Home Blog Page 314

जौनपुर:भाजपा किसान मोर्चा की आगामी कार्य योजना को लेकर बैठक हुई संपन्न

0
जौनपुरभाजपा किसान मोर्चा की आगामी कार्य योजना को लेकर बैठक हुई संपन्न
जौनपुर:भाजपा किसान मोर्चा की आगामी कार्य योजना को लेकर बैठक हुई संपन्न

जौनपुर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा की आगामी कार्य योजना को लेकर बैठक हुई संपन्न

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की आगामी कार्य योजना के लेकर जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा नरेन्द्र उपाध्याय के अध्यक्षता मे बैठक संपन्न हुई। सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया।बैठक में बड़ी संख्या में किसान मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक में जौनपुर जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा नरेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि प्रत्येक मंडल मे अन्नदाता सम्मेलन होना तय हुआ है कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सम्मेलन मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले और जनता के बीच पहुंचकर अधिक से अधिक केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाएं और गांव-गांव जाकर किसान हितेषी भाजपा द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दें। प्रदेश सरकार किसानों की हितैषी साबित हुई है। प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार पर कठोर कदम उठाए गए हैं। प्रदेश सरकार केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अव्वल रही है। अब तक विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों, नौजवानों, गरीबों, महिलाओं समेत अन्य लाभार्थियों को लाभ पहुंचा है। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व आत्मनिर्भरता के लिए अभियान संचालित किया गया है। उन्होंने कहा कि जनता ने ठान लिया है कि तीसरी बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की बागडोर सौपेंगी। जनता भाजपा सरकार के कार्यों से खुश है और फिर से भाजपा को सत्ता सौंपना चाहती है।

जौनपुर:भाजपा किसान मोर्चा की आगामी कार्य योजना को लेकर बैठक हुई संपन्न

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष घनश्याम यादव ने की। उक्त अवसर पर नीरज मौर्य इंद्रसेन सिंह प्रदीप यादव संजय सिंह डीके सिंह मनोज श्रीवास्तव सतीश खरवार दुर्गेश मिश्रा मोहन गुप्ता आदित्य सिंह अखंड सिंह रमेश यादव ज्ञान त्रिपाठी राहुल दुबे पुनीत मिश्रा रामसमुझ मौर्य अरविंद यादव जितेंद्र मिश्रा सियाराम पटेल अजय चौहान प्रेम शंकर दुबे हवलदार सिंह राहुल अग्रहरि राम जीत उपाध्याय संतोष दुबे रामेश्वर राहुल अग्रहरि धीरज सिंह और सभी मंडल के महामंत्री उपस्थित रहे।

जौनपुर : मछलीशहर लोकसभा सीट पर बीपी सरोज का दबदबा कायम,फिर बीजेपी से लड़ेंगे चुनाव

राजस्थान के राज्यपाल नेअंतरराष्ट्रीय विद्वान की तीन पुस्तकों का किया विमोचन

0
राजस्थान के राज्यपाल नेअंतरराष्ट्रीय विद्वान की तीन पुस्तकों का किया विमोचन
राजस्थान के राज्यपाल नेअंतरराष्ट्रीय विद्वान की तीन पुस्तकों का किया विमोचन

JAUNPUR NEWS : जौनपुर जिले में आगमन पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा ने साहित्य मनीषी अंतर्राष्ट्रीय ख्यात प्राप्त विद्वान डॉ. यमुना शंकर पांडेय उर्फ प्रकाश के द्वारा रचित तीन पुस्तकों का विमोचन किया। जिनमें विश्वात्मा, सदाशिव, अभिनंदन ग्रंथ व जीवनी रही आप को बता दें कि यमुना शंकर पाण्डेय मूलरूप से ग्राम, पोस्ट गौरामाफी प्रतापगढ़ के निवासी हैं। वार्ता के दौरान पाण्डेय जी ने बताया कि वार्ताकार आकाशवाणी दूरदर्शन केंद्र लखनऊ वर्ल्ड रिकॉर्ड तथा अनेकों नेक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा मानक उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है। वही उनके बड़े सुपुत्र डॉ. कृष्ण कुमार पाण्डेय मेडिकल अफसर जिला चिकित्सालय जौनपुर हैं तथा दूसरे पुत्र बृजेश पाण्डेय पुस्तकालय अध्यक्ष जिला राजकीय पुस्तकालय जौनपुर और छोटे पुत्र डॉ.अरविंद पाण्डेय मेडिकल ऑफिसर सी.एच.सी. बदलापुर है। जहां पाण्डेय जी का पूरा परिवार विद्वत है। कार्यक्रम के बाद राज्यपाल ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भतीजे ब्रह्मदेव मिश्र के साथ पारिवारिजनों से मुलाकात किया।

उसके उपरान्त पत्रकारों से रूबरू होकर नई शिक्षा नीति एवं अयोध्या और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पर विस्तार से चर्चा किया। उसके उपरांत राजस्थान के राज्यपाल लगभग शाम 4:00 बजे बाबतपुर हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए। जहा से वह राजस्थान के लिए प्रस्थान करेंगे । इस मौके पर उत्तर प्रदेश शासन के स्वतंत्र प्रभार मंत्री गिरीश चंद्र यादव, प्राचार्य सुरेश पाठक, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं उमाशंकर सिंह, एसडीएम मड़ियाहूं कुणाल गौरव, थानाध्यक्ष रामपुर विक्रम लक्ष्मण सिंह, सुरेरी थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह, मड़ियाहू कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा, भारी संख्या में पुलिस फोर्स सहित मड़ियाहूं भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, मनोज चौरसिया मौजूद रहे।

jaunpur :मछलीशहर लोकसभा सीट पर बीपी सरोज का दबदबा कायम,फिर बीजेपी से लड़ेंगे चुनाव

खेतासराय में चोरों ने प्राचीन काली मन्दिर को बनाया निशाना

0
खेतासराय में चोरों ने प्राचीन काली मन्दिर को बनाया निशाना
खेतासराय में चोरों ने प्राचीन काली मन्दिर को बनाया निशाना

पायल, एम्पलीफायर व दान पेटी तोड़कर उठा ले गए पैसा

खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय-शाहगंज मुख्य मार्ग पर बारां मोड़ स्थित प्राचीन काली मंदिर को चोरों ने निशाना बनाते हुए घटना को अंजाम दे दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने घटना की लिखित सूचना पुलिस दे दिया। बताया जाता है कि इसके पूर्व भी चोरों द्वारा इस मंदिर को निशाना बनाया जा चुका है।

जानकारी के अनुसार उक्त मोड़ पर कस्बा की प्राचीन काली मंदिर स्थित है। जहाँ बुधवार की रात्रि चोरों ने चोरी की घटना अंजाम दे दिया। घटना की जानकारी सुबह होने पर लोग अवाक हो गए। कस्बा निवासी कृष्ण मुरारी मौर्या ने घटना की लिखित सूचना पुलिस को दे दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

बताया जाता है कि उक्त मन्दिर का ताला तोड़कर चोर प्रवेश कर गए। मंदिर में रखा दानपेटी को तोड़कर पैसा उड़ा ले गए। इसके साथ-ही साथ काली माता मंदिर की मूर्ति में पहनाया हुआ पायल और एम्पलीफायर भी चोर उठा ले गए। इस मंदिर में यह कोई पहली बार नहीं बल्कि तीसरी बार चोरों ने अंजाम दिया है। सूचना के बाद मौके पर पहुँच पुलिस मामले की तहकीकात करने में जुटी हुई है।

jaunpur news; मछलीशहर लोकसभा सीट पर बीपी सरोज का दबदबा कायम,फिर बीजेपी से लड़ेंगे चुनाव

अयोध्या मंदिर की तरह चौकियां में बनवाऊंगा भव्य शीतला माता का मंदिर:अशोक सिंह

0
अयोध्या मंदिर की तरह चौकियां में बनवाऊंगा भव्य शीतला माता का मंदिरअशोक सिंह
अयोध्या मंदिर की तरह चौकियां में बनवाऊंगा भव्य शीतला माता का मंदिरअशोक सिंह

मुझे भ्रष्टाचारी कृपा शंकर सिंह को हराना : अशोक सिंह


जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी अशोक सिंह ने लोकसभा चुनाव में अपनी जीत के लिए माता शीतला का दर्शन पूजन किया। उन्होंने मंदिर परिसर के पास मौजूद लोगों में प्रसाद वितरण भी किया। बुधवार को वह चौकियां धाम में स्थित माता शीतला के दर्शन को पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद उनके समर्थकों ने ढोल नगाड़े बजा कर उनका स्वागत किया। अशोक सिंह आम इंसान की तरह कतार में लग कर मंदिर में दाखिल हुए और माता का दर्शन पूजन किया।

अयोध्या मंदिर की तरह चौकियां में बनवाऊंगा भव्य शीतला माता का मंदिर:अशोक सिंह

माता के चरणों में शीश झुकाने के बाद अशोक सिंह ने मंदिर परिसर के पास मौजूद गरीबों और अन्य लोगों में प्रसाद वितरण किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अशोक सिंह ने कहा कि आज माता शीतला का आशीर्वाद लिया हूं, क्योंकि मुझे भ्रष्टाचारी कृपा शंकर सिंह को हराना है। उन्होंने कहा कि जौनपुर की जनता अब जानती है कि कृपाशंकर सिंह जीतने के बाद यहां नहीं रहने वाले, उन्हें जिले के विकास से नहीं बल्कि अपने विकास से मतलब है। मैं जिले का विकास करूंगा और श्री राम मंदिर की तरह भव्य शीतला माता के मंदिर का निर्माण करवाने का काम करूंगा।

मछलीशहर लोकसभा सीट पर बीपी सरोज का दबदबा कायम,फिर बीजेपी से लड़ेंगे चुनाव

0

जौनपुर। मछलीशहर लोकसभा सीट पर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने बीपी सरोज को अपना प्रत्याशी बनाया है , बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति नई दिल्ली ने लोकसभा चुनाव 20 24 के लिए कुल 09 प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी कर दी है । जिनके नाम पर भाजपा ने अपनी मुहर लगाई है उनमें 7 सीट उत्तर प्रदेश की है एक चंडीगढ़ , एक सीट पश्चिम बंगाल की शामिल है।

चंडीगढ़ से संजय टंडन उत्तर प्रदेश के जीन 09 नामो की घोषणा हुई है उनमें , मैनपुरी लोकसभा सीट से जयवीर सिंह ठाकुर , कौशाम्बी सुरक्षित सीट से विनोद सोनकर, फूलपुर से प्रवीण पटेल , इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी, बलिया लोकसभा सीट से नीरज शेखर , गाजीपुर लोकसभा सीट से पारस नाथ राय, जौनपुर जिले के मछलीशहर लोकसभा सुरक्षित सीट से बीपी सरोज,को प्रत्याशी बनाया गया है। पश्चिम बंगाल असनमोल लोकसभा सीट से एस. एस.अहलूवालिया को लोक सभा सीट से बीजेपी का प्रत्याशी बनाया गया है।

दो लोक सभा सीट वाली जौनपुर से कृपा शंकर का नाम पहली ही लिस्ट में बीजेपी ने जारी कर दिया था, बुधवार 10 अप्रैल को बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति ने मछलीशहर लोकसभा सुरक्षित सीट से बीपी सरोज को पुनः टिकट देकर एक बार फिर भरोसा जताया है।

मछलीशहर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बीपी सरोज की बात करे तो। मुगरबादशाहपुर क्षेत्र के मादरडीह गांव निवासी बीपी सरोज मुंबई के उद्योग पति है। इन्होंने , राजनीतिक पारी की सुरुआत बहुजन समाज पार्टी से किया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा के बैनर तले लोकसभा का चुनाव लड़ा था। मगर जनता ने उन्हें नकार दिया , और बीजेपी प्रत्याशी राम चरित्र निषाद को अपना बहु मूल्य वोट देकर सांसद बना दिया और बीपी सरोज चुनाव हार गए।

2019 लोकसभा चुनाव के ठीक पहले हाथी की सवारी छोड़ कर बीजेपी में शामिल हो हए। बीजेपी में शामिल होने के 12 दिन बाद ही राम चरित्र निषाद का टिकट काट कर बीजेपी ने बीपी सरोज उर्फ भोला को टिकट दे दिया। उस समय सपा बसपा गठबंधन प्रत्याशी टी राम से 181 मतों के अंतर से बीपी सरोज ने जीत दर्ज किया था। आज एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने उनको मछलीशहर लोकसभा सुरक्षित सीट से टिकट देकर बीपी सरोज पर भरोसा जताया है।

भगवान श्रीराम के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक खेतासराय से गिरफ्तार   

0
भगवान श्रीराम के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक खेतासराय से गिरफ्तार   
भगवान श्रीराम के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक खेतासराय से गिरफ्तार   

इस्टाग्राम एकाउंट से भगवान श्रीराम के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार   


JAUNPUR CRIME NEWS :थाना खेतासराय क्षेत्र के डॉ मोहम्मद साजिद पुत्र मोहम्मद राशिद निवासी वार्ड न0- 9 गोला बाजार नगर पंचायत खेतासराय, थाना खेतासराय जौनपुर द्वारा अपने इस्टाग्राम एकाउंट से भगवान श्रीराम के ऊपर अभद्र टिप्पणी की गयी थी, जिसको संज्ञान में लेकर थाना खेतासराय पर मु0अ0सं0- 74/24 धारा-153a, ipc व 67 it act बनाम डॉ मोहम्मद साजिद पंजीकृत कर आज मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है,पुलिस के मुताविक अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। TAFTISH OF CRIME NEWS

यह भी पढ़े : लू एवं गर्म हवा से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन  जौनपुर ने जारी की एडवाइजरी

यह भी पढ़े : सदभावना पुल जौनपुर पर बना’’मेरा वोट मेरी ताकत’’सेल्फी प्वाइंट 

सदभावना पुल जौनपुर पर बना’’मेरा वोट मेरी ताकत’’सेल्फी प्वाइंट 

0
सदभावना पुल जौनपुर पर बना’’मेरा वोट मेरी ताकत’’सेल्फी प्वाइंट 
सदभावना पुल जौनपुर पर बना’’मेरा वोट मेरी ताकत’’सेल्फी प्वाइंट 

जिलाधिकारी जौनपुर ने मतदाता जागरूकता के लिए किया सेल्फी प्वाइंट का शुभारंभ

जौनपुर के मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए जौनपुर के सदभावना पुल पर बना ’’मेरा वोट मेरी ताकत’’ सेल्फी प्वाइंट अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए उन्हें विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नई पहल की गई है। इस पहल के तहत मतदाता जागरूकता के लिए जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ ने वोटर सेल्फी प्वाइंट का शुभारंभ किया। सदभावना पुल पर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने हेतु सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है, जिसमें हिन्दी में लिखा है कि ’’मेरा वोट मेरी ताकत’’ ’’मतदान तिथि 25 मई अपना वोट जरुर करें’’ जिलाधिकारी ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से यह सेल्फी प्वाइंट तैयार किया गया है। ताकि इस पुल से गुजरने वाले राहगीर इस सेल्फी प्वाइंट से प्रेरित होकर यहाँ सेल्फी खींचें और सोशल मीडिया पर भी पोस्ट करें तथा मतदान करने के लिए संकल्प लें। स्वयं मतदान करें और अपने परिवार और आस पास के लोगों को भी मतदान करने के लिए जागरूक व प्रोत्साहित करें। उन्होंने विशेषकर बाहर रह रहे श्रमिकों जो यहाँ के मतदाता है उन सभी मतदाताओं से अपील किया कि 25 मई को आकर अपना वोट अवश्य करें। इस दौरान जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, जेई नगर पालिका परिषद दीपक शाह, एस आई हरिशचन्द्र यादव, अवधेश राय, सौरभ मौर्य सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

jaunpur news : राष्ट्रीय शिक्षा नीति का चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वयन किया जायेगा,कलराज मिश्र
                                                             

युवक ने युवती की कर डाली पिटाई,पीड़िता पहुंची शाहगंज कोतवाली रपट लिखवाने 

0
जौनपुर के मानीकला गांव में चुनाव प्रचार के गैंस गुब्बारे में लगी आग,दो झुलसे   
जौनपुर के मानीकला गांव में चुनाव प्रचार के गैंस गुब्बारे में लगी आग,दो झुलसे   

शाहगंज में चुम्मा न‌ देने पर युवक ने युवती को पीटा, न्याय के लिए पीड़िता पहुंची भाई के साथ कोतवाली रपट लिखवाने  

शाहगंज,जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती को गांव की ही बाजार में युवक ने छेड़खानी की। जिसका विरोध करने पर युवक और उसके परिजनों ने पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता द्वारा घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई।पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायल को उपचार के लिए राजकीय पुरुष अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गांव निवासी 21 वर्षीय युवती सोमवार की शाम घर से राशन लेने के लिए बाजार गई थी। दुकान के बगल मिष्ठान्न की एक दुकान से समोसा खरीदने पहुंची। आरोप है कि दुकान पर बैठा दुकानदार का पुत्र युवती से छेड़खानी करने लगा, जिसका विरोध करने पर युवक और उसके चाचा ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पीड़िता अपने भाई लालू मौर्य के साथ कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। घायल का उपचार राजकीय पुरुष अस्पताल में कराया जा रहा है। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय घटना की जांच में जुटे रहे। उन्होंने कहा कि आरोपी की तलाश में जुटी भेजी गई है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वयन किया जायेगा,कलराज मिश्र

0
राष्ट्रीय शिक्षा नीति का चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वयन किया जायेगा,कलराज मिश्र
राष्ट्रीय शिक्षा नीति का चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वयन किया जायेगा,कलराज मिश्र

Rajasthan Governor Kalraj Mishra in jaunpur : मंगलवार को जौनपुर पहुंचे राजस्थान के राज्यपाल नई शिक्षा नीति को बताया व्यावहारिक और आधुनिक राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्थाओं की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए शिक्षा में गुणवत्ता, नवाचार और अनुसंधान को बढावा देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति बड़ी व्यावहारिक हैऔर आधुनिकीकरण है। पुरातन के साथ समन्वय स्थापित करने वाली है ।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वयन किया जायेगा,कलराज मिश्र

शिक्षा के लिए आवश्यक राष्ट्रीय भावनाओं और बारिकियों का समावेश परिलक्षित हो रहा है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि राज्य में national education policy का चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वयन किया जायेगा।  राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए आयोजित कार्यबल की विशेष बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि national education policy को जल्द ही लागू कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण से देश को संस्कार व संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। उक्त बातें राज्यपाल कलराज मिश्र  शे आज एक दिवसीय कार्यक्रम के तहसील मड़ियाहूँ जनपद जौनपुर में ब्रम्हदेव मिश्रा के आवास पर कही।

यह भी पढ़े :लू एवं गर्म हवा से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन  जौनपुर ने जारी की एडवाइजरी

JCI JAUNPUR का प्रथम शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

0
JCI JAUNPUR का प्रथम शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
JCI JAUNPUR का प्रथम शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

JCI JAUNPUR shapath grahan samaaroh 2024 ” जेसीआई जौनपुर युवा का पहला शपथ ग्रहण समारोह जेसीआई चेतना की अध्यक्ष मीरा अग्रहरी की अध्यक्षता में नगर के एक होटल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात मीरा अग्रहरी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। इसके उपरांत शिखर माहेश्वरी ने संस्थापक अध्यक्ष आकाश केशरवानी का परिचय दिया व मीरा अग्रहरी ने आकाश केशरवानी को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। आकाश केशरवानी ने अपना स्वीकृति उद्बोधन दिया और बताया कि आज जो बीज बोया गया है वह एक दिन विशाल वृक्ष बनेगा। मंडल उपाध्यक्ष शिवम सिंह ने नए सदस्यों को JCI JAUNPUR सदस्यता की शपथ दिलाई। उपस्थित सभी सदस्यों व अथितियों ने अध्यक्ष आकाश केशरवानी को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात आकाश केशरवानी ने अपनी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक यादव ने कहा कि अध्यक्ष आकाश केशरवानी के नेतृत्व में JCI JAUNPUR युवा टीम समाज में अपनी अलग पहचान बनाएगी।

JCI JAUNPUR का प्रथम शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
JCI JAUNPUR का प्रथम शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

मुख्य वक्ता पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि आप सभी युवा टीम पर एक बड़ी जिम्मेदारी है और सभी का जोश देखकर लग रहा है कि युवा टीम समाज को एक नई दिशा दिखायेगी। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष आलोक सेठ ने कहा कि युवा के शुभारंभ का सारा श्रेय संस्थापक गौरव सेठ को देता हूं जिनके अथक प्रयास से यह संभव हो पाया है। साथ ही पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी पर बड़ी जिम्मेदारी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप इसे बखूबी निभाएंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम सह संयोजक शनि सेठ,डॉ. नैंसी गुप्ता, सचिव नयन श्रीवास्तव ‘मोहित’, कोषाध्यक्ष श्वेता शॉ, अध्याय की प्रथम महिला सौम्या केशरी, लेडी जेसी चेयरर्सन आंचल जायसवाल, जितेंद्र सेठ, रितुल पाठक, मानस गुप्ता, अमन ज्योति अस्थाना,अवनीश रश्मि केशरवानी,आबिष इमाम, अभिषेक सलोनी अग्रहरी, राहुल प्रजापति, अमन साहू, स्वतंत्र मौर्य, नितेश आकांक्षा साहू, सत्यम साहू,अभिषेक मौर्य, खुशबू, अभिषेक बैंकर, शिवेंद्र दीक्षा गुप्ता, सर्वेश सिंह, श्रेयश जायसवाल, मृणालिनी शिवाजी, शुभम साहू, समाजसेवी सोमेश्वर केशरवानी, जागेश्वर केशरवानी, सुरेश अग्रहरी, संजय गुप्ता, कृष्ण कुमार जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, प्रकाश सेठ, संतोष अग्रहरी, मेघना रस्तोगी, नीतू गुप्ता, चारु शर्मा, कल्पना केशरवानी, मधु गुप्ता, रीता कश्यप,अजय गुप्ता, डॉ. मदन मोहन वर्मा, सुरेन्द्र अग्रहरी,अजय गुप्ता, मधुसूदन बैंकर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक गौतम सेठ ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़े : लू एवं गर्म हवा से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन  जौनपुर ने जारी की एडवाइजरी

यह भी पढ़े : BJP भ्रम में न रहे,काशी में इस बार लड़ाई चौचक होगी,अजय राय