नई दवाओं की खोज में आण्विक गतिशीलता महत्त्वपूर्ण:प्रो राज कुमार मिश्रा
JAUNPUR NEWS जौनपुर। नई दवाओं की खोज में आण्विक गतिशीलता महत्त्वपूर्ण:प्रो राज कुमार मिश्रावीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कंप्यूटेशनल केमिस्ट्री एंड मॉलिक्यूलर डिजाइन विषय पर सा
त दिवसीय कार्यशाला के चतुर्थ दिवस पर आण्विक गतिशीलता (मॉलिक्युलर ड्यानमिक्स) पर व्याख्यान और प्रशिक्षण हुआ।
रसायन विभाग, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रो. राज कुमार मिश्रा ने बताया कि नई दवाओं की खोज आण्विक गतिशीलता के अध्ययन से पदार्थों तथा अणुओं के गुणों को समझने में मदद मिलती है। आणविक गतिशीलता दवाओं तथा डीएनए के बीच के परस्पर क्रिया तथा प्रभाव का पता लगाने में महत्वपूर्ण होता है। प्रो.मिश्रा ने प्रतिभागियों को साफ्टवेयर के माध्यम से नई दवाओं की खोज आण्विक गतिशीलता का प्रशिक्षण दिया।दूसरे सत्र में विशेष वक्ता के रूप में रसायन विज्ञान विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डॉ. विवेक कुमार यादव ने आण्विक गतिशीलता के बारे में विस्तृत रूप से प्रतिभागियों को बताया। डॉ यादव ने प्रतिभागियों को एब इनिशियो तरीके से आण्विक गतिशीलता के अध्ययन के बारे में चर्चा किया।
अतिथियों का स्वागत विभागाध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार ने किया। सत्र की संचालन कार्यशाला संयोजक डॉ नितेश जायसवाल ने किया। इस अवसर पर डॉ अजीत सिंह, डॉ मिथिलेश यादव, डॉ दिनेश वर्मा, डॉ विजय शंकर तथा सभी प्रतिभागी उपस्थित रहे।
जौनपुर। मछलीशहर के सांसद बीपी सरोज ने अपने कार्यकाल में हुए कार्यो को लेकर मीडिया से हुए रूबरू भाजपा के मछली शहर केंद्रीय चुनाव कार्यालय जगदीशपुर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी प्रांत अमरनाथ यादव ने कहा की भाजपा का संकल्प पत्र युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। संकल्प पत्र के लिए उसे 15 लाख सुझाव मिले हैं। जनता से मिले इन्हीं सुझावों के आधार पर 2024 के संकल्प पत्र को तैयार किया गया है। देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने का सपना लेकर इस संकल्प पत्र को तैयार किया गया है पिछले दस सालों में देश लगातार आत्मनिर्भर हो रहा है। आने वाले पांच साल में फ्री राशन की योजना जारी रहेगी। जनऔषधि केंद्रों का विस्तार होगा। पांच लाख का मुफ्त इलाज मिलता रहेगा। 70 साल की आयु के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाया जाएगा चाहें फिर वो किसी वर्ग का हो। 3 करोड़ और घर बनाने का संकल्प लिया है। 10 साल में हमने दिव्यांगजनों को कई सुविधाएं दी हैं।
दिव्यांग साथियों को अब पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी, उनकी विशेष जरूरतों के अनुसार उन्हें आवास मिल सके, इसके लिए विशेष रूप से काम किया जाएगा। ट्रांसजेंडर साथियों को भी आयुष्मान योजना के दायरे में लाने का निर्णय लिया है।पिछले 10 साल नारी को समर्पित रहे हैं। आने वाले पांच साल नारी की भागेदारी के होंगे। 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी ली है। गरीबों की थाली पोषण वाली होगी। उज्जवला योजना आगे जारी रहेगी। जन औषधि केंद्रों पर सस्ती दवाएं मिलती रहेंगी। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जारी रहेगी। पीएम किसान सम्मान निधि आगे भी जारी रहेगी। देश में डेयरी सहकारिता समिति की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।हम दलहन और तिलहन में आत्मर्निभर के लिए किसानों की मदद करेंगे। धरती की मां की रक्षा के लिए प्राकृतिक खेती पर बल दिया जाएगा। नैनो यूरिया के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा भाजपा का संकल्प भारत को फूड प्रोसेसिंग हब बनाने का है। कल्प पत्र के लिए उसे 15 लाख सुझाव मिले हैं। जनता से मिले इन्हीं सुझावों के आधार पर 2024 के संकल्प पत्र को तैयार किया गया है। देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने का सपना लेकर इस संकल्प पत्र को तैयार किया गया है पिछले दस सालों में देश लगातार आत्मनिर्भर हो रहा है। अब तक वह कई क्षेत्रों में विदेशों पर निर्भर करता था, लेकिन कोरोना काल में दो वैक्सीन रिकॉर्ड समय में देकर देश ने अपनी क्षमता साबित कर दिया है। मछलीशहर प्रत्याशी सांसद बीपी सरोज ने अपने कार्यकाल में किए गए उपलब्धियां को गिनाते हुए कहा कहा कि पिछले पांच वर्ष मे क्षेत्र मे अभूतपूर्व काम किया है । सडको का निर्माण नेशनल हाइवे का निर्माण हाई मार्क्स लाईट सोलर लाईट व शुद्ध पेयजल के लिए की व्यवस्था क का कार्य क्षेत्र मे किया गया,है ।
मछलीशहर के सांसद ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जफराबाद रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज की स्वीकृति जलालपुर मे ओवर ब्रिज बाबतपुर मे ओवर ब्रिज व अण्डर पास की स्वीकृति का कार्य जनता के लिए किया गया है । जनहित को ध्यान मे देखते हुए केराकत रेलवे स्टेशन पर 10 ट्रेनो का ठहराव कराया गया है। रोजगार को लेकर सांसद ने कहा लाखो लोगो को रोजगार का अवसर मिला है । इस अवसर पर मछली शहर जिलाध्यक्ष रामविलास पाल, मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
BJP GYAN यानि गरीब, युवा, अन्नदाता व नारीशक्ति को लेकर आगे बढ़ रही है : गिरीश चंद्र यादव
भाजपा के लोग ही नहीं भारत के लोग भी मानने लगे हैं कि हम जो कहते हैं वो करते हैं : पुष्पराज सिंह
BJP संकल्प पत्र 2024 जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय भूपतपट्टी मे जिलाध्यक्ष पुष्पराज और जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह के उपस्तिथि मे राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चंद्र यादव पत्रकार वार्ता किया गिरीश चंद्र यादव ने पत्रकारों से कहा कि भारतीय जनता पार्टी GYAN यानि गरीब, युवा, अन्नदाता व नारीशक्ति को लेकर आगे बढ़ रही है और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प ले रही है। एक व्यक्ति, जो आज भरोसे का पर्याय बन चुका है क्योंकि मोदी की गारंटी ही गारंटी पूरी होने की गारंटी है। आने वाले 5 साल भी सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के होंगे, ये है मोदी की गारंटी।
उन्होंने कहा कि BJP का संकल्प पत्र युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। आने वाले पांच साल में फ्री राशन की योजना जारी रहेगी। जनऔषधि केंद्रों का विस्तार होगा। पांच लाख का मुफ्त इलाज मिलता रहेगा। 70 साल की आयु के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाया जाएगा चाहें फिर वो किसी वर्ग का हो। 3 करोड़ और घर बनाने का संकल्प लिया है। 10 साल में हमने दिव्यांगजनों को कई सुविधाएं दी हैं। दिव्यांग साथियों को अब पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी, उनकी विशेष जरूरतों के अनुसार उन्हें आवास मिल सके, इसके लिए विशेष रूप से काम किया जाएगा। ट्रांसजेंडर साथियों को भी आयुष्मान योजना के दायरे में लाने का निर्णय लिया है।पिछले 10 साल नारी को समर्पित रहे हैं। आने वाले पांच साल नारी की भागेदारी के होंगे। 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी ली है। गरीबों की थाली पोषण वाली होगी। उज्जवला योजना आगे जारी रहेगी। जन औषधि केंद्रों पर सस्ती दवाएं मिलती रहेंगी। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जारी रहेगी। पीएम किसान सम्मान निधि आगे भी जारी रहेगी। देश में डेयरी सहकारिता समिति की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।हम दलहन और तिलहन में आत्मर्निभर के लिए किसानों की मदद करेंगे। धरती की मां की रक्षा के लिए प्राकृतिक खेती पर बल दिया जाएगा। नैनो यूरिया के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा भाजपा का संकल्प भारत को फूड प्रोसेसिंग हब बनाने का है।
उन्होंने कहा कि देश में जनजाति समाज के योगदान को मान्यता देते हुए हमने जनजाति गौरव दिवस मनाने का संकल्प लिया है। डिजिटल जनजाति कला अकादमी की स्थापना की जाएगी। 700 से ज्यादा एकलव्य स्कूलों को बनाया जाएगा। भाजपा विकास और विरासत में भरोसा करती है। दुनिया की सबसे पुरानी भाषा तमिल भाषा की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए bjp हर कोशिश करेगी। हम सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर पर बल दे रहे हैं। BJP सरकार की ज्यादा से ज्यादा योजनाओं को ऑनलाइन बना रहे हैं। देश के कोने-कोने में वंदे भारत का विस्तार होगा। अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन का काम जोरों पर चल रहा है। आने वाले वक्त में उत्तर, दक्षिण और पूर्वी भारत यानी चारों दिशाओं में एक-एक बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी।बीजेपी का फोकस ग्रीन एनर्जी पर है। यह देश को सुरक्षा प्रदान करेगा।
उन्होंने आगे कहा कि पिछले साल 17 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल बिके। इससे देश में रोजगार की नई संभावनाएं बनेंगी। वो दिन दूर नहीं जब दुनिया के बड़े-बड़े हब भारत में होंगे। स्पेश में भी हम विश्व में बहुत बड़ी ताकत के रूप में उभरेंगे। आज विश्व में युद्ध की स्थिति बनी हुई है। संकट के समय इन क्षेत्रों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। bjp का यह संकल्प पत्र ऐसी ही सरकार की गारंटी देता है। भारत मानवता के कल्याण के लिए निरंतर काम करेगा हमारे लिए दल से बड़ा देश है हम बड़े और कड़े निर्णय लेंगे। बीजेपी ने आर्टिकल 370 को हटाया अब हम सीएए को लेकर आए हैं। बीजेपी देशहित में यूसीसी को आवश्यक समझती है। गरीब को अब उसका हक मिल रहा है और हक मारने वाले जेल जा रहे हैं। भ्रष्टाचारियों पर एक्शन होता रहेगा।
उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी के संकल्प पत्र पर 4 जून के बाद एक्शन शुरू हो जाएगा। हमने चंद्रयान की सफलता देखी, अब हम गगनयान की यात्रा देखेंगे। 140 करोड़ देशवासियों को हकीकत में बुनने के लिए हम यह संकल्प पत्र लेकर आए हैं। तिरुवल्लुवर कल्चरल केंद्रों का निर्माण करेंगे। आईटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रिटेल और पर्यटन के क्षेत्र में स्वयं सहायता समूहों को ट्रेनिंग देंगे। भाजपा राष्ट्रीय सहकारिता नीति लेकर आएगी, भारत को ग्लोबल न्यूट्रिशन हब बनाएंगे।
हम सभी घरों के लिए सस्ती पाइपलाइन गैस उपलब्धता की दिशा में काम करेंगे। हम बिजली बिल जीरो करने की दिशा में काम करेंगे, पीएम सूर्यघर बिलजी योजना लॉन्च होगी। घर में बिजली मुफ्त, एक्स्ट्रा बिजली से पैसे भी मिलेंगे। मुद्रा योजना की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख की गई।
उन्होंने आगे कहा कि 2014 में, जब प्रधानमंत्री मोदी जी संसदीय दल के नेता चुने गए थे, तब उन्होंने कहा था, ‘हमारी सरकार गरीब, गांव, और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को समर्पित है’। उसी को कार्यरूप देते हुए पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश ने इन सारे आयामों को आगे बढ़ाने का काम किया है। आज पीएम आवास योजना के अंतर्गत 4 करोड़ पक्के घर बन चुके हैं और इस कार्य को आगे भी जारी रखा गया है। आज 50 करोड़ जनधन खातों में से 55.5% जनधन खाते महिलाओं के नाम पर खोले गए हैं। हम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए काम करते रहेंगे। हमारा घोषणापत्र दर्शाता है कि भाजपा के संस्थापकों ने देश के लिए क्या कल्पना की थी। पीएम मोदी ने आम आदमी की समझ के लिए दृष्टिकोण को सरल बनाया है और इसे ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ कहा है।
जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग ही नहीं भारत के लोग भी ये बात मानने लगे हैं कि हम जो कहते हैं वो हम करते हैं। जिस संकल्प पत्र को हम सामने रखे हैं वो बहुत गहन शोध और सुझावों पर अमल करने के बाद हमने तैयार किया है। मोदी की गारंटी 24 कैरेट सोने जैसी खरी है। मुझे इस बात का हर्ष और संतोष है कि मोदी जी के नेतृत्व में हमने देशवासियों से किया गया हर वादा पूरा किया है। चाहे 2014 का संकल्प पत्र हो या 2019 का घोषणा पत्र हो, मोदी जी के नेतृत्व में हमने अपने हर संकल्प को पूरा किया है। जिस तरह भाजपा ने अनुच्छेद 370, तीन तलाक और राम मंदिर के अपने मुद्दे को पूरा करके दिखाया है उसी तरह तीसरी बार मोदी सरकार अपना वादा पूरा करने में कोई कमी नहीं रखेगी।
उन्होने दावा किया कि संकल्प पत्र के लिए उसे 15 लाख सुझाव मिले हैं। जनता से मिले इन्हीं सुझावों के आधार पर 2024 के संकल्प पत्र को तैयार किया गया है। देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने का सपना लेकर इस संकल्प पत्र को तैयार किया गया है पिछले दस सालों में देश लगातार आत्मनिर्भर हो रहा है। अब तक वह कई क्षेत्रों में विदेशों पर निर्भर करता था, लेकिन कोरोना काल में दो वैक्सीन रिकॉर्ड समय में देकर देश ने अपनी क्षमता साबित कर दिया है। ‘मोदी की गारंटी’ होने का अर्थ है कि पार्टी चुनावों में जनता से जो वादा करती है, उसे अवश्य पूरा किया जाएगा।उक्त अवसर पर जिला सह मीडिया प्रभारी सुशांत चौबे प्रतीक मिश्रा यशवंत साहू उपस्थित रहे।
सपा कार्यकर्ताओं ने सपा लोकसभा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा का पुतला फूका, जिले के नेताओं को प्रत्याशी बनाने की मांग
प्रत्याशी बदले जाने तक जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन
जौनपुर । करंजाकला के सफदरगंज बाजार में समाजवादी पार्टी के लोकसभा सदर के प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा का सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पुतला फूका और उनके विरोध में तक्थिया पोस्टर लेकर नारे लगाए प्रदर्शन किया। प्रत्याशी को बदलने की मांग की और कहा जब तक प्रत्याशी नहीं बदला जाएगा तब तक इस तरह के प्रदर्शन जारी रहेंगे।
बता दें कि जौनपुर लोकसभा सदर का प्रत्याशी समाजवादी पार्टी ने बाबू सिंह कुशवाहा को बनाया है। उनके प्रत्याशी बनते ही सपा नेताओ कार्यकर्ताओं में आक्रोश पैदा हो गया । उनके खिलाफ विरोध पर उतर आए। सोमवार को काफी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने करंजाकला के सफदरगंज बाजार में तख्तियां बैनर पोस्टर लेकर पहुंचे । बाहरी प्रत्याशी हटाने की मांग करते हुए, जिले के नेताओं को प्रत्याशी बनाने की मांग की ।इस दौरान बाबू सिंह कुशवाहा के विरोध में नारे लगाए और कहां की यह एनएचआरम घोटाले में भी फंसे हैं। ऐसे मे पार्टी प्रत्याशी को बदल दे ।जिले में तमाम नेता कार्यकर्ता हैं उन्हीं में से किसी एक को प्रत्याशी बनाया जाए। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने बाबू सिंह कुशवाहा का प्रतिकात्मक पुतला फूक दिया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मांग की है कि प्रत्याशी को तत्काल बदल दिया जाए। इस दौरान सपा नेता अग्रसेन यादव ने कहा कि जब तक प्रत्याशी नहीं बदला जाता है तब तक यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा , इस अवसर पर जितेंद्र कुमार, अमरेश यादव, पोलू यादव, बृजेश यादव (पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी )धीरज यादव, सोनू यादव, ऋषभ सोनकर, मोनू यादव, राहुल गौतम ,शिवपाल यादव सताई, आशीष कुमार, शुभम ,चंद्रजीत, मयंक प्रजापति, बुझारत राम, सरगम विश्वकर्मा जीतलाल मौजूद रहे।
आम्बेडकर जयंती पर उद्योग व्यापार मण्डल खेतासराय ने अर्पित किया श्रद्धासुमन
आम्बेडकर जयंती पर उद्योग व्यापार मण्डल खेतासराय ने अर्पित किया श्रद्धासुमन
खेतासराय (जौनपुर) उद्योग व्यापार मण्डल की नगर इकाई खेतासराय के अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा के नेतृत्व में बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर के जयंती के अवसर पर नगर के मुख्य चौराहा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सामाजिक उत्थान के लिए बाबा साहब द्वारा किये गए कार्य आज भी प्रेरणादायक है। हम सब को उनके दिखाई हुए मार्ग पर चलना चाहिये। इस अवसर पर जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, मुनव्वर अली, मनीष (धर्मरक्षक), सुरेश कुमार जायसवाल, गौरव मौर्या, मो. राशिद,अमित कुमार जायसवाल, बांकेलाल यादव, दिव्यम, अमरनाथ विश्वकर्मा, दिलीप व दीपू समेत आदि लोग उपस्थित रहे।
जय माँ विंध्य वासिनी दुर्गा महासमिति खेतासराय ने लगाया निःशुल्क प्याऊ
जुलूस में शामिल होने लोगों ने बुझाई प्यास
खेतासराय (जौनपुर) जय माँ विंध्यवासिनी दुर्गा महासमिति खेतासराय ने लगाया निःशुल्क प्याऊ बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर जयंती के के अवसर पर नगर में निकलने वाले जुलूस में शामिल होने वालों लोगों का गला तर प्यास बुझाने के लिए कस्बा का प्रसिद्ध जय माँ विंध्यवासिनी दुर्गा महासमिति ने निःशुल्क प्याऊ लगाया। जिससे भीषण गर्मी में लोगों ने अपनी प्यास बुझाई। प्याऊ का शुभारंभ महासमिति के संरक्षक मनीष (धर्मरक्षक) ने राहगीरों को मिठाई खिलाकर पानी पिलाकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा की बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर हर वर्ष भांति कस वर्ष जुलूस निकाला गया है। जिसमें कस्बा स्थित क्षेत्र के दूर-दराज से लोग झांकी लेकर नगर के जुलूस में सम्मिलित होने के आते है। जिसमें महिलाएं व बच्चे शामिल होते है। इस भीषण गर्मी में नगर भ्रमण के दौरान लोगों को प्यास लग जाती है। उन लोगों के प्यास को बुझाने और गला तर करने के लिए हर वर्ष भांति की निःशुल्क प्याऊ लगाया गया है। इस दौरान सहयोग में अनूप गुप्ता, रामजियावन सोनी, जगदीश यादव, आदर्श श्रीवास्तव, आकाश सोनी, सचिन सोनी, वंश श्रीवास्तव, पप्पू पटवा, शनि गुप्ता, अमित मौर्या, अतुल साहू आदि लगे रहे।
B.R AMBEDKAR JAYANTI 2024 खेतासराय (जौनपुर) संविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष भारत रत्न डाॅ. भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी। जगह-जगह उनकी झांकी निकाल कर उनके पद चिह्नो पर चलने का आह्वान किया गया। क्षेत्र के डोभी, सरवरपुर, मैनुद्दीनपुर, कनवरिया, गोरारी, सोंधी सहित अन्य विभिन्न गाँवों से रविवार को जुलूस निकाला गया। इस दौरान भारी संख्या में महिला-पुरुष तथा बच्चे सम्मलित रहे। जुलूस अपने-अपने गाँवों से निकलकर खेतासराय कस्बा में एक जगह मिलाकर समूचा कस्बा भ्रमण किया। इसी परिपेक्ष्य में नगर में B.R AMBEDKAR से सम्बंधित झांकियों के साथ भव्य जुलूस निकाला गया।
जिसमें लोग नाचते गाते तथा बाबा साहेब के नारे लगाते हुए चल रहे थे। यह जुलूस नगर भ्रमण करते हुए खेतासराय डाकखाने के पास बौद्ध विहार के पास समाप्त हुआ। जुलूस में बाबा साहब का गुणगान करते हुए चल रहे थे और साथ ही पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इज़हार कर रहे थे। वही बाबा साहब B.R AMBEDKAR की मूर्ति पर समर्थकों द्वारा माल्यापर्ण के उपरांत जयकारे लगे एवं समाज की बाबा साहब से प्रेरणा लेने की बात कही गयी। सभा स्थल पर पहुँच कर अपने उद्बोधन में वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला और समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। इस अवसर प्रमुख रूप से सोनू गौतम, शेखर गौतम, दीनानाथ राजभर, विवेक कुमार राघव, गौरव दयाल, अंकित कौल, मो. असलम खान, अब्दुल कौसर, सतीश त्रिदेव, सलीम अहमद, गुड्डू यादव, समशाद अहमद व अमीन गौतम आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।
जौनपुर के पवन यादव बने समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव,छात्रों में ख़ुशी
जौनपुर के पवन यादव लोहिया बने समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव,संगठन में बल प्रदान करेंगे
JAUNPUR NEWS : जौनपुर के पवन यादव लोहिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी आलाकमान के निर्देश पर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के संस्तुति पर Pawan Yadav Lohia को समाजवादी छात्र सभा की राज्य कार्यकारणी में प्रदेश सचिव बनाया गया,लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लागू धारा 144 को ध्यान में रखते हुए स्वागत कार्यक्रम स्थगित कर जारी प्रेस नोट में पवन यादव लोहिया ने कहा समाजवादी पार्टी युवाओं की पार्टी है और युवा ही देश का भविष्य है, जो देश की दशा और दिशा तय करता है,युवाओं के साथ खासकर छात्र वर्ग के साथ इस सरकार ने बहुत नाइंसाफी की है, एक ओर जहां अखिलेश जी छात्रों को लैपटॉप बांट रहे थे तो वही ये सरकार छात्र और युवाओं को सिर्फ और सिर्फ वोट देने का साधन मात्र समझती है l
युवाओं के साथ हो रहे इस कृत्य की खबर युवाओं को होने लगी है, जल्दी ही इसका परिणाम लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा,पवन यादव लोहिया मूल रूप से जनपद जौनपुर के खुशहुपुर बक्शा गांव निवासी श्याम लाल यादव के पुत्र है,जल्द ही समाजवादी विचारधारा और अखिलेश जी की सोच के साथ Samajwadi Chhatra Sabha State Secretary पवन यादव लोहिया छात्रों के बीच जाएंगे और उन्हें उनकी ऊर्जा और क्षमताओं का एहसास दिलाएंगे, और उनसे आग्रह करेंगे की भविष्य निर्माण के साथ साथ देश निर्माण में भी वो रुचि ले और राजनीतिक माध्यमों से भागीदारी भी सुनिश्चित करें।
प्रो.रामनाथ पांडेय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुंगरा में शैक्षिक संगोष्ठी आयोजित
जौनपुर के प्रो.रामनाथ पांडेय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुंगराबादशाहपुर के शैक्षिक संगोष्ठी में जुटे जाने माने वक्ता
विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार देना अत्यंत आवश्यक : प्रोफेसर अजय दुबे
JAUNPUR NEWS जौनपुर। प्रो.रामनाथ पांडेय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय,मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर में शिक्षक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजितशैक्षिक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता रोवर्स रेंजर्स जिला कमिश्नर तथा वीबीएस पूर्वांचलविश्वविद्यालय जौनपुर शिक्षा संकाय के डीन प्रोफेसर अजय कुमार दुबे ने कहा कि,शिक्षकों को चाहिए कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ उनमें नैतिक गुणों के विकास,भारतीय संस्कृति और संस्कारों की शिक्षा देना भी आवश्यक है। संस्कारों का उद्देश्य मनुष्य की पाशविकता को परिष्कृत करके मानवता में परिवर्तित करना है,प्राचीन काल से ही मनुष्य के जीवन में धर्म का विशेष महत्व रहा है। संस्कारों का उद्देश्य मनुष्य के व्यक्तित्व को इस प्रकार विकसित करना है कि,वह विश्व में मानवता के गुणों के साथ साथ सभी प्राणियों के साथ उचित समन्वय स्थापित कर सके ।
वर्तमान परिवेश में अधिकतर शिक्षक संबंधित पाठ्यक्रम को ही पूर्ण करने में ही विश्वास कर रहे हैं लेकिन आवश्यकता इस बात की है कि, जहां तक संभव हो अध्यापक, विद्यार्थियों को शिक्षा ,संस्कार, संस्कृति और श्रेष्ठ आचरण के गुणों से परिचित कराते हुए अपने आचरण को इस तरह से बनाएं कि विद्यार्थी उससे प्रेरणा प्राप्त कर सकें और अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास कर सकें ।Prof. Ramnath Pandey Post Graduate Women’s College Mungarabadshahpur Jaunpur के संगोष्ठी में डॉ दीपक मणि त्रिपाठी, डॉ प्रीती त्रिपाठी ने भी अपने व्याख्यान को प्रस्तुत किया। संगोष्ठी की अध्यक्षता डॉ कमलेश पांडेय ने तथाअतिथियों का स्वागत और परिचय बीएड विभागाध्यक्ष डॉ ज्योति पांडेय ने तथा आभार महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ मंजूलता सिंह ने किया।
जौनपुर के कवि सम्मेलन में साहित्यिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक अपूर्वा भारती संस्था के तत्वावधान में स्व. वीरसेन सिंह “वीर,एडवोकेट की पुण्यस्मृति में इंग्लिश क्लब (जौनपुर क्लब ) के प्रांगण मे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया |कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्चन से हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह थे |प्रथम चक्र का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार सभाजीत द्विवेदी “प्रखर’ ने किया |विशिष्ट अतिथि दीवानी बार अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र नाथ उपाध्याय थे|
इस अवसर पर डॉ.आशुतोष उपाध्याय द्वारा रचित काव्य संग्रह “गई जवानी मैं लिखता हूं,नई जवानी तू भी लिख”का अतिथियों और साहित्यकारों ने विमोचन किया | जौनपुर के कवि सम्मेलन में संस्था के अध्यक्ष डॉ.अशोक कुमार सिंह ने कवियों औ अतिथियों श्रोताओ का स्वागत एवं अभिनंदन किया |सभी अतिथियों साहित्यकारो को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण करके संस्था की ओर से सम्मानित किया गया |
जौनपुर के कवि सम्मेलन अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का शुभारंभ डॉ. प्रियंका राय की सरस्वती वंदना से हुआ उन्होंने कहा “मैं भारत की आन बान सम्मान की खातिर जिंदा हूं, मुरझाये चेहरों पर मैं मुस्कान की खातिर जिंदा हूं, जीते होंगे लोग यहां धन दौलत शोहरत की खातिर, सच कहती हूं मैं हिंदुस्तान की खातिर जिंदा हूं,,|
“फलक सुल्तानपुरी,ने कहा कि “हया की वादियों में शर्म के आंगन में रहती हूं मैं उर्दू हूं सदा तहजीब के दामन में रहती हूं”|
धौलपुर (राजस्थान)से पधारे राम बाबू “सिकरवार,ने कहा ” जो वतन के खातिर मिटे उनको सलाम है, जांबाज सैनिकों को कोटिशःप्रणाम है, आतंकवादियों को घर में घुसकर मारकर, दुनियां को बता दिया ये हिंदुस्तान है’| डॉ संजय सिंह “सागर,ने श्रृंगार गीत पढ़ा | “मैं वहीं पर थक हुआ तुमको मिल जाऊंगा, जिस जगह तुम गए थे हमें छोड़कर,| राजस्थान(टोंक) से पधारे कवि महेश “डांगरा,ने सरकारी दफ्तरों की व्यवस्था पर गहरी चोट की | उन्होंने कहा कि, “दफ्तरों में फाइलें अटकी पड़ी उत्थान की, बाबुओं ने ईंट तक छोड़ी नहीं शमशान की,|
प्रीति पांडेय “प्रतापगढ़, ने उत्कृष्ट श्रृंगार गीत पढ़ा मन की सरहद में घूम लेती हूं इन हवाओं में झूम लेती हूं याद जब भी तुम्हारी आती है मैं तिरंगे को चूम लेती हूं |
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरे के संचालक अमित शुक्ला ररीवां राजस्थान ने पढ़ा कि| “रोज नई सुंदरी जो बूढ़ों से ब्याह करें नहीं ऐसा कोई छलछंद होना चाहिए बाल विवाह जैसी कुप्रथा तो बंद हो गई, वृद्ध ब्याह भी तो अब बंद होना चाहिए,| कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने कई मार्मिक और भाव प्रधान रचनाएं पढ़ी |सभाजीत द्विवेदी “प्रखर,ने अंत में अध्यक्षीय काव्यपाठ किया |
इस अवसर पर जनपद के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़,संरक्षक ओंकार नाथ गिरी,फूलचंद तिवारी, संकठा प्रसाद पांडेय,दिनेश शर्मा,ओमप्रकाश दुबे, उमाकांत गिरी, दया नारायन सिंह,जयप्रकाश सिंह,प्रेम प्रकाश मिश्र,राना राकेश सिंह,विजय प्रकाश मिश्र, सत्येंद्र कुमार पांडेय, विकेश उपाध्याय, रामाशीष पांडेय, डॉ.सरोज उपाध्याय, श्रीमती राधिका सिंह,हरिनाथ शुक्ला, रामसरन प्रजापति,पांचूराम विनोद कुमार राय आदि उपस्थित थे कार्यक्रम संयोजक मंत्री राधेश्याम पांडेय ने सभी ने सभी कवियों,अतिथियों,और श्रोता समूह का आभार व्यक्त किया पूर्व संरक्षक वीर सेन सिंह “वीर, के निधन पर 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई| कवि सम्मेलन देर रात तक निर्वाध गति से चलता रहा और सफलता की ऊंचाइयों को स्पर्श किया |