Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरसीता नवमी महोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम के साथ संपन्न

सीता नवमी महोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम के साथ संपन्न

वैदेही सखी शक्ति समिति की तरफ से सीता नवमी महोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम के साथ संपन्न

मां सीता प्राकट्य उत्सव में संस्कृति, नारी शक्ति और प्रतिभा सम्मान का अद्भुत संगम


शाहगंज जौनपुर ‘ नगर में आयोजित मां सीता प्राकट्य उत्सव श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता का अनुपम उदाहरण बनकर उभरा। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ नारी सशक्तिकरण का संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। पूरे आयोजन ने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात ज्योतिषाचार्य डॉ. अवनीश विक्रम सिंह बघेल रहे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में महंत डॉ. जयराम वेदांती (अयोध्या) ने मां सीता के त्याग, तपस्या, धैर्य और आदर्श नारी स्वरूप पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मां सीता भारतीय संस्कृति की मर्यादा, शक्ति और सहनशीलता की प्रतीक हैं, जिनका जीवन आज भी समाज को दिशा देता है। विशिष्ट अतिथि एवं संयोजिका समाजसेविका डाली जोशी तथा डॉ. देवी प्रसाद पुष्पजीबी (विद्या चाइल्ड हॉस्पिटल) ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए नारी सम्मान और संस्कारों की महत्ता बताई।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान से हुई, जिसका नेतृत्व संस्था की अध्यक्षा नीतू मिश्रा ने किया। मंच संचालन स्वाती अग्रहरि ने प्रभावशाली शैली में करते हुए पूरे आयोजन को गरिमामयी बनाए रखा। कार्यक्रम व्यवस्था की जिम्मेदारी धीरज पाटिल (सह-संस्थापक एवं सलाहकार) ने बखूबी निभाई। आयोजन को सफल बनाने में महिमा बरनवाल, पूजा अग्रहरि और ईशान राम जायसवाल का विशेष सहयोग रहा।


उत्सव की सबसे आकर्षक प्रस्तुति मां सीता के प्राकट्य की जीवंत झांकी रही, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही बच्चियों द्वारा प्रस्तुत नाट्य रूपांतरण में वर्तमान सामाजिक चुनौतियों, विशेषकर लव जिहाद जैसे गंभीर मुद्दों पर जागरूकता का संदेश दिया गया। नन्हीं बालिकाओं ने दंड एवं तलवारबाजी का साहसिक प्रदर्शन कर नारी शक्ति का सशक्त परिचय दिया, जिसे दर्शकों ने जोरदार तालियों से सराहा।


इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाशाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। सीबीएसई बोर्ड एवं यूपी बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली बच्चियों को मंच पर सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस पहल ने अन्य छात्राओं को भी प्रेरणा दी। उक्त अवसर पर जौनपुर प्रेस क्लब शाहगंज के अध्यक्ष चंदन कुमार जायसवाल सहित सभी पत्रकारों को भी सम्मानित किया गयाl
संगठन के संस्थापक रामपलट अग्रहरि एवं सह-संस्थापक श्रीराम अग्रहरि के नेतृत्व में कार्यक्रम को भव्य स्वरूप मिला। संगठन की उपाध्यक्ष नीलम अग्रहरि, उमा जायसवाल, अनुपमा मोदनवाल, अर्चना बरनवाल, महामंत्री रुबी जायसवाल, मंत्रीगण रजनी जायसवाल, शालू गुप्ता, रागिनी जायसवाल, रोशनी गुप्ता, संगठन मंत्री ममता जायसवाल, सह-संगठन मंत्री मंजू मिश्रा, कोषाध्यक्ष प्रांजला गुप्ता, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख स्वाती अग्रहरि, व्यवस्था प्रभारी नम्रता बरनवाल व मंजू अग्रहरि, तथा प्रचार-प्रसार मंत्री पंकज जायसवाल व अंजू जायसवाल सहित सभी पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।वरिष्ठ मातृशक्ति सरोज बरनवाल, अन्नपूर्णा मोदनवाल, रीता जायसवाल, अनुपमा अग्रहरि, गीता अग्रहरि, शुभ लक्ष्मी अग्रहरि सहित संगठन के सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम को सफल बनाया।कार्यक्रम में नगर प्रचारक रवि , दिलीप , हनुमान , देवेश , वेद प्रकाश जायसवाल, अरुण चौहान, प्रिंस गौतम, संदीप जायसवाल, बिट्टू दीदी समाजसेविका, खुशबू जायसवाल, मंगल देवी, सुनीता अग्रवाल, रचित, नीरज मिश्रा, धीरज जायसवाल, नर्मदा समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।समापन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में संस्कार, जागरूकता और नारी सम्मान की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

  • mohammad kasim
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments