी साझा किया।
कार्यक्रम के दौरान सैनिकों ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के साहस, रणनीति और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में सैनिकों ने कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और वीरता का परिचय देते हुए मिशन को सफल बनाया।

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में रोहित सिंह भारद्वाज , भूपेंद्र सिंह , सुधांशु सिंह , डॉ कमलेश निषाद , सुरेश अस्थाना , आलोक गुप्ता , डॉ अजय सिंह , विनय सिंह , आशीष सिंह दुर्गवंशी , निखिल सिंह , शरद शुक्ला , प्रमोद कुमार सिंह , शुभम तिवारी , रजत सिंह आदि ने रिटायर्ड मिलिट्री मैन डॉ राजेश कुमार, के के सिंह, बी एन दूबे, कैप्टन अजीत पांडेय, बलराम सिंह, देवेंद्र सिंह, के के दूबे, लाल बहादुर यादव, लाल चंद्र मौर्य, तेज कुमार सिंह, राकेश सिंह, बनारसी यादव, राज बहादुर पाल, अनिल कुमार सिंह, अशोक कुमार, पन्ना लाल को अंग वस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


इस अवसर पर बोलते हुए कई नेताओं ने हाल ही में सैनिकों के खिलाफ प्रयोग किए गए जाति सूचक शब्दों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि “सैनिकों” की कोई जाति या धर्म नहीं होता। वे केवल भारत माता के सच्चे सेवक होते हैं और उनके सम्मान से कोई भी समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” पूर्व सैनिकों ने भी एक स्वर में कहा कि युद्धभूमि में किसी की जाति नहीं देखी जाती, वहां केवल देश के प्रति समर्पण मायने रखता है। उन्होंने अपील की कि सेना का राजनीतिकरण न किया जाए और सैनिकों को जातिगत चश्मे से न देखा जाए। कार्यक्रम के अंत में भारत माता के जयकारों के बीच उपस्थित जनसमूह ने पूर्व सैनिकों के सम्मान में तालियों की गड़गड़ाहट से माहौल को देशप्रेम से सराबोर कर दिया।

खेलो इंडिया यूथ Games 2025 में जौनपुर की आस्था को मिला सिल्वर मेडल 

0
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में जौनपुर की आस्था ने जीता सिल्वर मेडल
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में जौनपुर की आस्था ने जीता सिल्वर मेडल

Aastha of Jaunpur got silver medal in Khelo India Youth Games 2025

JAUNPUR NEWS : जौनपुर की पहलवान खेलो इंडिया यूथ गेम्स 202565 किलो भार वर्ग में उत्तरप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली ,आस्था सिंह ने भार वर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किया है। पांच दिवसीय खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बिहार से सिल्वर मेडल लेकर आज आस्था अपने घर लौटी आस्था सिंह ने बात करते हुए कहा कि कक्षा 7 से ही पढ़ाई में रुचि कम थी तभी से मुझे Wrestling पसंद था।  

आस्था की नियमित प्रैक्टिस को देखकर लगता था की आने वाले समय में इसका इंटरनेशल मेडल निश्चित तौर पर होगा। आस्था की के पिता माधवानंद सिंह और माता मेनका सिंह जो भाजपा की क्षेत्र पदाधिकारी है,दोनों के शानदार मेहनत के परिणाम स्वरूप जौनपुर की बिटिया देश में उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करके आई हैं । आस्था के बड़े पिताजी सच्चिदानंद सिंह बिटिया के जीत से बहुत प्रसन्न हैं । दूसरे बड़े पिताजी जो की हैंडबाल के पूर्व कोच उत्तर प्रदेश पुलिस टीम विवेकानंद सिंह जी वर्तमान ट्रैफ़िक सब इंस्पेक्टर मिर्जापुर में है बिटिया के प्रयास को सराहा है।

ज्ञान कुश्ती स्पोर्ट एकेडमी जौनपुर की पहलवान आस्था आनंद सिंह बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। माता मेनका सिंह भाजपा की महिला कार्यकर्ता है। मूलरूप से आजमगढ़ के मार्टीनगंज ब्लाक के सुरहन गांव की रहने वाली है पिता माधवानंद पुलिस विभाग में दरोगा है। जौनपुर नगर में इनका मकान है 11 मई से 15 मई तक बिहार के पटना ज्ञान भवन में आयोजित हुआ था खेलो इंडिया यूथ गेम्स ।आस्था के चाचा परमानंद सिंह का कहना है कि आनंद परिवार की शान आस्था आनंद एक दिन पूरे विश्व में आनंद परिवार का नाम रोशन करेगी ।बिटिया के शानदार प्रदर्शन में परिवार और जिले में उत्साह का माहौल है ।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय कलापुर के स्मार्ट क्लास की शैक्षिक सामग्री जलकर राख

0
पूर्व माध्यमिक विद्यालय कलापुर के स्मार्ट क्लास की शैक्षिक सामग्री जलकर राख
पूर्व माध्यमिक विद्यालय कलापुर के स्मार्ट क्लास की शैक्षिक सामग्री जलकर राख

शॉर्ट-सर्किट से पूर्व माध्यमिक विद्यालय कलापुर के स्मार्ट क्लास में लगी आग

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कलापुर के स्मार्ट क्लास रूम में शुक्रवार की शाम करीब 4:00 बजे शॉर्ट-सर्किट से अचानक आग लग गई। इस हादसे में स्मार्ट क्लास में रखी दोनों एलसीडी (एक बड़ी और एक छोटी), चटाई, फर्नीचर तथा अन्य शैक्षिक सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि घटना के समय विद्यालय में दरवाजे-खिड़की का कार्य चल रहा था।

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने जब कमरे से धुआं निकलता देखा, तो तत्काल इसकी सूचना विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार मौर्य को दी। उन्होंने तुरंत बिजली की आपूर्ति बंद करवाई और ग्रामीणों की सहायता से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आनन-फानन में कई ग्रामीण मौके पर पहुँच गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक स्मार्ट क्लास का पूरा सामान जल चुका था। प्रधानाचार्य ने बताया कि यह स्मार्ट क्लास राज्य सरकार की डिजिटल शिक्षा योजना के तहत स्थापित किया गया था, जिससे छात्र-छात्राओं को तकनीकी सहायता से पढ़ाई कराई जाती थी। इस नुकसान से छात्रों की पढ़ाई पर असर पड़ सकता है।

पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने वाले अग्रणी नेता थे के. विक्रम राव,विजय प्रकाश मिश्र अध्यक्ष

0
पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने वाले अग्रणी नेता थे के. विक्रम राव,विजय प्रकाश मिश्र अध्यक्ष
पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने वाले अग्रणी नेता थे के. विक्रम राव,विजय प्रकाश मिश्र अध्यक्ष

वरिष्ठ पत्रकार व आई एफ डब्लू जे के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विक्रम राव के निधन पर शोक एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित

जौनपुर। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार के. विक्रम राव के आकस्मिक निधन की सूचना से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर जनपद जौनपुर के पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया। बुधवार को पत्रकार भवन में एक शोक सभा का आयोजन यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन जौनपुर द्वारा किया गया, जिसकी अध्यक्षता यूनियन के जिलाध्यक्ष विजय प्रकाश मिश्र ने की।


शोक सभा में उपस्थित पत्रकारों व गणमान्य व्यक्तियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जिलाध्यक्ष विजय प्रकाश मिश्र ने अपने वक्तव्य में कहा कि के. विक्रम राव न केवल एक निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकार थे, बल्कि पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने वाले अग्रणी नेता भी रहे। उन्होंने हमेशा श्रमजीवी पत्रकारों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने का कार्य किया। उनके नेतृत्व में पत्रकारों की आवाज को मजबूती मिली और कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए। पत्रकारो की सुरक्षा की मांग उठाने वाले पहले पत्रकार और राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।

सभा में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी के. विक्रम राव के साथ बिताए पलों को साझा किया और उन्हें पत्रकारिता जगत का स्तंभ बताया। सभी ने एक स्वर में उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

शोक सभा में जिले के अनेक वरिष्ठ पत्रकार, यूनियन के पदाधिकारी व पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने उनके निधन को पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति बताया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की कामना की।इस अवसर पर जनपद के कानून शिक्षाविद और साहित्यकार डा पीसी विश्वकर्मा के आकस्मिक निधन पर भी दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।


इस अवसर पर सम्पादकव यूनियन के उपाध्यक्ष ,प्रेम प्रकाश मिश्र, डा. यशवंत गुप्ता, राजन मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव, कंचन सिंह, मंगला तिवारी, चंद्रमणि पाण्डेय, संजय उपाध्याय, विनोद विश्वकर्मा, अजीत सिंह सुधाकर शुक्ला, वीरेन्द्र पांडेय, लालबहादुर यादव, संजय शुक्ला, सहित अनेक पत्रकार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महामन्त्री सन्तोष कुमार सोन्थालिया ने किया।