Home Blog Page 260

NREGA अमृत सरोवर घोटाले में फसेंगे जौनपुर के सैकड़ोअधिकारी,जाँच शुरू   

0
NREGA अमृत सरोवर घोटाले में फसेंगे जौनपुर के सैकड़ोअधिकारी,जाँच शुरू   
NREGA SCAM JAUNPUR

#Hundreds of officers of Jaunpur will be trapped in NREGA’s Amrit Sarovar scam, investigation started

NREGA SCAM JAUNPUR :यूपी के जौनपुर में मनरेगा अमृत सरोवर योजना में फर्जीवाड़ा सामने आया है जिले की नवागत जिला विकास अधिकारी जाँच के बाद कारवाही करेंगी मामला ग्राम पंचायत छांगापुर-का बताया जा रहा है यहाँ प्रथम में निर्मित अमृत सरोवर में मस्टर रोल पर श्रमिकों का फर्जी हस्ताक्षर किये जाने, बिना सेक्टर अधिकारी के सत्यापन के भुगतान हेतु पत्रावली प्रस्तुत करने, के सम्बन्ध में जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी ने अवगत कराया है कि l

मनरेगा अमृत सरोवर पत्रावली में किसी भी स्थान पर ग्राम पंचायत सचिव का मोहर न लगवाने पर तथा मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम के निरीक्षण के समय मस्टर रोल में 26 जुलाई  को 138 श्रमिकों का मास्टर रोल निकलने के बावजूद मौके पर एक भी श्रमिक का न पाए जाने, ग्राम पंचायत जवन्सीपुर में निर्मित अमृत सरावेर के मस्टर रोल पर श्रमिको का फर्जी हस्ताक्षर करने,ग्राम पंचायत जवन्सीपुर मे बिना सेक्टर अधिकारी के सत्यापन के भुगतान हेतु पत्रावली प्रस्तुत करने पर,

तथा ग्राम पंचायत जवन्सीपुर में मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण के समय NREGA मस्टर रोल में दिनांक 26 जुलाई 2024 को 101 श्रमिकों का मस्टर रोल निकलने के बावजूद मौके पर एक भी श्रमिक का न पाए जाने, और मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण के समय परियोजनाओ के सम्बन्ध में पूछे जाने पर समुचित उत्तर न देने पर तात्कालिक प्रभाव से ग्राम विकास अधिकारी, वि०ख० रामनगर  कमलेश सरोज को महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के कार्यों में लापरवाही एवं शिथिलता बरतने के आरोप में मुख्य विकास अधिकारी की संस्तुति के क्रम में निलम्बित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी रामपुर को जाँच अधिकारी नामित किया है।

निलम्बन काल में कमलेश सरोज, ग्राम विकास अधिकारी को नियमानुसार भत्ता देय इस शर्त के साथ होगा कि उनके द्वारा निलम्बन काल में कोई अन्य रोजगार अथवा सेवायोजन का कार्य नहीं किया जा रहा है। इस तर्ज पर अगर जिले भर की ग्रामपंचायत में बन रहे अमृत सरोवर की जाँच हो तो सैकड़ो अधिकारी कर्मचारियो को जेल जाना पड़ सकता है निलम्बन अवधि में श्री सरोज जॉच अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी रामपुर के साथ सम्बद्ध रहेगे।

यह भी पढ़े : JAUNPUR:मंत्री ने तीन और नई सड़को का किया शिलान्यास   

संस्कार भारती शाहगंज के नव निर्वाचित कार्यकारणी की हुई घोषणा  

0
संस्कार भारती शाहगंज के नव निर्वाचित कार्यकारणी की हुई घोषणा  
संस्कार भारती शाहगंज के नव निर्वाचित कार्यकारणी की हुई घोषणा  

#Announcement of newly elected executive of Sanskar Bharti Shahganj

संस्कार भारती शाहगंज के नव निर्वाचित अध्यक्ष रचित चौरसिया ने मीडिया में अपने नई कार्यकारणी की घोषणा  

शाहगंज जौनपुर: संस्कार भारती शाहगंज के नव निर्वाचित अध्यक्ष रचित चौरसिया ने अपने नई कार्यकारणी घोषण मीडिया के सामने की । आप को बता दे कि शाहगंज के वार्षिक योजना बैठक नटराज एवं गुरु पूजन का कार्यक्रम प्रांतीय महामंत्री सुजीत जी श्रीवास्तव, संरक्षक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक, नगर संघचालक की उपस्थिति में नगर के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय प्रांगण में सायं संपन्न हुआ । जिसमें नटराज पूजन, संस्कार भारती के ध्येय गीत एवं नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे चार कला गुरुओं का सम्मान संस्था द्वारा किया गया।


तदुपरांत वर्तमान कार्यकारिणी ने अपना वर्ष पर्यन्त हुए कार्यक्रम एवं आय व्यय प्रस्तुत किया। प्रांतीय अधिकारी के निवेदन पर वर्तमान कार्यकारी को भंग कर नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमे नए अध्यक्ष के नाम का प्रस्ताव कालीचरण और अनुमोदन जय कुमार यादव ने किया। जिसकी स्वीकृति उपस्थित सभी ने ओम के उच्चारण के साथ किया। नए अध्यक्ष के रूप में रचित चौरसिया महामंत्री राजकुमार कसेरा कोषाध्यक्ष प्रवीण बरनवाल बबलू के नाम की घोषणा हुई। इस के बाद अध्यक्ष रचित चौरसिया ने अपने दोनो प्धधिकारियो से विचार विमर्श के उपरान्त अपने नई कार्य करनी की घोषण रविवार को मीडिया के सामने की । जिसमें उपाध्यक्ष शीम प्रकाश अग्रहरि सिम्पू ,मुकेश जायसवाल, पवन तनय ( अदुतिय ) , नीतू मिश्रा, कुसुम जायसवाल, ,प्रचार प्रसार प्रमुख दीपक सिंह पत्रकार , शुभम केसरवानी, विधा संयोजक क्रम में संगीत भुवनेश्वर मोदनवाल, साहित्य जय यादव, चित्रकला संतोष ओम सेठ, प्राचीन कला देवेश जी, भू अलंकरण मुकेश कसेरा विक्की को पद की जिम्मेदारी दी गई हैं । कार्यक्रम का संचालन विरेन्द्र यादव के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नीतू मिश्रा, पूजा, सुनील जायसवाल, कृष्णकान्त, अजेंद्र, श्रवण, अमित, गौरव, नीरज मिश्रा, अश्वनी, संजीव आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : JAUNPUR ACCIDENT में बाईक सवार युवक की मौत

यह भी पढ़े : JAUNPUR:मंत्री ने तीन और नई सड़को का किया शिलान्यास   

JAUNPUR ACCIDENT में बाईक सवार युवक की मौत

0
JAUNPUR ACCIDENT में बाईक सवार युवक की मौत
JAUNPUR ACCIDENT में बाईक सवार युवक की मौत

#Bike riding youth dies in jaunpur accident

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार युवक की मौत,सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धीकपुर में हुई घटना

  • परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है,मामले को लेकर पुलिस सीसीटीवी फुटेज से छानबीन मे जुटे

JAUNPUR ACCIDENT NEWS जौनपुर । सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धीकपुर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सीसीटीवी कैमरे के सहारे घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। उधर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना को लेकर गाँव मे मातम पसर गया।

जानकारी के अनुसार डाल्हनपुर गांव निवासी हरिश्चंद्र यादव का 33 वर्षीय पुत्र कन्हैया यादव शनिवार की रात किसी कार्य बस शहर में गए हुए थे। रात में 10:30 बजे के बाद कामकाज को निपटाकर घर लौट रहे थे । वह 11 बजे के करीब जैसे ही वह सिद्धीकपुर मां दुर्गा विद्यालय पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे थे। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे वाहन की टक्कर से उनका सर फट गया शरीर में गंभीर चोटे आई । बाइक छात्रिग्रस्त हो गई। वह घायल अवस्था में सड़क के किनारे पड़े थे, लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस व अन्य लोगों ने एंबुलेंस से उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने कन्हैया को मृत घोषित कर दिया। कन्हैया की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार की अपराह्न मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में कन्हैया का पोस्टमार्टम कराया गया ।इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

उधर पुलिस घटना कैसे घटी कारण का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज तलाशने में जुट गई ।वहीं पर परिजनों के कुछ सदस्यों ने साजिशन हत्या की आशंका व्यक्त की है। हालांकि जांच पड़ताल से सही मामला सामने आ जाएगा । घटना से गांव में मातम पसर गया। लोगों ने परिजनों को सांत्वना देने में जुट गए। मृतक कन्हैया यादव अपने पीछे बीवी व तीन बच्चे छोड़ गए। बीवी आरती का रो रो कर बुरा हाल है । वही बच्चो ने गमगीन आंखों से अपने पिता को परिजनो से पूछ रहे थे।

यह भी पढ़े :JAUNPUR:मंत्री ने तीन और नई सड़को का किया शिलान्यास   
यह भी पढ़े : शिराज ए हिन्द डॉट काम ने समाज में विशिष्ट कार्य करने वालो का किया सम्मान   

शिराज ए हिन्द डॉट काम ने समाज में विशिष्ट कार्य करने वालो का किया सम्मान   

0
शिराज ए हिन्द डॉट काम ने समाज में विशिष्ट कार्य करने वालो का किया सम्मान
शिराज ए हिन्द डॉट काम ने समाज में विशिष्ट कार्य करने वालो का किया सम्मान

#Shiraz-e-Hind.com honored those doing special work in the district in jaunpur

पत्रकारों को खबरों की प्रमाणिकता पर विशेष ध्यान देना चाहिए: जगदीश राय 

JAUNPUR NEWS जौनपुर। रविवार को नगर जनक कुमारी इण्टर कालेज के हाल में शिराज ए हिन्द डॉट काम द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह व सामाजिक परिप्रेक्ष्य में सोशल मीडिया का योगदान विषय पर गोष्ठी आयोजित की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जफराबाद के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय रहे, अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने किया। इस कार्यक्रम में अलग अलग क्षेत्रो में विशिष्ट कार्य करने वाले दस लोगो का सम्मान किया गया। 


गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए पूर्व मन्त्री एवं जफराबाद के विधायक जगदीश नारायण राय ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से खबर त्वरित गति से जनता तक पहुंच रही है लेकिन वेब पोर्टल के पत्रकारों को खबरों की प्रमाणिकता पर विशेष ध्यान देना होगा। क्योंकि जरा सी गलती से समाज पर उसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है।


पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने कहा कि पत्रकार दिन रात मेहनत करके खबरों को हम लोगो तक पहुंचाते है ऐसे में सरकार और समाज को पत्रकारों का भी ध्यान रखना चाहिए। विशिष्ट अतिथि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के एचओडी डा0 मनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया की बढ़ती लोकप्रियता, उपयोगिता,और दुष्प्रभाव पर विस्तृत जानकारी सदन में रखा। 


कांग्रेस नेता व के-संस के अधिष्ठाता विकेश उपाध्याय विक्की ने पत्रकारों के दर्द को बखूबी पेश करते हुए कहा कि पत्रकार समाज के लिए हमेशा कलम के माध्यम लड़ाई लड़ता है इसके बाद भी इज्जत से नवाजा नही जाता है उन्होने सदन में मौजूद विधायक जगदीश राय से अनुरोध किया कि आप पत्रकारों के हित के लिए सरकार से एक सम्मान जनक मानदेय दिलाने के लिए अनुरोध किया।  


नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष दिनेश टण्डन, गांधी स्मारक पीजी कालेज समोधपुर प्रो0 डॉ राकेश कुमार यादव ,माध्यमिक शिक्षक संघ के संरक्षक रमेश सिंह, टीडीपीजी कालेज के पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, जनक कुमारी इण्टर कालेज के प्रिंसपल जंगबहादुर सिंह, सपा नेता विकास यादव, पत्रकार अब्दुल हक अंसारी ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की शुरूआत गुगल गर्ल वैष्णवी श्रीवास्तव ने सरस्वती बंदना से किया तथा काव्यपाठ प्राथमिक शिक्षक राकेश सिंह ने किया। अतिथियों का स्वागत शिराज ए हिन्द डॉट काम के संरक्षक पूर्व कर्मचारी नेता राकेश श्रीवास्तव ने किया। 


इस मौके पर समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए संजय सेठ जेब्रा, बिट्टू किन्नर, इं0 कृष्णकुमार जायसवाल,अनुज विक्रम सिंह, शिक्षा के क्षेत्र से नूपुर श्रीवास्तव, राकेश सिंह, पत्रकारिता के क्षेत्र से बरिष्ठ पत्रकार लोलारक दुबे, कैलाश सिंह और प्रमोद जायसवाल को अतिथियों ने अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 


अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान संस्था के डारेक्टर आलोक श्रीवास्तव व सम्पादक राजेश श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर शिक्षक नेता सुधाकर सिंह,उवर्षी सिंह,समाजसेवी अनिल गुप्ता, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र वीर विक्रम बहादुर सिंह, यूटा जिलाध्यक्ष संजय सिंह,आयरमानिस ढाबा के बेलाल अहमद समेत भारी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़े : JAUNPUR:मंत्री ने तीन और नई सड़को का किया शिलान्यास   

JAUNPUR:मंत्री ने तीन और नई सड़को का किया शिलान्यास   

0
JAUNPURमंत्री ने तीन और नई सड़को का किया शिलान्यास   
JAUNPURमंत्री ने तीन और नई सड़को का किया शिलान्यास   

#Minister laid the foundation stone of three more new roads in jaunpur

JAUNPUR NEWS : सदर विधान सभा विकास के पथ पर जनपद जौनपुर को तीन और सड़को की मिली सौगात राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चन्द्र यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र में विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि योजनान्तर्गत तीन नई सड़को का और ग्राम टिकरी कला में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम से एक गेट  का रविवार को  शिलान्यास किया। 

जिसमे नगर क्षेत्र में बाबा बरीनाथ मठ JAUNPUR से बोदकरपुर मार्ग से मोहम्मद हसन के दुकान तक दोनो तरफ नाली और इंटरलॉकिंग टाइल्स का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस मार्ग के निर्माण में अनुमानित लागत 16.97 लाख रुपए हैं। इस मार्ग के शिलान्यास के साथ साथ बोदकरपुर मार्ग पर खेल मंत्री द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। इसी क्रम में विकासखंड शाहगंज मे ग्राम सभा चकमारुफपुर में नरसु बिंद व राजदेव बिंद के घर से लालचंद प्रजापति के घर होते हुए तिजोरी बिंद के घर तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास गया। इस मार्ग के निर्माण की अनुमानित लागत 10.57 रुपए है।

 इसी क्रम में विकासखंड शाहगंज के अंतर्गत ग्राम सभा बरगांव में पिच रोड से डॉ वीरेंद्र सिंह व अजय सिंह के घर से लल्लन सिंह एवं अजीत सिंह के घर तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास गया।जिसकी अनुमानित लागत 17.67 लाख हैं।

इसी क्रम में विकासखंड शाहगंज के अंतर्गत ग्राम सभा टिकरी कला में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से गांव के मुख्य द्वार पर एक गेट का निर्माण कार्य भूमि पूजन व शिलान्यास मा0 राज्यमंत्री जी द्वारा किया गया। इस मुख्य द्वार को बनाने में लगभग 12 लख रुपए खर्च होंगे।  राज्यमंत्री  गिरिश चंद्र यादव जी ने कहा कि वर्ष 2017 में हमारी सरकार बनी और आप लोगों के आशीर्वाद से इस क्षेत्र से मुझे विधानसभा में जाने का अवसर मिला जिस विश्वास के साथ आप लोगों ने विधानसभा में मुझको भेजा है उस विश्वास में मैं कभी कमी नहीं आने दूंगा। मैंने पिछले 7 साल से इस क्षेत्र में विकास की बहुत सी योजना लाई है। बड़ी-बड़ी सड़के बनवाई गई है हमारे क्षेत्र में कोई ऐसा गांव नहीं हैं जहां कोई न कोई विकास कार्य न हुआ हो।  शिलान्यास कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रतिनिधि अजय सिंह, मिडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, सभासद मनीष देव, रविंद्र सिंह दादा ,राधे पाल, दुर्गेश सिंह, धर्मेन्द्र मिश्र, प्रशांत सिंह, पुष्पेन्द्र त्यागी और सचिन पाण्डे मौजूद रहे।

यह भी पढ़े :RAPE UPDATE:जौनपुर की छात्रा से गैंगरेप की खबर झूठी 

तम्बाकू सेवन से 40 तरह के कैंसर होते है, 25 अन्य बीमारियां    

0
तम्बाकू सेवन से 40 तरह के कैंसर होते है, 25 अन्य गंभीर बीमारियां    
तम्बाकू सेवन से 40 तरह के कैंसर होते है, 25 अन्य गंभीर बीमारियां    

टी0बी कैंसर जैसी बिमारियों को आमंत्रित करता है तम्बाकू का सेवन

  • #Tobacco consumption causes 40 types of cancer and 25 other serious diseases.




JAUNPUR NEWS जौनपुर : तम्बाकू सेवन से 40 तरह के कैंसर और 25 अन्य गंभीर बिमारियों होती है तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत एक हेल्थ प्रोफेसनल प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागर कक्ष में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमे जनपद के समस्त राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आर0बी0एस0के0) टीम के चिकित्साधिकारी (बी0डी0एस0 एवं आयुष चिकित्साधिकारी) द्वारा प्रतिभाग किया गया।


चिकित्सा अधिकारी  द्वारा बताया गया कि तम्बाकू, बीड़ी और सिगरेट के सेवन से टी0बी0, कैंसर सहित तमाम बीमारियाॅ शरीर को जकड़ लेती है। इनके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बेहद कमजोर पड़ जाती है। जिससे व्यक्ति कई तरह की बीमारियों से पीड़ित हो जाता है और इन बीमारियो से उसकी जान भी चली जाती है। डा0 राजीव कुमार जिला नोडल अधिकारी, जिला तम्बाकू नियंत्रण जौनपुर ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को तम्बाकू से दूर रहने के लिये याद दिलाना और जो इस कि लत में है, उन्हें इसके सेवन से होने वाले गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक कर इलाज के लिये प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि तम्बाकू पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य के लिये बेहद हानिकारक होता है।
               क्षेत्रीय समन्वयक दिलीप पाण्डेय ने जनपद में तम्बाकू नियंत्रण कानून कोटपा-2003 के समस्त धाराओं के प्रभावी क्रियान्वयन करने इसकी विभिन्न धाराओं पर चर्चा की, धारा 4-सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध है 200 रूपये तक का जुर्माना हो सकता है। धारा 5-तम्बाकू उत्पादों के प्रत्यक्ष विज्ञापन पर प्रतिबंध। धारा 6 (क)-18 वर्ष के कम आयु के नाबालिगों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध। धारा 6 (ख)-शिक्षा संस्थान के 100 गज के भीतर तंबाकू उत्पादों की बिक्री दण्डनीय है। उक्त के उल्लंघन की दशा में विधिक कार्यवाही का विधान है।


               डा0 बी0सी0 पन्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि  तम्बाकू के सेवन से लाखों लोगों की मौत हो रही है। उन्होनें धूम्रपान से होने वाले नुकसान पर चर्चा की एवं लक्षणों को बताया जैसे-बिना किसी वजह के उदास महसूस करना, गुस्सा आना या परेशान, काम में ध्यान न लगा पाना, उच्च रक्त चाप का होना, भूख न लगना, नींद न आना। तम्बाकू से दूर रहने के उपाय पर चर्चा में बताया कि व्यक्ति को इसकी जद से निकलने के लिये चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिये। चिकित्सकीय की निगरानी में उपचार करायें। इलाज के दौरान व्यक्ति की सबसे ज्यादा मजबूत इच्छाशक्ति की जरूरत होती है। साथ ही योगा और सुबह-शाम को टहलने चाहिये साथ ही सभी लोगों को संकल्प लेना चाहिये कि तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, खैनी, पान-मसाला से दूर रहेंगे। उक्त कार्यशाला में जिला कार्यक्रम प्र्रबंधक एन0एच0एम0 सत्यव्रत त्रिपाठी एवं एन0सी0डी0 सेल के समस्त कर्मचारी/अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जय प्रकाश गुप्ता एफ0एल0सी0 ने किया।

वृक्षारोपण उत्सव के तहत दो हज़ार पौधों का एक दिन में किया गया पौधरोपण

0

अधिकतम पेड़ लगाने से प्रकृति का संतुलन होगा ठीक : धनंजय सिंह

खेतासराय(जौनपुर):- वृक्षारोपण उत्सव सप्ताह (उन्नीस जुलाई से पचीस जुलाई तक)के अन्तर्गत व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन कर पूर्व सांसद धनंजय सिंह और एम एल सी बृजेश सिंह प्रिंसू द्वारा किया जा रहा है जिसकी कड़ी में बुधवार को मानीकला,धौरईल,सन्दहां,इटौरी समेत अन्य ग्राम में स्कूल और मैदान में लगभग दो हज़ार से अधिक पौधरोपण कराया गया।


उक्त कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व सांसद धनंजय सिंह व एम.एल.सी. प्रिंसू सिंह संयुक्त रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान पौधारोपण करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि वेदों में वृक्षों की महत्ता बताई गई है, 10 कुओं के बराबर एक बावड़ी और 10 बावड़ी के बराबर एक सरोवर, 10 सरोबर के बराबर 1 पुत्र और 10 पुत्रों के बराबर एक वृक्ष है यह मान्यता हमारे वेद मंत्रों में भी है। व्यक्ति के जीवन में पुत्र रत्न प्राप्ति का अपना महत्व है, लेकिन वृक्षों को अलग प्रकार से ही पूजा गया है और हमारी संस्कृति तो कदम-कदम पर पेड़, पत्ते में परमात्मा के वास की जो भावना है वह हमारे कण-कण में है। आज से लगभग 100 साल पहले जगदीश चंद्र बसु को लंदन में नोबल पुरस्कार मिला था, इस दौरान उनसे कहा गया कि पौधों में प्राण है, जिसे उन्होंने सिद्ध करके भी बताया। एम.एल.सी. प्रिंसू सिंह ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम तहत जो अभियान चलाया जा रहा है, यह बहुत ही सराहनीय है और आने वाले समय मे इसका महत्व समझ मे आएगा। व्यक्ति को अपने और अपने आने वाली पीढ़ियों के सर्वोत्तम भविष्य के पौधरोपण करना चाहिए एयर मनुष्य अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए।इस दौरान प्रमुख रूप से जे पी सिंह,बल्लर सिंह,अनिल सिंह ,प्रधान अरशद,प्रधान इश्तियाक़,अब्दुल्लाह उर्फ़ डंपी,साकिब,आसिम आदि उपस्थित रहे ।

एम्बुलेंस प्रभारी ने किया औचक निरीक्षण, दिया निर्देश

0

खेतासराय(जौनपुर):- एम्बुलेंस सेवा 108 व 102 को जिला प्रभारी ने औचक निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने आवश्यक निर्देश भी दिया। जिला प्रभारी विकास कुमार यादव ने बताया कि विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के पी.एच.सी. सोंधी की एम्बुलेंस 108 व 102 का औचक निरीक्षक किया गया। जिसमें एम्बुलेंस कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि 108 हॉटस्पॉट से रहे, कही की घायल या दुर्घटना की सूचना मिलने पर तत्काल घटना स्थल पर पहुँचकर घायल को उपचार हेतु अस्पताल ले जाएं ताकि घायल का समय से उपचार हो सके। इस दौरान एम्बुलेंस में मेडिकल इक्वमेंट के यूज के बारे में विस्तार बताया। निरीक्षण टीम के साथ प्रोग्राम मैनेजर राहुल सिंह भी मौजूद रहे।

कयार गोली कांड में तीन बदमासो ने कोर्ट में किया सरेंडर,पुलिस ने भेजा जेल

0

कयार गोली कांड में तीन बदमासो ने कोर्ट में किया सरेंडर ,पुलिस ने भेजा जेल

  • #Three miscreants surrendered in court in Kayar shooting case, police sent them to jail

 जौनपुर :30 जुलाई को कयार गांव गोली कांड का पुलिस ने किया खुलासा में थाना सरायख्वाजा अन्तर्गत ग्राम कयार में कुछ बदमाशों द्वारा अब्दुल्ला पुत्र स्व0 एजाज अहमद को गोली मार दी गई थी, जिनकी मौके पर मृत्यु हो गई थी, प्राप्त तहरीर के आधार पर पांच नामजद अभियुक्तों के विरुध्द मुकदमा पंजीकृत किया गया, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था। प्रकरण के सम्बन्ध में परमानन्द कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि।

https://twitter.com/jaunpurpolice/status/1819748066708107400

-02 अगस्त  को तीन अभियुक्त अनुज यादव, जितेन्द्र यादव व राकेश यादव ने  न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। जहां से तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।

JAUNPUR:धौरईल गांव में फीडर स्थापित 

0
JAUNPURधौरईल गांव में फीडर स्थापित 
JAUNPURधौरईल गांव में फीडर स्थापित 

#Minister inaugurated new transformer installed in Songar sub power station and Dhaurail village feeder.

JAUNPUR NEWS जौनपुर :शनिवार को विधानसभा सदर के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र सोगर मे 33 /11 के. वी. विद्युत उपकेंद्र सोगर सब स्टेशन पर 5MVA नया परिवर्तक (ट्रांसफार्मर) स्थापित कराकर धौरइल फीडर का उद्घाटन राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव द्वारा पूजन व फीता काट कर किया गया। राज्यमंत्री  गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि सोगर सब स्टेशन पर इस 5 MVA  के नए परिवर्तक लग जाने के साथ साथ ६५ खम्भे की नई लाइन बिछाई गई हैं जिससे १५ गांवो को लाभ मिलेगा और सब स्टेशन पर लोड की समस्या भी कम होगी। और ग्राम वासियों को बिजली की समस्या निजात मिलेगा।इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना, अधिशासी अभियंता, अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्र, मनीष श्रीवास्तव, राजकेसर पाल, राजु दादा, श्यामबाबू यादव, प्रशांत सिंह दीपक, मनीष गुप्ता, नीरज राय आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : RAPE UPDATE:जौनपुर की छात्रा से गैंगरेप की खबर झूठी