Home Blog Page 263

शिक्षकों की हुंकार से गूँजा जौनपुर का  कलेक्ट्रेट परिसर  

0
शिक्षकों की हुंकार से गूँजा जौनपुर का  कलेक्ट्रेट परिसर  
शिक्षकों की हुंकार से गूँजा जौनपुर का  कलेक्ट्रेट परिसर  

संयुक्त मोर्चा ने अपनी जायज मांगों को लेकर डिजिटलाइजेशन के खिलाफ मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के बहाने दिखाई अपनी ताकत


जौनपुर। शिक्षकों की हुंकार से गूँजा जौनपुर का  कलेक्ट्रेट परिसर  08 जुलाई से प्रदेश सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों में सभी पत्रावलियों के डिजिटल करने व उपस्थिति ऑनलाइन करने का आदेश हुआ है, जिसको लेकर सभी शिक्षक संघ भारी विरोध के साथ आंदोलनरत रहे हैं, लेकिन सरकार की निरंकुशता को देखते हुए प्रांतीय स्तर पर सभी शिक्षक संघ, शिक्षा मित्र संघ, अनुदेशक संघ, और कर्मचारी संघों ने एक साथ आकर ” शिक्षक, शिक्षामित्र,अनुदेशक, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा उ0प्र0″ के बैनर तले एकजुट होकर संघर्ष का एलान किया है जिसके क्रम में आज माननीय मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया गया।

संयुक्त मोर्चा के संयोजक द्वारा बताया गया कि हमारी मांग है कि सरकार बिना शर्त ऑनलाइन उपस्थिति आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त करे, शिक्षक कर्मियों को 30 ई.एल., हाफ डे सी.एल, एवं प्रतिकर अवकाश प्रदान किया जाए,समस्त शिक्षक कर्मचारी की पुरानी पेंशन बहाल की जाए, वर्षों से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण किया जाए शिक्षामित्र अनुदेशक को नियमित किया जाए व उन्हें सम्मानजनक मानदेय दिया जाए परिषदीय शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यो से दूर रखा जाए। उपरोक्त मांगों के संदर्भ में शिक्षक संगठन लंबे समय से संघर्षरत है लेकिन सरकार की हठधर्मिता व शिक्षकों के प्रति उसकी असंवेदनशीलता के कारण कोई भी निष्कर्ष नहीं निकलता देख संयुक्त मोर्चा ने इसबार आर-पार के संघर्ष का मन बना लिया है और यदि सरकार आज के ज्ञापन के पश्चात भी अपने आदेश को वापस नहीं लेती है तो तय कार्यक्रम के तहत आगामी 29 जुलाई को महानिदेशक स्कूली शिक्षा कार्यालय लखनऊ पर प्रदर्शन/घेराव किया जाएगा।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर के दो बजे के पश्चात शिक्षक शिक्षिकाएं कलेक्ट्रेट में इकट्ठा होने लगे, तीन बजते-बजते पूरा कलेक्ट्रेट परिसर हजारों शिक्षकों के हुजूम से खचाखच भर गया, पूरा कलेक्ट्रेट परिसर शिक्षकों के गगनभेदी नारों से गूंजने लगा, संयुक्त मोर्चा के बैनर तले भारी संख्या में हजारों हजार शिक्षकों के इकट्ठा होने से पूरे कलक्ट्रेट में चर्चा का विषय बना रहा।

इस अवसर पर संयुक्त मोर्चा के संयोजक प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह , पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ अतुल प्रकाश यादव, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 के जिलाध्यक्ष अनिल यादव, अटेवा के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह, टीएसटीसी जिलाध्यक्ष अरविंद यादव,विशिष्ट बीटीसी वे.ए. के जिलाध्यक्ष राममूर्ति यादव, यूटा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पी.एस.पी.एस.ए जौनपुर जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, उ प्र प्रा.शि.मि. संघ जनपद जौनपुर जिलाध्यक्ष संदीप यादव, शि.मि.वे. एसो. जौनपुर जिलाध्यक्ष राजेश यादव, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बेसिक शिक्षा वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश डॉ शैलेंद्र यादव, एआरपी संघ जिलाध्यक्ष अशोक राजभर, पू.मा. अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार यादव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अर्चना सिंह, श्रीमती विजय लक्ष्मी यादव अध्यक्ष म.शि. संघ, सतीश पाठक, मनीष सोमवंशी, बिकास सिंह, हवलदार, इंदु प्रकाश यादव,नन्द लाल पुष्पक, भानु प्रताप राव, प्रेम नारायण चौरसिया, प्रवीण सिंह, संतोष बघेल, मनोज गुप्ता, सरोज सिंह, विशाल सिंह, राघवेंद्र सिंह, केके पांडे, प्रमोद शुक्ला, नूपुर श्रीवास्तव, आराधना चौहान, मीरा कनौजिया, टीएन यादव, सुभाष सरोज, संदीप चौधरी, जगदीश राज, आनंद यादव, यशवंत सिंह, प्रभाकर, उमानाथ यादव ,मृत्युंजय सिंह शैलेश चतुर्वेदी, अतुल सिंह, मनोज सिंह, शैलेश सिंह सहित संयुक्त मोर्चे में सम्मिलित सभी संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।

राष्ट्र को समर्पित रहा रज्जू भैया का जीवन:प्रो.प्रमोद कुमार यादव

0
राष्ट्र को समर्पित रहा रज्जू भैया का जीवनप्रो.प्रमोद कुमार यादव
राष्ट्र को समर्पित रहा रज्जू भैया का जीवन:प्रो.प्रमोद कुमार यादव

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) की 21 वीं पुण्यतिथि मनाई गई

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान में प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) की 21 वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि रज्जू भैया एक आदर्श व्यक्तित्व के धनी थे। उनका चिंतन हमेशा समाज के हित के लिए होता था।

रज्जू भैया इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भौतिक विज्ञान के प्राध्यापक व विभागाध्यक्ष रहे। रज्जू भैया की भौतिकी विज्ञान के क्षेत्र में प्रतिभा अभूतपूर्व थी, जिसके कारण देश के कई प्रसिद्ध वैज्ञानिकों ने उन्हें अपने साथ काम करने के लिए आमंत्रित किया, किंतु सामाजिक जीवन में रुचि होने के कारण रज्जू भैया ने सामाजिक कार्यों को चुना, तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। कालांतर में रज्जू भैया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चतुर्थ सरसंघचालक भी हुए। प्रो. यादव ने कहा कि विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।


ज्ञात हो कि 2018 में तत्कालीन कुलपति प्रो राजाराम यादव के प्रयास से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रज्जू भैया की स्मृति में प्रो राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) संस्थान की स्थापना विश्वविद्यालय परिसर में की गई। इस अवसर विश्वविद्यालय के शिक्षक प्रो मिथिलेश सिंह, प्रो. गिरिधर मिश्र, डा मनोज कुमार पांडेय, डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. पुनीत कुमार धवन, डॉ. आलोक वर्मा, डॉ. आशीष वर्मा , डॉ. काजल कुमार डे, डॉ. दीपक मौर्या, डॉ. रामांशु प्रभाकर, डॉ. नवीन चौरसिया,व अन्य शिक्षक, शोधार्थी तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

शाहगंज मे खड़ी रोडवेज बस मे लगी भीषण आग

0
शाहगंज मे खड़ी रोडवेज बस मे लगी भीषण आग
शाहगंज मे खड़ी रोडवेज बस मे लगी भीषण आग

बस ड्राईवरों ने कड़ी मशक्कत के बाद किया आग को काबू।


शाहगंज [जौनपुर ] शाहगंज स्थित रामलीला मैदान मे रविवार की रात्रि करीब 8.30 बजे मैदान मे खड़ी रोडवेज की सरकारी बस जिसका नंबर up 50 BT 4572 आजमगढ डिपो मेआग लग गई और अचानक धु धु कर जलने लगी अगल बगल बहुत सारी बसे खड़ी थी वहा मौजूद ड्राईवरों ने आग जलता देख आग बुझाने में लग गए सभी बसों मे बाल्टी रहती है और आग पर काबू करने वालीं गैस भी रहती है जिसके द्वारा बस का शीशा तोड़कर गैस और पानी के माध्यम से आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबु कर लिया गया बताते चलें कि इस समय शाहगंज रोडवेज परिसर में निर्माण कार्य चल रहा है सारी बसे जिनको रात्री मे रुकना होता है वो बसे रामलीला मैदान में खड़ी कर दी जाती है अगल बगल बहुत बसे खड़ी थी एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी ड्राईवरों और मौजूद नगर वासियों की मदद से बड़ी घटना होने से बच गयी आग लगने का कारण का पता नही चल पाया है संपर्क करने पर किसी रोडवेज के अधिकारी से मुलाकात नहीं हो सकीं है l

JAUNPUR :JAUNPUR का ऐसा सरकारी स्कूल जहां एडमिशन के लिए लगती है लाइन 

JAUNPUR जौनपुर के सबसे बड़े ऑनलाइन एक्जाम सेंटर का हुआ शुभारंभ

आजादी के 76 साल बाद भी कैराडीह गांव का यह मामला नही हुआ हल

0
आजादी के 76 साल बाद भी कैराडीह गांव का यह मामला नही हुआ हल
आजादी के 76 साल बाद भी कैराडीह गांव का यह मामला नही हुआ हल

खुटहन (जौनपुर ) आजादी के 76 साल बीत जाने के बाद भी गांव के रोड़ और रास्तों के मामलों का निस्तारण आज तक नहीं हो पाया है, 15 पंचवर्षीय सालों के बीत जाने के बाद भी गांव के प्रधान गांवों के कार्यो को पूरा नही कर पाएं है। लगातार विकास के वादे किये जाते रहे हैं। ऐसा ही एक रास्ते का मामला सोशल मीडिया पर वायरल है ये मामला खुटहन थाना क्षेत्र के कैराडीह गांव का है, जहां बीते लगभग 22 वर्षों से रास्ते को बनवाने के लिए जरूरतमंदों के द्वारा तहसील प्रशासन (राजस्व विभाग) को अवगत कराते रहे हैं लेकिन आज तक मामले का निस्तारण नहीं हो पाया है। जिसके संबंध में तहसील प्रशासन को कई बार तारीख देकर पैमाइश के लिए कहा गया लेकिन आज तक पैमाइश नहीं हो पाई।

यदि ग्राम प्रधान रास्ते को बनवाना चाहे तो वो भी बनवा नही सकता, क्योंकि कब्जेदार रास्ता बनने नही दे रहे है। जिसकी वजह से रास्ता बन नहीं पा रहा है। गांव के ही अमूल्य यादव पुत्र देवानंद यादव के द्वारा एक बार फिर मुख्यमंत्री पोर्टल पर पैमाइस के लिए शिकायत की गई है अब देखना यह है कि जो मुख्यमंत्री पोर्टल पर सही रिपोर्ट लगाने का दावा जिलाधिकारी करते आ रहे हैं उस मुख्यमंत्री पोर्टल पर क्या रिपोर्ट लगाई जाती है। वैसे तो मुख्यमंत्री पोर्टल पर फर्जी रिपोर्ट लगाने वालों की लंबी लाइन है, ऐसे में किस तरह का रिपोर्ट प्रेषित किया जाता है यह रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

यह भी पढ़े :जौनपुर के सबसे बड़े ऑनलाइन एक्जाम सेंटर का हुआ शुभारंभ

यह भी पढ़े : धान की रोपाई करते समय हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से बालिका झुलसी 

धान की रोपाई करते समय हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से बालिका झुलसी 

0
धान की रोपाई करते समय हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से बालिका झुलसी 
धान की रोपाई करते समय हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से बालिका झुलसी 

धान की रोपाई कर रही युवती 11 हज़ार वोल्टेज तार की चपेट में आने से झुलसी,जिला अस्पताल रेफर

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के मानीकला में धान की रोपाई करते समय 11 हज़ार वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक बालिका झुलस गयी। स्वजनों ने आनन-फानन एक निजी अस्पताल में ले गए। जहाँ चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार रविवार को क्षेत्र के उक्त गाँव निवासी लक्ष्मीना पुत्री लालता परिजनों के साथ खेत मे धान की रोपाई कर रही थी। बताया जाता है कि खेत के ऊपर से विद्युत विभाग का 11 हज़ार वोल्टेज तार गुजरा हुआ है। जो खेत से महज तीन फीट की ऊँचाई पर लटक रहा है। जिससे धान कि रोपाई कर बालिका उसकी चपेट में आ गयी और बुरी तरह से झुलस गयी। स्वजनों ने आनन-फानन निजी अस्पताल ले गए। जहाँ बुरी तरह से झुलसी बालिका की स्थिति नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

उसी स्थान पर दो बार हो चुका है हादसा

ग्रामीणों का कहना है उसी जगह एक बार नहीं दो बार नहीं बल्कि यह तीसरी बार ऐसी घटना हो रही है। बावजूद इसके विद्युत विभाग नहीं चेत रहा है। जबकि इस सम्बंध में लोगों ने इसकी शिकायत विद्युत विभाग से किया है। सम्बन्धित विभाग द्वारा ध्यान नहीं देने के चलते हादसा हो रहा है। लोगों का कहना है कि पिछली बार उसी स्थान और दो बार हादसा हो चुकी है। फिर जिम्मेदार नहीं चेत रहे है। यदि समय रहते उसको चेत लिया होता विभाग तो आज यह हादसा नहीं होता। लेकिन विभाग क्यों चेत रहा है यह बात लोगों के समझ से परे है। लोगों का कहना है कि लगता है विद्युत विभाग लोगों के मौत का इंतज़ार कर रहा है?

जर्जर तार के सहारे की जा रही है बिजली सप्लाई

आपको बता दें कि घटना वाली जगह जर्जर तार से विद्युत सप्लाई की जा रही है। जो हल्के हवा के झोंके से टूट जाता है। जिसकी शिकायत कई ग्रामीणों ने लाइनमैन और सम्बन्धित अधिकारियों से भी किया लेकिन परिणाम कुछ नहीं निकला। यदि समय जर्जर तार को बदल दिया जाता तो शायद हादसा न होता। तीसरी बार हादसा होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। यदि शीघ्र ही जर्जर तार को नहीं बदला गया तो ऐसे ही हादसे होते रहेंगे। लोगों का कहना है कि जर्जर तार इतना नीचे है कि कोई भी खेती, जानवरों को चराने के लिए जाता है तो हमेशा भय बना रहता है। दशकों पुराने तार से विद्युत सप्लाई की जा रही है जिससे आएं दिन घटनाएं हो रही है। लोगों में चर्चा है कि विद्युत विभाग अभी कितनी घटनाओं का इंतज़ार करेगा?

यह भी पढ़े : जौनपुर के सबसे बड़े ऑनलाइन एक्जाम सेंटर का हुआ शुभारंभ

जौनपुर के सबसे बड़े ऑनलाइन एक्जाम सेंटर का हुआ शुभारंभ

0
जौनपुर के सबसे बड़े ऑनलाइन एक्जाम सेंटर का हुआ शुभारंभ
जौनपुर के सबसे बड़े ऑनलाइन एक्जाम सेंटर का हुआ शुभारंभ

जौनपुर के सबसे बड़े ऑनलाइन एक्जाम सेंटर एंड डिजिटल लाइब्रेरी का हुआ शुभारंभ,

  • डिजिटल लाइब्रेरी में विकलांग बच्चों के लिए निशुल्क सुविधाएं उपलब्ध है

JAUNPUR NEWS : जौनपुर शहर के मछली शहर पड़ाव के निकट ईदगाह कोटा पॉइंट गली जौनपुर में माँ शारदा डिजिटल एजुकेशन इंस्टीट्यूट लिमिटेड द्वारा ऑनलाइन एक्जाम सेंटर एंड डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ सत्य प्रकाश सिंह प्रबंधक टी डी इंटर कॉलेज जौनपुर द्वारा फीता काटकर किया गया।

जौनपुर के सबसे बड़े ऑनलाइन एक्जाम सेंटर का हुआ शुभारंभ
जौनपुर में माँ शारदा डिजिटल एजुकेशन इंस्टीट्यूट लिमिटेड द्वारा ऑनलाइन एक्जाम सेंटर एंड डिजिटल लाइब्रेरी का हुआ शुभारंभ

विशिष्ट अतिथि आशीष चौरसिया ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी का खुलना जौनपुर जिले की गौरव की बात है क्योंकि अभी तक जिले में कोई भी डिजिटल लाइब्रेरी नहीं खुली है संस्था की डायरेक्टर उपमा चौरसिया ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी और एग्जाम सेंटर से बच्चों को ऑनलाइन क्लास करने में बहुत आसानी होगी। शीराज ए हिंद सहयोग फाऊंडेशन के मुख्य ट्रस्टी एमडी शिराज ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी में विकलांग बच्चों के लिए निशुल्क सुविधाएं उपलब्ध है।

जौनपुर के सबसे बड़े ऑनलाइन एक्जाम सेंटर का हुआ शुभारंभ

ऑनलाइन एक्जाम सेंटर एंड डिजिटल लाइब्रेरी के शुभारंभ में भूलन चौरसिया, लालचंद चौरसिया,किशन चौरसिया, रमन यादव, छोटेलाल चौरसिया,रविंद्र यादव, शुभम यादव ,राहुल यादव, अवनीश यादव, कौशल यादव,अशोक मौर्य, विवेक विश्वकर्मा,सना खान इमरान मंसूरिया, गौरव, राजकुमार यादव ,सचिन यादव, शिवेंद्र सिंह,इंदु प्रकाश यादव, चंदन सिंह, आर्यन सिद्दीकी, बिट्टू यादव, शिवम रावत,आदि लोग उपस्थित रहे l

यह भी पढ़े : C.C.C कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए आवेदन भरने की अंतिम तिथि 5 अगस्त तक 

खेतासराय में सातवीं मोहर्रम को निकला अलम का जुलूस

0
खेतासराय में सातवीं मोहर्रम को निकला अलम का जुलूस
खेतासराय में सातवीं मोहर्रम को निकला अलम का जुलूस

खेतासराय (जौनपुर) कस्बा में सातवीं मोहर्रम को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हजरत अब्बास अलमदार की याद में अलम का जुलूस निकाला गया। जिसमें शामिल ए, बी और सी ग्रूप के ताजिएदार अपने चौक से अलम और झंडे के साथ तबला बजाते पुरानी बाजार पहुंचे। शहीदी चौक से उठा ग्रूप ए का जूलूस पुरानी बाजार से सबसे आगे हुआ। पुरानी बाजार से सभी ताजिएदार इमामबाड़ा के लिए प्रस्थान किए।

खेतासराय में सातवीं मोहर्रम को निकला अलम का जुलूस
खेतासराय में सातवीं मोहर्रम को निकला अलम का जुलूस

अलम के साथ जुलूस में शामिल ताजिएदार तबला बजाते चल रहे थे। सायंकाल ताजिएदार इमामबाड़ा पहुंचे। जहां फातिहा कराने के बाद उसी रास्ते से वापस अपने अपने चौक पर पहुंचे। जुलूस में पूरब मोहल्ला, सराय, कासिमपुर, बरतल, बारा, निराला चौक,अजानशहीद, डोभी समेत डेेेढ़ दर्जन चौक के ताजिएदार शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ सुरक्षा में मुस्तैद रहे। जुलूस में असलम खान, नूर मोहम्मद खांं, सोनू खान, एजाज अहमद, इलियास अहमद, तबरेज अशर्फी, सिराज खान, मो. सलीम, सफर शेख व महमूद खान आदि शामिल रहे।

कर्बला के शहीदों के ग़म में अक़ीदतमंदो ने निकाला सातवीं मोहर्रम का जुलूस

0
कर्बला के शहीदों के ग़म में अक़ीदतमंदो ने निकाला सातवीं मोहर्रम का जुलूस
कर्बला के शहीदों के ग़म में अक़ीदतमंदो ने निकाला सातवीं मोहर्रम का जुलूस

जौनपुर [शाहगंज ] क्षेत्र के बड़ागांव में रविवार को 1400 साल पहले हुए कर्बला के जुल्मों सितम व यजीद की बर्बरियत को याद कर निकाला गया सातवीं मोहर्रम का जुलूस। जुलूस की अध्यक्षता सदरे हुसैनी मिशन सैयद जीशान हैदर ने किया। यह जुलूस अपने निर्धारित स्थान से बरामद होकर बाजार के रास्ते गन्तव्य स्थान पर जाकर संपन्न किया गया जुलूस का संचालन असगर मेहंदी गुड्डू ने किया। जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए।

जिसमें उप निरीक्षक गोवर्धन प्रसाद,अभिषेक सिंह, दिवाकर यादव,अनंत कुमार, समेत और पुलिसकर्मी मुस्तादी से उपस्थित रहे। यह जुलूस सबीह-ए अलम व दुलज़नाह के साथ स्थानीय अंजुमनों ने नौहा खानी व सीना ज़नी करते हुए जुनून को सकुशल संपन्न कराया। जुलूस के दौरान मोहम्मद अजहर, मोहम्मद वारिस हाशमी, जनरल सिक्योरिटी हुसैनी मिशन जनरल सेक्रेटरी हुसैनी मिशन सैयद परवेज़ मेहंदी,समीम हैदर,हसन मेहंदी, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

JAUNPUR NREWS:गलत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आरोप में लेखपाल निलंबित 

0
JAUNPUR NREWS:गलत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आरोप में लेखपाल निलंबित 
JAUNPUR NEWS

JAUNPUR NEWS जौनपुर : शाहगंज तहसील के एक लेखपाल द्वारा गलत रिपोर्ट देने के आरोप में किया गया निलंबित उप जिलाधिकारी शाहगंज के द्वारा अवगत कराया गया है कि ग्राम सबरहद परगना अंगुली, तहसील शाहगंज, जौनपुर के लेखपाल के पद के कार्य अवधि में लेखपाल विकास सिंह के विरूद्ध उक्त ग्राम के गाटा संख्या 1037 पुराना गाटा संख्या 1866, जो पोखरी के रूप में दर्ज है, को विनिमय आवंटन प्रस्ताव में गाटा संख्या 1866 पोखरी को छुपाने एवं सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक आशुतोष श्रीवास्तव के 18 फरवरी 2023 में प्रसारित गाटा संख्या 1816 व 1037 की शिकायत करने पर लेखपाल द्वारा कोई कार्यवाही न करने तथा उक्त ग्राम के चूना भट्ठी के रूप में दर्ज जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा कब्जा करने सम्बन्धी शिकायत पर कार्यवाही न करने आदि आरोप के बावत प्रकरण में विभागीय कार्यवाही करते हुए एक आरोप पत्र जारी किया गया, जिसकी प्रति विकास सिंह लेखपाल ने 15 जून को प्राप्त किया और आरोप पत्र का जवाब सिंह ने 06 जुलाई कको प्रस्तुत किया ।      

प्रथम दृष्टया विकास सिंह लेखपाल का जबाब सन्तोषजनक नहीं पाया गया । प्रकरण गम्भीर प्रकृति के होने और उक्त लेखपाल के कार्य प्रणाली से राजस्व प्रशासन तहसील शाहगंज की छवि आम जनमानस में धूमिल होने तथा ग्राम सबरहद में असन्तोष एवं क्षोभ व्याप्त है। श्री सिंह के द्वारा शासकीय कार्यों में घोर शिथिलता बरती गयी, जिसके कारण ग्राम सबरहद में लोक शान्ति भंग हुई है। आरोप की गम्भीरता को देखते हुए  विकास सिंह लेखपाल को तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित किया कर दिया है।

खबर यह भी JAUNPUR NEWS : JAUNPUR का ऐसा सरकारी स्कूल जहां एडमिशन के लिए लगती है लाइन 

JAUNPUR का ऐसा सरकारी स्कूल जहां एडमिशन के लिए लगती है लाइन 

0
JAUNPUR का ऐसा सरकारी स्कूल जहां एडमिशन के लिए लग रही है लाइन
JAUNPUR का ऐसा सरकारी स्कूल जहां एडमिशन के लिए लग रही है लाइन

JAUNPUR जिले का एक ऐसा सरकारी स्कूल (उच्च प्राथमिक विद्यालय, जहां एडमिशन के लिए लग रही है लाइन

JAUNPUR SCHOOL NEWS  जौनपुर: सरकारी स्कूल में कौन कहता है नहीं होती पढाई जनपद का एक विद्यालय ऐसा भी है जहाँ अभिभाक को अपने बच्चे को विद्यालय में दाखिला कराने के लिए पहले प्रधानाध्यापक से समय लेना पड़ता है ,दरसल ,पूरा मामला जानने के लिए पहले यह समझे  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने विकासखण्ड मड़ियाहूॅ के प्राथमिक विद्यालय उन्चनी कला का औचक स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे थे । निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक रितेश कुमार श्रीवास्तव अनुपस्थित पर पाये गये, शेष अन्य कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित पाए गए। विद्यालय को प्राप्त कंपोजिट धनराशि कुल 75,000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका और स्टाक पंजिका का अवलोकन प्रधानाध्यापक द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी को नहीं कराया जा सका। विद्यालय में कुल नामांकित 117 छात्रों के सापेक्ष भौतिक रूप से विद्यालय में मात्र 72 छात्र उपस्थित पाए गए, परन्तु उनके द्वारा पृच्छा करने पर प्रधानाध्यापक द्वारा 82 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बतायी गयी।

JAUNPUR का ऐसा सरकारी स्कूल जहां एडमिशन के लिए लगती है लाइन 
JAUNPUR SCHOOL का निरीक्षण करते बेसिक शिक्षा अधिकारी 

मध्यान्ह् भोजन मीनू के अनुसार बना था।उनके द्वारा कक्षा 4 बच्चों से ब्लॉक का नाम लिखवाने पर केवल 02 बच्चों द्वारा ही सही सही लिखा गया। विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई नहीं करायी गयी थी। विद्यालय प्रांगण गन्दा पाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डिजिटाइजेशन हेतु विभाग द्वारा वितरित टेबलेट का उपयोग नहीं किया जा रहा था। विद्यालय स्टाफ में आपसी सामंजस्य का अभाव पाया गया, जिसके परिणामस्वरुप विद्यालय अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का अधिगम स्तर न्यून पाया गया। विद्यालय में पायी गयी उपरोक्त कमियों के कारण प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ का वेतन अग्रिम आदेश तक अवरुद्व करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी मड़ियाहू के माध्यम से एक सप्ताह के अन्दर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण की अगली कड़ी में प्राथमिक विद्यालय गहोरा, वि0ख0 सिरकोनी का निरीक्षण 11ः30 बजे किया गया। प्रधानाध्यापिका श्रीमती निशा सिंह 08 जुलाई से चिकित्सकीय अवकाश पर पायी गय शेष अन्य कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित पाए गए। विद्यालय को प्राप्त कंपोजिट धनराशि कुल 50,000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका और स्टाक पंजिका का अवलोकन प्रधानाध्यापक के अवकाश पर होने के कारण  नहीं किया जा सका। विद्यालय में कुल नामांकित 138 छात्रों के सापेक्ष भौतिक रूप से विद्यालय में मात्र 59 छात्र उपस्थित पाए गए। मध्यान्ह् भोजन मीनू के अनुसार बना था। हैण्डवाश टूटा हुआ था तथा समर्सिबल चोरी हो गया था। विद्यालय अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का अधिगम स्तर न्यून पाया गया। विद्यालय में पायी गयी उपरोक्त कमियों के कारण प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ को खण्ड शिक्षा अधिकारी सिरकोनी के माध्यम से एक सप्ताह के अन्दर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण की अगली कड़ी में प्राथमिक विद्यालय पचोखर, वि0ख0 सिकरारा का निरीक्षण किया गया। माधुरी देवी शिक्षामित्र अनुपस्थित पायी विद्यालय में शेष अन्य कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित पाये गए। विद्यालय को प्राप्त कम्पोजिट धनराशि कुल 50,000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका और स्टाक पंजिका का अवलोकन प्रधानाध्यापक द्वारा नहीं कराया जा सका। मध्यान्ह् भोजन योजना मीनू के अनुसार बना था। विद्यालय में कुल नामांकित 112 छात्रों के सापेक्ष भौतिक रूप से विद्यालय में 57 छात्र उपस्थित पाए गए। विद्यालय प्रांगण गन्दा पाया गया। विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई नहीं करायी गयी थी। कक्षा-कक्ष में जाले लगे थे। विद्यालय में पायी गयी उपरोक्त कमियों के कारण प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ को खण्ड शिक्षा अधिकारी सिकरारा के माध्यम से एक सप्ताह के अन्दर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।     

प्राथमिक विद्यालय जमालपुर, वि0ख0 सिकरारा का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित पाए गए। विद्यालय को प्राप्त कंपोजिट धनराशि कुल 50,000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका गत शैक्षिक सत्र 2023- 24 से अद्यतन पाई गई। मध्यान्ह् भोजन योजना मीनू के अनुसार बना था। विद्यालय में कुल नामांकित 107 छात्रों के सापेक्ष भौतिक रूप से विद्यालय में 102 छात्र उपस्थित पाए गए। विद्यालय का भौतिक परिवेश सुसज्जित पाया गया। विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई करायी गयी थी। विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों का अधिगम स्तर संतोषजनक पाया गया। विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से प्रसन्न होकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी JAUNPUR डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने विद्यालय स्टाफ की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।

उच्च प्राथमिक विद्यालय जमालपुर, वि0ख0 सिकरारा का निरीक्षण 12ः40 बजे किया गया। विद्यालय में कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित पाए गए। विद्यालय को प्राप्त कंपोजिट धनराशि कुल 50,000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका एवं स्टाक पंजिका अद्यतन पाई गई। मध्यान्ह् भोजन योजना मीनू के अनुसार बना था। विद्यालय में कुल नामांकित 153 छात्रों के सापेक्ष भौतिक रूप से विद्यालय में 92 छात्र उपस्थित पाए गए। विद्यालय प्रागण साफ-सुथरा पाया गया। विद्यालय कक्षा-कक्ष सुसज्जित व सुव्यवस्थित पाये गये। विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई करायी गयी थी। विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों का अधिगम स्तर संतोषजनक एवं शिक्षक-छात्र अनुशासन व अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। जिसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने विद्यालय स्टाफ की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।

JAUNPUR NEWS