JAUNPUR NEWS : जनपद जौनपुर में ट्रैफिक इंस्पेक्टर, ने मानक के विपरीत स्कूली बच्चों को बैठाने वाले बोलोरो को किया सीज, बच्चों को अपने वाहन से बच्चो को पहुचाया गया उनके घर पहुचाया गया।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर जौनपुर, जी0डी0 शुक्ला यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत शहर में भ्रमण पर निकले हुए थे कि एक बोलेरो जो मात्र 7 सवारी बैठने की अधिकृत है, उसमें स्कूली बच्चों को 25 की संख्या में बैठा कर ले जा रहा था, जो मानक के विपरीत था , उस बोलेरो के बच्चे इतने ज्यादा थे कि अत्यंत गर्मी के कारण मूर्छित होने की स्थिति में थे। जिसे ट्रैफिक इंस्पेक्टर द्वारा बोलोरो को रुकवा कर बच्चों को उतार करके अपने स्वयं की गाड़ी में व एआरटीओ के गाड़ी से बच्चों को घरों घरों में सुरक्षित पहुंचाया गया तथा गाड़ी को सीज किया गया।
स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों को स्कूल से वापस भेजने व स्कूल आते समय वाहनों की ना स्थिति देखी जाती है और ना ही उसकी हालात देखी जाती है जिसके कारण प्राइवेट वाहन चालक जो स्कूल से लिखा पढ़ी में भी संबद्ध नहीं है और ठूस के बच्चों को ले जाते हैं ।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर द्वारा स्कूल प्रशासन के साथ ही साथ बच्चों के अभिभावकों से अपील की गई कि जब भी अपने बच्चों को स्कूल भेजे तो यह जरूर गौर करें कि जो वाहन बच्चों को ले जा रहा है, उसकी स्थिति क्या है साथ ही वह कितने बच्चों को एक साथ ले जा रहा है।
जौनपुर लोकसभा 73 से बाहरी प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाह का विरोध करने पर सपा विधायक पंकज पटेल ने कार्यकर्ता को पीटा
मुंगराबादशाहपुर । जौनपुर में सपा कार्यकर्ताओं की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल सपा में आंतरिक कलह का दे रहा संकेत , स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत सपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा 73 के प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा का विरोध प्रदर्शन कर व बाहरी प्रत्याशी को बदलने जाने की मांग कर रहे थे । की मुंगरा बादशाहपुर की विधायक पंकज पटेल को सपा कार्यकर्ताओं का विरोध उन्हें नागवार लगा और विधायक का गुस्सा इतना सर चढ़ गया कि उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं को पीटना शुरू कर दिया ।लोगों के बीच बचाव से मामले को शांत कराया गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि हम कार्यकर्ता पार्टी के लिए जी जान लगाकर मेहनत करते हैं । इस मामले पर विधायक पंकज पटेल से जानकारी लेना जब पत्रकारों ने चाहा तो बार बार फोन करने पर फोन ही नही उठाया। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा है।
और विधायक व सांसद बनते हैं लेकिन हमारे स्वयं के विधायक ने कार्यकर्ताओं को पीट कर उन्हें अपमानित करने का काम किया है। जिसकी शिकायत शीर्ष नेतृत्व तक की जाएगी। एक कार्यकर्ता ने बताया कि हम लोग बाबू सिंह कुशवाहा का विरोध कर रहे थे ।हम चाहते हैं कि यहां का कोई स्थानी कार्यकर्ता या नेता चुनाव लड़े जिससे हम चुनाव जीता सके ।व राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों को मजबूत कर सके। लेकिन यहां के कुछ जयचंद नेताओं के कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष को गुमराह करके यह टिकट दिया गया है ।जिसका हम लोग विरोध कर रहे हैं और आगे करते भी रहेंगे परिणाम चाहे जो भी हो।
खुटहनअनियंत्रित स्कार्पियो ने टेम्पो समेत बाइको को मारी टक्कर,8 लोग घायल
KHUTHAN ACCIDENT : खुटहन (जौनपुर) जिला मुख्यालय मार्ग के जौकाबाद गांव के मोड़ के पास रविवार को सामने से आ रही स्कार्पियो आटो से टक्कर के बाद अनियंत्रित हो दो बाइको से टकराते हुए सड़क के नीचे खड्ड में उतर गई। आटो में सवार दंपती सहित आठ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने सात की हालत गंभीर देख उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। स्कार्पियो चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
गौसपुर बाजार निवासी सुभाष कन्नौजिया, इनकी पत्नी संगीता और 22 वर्षीय पुत्री अंजलि खुटहन चौराहे से एक आटो रिजर्व कर घर जा रहे थे। उक्त मोड़ के पास सामने से आ रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद अनियंत्रित स्कार्पियो सामने से आ रहे बाइक सवार गौसपुर निवासी मुकेश शर्मा व कबिरुद्दीनपुर गांव के रवि गौतम की बाइक से टकराते हुए सामने से आ रही दूसरी बाइक पर सवार अनुराग पाल व उनकी माता सुशीला देवी को धक्का मारते हुए सड़क के बगल खड्ड में उतर गई। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सीएचसी पर किए जाने के बाद सात की हालत गंभीर देख उन्हें जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। आटो चालक दिनेश गुप्ता को हल्की चोटें आईं। प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा घटनास्थल पर पहुंच घायलों की सहायता में लगे रहे।
बाबू सिंह कुशवाहा पत्रकारों से हुए रूबरू, महगाई,भ्रष्टाचार पर काम करेंगे
जौनपुर सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा पहली बार पत्रकारों से हुए रूबरू,संविधान को बचाने और रोज़गार के सुअवसर तथा भ्रष्टाचार, मंहगाई पर लगाम लगाने का काम करेंगे
समाजवादी पार्टी के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बैठक होटल रिवर व्यु में दिन 12 बजे जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
JAUNPUR POLITICS : जौनपुर लोकसभा 73 के प्रत्याशी बाबूसिंह कुशवाहा का लखनऊ से जौनपुर प्रथम आगमन पर ज़िले के बॉर्डर पर बदलापुर के विधानसभा अध्यक्ष रामजतन यादव सहित इंडिया गठबंधन के नेताओं ने रिसीव कर भव्य स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम कार्यकर्ता बैठक के मुख्य अतिथि लोकसभा जौनपुर से अधिकृत प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा का सपा के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने माल्यार्पण कर के स्वागत किया तत्पश्चात उपस्थित इंडिया गठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर ऐतिहासिक स्वागत किया।तत्पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा जौनपुर के प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबूसिंह कुशवाहा ने कहा कि आज भाजपा ने सत्ता में आकर संविधान एवं लोकतंत्र को तार तार करने का काम किया वहीं नौजवानों को रोज़गार से वंचित कर दिया, इसमें सबसे अधिक नुकसान पीडीए समाज को पहुंचा है। आज देश के संविधान, आरक्षण को बचाने और रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। ऐसे में हम सभी का आवाहन करते है की इंडिया गठबंधन के जनपद की दोनो सीटों को जिताकर केंद्र से भाजपा को उखाड़ फेंकना चाहिए।
स्वागत भाषण केराकत के विधायक तूफानी सरोज ने किया और उपस्थित इंडिया गठबंधन के साथियों से जनपद की दोनो सीटों को जिताने की अपील की।कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, मल्हनी के विधायक लकी यादव, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, ज़िला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजबहादुर यादव, डा. अवधनाथ पाल, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, सीपीआई के सचिव कामरेड जयप्रकाश सिंह, आप के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम, सपा महिला सभा की अध्यक्ष शर्मिला यादव आदि ने जनपद की दोनों लोकसभा सीटों को बहुमत से जिताने की अपील की। कार्यक्रम में सपा के प्रदेश सचिव गण हिसामुद्दीन शाह, विवेक रंजन यादव, जयहिंद यादव, वरिष्ठ नेता रुखसार अहमद, पूनम मौर्य, कलीम अहमद, केशजीत यादव, श्याम बहादुर पाल, इरशाद मंसूरी, डा. सरफराज़ खान, हीरालाल विश्वकर्मा, विक्रमजीत बिंद, राजदेव पाल, लाल मोहम्मद राईनी, शाहनवाज़ खान शेखू, सभासद अशफाक मंसूरी,
अलमास सिद्दीकी,अबूजर शेख, कृष्ण यादव, दीपक जायसवाल,मनोज मौर्य, संजीव साहू, श्रवण जायसवाल,अफ़रोज़ हुसैनी, सोनी यादव, मालती निषाद, रूबी बिंद, श्याम नारायण बिंद, अजय मौर्य, कॉमरेड किरण शंकर रघुवंशी, कामरेड ऊदल यादव, राजेंद्र यादव टाइगर,सदर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, मल्हनी के अध्यक्ष सोचनराम विश्वकर्मा, शाहगंज के अध्यक्ष मिथिलेश यादव, मुंगराबादशाहपुर के अध्यक्ष राम अकबाल यादव, शिक्षक सभा के अध्यक्ष ईश्वर लाल यादव, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमित गौतम, लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष आनंद गुप्ता, यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष गुड्डू सोनकर, सयुस के अध्यक्ष अशोक यादव नायक, छात्र सभा के अध्यक्ष दिलीप प्रजापति सहित इंडिया गठबंधन के सभी दलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि जौनपुर की दोनों लोकसभा सीटें जीतकर राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व को मज़बूती प्रदान करने की अपील की।संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
खेतासराय मोहल्ले का गैर जमानती वारंट अभियुक्त गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा जेल
खेतासराय (जौनपुर) अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस टीम ने गैर जमानती वारंट पर फरार एक वारंटी अभियुक्त को पुलिस टीम ने दबोच लिया। थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को चौहट्टा मोहल्ला निवासी परवेज पुत्र अज़ीज़ कुरैशी को घर से दबोच लिया। यह फरार वारंटी था। थाने लाकर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक रामनाथ यादव, कांस्टेबल संजय पाण्डेय व अम्बिका यादव शामिल रहे।
शाहगंज के घायल व्यवसाई का इलाज वाराणसी में चल रहा है था उपचार,पुत्र गंभीर रूप से घायल
[ शाहगंज जौनपुर] बड़ागांव बाजार में शुक्रवार की रात ठेले पर अंडा बेच रहे व्यवसाई व उसके पुत्र को अंडा मांगने को लेकर हुए विवाद में मनबढ़ बारातियों ने लाठी डंडे से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल व्यवसाई की रविवार तड़के वाराणसी में उपचार दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहर मच गया। जबकि उसके पुत्र की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
क्षेत्र कोहड़ा गांव में आई एक बारात में शामिल होने के लिए चार पहिया वाहन से पहुंचे कुछ बाराती बगल के बड़ागांव नहर की पुलिया के समीप अंडे का ठेला लगाए दुकानदार गोविंद अग्रहरि व उसके पुत्र अनुराग से उबला अंडा मांगने को लेकर किसी बात से विवाद हो गया। बारातियों ने अंडा व्यवसाई गोविंद व उसके पुत्र अनुराग को लाठी डंडे से बुरी तरह पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों पिता पुत्र को इलाज के लिए वाराणसी के एक अस्पतालमें भर्ती कराया गया था। जहां रविवार को व्यवसाई गोविंद की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि उसके पुत्र अनुराग की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
जौनपुर के मानी कला गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग,गेंहू भूसा जलकर राख
जौनपुर के मानी कला गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग बनी शोला, 56 बोझ गेंहू सहित दो सौ कुन्तल भूसा जलकर राख
खेतासराय (JAUNPUR ) जौनपुर के मानी कला गांव में रविवार की सुबह अज्ञात कारणों से पराली में आग लग गयी, सूचना के घण्टों बाद पहुँचा दमकला आग इतनी विकराल थी कि देखते-ही-देखते तीन गाँव तक फैल गयी। ग्रामीणों के मदद से बड़ी मशक्कत के घण्टो बाद आग पर काबू पाया गया। मौके पर ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड को सूचना दे दिया था लेकिन सूचना के घण्टों बाद पहुँची फायर ब्रिगेड की गाड़ी रास्ता साफ न होने के कारण घटना स्थल तक नहीं पहुँच सका। बताया जाता है उक्त गाँव में रविवार की सुबह साढ़े दस बजे पेट्रोल पम्प समीप के समीप एक स्कूल के पीछे खेत में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसकी लपटें बढ़ती तेज़ हवा के साथ बढ़ती चली गयी।
जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। ग्रामीण सहित पुलिस के जवान मौके पहुँच कर आग पर पम्पिंग सेट इत्यादि के माध्यम से काबू पाने की कोशिश किया लेकिन तब तक आग लेकिन तब वह भुड़कुड़हा के बाद नोनारी गाँव तक पहुँच गई। जौनपुर के मानी कला गांव के आस-पास आबादी गाँव होने की वजह से लोग सांसत में पड़ गए थे। घटना की सूचना किसी ने फायर ब्रिगेड को कर दिया। जब-तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुँचती तब तक ग्रामीण आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे। यहाँ तक की लोगों ने आग वाले स्थान से पहले जुताई करके आग को बढ़ने से रोकने की भी कोशिश किया। लेकिन तब तक मो. तौहीद के खेत में बोझ बनाकर लगभग दो सौ बोझ पड़ा था जिसमें 56 बोझ आग की चपेट में आ गया और जलकर राख हो गया।
वही अन्य किसान बिसमिल्लाह खान,चेतु प्रजापति, रमेश कुमार, अलाउद्दीन, बखेडू प्रजापति, विजय सोनकर व तबरेज मास्टर का पूर्व में गेहूं की मड़ाई के बाद पड़ा भूसा जल कर राख़ हो गया। जो लगभग दो सौ कुंतल भूसे का नुकसान का कयास लगाया जा रहा है। मौके पर लेखपाल श्रीप्रकाश गुप्ता पहुँचकर जाँच पड़ताल की। संयोग अच्छा था कि किसानों ने पहले ही मशीन से फसल को काट लिया था। ग्रामीणों के अथक प्रयास से दो घण्टे बाद आग पर क़ाबू पाया गया। वही घटना के डेढ़ घण्टे बाद दो दमकला पहुँचा लेकिन रास्ता साफ न होने की वजह से रास्ते में ही खड़ा रहा। बड़ी मशक्कत के क़रीब साढ़े बारह बजे आग पर क़ाबू पाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।
जौनपुर में अवैध असलहा बनाने वाले 4 अभियुक्त गिरफ्तार,कट्टा कारतूस बरामद
जौनपुर में अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ ,4 गिरफ्तार कट्टा कारतूस बरामद
JAUNPUR CRIME NEWS : जौनपुर कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलताअवैध असलहो की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ चार हिस्ट्रीशीटर को कट्टा, कारतूस,एक अर्द्वनिमित रिवाल्वर व शस्त्र बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रविवार को थाना कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर स्थानीय थाना क्षेत्र के राजा साहब पोखरे के पास वाजिदपुर उत्तरी के पास से चार मजारिया हिस्ट्रीशीटर जौनपुर में अवैध असलहा की फैक्ट्री संचालित कर रहे है इस सूचना पर विश्वास करके उप निरीक्षक ओम प्रकाश पाण्डेय चौकी प्रभारी भण्डारी व उप निरीक्षक राम प्रकाश यादव चौकी प्रभारी राज कालेज व उ0 नि0 संजय कुमार ओझा चौकी प्रभारी पुरानीबाजार व उ0 नि0 राजेश कुमार सिंह ,
चौकी प्रभारी सरायपोख्ता के साथ मिलकर वाजिदपुर राजा साहब के पोखरे के पास झाडियो मे संचालित अवैध फैक्ट्री में अवैध असलहो का निर्माण किया जा रहा था कि एक बारगी दविश देकर -वसीम अहमद पुत्र बरकतुल्ला निवासी खवाजगी टोला थाना कोतवाली,महमूद उर्फ अब्दुल मजीद पुत्र अब्दुल हमीद निवासी कटघरा थाना कोतवाली जनपद,-बाबू खाँ पुत्रअमीरूद्दीन निवासी मुफ्तीमोहल्ला थाना कोतवाली,अनिल राजभर पुत्र बंशी राजभर निवासी वाजिदपुर उत्तरी थाना कोतवाली जनपद JAUNPUR को गिरफ्तार किया गया तथा विधिक कार्यावाही करके कोर्ट के समक्ष पेश किया गया l
मछलीशहर के जिला कार्यालय सीहिपुर जौनपुर पर बीजेपी की हुई बैठक
BJP meeting held at Machhilishahr district office Sihipur Jaunpur
जौनपुर :विकसित भारत के लिए जीत की नहीं लीड की लड़ाई लड़नी होगी प्रदेश महामंत्री राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्या जी) चुनाव को लेकर भाजपा की हुई बैठक (बनी रणनीति) भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर के जिला कार्यालय सीहिपुर जौनपुर पर लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर एक महत्वपूर्ण बैठक आहुति की गई। बैठक की अध्यक्षता भारजीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री रामविलास पाल जी ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश संगठन के महामंत्री / राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य जी विशिष्ठ अतिथि लोकसभा प्रभारी हरिओम मिश्रा जी व बैठक का संचालन जिला महामंत्री / लोकसभा संयोजक डा० अजय कुमार सिंह जी ने किया। सर्व प्रथम पार्टी ने अपने मार्ग दर्शक डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का सुभारम्भ किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि अमरपाल मौर्य जी ने कहा हमको जीत की नहीं लीड की लड़ाई लड़नी होगी। पार्टी ने जो जीत का लक्ष्य रखा है 4 जून 400 के पार उसको पाने के लिए कार्यकर्ताओं को अपना-अपना बूथ बड़े अन्तर से जीनता होगा। जिसके लिए बूथ अध्यक्ष व पन्ना प्रमुखों को अपने-अपने बूथ पर पन्ना के मतदाताओं के निरन्तर सम्पर्क बनाये रखना होगा।
युवा, महिला, गरीब, किसान, सब हमारी ताकत है इन्होने कार्यकर्ताओं से अलग-अलग बात किया और कहा कार्यकर्ता ही हमारे संगठन की रीढ़ हैं। उन्होने मोर्चों के पदाधिकारिओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव में मन से बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले और केन्द्र / प्रदेश सरकार के नीत-रीत और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए और गाँव-गाँव जाकर किसान हितैसी भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दें। प्रदेश सरकार किसानो की सबसे बड़ी हितैसी है, प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार पर कठोर कदम उठाये हैं। महिलाओं को सुरक्षा सम्मान व आत्मनिर्भरता के लिए अभियान संचालित किया गया। जनता को मोदी की गारन्टी पर पूरा-पूरा विश्वास हैं जनता तीसरी बार मोदी जी को देश की बागडोर सौपने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है, चुनाव संचालन समिति की बैठक लेते हुए प्रदेश महामंत्री जी ने सभी से अपने-अपने जिम्मेदारीओं को पूरी निष्ठा से पूरा करने का मंत्र भी सिखाया। इसके बाद सांसद बी०पी० सरोज प्रत्याशी लोकसभा 74 मछलीशहर ने भी अपनी बात चुनाव संलाचन समिति संयुक्त मोर्चा उपस्थित जनप्रतिनिधिओं के समक्ष रखी। बैठक में उपस्थित चुनाव संचालन समिति व जनप्रतिनिधि व संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारिओं का जिला मीडिया प्रभारी संतोष कुमार मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात कार्यक्रम समापन की घोषणा की गयी।
CMO जौनपुर ने मनेछा गांव का किया निरीक्षण,धूप मे न निकले की कही बात
JAUNPUR NEWS : जौनपुर की CMO मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह के द्वारा ब्लॉक शाहगंज,सोंधी के ग्राम सभा मनेछा में ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस (टीकाकरण सत्र) पर औचक निरीक्षण किया।सत्र पर दी जाने वाली सेवाओं के विषय में जानकारी लेते हुए बच्चों के टीकाकरण और गर्भवती माता को दी जाने वाली सेवाओं वजन, बीपी, एचबी, यूरिन जांच व फोलिक एसिड,आयरन, कैल्शियम व अन्य दवाओं के वितरण और परामर्श के विषय में जानकारी ली। इसके साथ ही कुछ परिवार बच्चों को टीकाकरण करने में इनकार आनाकानी कर रहे थे।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह ने स्वयं परिवार से मिलकर बच्चों के टीकाकरण से कई बीमारियों से बचाव के बारे में बताते हुए परिवार का टीकाकरण करवाया। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के विषय में समुदाय के लोगों को मच्छरों से बचाव, मच्छरदानी का प्रयोग, फूल बाह की कमीज पहनने, घर के आस-पास साफ-सफाई, दूषित जल का जल जमाव न होने देने के साथ ही हीट वेव लू से बचाव के विषय में बताया।
जौनपुर की CMO ने कहा कि बहुत जरूरी हो तभी धूप में निकले और निकलना भी हो तो सर पर टोपी, रुमाल और साथ में पानी का बोतल जरूर रखें। दस्तक अभियान के अंतर्गत आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा घर-घर भ्रमण के दौरान की जा रही गतिविधियों का भी निरीक्षण किया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निर्देशित किया कि परिवार के सभी सदस्यों की आभा आईडी अवश्य बनाई जाए। ग्रामवासियों से कहा कि घर में किसी को बुखार, सर्दी खांसी, जुकाम के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जरूर दिखाएं। गांव में माइक्रोप्लान के अनुसार नाली की सफाई, झाड़ी की कटाई, जल-जमाव का निस्तारण के विषय में भी जानकारी ली।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सूर्य प्रकाश यादव, यूनिसेफ केरिजिनल कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार विश्वकर्मा, डीएमसी गुरदीप कौर,बीएमसी अवधेश कुमार तिवारी, प्रतिरक्षण अधिकारी राहुल कुमार यादव,बीपीएम सुजीत कुमार मौर्य, बहरुल उलूम मदरसा के प्रधानाध्यापक मोहम्मद फैज,अबू शाहनवाज जैन खान आदि लोग उपस्थित थे।