Home Blog Page 210

राजा श्रीकृष्ण दत्त महाविद्यालय में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन पर कार्यशाला आयोजित 

0
राजा श्रीकृष्ण दत्त महाविद्यालय में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन पर कार्यशाला आयोजित 
राजा श्रीकृष्ण दत्त महाविद्यालय में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन पर कार्यशाला आयोजित 

राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन पर कार्यशाला आयोजित 

जौनपुर:राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, के बी० एड० विभाग की ओर से पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० शम्भू राम की अध्यक्षता में कार्यशाला का आरंभ मां सरस्वती के माल्यार्पण,दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। महाविद्यालय के ही गणित विभाग के अध्यक्ष डॉ० आशीष कुमार शुक्ला प्रशिक्षक की भूमिका में रहे। डॉ० शुक्ला ने प्रजेंटेशन तैयार करने की प्रक्रिया पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए उसमें प्रयुक्त होने वाले टूल्स के इस्तेमाल को प्रदर्शन विधि के माध्यम से विद्यार्थियों को बताया।

राजा श्रीकृष्ण दत्त महाविद्यालय में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन पर कार्यशाला आयोजित 

साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि ए० आई० टूल्स के माध्यम से कंटेंट को किस प्रकार से तैयार करके प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सकता है। इसके अंतर्गत उन्होंने चैट जी. पी. टी. की उपयोगिता को भी रेखांकित किया। कार्यक्रम में बी० एड० विभाग की अध्यक्ष डॉ० सुनीता गुप्ता के साथ डाॅ० निशीथ कुमार सिंह, डॉ० राज कुमार यादव, डॉ० राजेश प्रसाद तिवारी, डॉ० सुशील कुमार गुप्ता एवं डॉ० धर्म कुमार साहू सक्रिय भूमिका में रहे। महाविद्यालय के श्री परमजीत विश्वकर्मा तकनीकी सहायक के रूप में उपस्थित रहे।

विधायक ने मटरू के परिवार से मिलकर दिया न्याय दिलाने का आश्वासन

0
विधायक ने मटरू के परिवार से मिलकर दिया न्याय दिलाने का आश्वासन

शाहगंज[ जौनपुर। ] पुलिस अभिरक्षा में हुई मटरू बिंद की मौत पर निषाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी व चौरीचौरा के विधायक श्रवण निषाद और निषाद पार्टी के क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह सोमवार की शाम बड़ौना गांव पहुंचकर मृतक की विधवा और उनकी बेटी से मिलकर घटना की जानकारी ली। विधायक द्वय ने निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को कठोर सजा दिलाने और परिवार की हर सम्भव मदद का भरोसा दिया।


शाम साढ़े छह बजे काफिले के साथ पहुंचे प्रदेश प्रभारी और विधायक पीड़िता के पास जमीन पर ही बैठकर गए। जहां विधवा निन्हका देवी उसकी पुत्री पूजा ने विलाप करते हुए घटना की जानकारी दी। महिला ने बेटी को आखिरी समय पर पिता का दीदार न कराने और पुलिस पर जबरन शव का जिला मुख्यालय पर अंतिम संस्कार कराने का आरोप लगाया। साथ गए रिश्तेदार ने पोस्टमार्टम हाऊस पर सादे कपड़ों में मौजूद पुलिस के लोगों द्वारा बदसलूकी करने और मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। प्रेस प्रतिनिधियों से बात करते हुए प्रदेश प्रभारी श्री निषाद ने कहा कि परिवार और गांव के लोगों ने जिस तरह से घटना के बाबत बताया उससे प्रशासन की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होती है। एसपी से बात करके कोतवाली टीम पर तत्काल ऐक्शन लेने और परिवार को किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा धमकी देने या दबाव बनाने पर कठोर कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने विभिन्न योजनाओं से परिवार की हर सम्भव मदद का भरोसा दिया। विधायक रमेश सिंह ने परिवार को आर्थिक सहायता के रुप में पांच लाख रुपये नगद देते हुए कहा कि बेटी की शादी, परिवार की जीविका चलाने के अलावा जमीन का पट्टा आदि को कराने का आश्वासन दिया।

मटरू बिंद के बेसहारा परिवार को मिले आर्थिक सहायता

0
मटरू बिंद के बेसहारा परिवार को मिले आर्थिक सहायता
मटरू बिंद के बेसहारा परिवार को मिले आर्थिक सहायता

मटरू बिंद की मौत से परिवार हुआ बेसहारा, मिले इंसाफ और आर्थिक सहायता: राकेश मौर्य

शाहगंज [ जौनपुर ] कोतवाली में मटरू बिंद की कथित आत्महत्या के बाद सोमवार की सुबह समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल मृतक मटरू बिंद के घर बढ़ौना पहुंच परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली। अपनी संवेदना व्यक्त कर सांत्वना दी।


घटना की जानकारी देते हुए मृतक मटरू बिंद की पत्नी निनका देवी और बेटी पूजा बिंद ने बताया कि 18 अक्टूबर शुक्रवार को मेरे पिताजी घर से दिन में 12 बजे समान लेने गए थे, वहीं से पुलिस ने पकड़ लिया और रातभर थाने में रखकर मारा पीटा जिससे उनकी मौत हो गई। 19 अक्टूबर को ग्राम प्रधान के माध्यम से थाने बुलाया गया और ये बताया गया कि मेरे पिताजी ने थाने के शौचालय में आत्महत्या कर लिया। प्रधान और गांव वालों के माध्यम से पंचनामा और पोस्टमार्टम कराकर जौनपुर रामघाट पर ही पुलिस की कस्टडी में ही जबरदस्ती अंत्येष्टि करा दी गई। शव को परिवार वालों के देना तो दूर मृतक का अंतिम दर्शन का भी मौका नहीं दिया गया।


घटना के बारे में बताते बताते मृतक मटरू बिंद की पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार वालों ने कहा कि मेरे पिता की पीटने से मृत्यु की आशंका ज़ाहिर की है। कहा हम लोग बेसहारा हो गए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर हमें न्याय चाहिए। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि घटना की जानकारी से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराउंगा।समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।प्रतिनिधि मंडल में जिला उपाध्यक्ष विक्रमजीत बिंद, राजेंद्र यादव, जिला सचिव गुलाब यादव, ज़ीशान खान, रामानंद बिंद,शाहगंज विधानसभा अध्यक्ष मिथिलेश यादव आदि उपस्थित रहे।

रामलीला समिति बड़गांव का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

0
रामलीला समिति बड़गांव का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
रामलीला समिति बड़गांव का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

शाहगंज[ जौनपुर] रामलीला समिति का पुरस्कार वितरण समारोह सोमवार रात संपन्न। सम्मान समारोह में गांव में सुसज्जित पंडालों, भरत मिलाप में निकली शोभायात्रा और झाकियों को पुरस्कार दिए गए। समिति ने दुर्गापूजा, दशहरा और भरत मिलाप के मेले में सहयोग देने वाली सामाजिक संस्थाओं और दानदाताओं को भी सम्मानित किया।इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रीरामलीला समिति के कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।गांव के रामलीला मैदान में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष प्रिंस सोनीगांव में सजे सभी दुर्गापूजा पंडालों समिति को सम्मानित कर पुरुस्कार वितरण किया गया।

कार्यक्रम में रामलीला और मेले के दौरान सहयोग देने वाली सामाजिक संस्थाओं,जन प्रतिनिधियों,दानदाताओं,भजन मंडली, राम रथ के कहारों, समेत पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष प्रिंस सोनी ने कहा कि ग्राम वासियों और कार्यकर्ताओं के योगदान से ही मेला ऐतिहासिक रुप से सफल हो पाया। कार्यक्रम संचालन उमेश अग्रहरि द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ागांव यूथ क्लब के संस्थापक अध्यक्ष रईस अहमद,बबलू इलेक्ट्रीशियन,रामलीला समिति के कोषाध्यक्ष दिलीप अग्रहरि,निलेश मोदनवाल, विजय कुमार अग्रहरी, नागेंद्र बहादुर, विद्युत विभाग की तरफ से अली असद,ग्राम प्रधान सुरेश चंद बिंद,सागर बिना, श्याम नंदू मौर्य, उमा मौर्य, मेला प्रबंधक भीम मौर्य,गणेश मिश्रा,परमहंस पांडे, समेत गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

दूध का बॉयलर फटने से पत्नी की मौत,पति घायल

0

JAUNPUR NEWS: यूपी के जौनपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है खुटहन थाना क्षेत्र के डिहिया गांव में दूध उबालते समय बॉयलर फट गया जिसमें एक महिला का सर् धड़ से अलग हो गया मौत हो गई, मृतका के पति समेत एक और महिला का सिर फट गया। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स, स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंच गई।

हालांकि इन टीमों के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने हालात पर काबू पा लिया था। पुलिस मृतक महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डिहिया गांव के निवासी राजेंद्र बिंद का खुटहन थाने के पास मिठाई की दुकान है , मिठाई बनाने के लिए अपने घर मे दूध खौलाने के लिए छोटे बॉयलर लगाया है। आज सुबह करीब 10 बजे वह दूध खौला रहे थे , इस दरम्यान तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया , बॉयलर के ढक्कन से उसकी पत्नी मनीता बिंद की पत्नी का सिर कटकर धड़ अलग होकर कुछ दूर जा गिरा, वही कुछ दूरी पर बैठी सीता देवी का सर फट गया। इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। 


शाहगंज के क्षेत्राधिकारि अजित सिंह चौहान ने बताया कि आज सुबह थाना खुटहन अन्तर्गत ग्राम डिहिया में बाँयलर फटने से एक महिला की मृत्यु हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गये, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आंख पर पट्टी बांधकर बकरी पालक को चोरों ने की चार पहिया वाहन में पिटाई

0

बकरी पालक को रात में उठा ले गये चोर,तीन घंटे कब्जे में रखने के बाद आंख पर पट्टी बांधकर छोड़े, गांव में भय का माहौल ब्याप्त है

(जौनपुर) जफराबाद थाना क्षेत्र के जमैथा गांव के पाल बस्ती में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है ,गांव के लोग दहशत मे है, इस गांव के लोग भयभीत है सोमवार की बीती रात जमैथा पोखरा पर निवासी दशमू पाल को बोलेरो सवार 4 लुटेरे अपने चार पहिया वाहन में जबरदस्ती भर कर उठा ले गए एक घंटे बाद गाड़ी में ही पिटाई कर के नई गंज बाजार में छोड़ दिए । अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुटने के बाद डरे सहमे पाल जी घर की ओर चल दिए । रास्ता भूल कर सिपाह कि तरफ चल दिए । जोगियापुर पुल पर पहुंचने के बाद होश आया कचहरी की तरफ जाना है तो पुल से नीचे उतरे और किसी तरह से 4 बजे भोर मेंअपने घर पहुंचे।

पाल जी अपने घर के सामने बैठे थे । रात 12 बजे चार पहिया वाहन उनके घर के सामने से दो बार आयी गयी तीसरी बार में इनको अपनी गाड़ी में भर कर जौनपुर शहर की ओर भागे । दशमू पाल पालने और चराने का कार्य करते है । इनके पास 15 से 20 बकरिया है । सड़क के किनारे घर है । जानकारी के अनुसार 12 बजे रात तक जग ही रहे थे । उसके बाद सोने चले गए ।

लेकिन दशमू पाल अभी सोए नहीं थे । घर के बाहर सो रहे थे इतने में एक बोलेरो आई और उसमें से चार लोग उतरे और पाल को जबरदस्ती गाड़ी में भर कर उठा ले गए गाड़ी में पिटाई भी किए चोटे आई है । जेब में रखे पैसे ले लिए । आंख पर कपड़ा बांधकर उतार दिए । आंख खुली तो ये अपने आपको नई गंज बाजार में पाए । डरे सहमे भोर में चार बजे अपने घर पहुंचे । घर पर भारी भीड़ लग गई । पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी कर चोरों की तलाश में जुट गई है ।

बड़े बकायेदार पर आरसी की कार्यवाही होगी, डीएम जौनपुर 

0
बड़े बकायेदार पर आरसी की कार्यवाही होगी, डीएम जौनपुर 
बड़े बकायेदार पर आरसी की कार्यवाही होगी, डीएम जौनपुर 

जौनपुर: जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में उन्होंने स्टांप, राजस्व, परिवहन कर और आबकारी सहित अन्य विभागों की राजस्व वसूली की समीक्षा की। उन्होंने स्टाम्प और बिक्री कर में प्रगति लाने के निर्देश दिए। बिक्री कर में प्रवर्तन की कार्यवाही कम पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त कि और संबंधित अधिकारी को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग के समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि बड़े बकायेदार पर आरसी की कार्यवाही की जाए और दुर्गा पूजा के दौरान अच्छा कार्य करने वाले सभी तहसीलों से 02-02 लाइनमैन को बुलाकर सम्मानित किया जाए। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी स्तर पर लम्बित पुराने मुकदमों की समीक्षा की और अभियान चलाकर निस्तारण करने और कृषक दुर्घटना बीमा में प्रगति लाने के निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए।इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, उपजिलाधिकारी सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।

सरौनी पूरब पट्टी गांव के फर्जी भुगतान की जाँच सात नवम्बर को 

0
सरौनी पूरब पट्टी गांव के फर्जी भुगतान की जाँच सात नवम्बर को 

जौनपुर:सरौनी पूरब पट्टी गांव के फर्जी भुगतान की जाँच की तिथि विस्तारित कर दी गई है 18 जुलाई को जिलाधिकारी के समक्ष ग्राम-सरौनी पूरब पट्टी में एक ही खड़ंजे पर दो बार दिखाकर फर्जी भुगतान के संबंध में ग्राम प्रधान एवं सचिव के विरूद्ध शिकायती पत्र प्रस्तुत किया गया है। जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी ने अवगत कराया है कि अमरजीत यादव पुत्र रामधारी यादव,निवासी-ग्राम-सरौनी पूरब पट्टी, परगना व तहसील-केराकत,जिला-जौनपुर द्वारा

उपरोक्त के क्रम में इस कार्यालय द्वारा 22 अक्टूबर को अपरान्ह 02.00 बजे जांच करने हेतु तिथि निर्धारित की है सदस्य पूर्वांचल विकास बोर्ड, उ०प्र० सरकार अरविन्द सिंह पटेल का 20 अक्टूबर से 22 अक्टूबर  तक जनपद भ्रमण कार्यक्रम आयोजित होने के कारण जाँच तिथि 22 अक्टूबर  को स्थगित करते हुए संशोधित तिथि 07 नवम्बर को अपरान्ह 02.00 बजे जॉच करने हेतु तिथि निर्धारित की जाती है,तथा खण्ड विकास अधिकारी केराकत को निर्देशित किया जाता है कि संबंधित सचिव, ग्राम प्रधान एवं शिकायतकर्ता को अपने स्तर से संसूचित कर दे कि वे ग्राम पंचायत-सरौनी पूरब पट्टी, विकासखंड-केराकत मे पंचायत भवन पर ससमय समस्त अभिलेख साक्ष्यों सहित स्वयं उपस्थित रहें। 

ब्लॉक संसाधन केंद्र शाहगंज में प्रबन्ध समिति अध्यक्ष की संयुक्त संगोष्ठी संपन्न

0
ब्लॉक संसाधन केंद्र शाहगंज में प्रबन्ध समिति अध्यक्ष की संयुक्त संगोष्ठी संपन्न
ब्लॉक संसाधन केंद्र शाहगंज में प्रबन्ध समिति अध्यक्ष की संयुक्त संगोष्ठी संपन्न

ब्लॉक संसाधन केंद्र शाहगंज में प्रधान,प्रधानाध्यापक,प्रबन्ध समिति अध्यक्ष की संयुक्त संगोष्ठी संपन्न हुई।

शाहगंज। जौनपुर। न्यू देल्ही पब्लिक स्कूल सबरहद में में ब्लॉक स्तरीय विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष,ग्राम प्रधान तथा परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं कार्यक्रम अध्यक्ष न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रबंधक श्री मिर्जा अजफर बेग जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके इसके पश्चात खंड शिक्षा अधिकारी शाहगंज श्री बसंत कुमार शुक्ला जी ने स्वागत संबोधन के साथ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। तत्पश्चात समस्त गणमान्य मंचासीन आगंतुकों का माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरैनी की छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्री बसंत कुमार शुक्ला जी के द्वारा कायाकल्प,डीबीटी एवं निपुण लक्ष्य के संबंध में शाहगंज ब्लाक की प्रगति साझा की गई एवम अवगत कराया गया कि शाहगंज ब्लाक में 99% कायाकल्प के कार्य हो चुके हैं और शिक्षा के क्षेत्र में ब्लॉक निरंतर प्रगति कर रहा है ।95% छात्रों का डीबीटी भी हो चुका है और शेष बचे छात्र जिनके आधार नहीं बन पा रहा उनके अभिभावकों से सहयोग की अपेक्षा की गई कि वह अपने बच्चों का आधार बनवाते हुए विभागीय योजनाओं का लाभ उठाएं ।

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा शाहगंज के समस्त टीम एवं एवं अध्यापकों की सराहना करते हुए कहा गया कि शाहगंज जनपद का सबसे बड़ा ब्लॉक है और यहां के शिक्षक अत्यंत क्रियाशील है जिसके कारण बहुत से विद्यालयों ने जनपद स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। इसके पश्चात ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान परीक्षा के टॉप 10 छात्रों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा शील्ड एवं मेडल के साथ पुरस्कृत किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता करने वाली छात्राओं को माल्यार्पण कर पुरस्कृत किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा कार्यक्रम समाप्ति पर समस्त उपस्थित प्रतिभागियों हेतु मध्यान भोजन का प्रबंध किया गया था। खंड शिक्षा अधिकारी श्री बसंत शुक्ला जी के द्वारा समस्त अतिथि एवं ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष महोदय को अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सभा का समापन किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम की मुक्त कंठ से सराहना की गई। इस कार्यक्रम में मंच संचालन श्री प्रशांत कुमार मिश्र जी के द्वारा किया गया तथा व्यवस्था कार्य में श्री अशोक कुमार सोनकर नोडल सबरहद, श्री अशोक कुमार नोडल भादी, श्री ओमप्रकाश वर्मा नोडल रानी मऊ,श्री अनिरुद्ध मौर्य नोडल कोपा, श्री ओम प्रकाश यादव प्रधानाध्यापक कंपोजिट नेवादा,श्री अखिलेश चंद मिश्र प्रधानाध्यापक कंपोजिट नटोली, एवं श्री लोकेश मौर्य सहायक अध्यापक कंपोजिट मनेछा, ए आर पी श्री सुजीत सोनकर, ए आर पी श्री धर्मेंद्र कुमार सिंह,ए आर पी श्री अखिलेश कुमार यादव तथा संपूर्ण ब्लॉक संसाधन कार्यालय स्टाफ का योगदान रहा।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)में उत्कृट कार्य करने वाले सचिव सम्मानित

0
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)में उत्कृट कार्य करने वाले सचिव सम्मानित
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)में उत्कृट कार्य करने वाले सचिव सम्मानित

खेतासराय (जौनपुर) विकास खण्ड शाहगंज सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) 2024 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम विकास अधिकारी विपिन कुमार यादव और ग्राम पंचायत अधिकारी संजय यादव को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। खण्ड विकास अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से उक्त अधिकारियों को सम्मानित करते हुए उनके समर्पण और मेहनत की सराहना की। बीडीओ सिंह ने कहा कि इन अधिकारियों की निष्ठा और कर्मठता से योजना के लाभार्थियों को आवास सुविधा समय पर मिली है। उन्होंने दोनों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त दोनों सचिवों ने अपने नेतृत्व में शत-प्रतिशत प्रधानमंत्री मंत्री आवास पूर्ण कराएं है। इस दौरान सचिव सुजीत कुमार यादव, नरेंद्र गौतम, शिवमूर्ति यादव, भोले यादव, राकेश सिंह, अजीत यादव, हरिश्चंद्र, विनोद, संतोष राजभर, दीपक सिंह आदि उपस्थित रहे।