Home Blog Page 106

समूह से होता है महिलाओं का सर्वांगीण विकास : गीता बिंद

0
समूह से होता है महिलाओं का सर्वांगीण विकास : गीता बिंद
समूह से होता है महिलाओं का सर्वांगीण विकास : गीता बिंद

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनी महिलाओं की समस्याएँ, समाधान का दिया आश्वासन

खेतासराय (जौनपुर) विकास खंड शाहगंज सोंधी के सभागार में बुधवार दोपहर राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिंद ने महिला जनसुनवाई शिविर में भाग लिया। उन्होंने महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय ने बाल यौन शोषण के मामलों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक सर्वे के अनुसार बालिकाओं की अपेक्षा बालक अधिक यौन शोषण का शिकार होते हैं। उन्होंने ‘गुड टच’ व ‘बैड टच’ के प्रति बच्चों को जागरूक करने की आवश्यकता बताई।

डिप्टी सीएमओ डॉ. राजीव यादव ने आयुष्मान भारत योजना सहित स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। महिला थानाध्यक्ष श्यामा तिवारी ने महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित जानकारी साझा की।

बाल पुष्टाहार अधिकारी सुरेश यादव, बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय एवं अन्य अधिकारियों ने भी विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। सभी शिकायत पत्रों को सीडीएम (सदर न्यायिक) अर्चना देवी ने संज्ञान में लेते हुए न्याय का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम का संचालन खंड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी ने किया तथा स्वागत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने बुके भेंट कर किया।

इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सूर्यप्रकाश यादव, एडीओ पंचायत संजय यादव, ऑडियो राकेश कुमार, संदीप द्विवेदी, प्रिंकेश कुमार, सचिव मोहम्मद शाहिद, विनोद कुमार, अजय यादव, भोले यादव, बीपीएम सुजीत मौर्य समेत कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

JAUNPUR NEWS :खड़ी ट्रक के अंदर घुसा बाइक सवार, मौके पर हुई मौत

0
Oplus_131072

JAUNPUR NEWS जौनपुर। बुधवार दोपहर जौनपुर लखनऊ मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया सुल्तानपुर रोड स्थित बलुआ मिरशादपुर बाबा परमहंस के गेट के सामने खड़ी टेलर में मोटरसाइकिल सवार जा घुसा जिसके चलते युवक के सिर पर गम्भीर चोट लगने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर जिस ट्रक में बाइक सवार का एक्सीडेंट हुआ उसका नंबर HR 62 A0699 है जिस बाइक से युवक का एक्सीडेंट हुआ वह स्प्लेंडर प्लस नंबरUp44BE5260 है बाबूलाल चौहान के नाम बाइक का रजिस्ट्रेशन दर्ज है।

  • रिपार्ट- श्रावण उपाध्याय

RJ शंकरा आई हॉस्पिटल ने आयोजित किया निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

0

जौनपुर । मड़ियाहूं क्षेत्र के बदौवा गांव में आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल ने बुधवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया। वाराणसी से आई सात सदस्यीय चिकित्सक टीम ने सुबह 8 बजे से दोपहर दो बजे तक शिविर का संचालन किया।

शिविर में 128 मरीजों का नेत्र परीक्षण हुआ। चिकित्सकों ने सभी मरीजों को मुफ्त दवाएं लिखी। जांच में 8 मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या मिली। अस्पताल इन मरीजों का अपने वाहन द्वारा वाराणसी अस्पताल ले जाकर निशुल्क ऑपरेशन करेगा और ऑपरेशन के बाद सभी मरीजो को उनके घर पर भी निशुल्क वाहन द्वारा भेजा जाएगा। साथ ही प्रत्येक मरीज को लेंस भी मुफ्त लगाया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए यह शिविर लाभदायक रहा। मुफ्त इलाज और दवाओं से मरीजों को राहत मिली। ग्राम प्रधान अंकित मिश्रा ने शिविर के आयोजन में सहयोग किया।आर जे शंकरा अस्पताल से आए हुए टीम में कैम्प मैनेजर संदीप सिंह,कैम्प इंचार्ज गणेश,डॉ. श्रुति शर्मा,अंशिका और अखिलेश पांडेय तथा अन्य लोग शामिल रहे।

जौनपुर की बेटी तेजस्वी को CBSE की परीक्षा में  मिले 99.4अंक,IAS बनेंगी  

0
जौनपुर की तेजस्वी ने CBSE की परीक्षा में 99.4 अंक प्राप्त किया ,IAS बनेंगी
जौनपुर की तेजस्वी ने CBSE की परीक्षा में 99.4 अंक प्राप्त किया ,IAS बनेंगी

Tejasvi of Jaunpur scored 99.4 percent marks in CBSE exam, will become IAS

CBSE RESULT 2025 जौनपुर : Umanath Singh Higher Secondary School बारहवीं की छात्रा ने जौनपुर जिले का नाम रोशन किया है मंगलवार को सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट में  तेजस्वी सिंह ने 12वीं की परीक्षा में500 में  497 अंक प्राप्त करते हुए  परचम  लहराया है जानकारी के मुताविक जनपद जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र के सराय डीह गांव निवासी अधिवक्ता अमित प्रताप सिंह की बडी बेटी तेजस्वी ने यह उपलब्धि हासिल कर एक बार फिर लड़कियों का दबदबा कायम करने का कार्य किया है 

छात्रा तेजस्वी ने अपने परिवार के साथ साथ पूरे जिले का नाम रोशन किया है जिसमे उसने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल किया है। इस उपलब्धि पर परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। घर और स्कुल पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। 

गौरतलब हो कि तेजस्वी की मां सुनीता सिंह,बिहार में शिक्षिका हैं,अपनी बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, कि तेजस्वी ने दिन-रात मेहनत की और हमें हमेशा उस पर गर्व रहा है। उसका सपना आईएएस बनना है और वह उसी दिशा में आगे बढ़ रही है।

पत्रकारों  से बातचीत में तेजस्वी सिंह ने कहा कि  मैंने पूरे साल कठिन परिश्रम किया और इस परिणाम से मेरा लक्ष्य आईएएस बनना है और मैं इसके लिए और भी अधिक मेहनत करूंगी। स्कूल के  प्रिंसिपल ने भी तेजस्वी की तारीफ करते हुए कहा, “तेजस्वी शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है। उसने हर विषय में गहरी समझ और मेहनत दिखाई। आज उसने स्कूल और जिले दोनों का नाम ऊंचा किया है। इस संस्थान के सभी शिक्षक और छात्र  छात्राएं गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि हमारे स्कूल की छात्रा अन्य छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणा बनेगी l

JAUNPUR:शकुंतला सेंट्रल एकेडमी के छात्रों का  परचम

0
JAUNPURशकुंतला सेंट्रल एकेडमी के छात्रों का  परचम
JAUNPUR:शकुंतला सेंट्रल एकेडमी के छात्रों का  परचम

Students of Shakuntala Central Academy hoisted the flag IN jaunpur

JAUNPUR NEWS जौनपुर: इंटरमिडिएट एवं हाईस्कूल की सी.बी. एस. ई. बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें सिविल लाइन स्थित शकुंतला सेंटल एकेडमी का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा जिसमे इंटरमिडिएट से विद्यालय के छात्र आदित्य शुक्ला ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, सौम्य चौधरी एव निहारिका पाल ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और इशिका गुप्ता 81.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में हाई स्कूल से विद्यालय के छात्र उज्जवल प्रताप सिंह ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम,

अंशिका यादव और सूर्यांश सिंह ने 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और विवेक यादव ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक अवनीश शुक्ला ,प्रधानाचार्य विजय शंकर दुबे एवं उप प्रधानाचार्या मती अंजना श्रीवास्तवा और अध्यापक अशोक शुक्ला ने सभी छात्रों की भूरि- भूरि प्रसंशा करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं की।

फार्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग

0
फार्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग
फार्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग

स्ववित्रपोषित प्रबंधक महासंघ ने परीक्षा नियंत्रक को दिया ज्ञापन

  • पाच सौ का विलंब शुल्क लगने पर किया कड़ा विरोध

जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्ववित्तपोषित प्रबंधक महासंघ ने परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन देते हुए कहा कि बीएड का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने के साथ-साथ विलंब शुल्क हटा दिया जाए अन्यथा इसके विरोध में आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद परीक्षा नियंत्रक ने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया।

बता दें कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रबंधक महासंघ के अध्यक्ष डॉ दिनेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में प्रबंधकों का समूह परीक्षा नियंत्रक डॉ विनोद कुमार सिंह से मिला और उन्हें ज्ञापन देते हुए बीएड सत्र 24 -25 का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग की है । इसके साथ उसमें जो पाच सौ विलंब शुल्क लिया जा रहा है। उसे तत्काल हटाने के मांग की ।अगर विलम्ब शुल्क लिया जायेगा तो उस पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस बारे में परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौपा। डॉ दिनेश कुमार तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय विलंब शुल्क के नाम पर मनमाना कर रहा है और आए दिन थोड़े दिन ही फॉर्म ऑनलाइन खोलने के बाद उस पर विलंब शुल्क लगाकर कॉलेज और छात्रों से मनमानी वसुली की जाती है। जो बहुत ही गलत है इसके विरोध में प्रबंधकों के साथ छात्र भी आवाज मुखर करने को तैयार है। परीक्षा नियंत्रक डॉ विनोद कुमार सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इस पर विचार विमर्श करके निर्णय लिया जाएगा। डा दिनेश कुमार तिवारी ने कहा नहीं हटाया गया तो प्रबंधक महासंघ की बैठक इसका कड़ा विरोध किया जाएगा , जरूरत पड़ी तो परीक्षा का बहिष्कार किया जाएगा ।जिसकी सभी जिम्मेदारी पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी ।इस अवसर पर अशोक दुबे, संजय यादव ,प्रबुध्दनाथ सिंह ज, एसके मौर्य समेत अन्य प्रबंधक मौजूद रहे।

इडुनिक शोध एवं मनोवैज्ञानिक परीक्षण केन्द्र का हुआ उद्घाटन

0
इडुनिक शोध एवं मनोवैज्ञानिक परीक्षण केन्द्र का हुआ उद्घाटन
इडुनिक शोध एवं मनोवैज्ञानिक परीक्षण केन्द्र का हुआ उद्घाटन

शोध छात्रों के लिए मील का पत्थर साबित होगा शोध केन्द्र- प्रो. राकेश कुमार यादव

जौनपुर। इडुनिक पब्लिकेशन द्वारा इडुनिक शोध एवं मनोवैज्ञानिक परीक्षण केन्द्र की नईगंज मे स्थापना की गई है। शोध केन्द्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. राकेश कुमार यादव के कर-कमलों से सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि ने कहा कि जिस प्रकार ज्ञान का संचय धर्म शास्त्रों, शिलालेखों, पुस्तकों, समाचार पत्र, पत्र पत्रिकाओं, पुस्तकालय एवं संग्रहालय में है उसी प्रकार ज्ञान का विकास शोध, खोज और सूक्ष्म चिंतन से होता रहता है। शिक्षा के विभिन्न संकायों विज्ञान, कला, वाणिज्य, कृषि, साहित्य, अभियांत्रिकी आदि में निरंतर नए ज्ञान का आविष्कार होता रहता है तथा पुराने ज्ञान को परिमार्जित किया जाता रहता है। प्रो. यादव ने आगे कहा कि यह रिसर्च सेंटर शोध छात्र-छात्राओं तथा चौदह वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

शोध छात्र छात्राओं के लिए पुरातन साहित्य उपलब्ध कराना तथा बच्चों की अभिवृद्धि एवं विकास का अध्ययन करने के लिए मनोवैज्ञानिक परीक्षण का प्रयोग करना समय की मांग है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बिहार राज्य सरकार में शिक्षक अभिषेक सिंह ने कहा कि बच्चों की शिक्षा उपभोग के रूप में दी जानी चाहिए निवेश मानकर नहीं। ऐसा करने से आने वाली पीढ़ी को भविष्य बेहतर होगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त पदाधिकारी उत्तर प्रदेश विद्युत कार्पोरेशन के सभाजीत यादव ने किया और कहा कि माता-पिता तथा अभिभावकों को अपने बच्चों को समझने बूझने की आवश्यकता है। बच्चों के शारीरिक, मानसिक, शैक्षिक, सामाजिक विकास में उसकी रुचि का ध्यान रखना चाहिए। इस अवसर पर एआरपी संतोष मिश्रा, ब्रह्मजीत सिंह, रणजीत सिंह ने अपने विचार व्यक्त किया। इससे पूर्व उद्घाटन भाषण इडुनिक रिसर्च सेंटर के संस्थापक डॉ. अरविन्द कुमार यादव दिया। धन्यवाद ज्ञापन राजकुमार यादव ने किया। इस अवसर संदीप गुप्ता, बादल यादव, रंजीत चौहान, भारतेन्दु यादव, लक्ष्य यादव, प्रिंस यादव, अंकुश, विवेक, देवाशीष, हर्षित, अमित आदि उपस्थित रहे।

खेतासराय:अवैध असलहा के आरोप में 4 गिरफ्तार  

0
खेतासरायअवैध असलहा के आरोप में 4 गिरफ्तार  
खेतासरायअवैध असलहा के आरोप में 4 गिरफ्तार  

अवैध असलहा और शांति भंग के आरोप में खेतासराय पुलिस ने किया चार को गिरफ्तार

खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय थाना पुलिस ने जहां अवैध हथियार के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है वहीं शांति भंग करने के आरोप में तीन अन्य व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वार्ड नंबर 10 कोहरौटी निवासी फैय्याज पुत्र धनी को सोमवार को लेदरही नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया है।

उक्त अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी है, जिसमें पूर्व में भी मुक़दमा पंजीकृत है. वहीं झांसेपुर ग्राम में शांति भंग की आशंका पर तीन व्यक्तियों—कामता प्रसाद (38 वर्ष), राकेश कुमार (35 वर्ष), तथा लालमन बिन्द (42 वर्ष) को शांति भंग में दबोच लिया। दोनों अभियानों में प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मो. तारिक अंसारी, शैलेन्द्र कुमार राय, कांस्टेबल अम्बिका यादव, शुभम त्यागी, अनिल कुमार यादव व विनोद कुमार प्रजापति पुलिस टीम में शामिल रहे।

गंगा समग्र की प्रांतीय बैठक में श्रीपति जी को बनाया गया काशी संरक्षक

0

संपर्क और वैचारिक माध्यम से ही कार्यकर्ताओं का निर्माण किया जा सकता है: रमाशंकर जी


जौनपुर। गंगा समग्र, काशी प्रांत की प्रांतीय बैठक अशोका वर्ल्ड स्कूल जमालपुर, जौनपुर में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर गंगा समग्र के राष्ट्रीय मंत्री और वरिष्ठ प्रचारक रमाशंकर जी रहे। वहीं क्षेत्रीय संगठन मंत्री संजय जी और प्रांत संयोजक राकेश मिश्रा उपस्थित रहे। बैठक कुल तीन सत्रों में संपन्न हुआ, जिसमे उद्घाटन सत्र में दीप प्रज्जवलन के उपरान्त बैठक को संबोधित करते हुए गंगा समग्र के राष्ट्रीय मंत्री रामाशंकर जी कहा कि संपर्क और वैचारिक माध्यम से ही कार्यकर्ताओं का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ के दौरान गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न परिस्थितियों में सराहनीय कार्य किया। श्रीमान रमाशंकर जी ने कहा कि हमारे सामने गंगा की निर्मलता बहुत बड़ा प्रमाण है, यह है की प्रदूषण मुक्त गंगा का जल लंबे समय तक लोगों के लिए निश्चित मन से उपयोगी बना रहता है। चाहे वह प्रवाहित जल हो या घर में रखा हुआ हो। उन्होंने कहा कि गंगा की निर्मलता की तरह ही देश की अन्य प्रमुख नदियों की निर्मलता और जल संस्थाओं के स्वच्छता का प्रयास हो रहा है। कहा कि गंगा समग्र राष्ट्रीय स्तर पर छोटी बड़ी नदियों तालाबों कुओं आदि के पुनर्जीवन के लिए काम कर रहा है।
बैठक के दूसरे सत्र को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ प्रचारक श्रीमान संजय जी ने काशी प्रान्त से आये सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की काशी प्रान्त अपने सभी जिले अपने क्षेत्र में प्रवाहित नदियों की अविरलता और निर्मलता बनाये रखने को संकल्पित गंगा समग्र सभी जिलो को पहले सम्पर्क-युक्त फिर कार्ययुक्त और उसके बाद विकसित जिला बनाये। बैठक में कार्यकर्ताओं को वर्षभर के कार्यों के बारे में समझाते हुए एक संकल्प-पत्र (जिला वार्षिक कार्य-योजना) के बारे में उल्लेख किया, जिसमे सभी जिलों में खण्ड/ वार्ड समितियां बनाना, नदियों के तट से 3 से 5 किलोमीटर के गाँव को गंगा ग्राम एवं बस्तियों को गंगा बस्ती बनाना, वार्षिक योजना बनाकर नदियों एवं तालाबों पर कार्य करना, गंगा-आश्रित परिवारों से सम्पर्क करना, वृक्षारोपण के स्थान एवं उसको संख्या निर्धारित करना, 04 मई से 05 जून के तक जन-जागरण मास (वैशाख शुक्ल सप्तमी से ज्येष्ठ शुक्ल दशमी) में आयोजित कार्यक्रमों की सूचि एवं योजना बनाना, इत्यादि पर विस्तृत चर्चा की।
समापन सत्र में क्षेत्रीय संगठन मंत्री जी ने काशी प्रान्त के संरक्षक के लिए श्रीपति सिंह जी के नाम की घोषणा किया तदोपरान्त प्रान्त संयोजक राकेश मिश्रा ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए जोर देते हुए नए कार्यकर्ताओं के नाम की घोषणा किया जिसमे संजय सिंह जिला संयोजक एवं अयोध्या प्रसाद मिश्रा सह संयोजक सुल्तानपुर, अनुराग द्विवेदी सह संयोजक भदोही, राम रसद सिंह सह संयोजक चुनार, राजेश जी पालक प्रयाग विभाग एवं अजय पाल जी को सदस्य प्रान्त शैक्षणिक आयाम बनाया गया।
बैठक में स्कूल के प्रबंधक और जिला संयोजक डा संजीव मौर्या, दिवाकर द्विवेदी, नीलम जी, राज नारायण जी, रणदीप जी, स्वामी आत्मानंद, अवध नारायण जी, जीतेन्द्र जी, साहब लाल जी, उमेश जी, रश्मि सिंह, भृगु नारायण पाठक, अजय सिंह, चन्द्र प्रकाश जी, अम्बरीष जी विभाग संगठन मंत्री, डॉ प्रवीण जी,अशोक कुमार सिंह, डा श्रवण कुमार मिश्रा,अतुल सिंह, मोती मनीष द्विवेदी, दीपक श्रीवास्तव जी, आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद् सह प्रांत संयोजक डा अभिषेक श्रीवास्तव ने किया।उक्त आशय की जानकारी संचार आयाम प्रमुख दीपक श्रीवास्तव द्वारा दिया गया।

जौनपुर की छात्रा श्रेया सिंह का यूपीसीएसटी समर इंटर्नशिप में चयन

0

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बॉयोटेक्नोलॉजी विभाग की प्रतिभावान छात्रा श्रेया सिंह का चयन उत्तर प्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (U.P. C.S.T.) द्वारा आयोजित समर इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए हुआ है। इस उपलब्धि के तहत श्रेया को आईआईटी, आईआईएसईआर, सीएसआईआर अथवा देश के अन्य प्रतिष्ठित विज्ञान शोध संस्थानों में कार्य का अवसर प्राप्त होगा।

यह चयन श्रेया की वैज्ञानिक प्रतिभा, परिश्रम और अकादमिक उत्कृष्टता का परिचायक है। इस अवसर पर विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष एवं बॉयोटेक्नोलॉजी विभाग के प्रोफेसर राजेश शर्मा, डॉ. एस.पी. तिवारी, डॉ. मनीष कुमार गुप्ता सहित अन्य शिक्षकों ने श्रेया को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल बॉयोटेक्नोलॉजी विभाग के लिए गर्व का विषय है, बल्कि अन्य छात्रों को भी अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देगी।
यह सफलता पूर्वांचल विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अनुसंधान को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।