Home Blog Page 318

डीएम जौनपुर ने मडियाहू डायग्नोस्टिक सेन्टर को सील करने का निर्देश दिया है 

0
डीएम जौनपुर ने मडियाहू डायग्नोस्टिक सेन्टर को सील करने का निर्देश दिया है 
डीएम जौनपुर ने मडियाहू डायग्नोस्टिक सेन्टर को सील करने का निर्देश दिया है 

JAUNPUR NEWS : डीएम जौनपुर ने मडियाहू डायग्नोस्टिक सेन्टर को सील करने का निर्दे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मडियाहूॅ का डीएम जौनपुर ने किया औचक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान भवन की भौतिक स्थिति संतोषजनक नही पायी, जिस पर सीएमओ की जिम्मेदारी तय किये जाने हेतु कहा गया। जिलाधिकारी ने भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने ओपीडी रुम में जाकर पूछा कि कुल कितने मरीज देखे गये और इस दौरान किस तरह के मरीज अधिक आ रहे है।जिलाधिकारी ने दवाओं की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि सभी प्रकार की आवश्यक दवाएं उपलब्ध रहे। टी0बी0 डाट्स केन्द्र पर जाकर जानकारी प्राप्त की कितने मरीजों का इलाज किया जा रहा है जिस पर प्रभारी चिकित्साधिकारी के द्वारा बताया गया कि लगभग 142 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

लैब में जाकर लैब टेक्निशियन मान सिंह से स्वास्थ्य जांच के सम्बन्ध में जानकारी ली जिस पर एलटी के द्वारा बताया गया कि लगभग 60-70 जॉचें की जाती है। आज कुल 16 लोगो का एक्सरे हुआ पाया गया। इस दौरान डीएम जौनपुर ने अपने आखों की जांच भी करवायी।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के बगल में स्थित डायग्नोस्टिक सेन्टर पर अप्रशिक्षित कर्मचारी कार्य करते पाये गये, जिस पर तत्काल रूप से डायग्नोस्टिक सेन्टर को सील करने और उपजिलाधिकारी एवं नोडल एसीएमओ को सम्बन्धित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 एम.एस. यादव को निर्देश दिया कि  सभी चिकित्सक समय से स्वास्थ्य केन्द्र पर उपस्थित रहकर मरीजों का इलाज करें। स्वास्थ्य केन्द्र पर साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाए। नियमित साफ-सफाई की जाए।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव, डा0 अरूण कुमार भारती, डा0 शाहिद अख्तर, डा0 दीवा, डा0 अरुण कुमार यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : मतदाता जागरूकता के लिए,जौनपुर में महिलाएं निकालेंगी स्कूटी रैली     

मतदाता जागरूकता के लिए,जौनपुर में महिलाएं निकालेंगी स्कूटी रैली     

0
मतदाता जागरूकता के लिए,जौनपुर में महिलाएं निकालेंगी स्कूटी रैली     
Lok Sabha election related Main points

जौनपुर:मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत 28 मार्च को महिला स्कूटी रैली निकलेगी। इस अवसर पर डा गोरखनाथ पटेल ने बताया कि गुरुवार 28  मार्च को महिला मतदाता जागरूकता रैली इंग्लिश क्लब जफराबाद रोड से प्रातः 10 बजे शुरू होकर नगर का भ्रमण करते हुए शाही किला तक जायेगी।उन्होंने बताया कि एक अप्रैल को सभी परिषदीय विद्यालयों से नामांकन हेतु रैली निकाली जाएगी इसीके साथ मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली जायेगी। तथा बताया कि ब्लाक वार एक साथ सभी विद्यालयों पर चुनावी पाठशाला लगेगी जिसका की सभी ब्लाकों का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। बूथ स्तर व सभी विद्यालयों पर गांवों में चुनाव पाठशाला लगाकर वोटरों को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाते हुए 25 मई को मतदान करने के लिए जागरुक करना है।

शिक्षक,शिक्षामित्र  विद्यार्थियों, अभिभावकों व आसपास के वोटरों को वोट बनवाने से जुड़ी सभी प्रक्रिया बताए और वोटरों को वोट डालने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि विद्यालयों पर होने वाली शिक्षक संकुल बैठक, अभिभावक शिक्षक बैठक, माता उन्मुखीकरण बैठकों में भी मतदाता जागरूकता अभियान चलाये और लोगों को मतदान करने के लिए जागरुक करें।इस अवसर पर उपस्थित लोगों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मतदान करने की शपथ दिलाई।इस अवसर पर डीसी प्रशिक्षण विशाल उपाध्याय, डी सी एमआईएस दुर्गेश पटेल, खण्ड शिक्षा अधिकारी शाहगंज अमरदीप जायसवाल, जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, एआरपी राजीव सिंह, डीसी बालिका शिक्षा शोभा तिवारी, डीसी एमडीएम अरुण मौर्य, डीसी सामुदायिक सतेन्द्र गुप्ता, इन्दु प्रकाश यादव, अजय यादव, संतोष अग्रहरि, राम अधीन आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : 11072 कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन में बम खोजती रही पुलिस,यात्री रहे हलकान 

11072 कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन में बम खोजती रही पुलिस,यात्री रहे हलकान 

0
11072 कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन में बम खोजती रही पुलिस,यात्री रहे हलकान 
bomb in 11072 Kamayani Express train in jaunpur

बलिया से मुंबई को जाने वाली 11072 कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना पर जौनपुर पुलिस घण्टो रही हलकान

जौनपुर। बलिया से मुंबई को जाने वाली 11072 कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना पर JAUNPUR के जंघई रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की शाम हड़कंप मच गया घण्टो पुलिस ट्रेन के डिब्बो में विस्फोटक सामान तलाशती रही जौनपुर मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर स्थित जंघई रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब कंट्रील रूम से सूचना मिली कि बलिया से मुंबई जा रही 11072 Kamayani Express train में बम है,सूचना मिलते हैं रेल यात्री और पुलिस महकमें में हड़कम्प मच गया इलाहाबाद और जौनपुर की सीमा पर स्थित जंघई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को 2 घंटे तक रोका गया इसके बाद रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स जौनपुर POLICE बीडीएम,आरपीएफ समेत भारतीय रेल के अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने शाम 6 बजे कामायनी ट्रेन जैसे ही जंघई रेलवे स्टेशन पर खड़ी हुई ट्रेन रुकते ही तलाशी और जांच करने लगी दो घण्टे सघन चेकिंग करने के बाद जब पुलिस को ट्रेन में कुछ नही मिला तो सुरक्षित ट्रेन को रवाना कर दिया गया ।

11072 कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन में बम खोजती रही पुलिस,यात्री रहे हलकान 
Police kept searching for bomb in 11072 Kamayani Express train, passengers remained worried

क्षेत्राधिकारी मछलीशहर गिरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि 26.03.2024 को बलिया से बाम्बे जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना पर थाना मीरगंज अंतर्गत जंघई रेलवे स्टेशन पर स्थानीय पुलिस टीम व आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा चेंकिग की गयी एवं बीडीएस टीम को भी बुलाया गया। चेंकिग उपरान्त रेलवे के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सिविल पुलिस लाइव टीम द्वारा चेकिंग के बाद 11072 कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन को आगे के लिए मंगलवार की रात 8:00 बजे रवाना किया गया।

यह भी पढ़े : खेतासराय नगर में निकला होली का ऐतिहासिक जुलूस,जमकर उड़े गुलाल

खेतासराय नगर में निकला होली का ऐतिहासिक जुलूस,जमकर उड़े गुलाल

0
खेतासराय नगर में निकला होली का ऐतिहासिक जुलूस,जमकर उड़े गुलाल
खेतासराय नगर में निकला होली का ऐतिहासिक जुलूस,जमकर उड़े गुलाल

ड्रोन कैमरे की नज़र में रहा खेतासराय होली का जुलूस

  • सुरक्षा की दृष्टि से कई थानों की पुलिस बल रही तैनात

खेतासराय (जौनपुर) हिंदुओ के प्रमुख बड़े त्योहारों में से एक है होली का त्योहार। इसमें एक दूसरे को नफरत को दूर कर भाई-चारे के मिशाल पेश करने का त्योहार माना जाता है। ऐसे में जिले भर में खूब रंग बरसे। फाग और जोगीरा की धुन पर युवाओं ने जमकर ठुमके लगाए। एक दूसरे को रंगों से सराबोर किया और जोगीरा सारा रा, रा… के बीच खूब अबीर गुलाल उड़ाए। इस दौरान युवाओं और बच्चों ने ही नहीं महिलाओं तथा बुजुर्गों ने भी खूब होली खेली। सुबह से ही रंग, अबीर, गुलाल खेलने का क्रम शुरू हो गया। वहीं मोहल्लों के छोटे-छोटे बच्चे घर से निकलकर सड़क पर आने-जाने वालों पर रंग-गुलाल फेंकते रहे।

खेतासराय नगर में निकला होली का ऐतिहासिक जुलूस,जमकर उड़े गुलाल

होली के त्योहार में स्थानीय कस्बा में निकलने वाले जुलूस का अपना एक अलग महत्व है। इसको देखने के लिए सुदूर क्षेत्र से लोग चले आते है। स्थानीय कस्बा के आस-पास के ग्रामीणांचल के लोग देर दोपहर होते ही जुलूस देखने के लिये घरों से निकल पड़ते है। इस बार ऐतिहासिक होली जुलूस शांति और सौहार्द्रपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। शान्तिपूर्ण और सौहार्द्र पूर्ण व्यवस्था बनाये रखने के लिए पीस कमेटी के सदस्य भी काफी सक्रिय रहे है। वही होली को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन भी अपने तरफ से पूरी तैयार की थी। सर्किल के कई थानों के पुलिस बन सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद रही।

होली जुलूस खेतासराय स्थित गोलाबाजार से वरिष्ठ भाजपा नेता जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में निकलकर खेतासराय चौराहा पहुँचा वहां से जौनपुर रोड की तरफ आगे बढ़ते हुए ओरियन्टल बैंक तक पहुँचा। वहां से वापिस होते हुए खुटहन मार्ग स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर पहुँचा। जहाँ से पुरानी बाजार रोड होते हुए आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज पहुँचा। वहां से आगे बढ़ते हुए शाहगंज रोड स्थित प्राचीन काली मंदिर पहुँचा। वहां से वापिस होते पुनः शुभारंभ स्थान पर देर शाम समाप्त हो गया। इस दौरान डीजे के मधुर ध्वनि में होली से सम्बंधित बजने वाले गानों पर थिरक रहे थे। एक दूसरे को गुलाल-अबीर लगाकर गले मिलते हुए चल रहे थे। इस दौरान जुलूस में खूब जमकर अबीर – गुलाल उड़े। जुलूस के दौरान दो मुख्य जगहों पर हांडी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

खेतासराय नगर में निकला होली का ऐतिहासिक जुलूस,जमकर उड़े गुलाल

युवाओं की टोली हांडी फोड़ने के लिए काफी मशक्कत करती देखी गयी। इस दौरान चेयरमैन वसीम अहमद, डॉ. अमलेंद्र कुमार गुप्ता, उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, शांतिभूषण मिश्रा, सुरेंद्र पाण्डेय, पूर्व बृजेश पाण्डेय, बृजनाथ जायसवाल, दीपक सोनी, रूपेश गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वही सुरक्षा की दृष्टि से सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान सहित प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। होली जुलूस के अंत में धर्मरक्षक मनीष गुप्ता ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़े :खेतासराय के एक ही मोहल्ले से एक साथ दो शव निकलने से मचा कोहराम

खेतासराय के एक ही मोहल्ले से एक साथ दो शव निकलने से मचा कोहराम

0
खेतासराय के एक ही मोहल्ले से एक साथ दो शव निकलने से मचा कोहराम
खेतासराय के एक ही मोहल्ले से एक साथ दो शव निकलने से मचा कोहराम

JAUNPUR ACCIDENT खेतासराय (जौनपुर) उस पत्नी, बच्चे और परिवार पर क्या बीत रही होगी। जिनका सहारा और उम्मीद इस दुनिया से चला गया। अब उस विधवा पत्नी अनाथ हुए बच्चे की जीविका कैसे चलेगी। किससे सहारे अपनी जिन्दगी की गाड़ी को आगे बढ़ाएगी। फिलहाल इस समय इसका कोई जवाब नहीं है। सोमवार को होली के दिन दो गहरे मित्रों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी। और दोनों की पत्नी विधवा और बच्चे अनाथ हो गए। दोनों मृतकों को कन्धे पर जिम्मेदारी था अपने बच्चों और परिवार को आगे ले जाने की।

कस्बा के पोस्टऑफिस खेतासराय मोहल्ला निवासी दो युवकों की मौत से पूरा मोहल्ला गमगीन हो गया। देर रात्रि पोस्टमार्टम से शव घर आते ही कोहराम मच गया। हर किसी की आँखों में पानी आ गया। मंगलवार की भोर एक साथ दोनों शव को निकलते ही पत्नी बच्चे दहाड़ मारकर रोने लगी। दोनों का अंतिम संस्कार पिलकिछा घाट पर किया गया। मृतक सनोज उर्फ नाटे की पत्नी कुसुम विधवा हो गयी और चार वर्षीय इकलौता पुत्र रेहान के ऊपर से पिता का साया उठ गया।

सनोज अपने आठ भाइयों में दूसरे नम्बर पर था। वेल्डिंग का काम करके अपनी परिवार को चलाता था। वही मृतक दिलीप ड्राईवरी करके परिवार की गाड़ी को आगे बढ़ा रहा था सड़क हादसे में मृत शिकार हो गया पत्नी संगीता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। दिलीप अपने पीछे पायल (11वर्ष), सानू (9 वर्ष), सौम्या (7 वर्ष), दीप (5 वर्ष) मासूम चार बच्चों को छोड़कर चला गया। अब इन दोनों परिवार की जिन्दगी किसके सहारे चलेगी। दोनों की मौत से पूरा मोहल्ला गमगीन है। लोगों के घरों में चूल्हे नहीं जलें। शोक-संवेदना व्यक्त करने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है।

सड़क हादसे में दोनों दोस्तों की होली के दिनहुई थी दर्दनाक मौत

सोमवार को एक तरफ होली के दिन खुशियों में लोग डूबे हुए थे। जश्न मना रहे थे। लेकिन दोपहर के बाद ये खुशियां मातम में तब्दील हो गयी। मामला कस्बा के पोस्टऑफिस वार्ड का,उक्त वार्ड निवासी एक बाइक से दो युवक रिश्तेदारी से होली की खुशियां बाट कर आ रहे थे कि क्षेत्र के गुरैनी में सड़क हादसे के शिकार हो गए। जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई थी l

रिश्तेदारी से लौट रहे युवकों की सड़क हादसे में हुई थी दर्दनाक मौत

मिली जानकारी के मुताबिक उक्त वार्ड निवासी सनोज यादव उर्फ नाटे (30 वर्ष) पुत्र स्व. लालचन्द्र यादव, दिलीप यादव (30 वर्ष) पुत्र स्व. गोरखनाथ यादव दोनों मित्र थे। बताया जाता है कि होली के दिन दोनों एक बाइक से देर दोपहर क्षेत्र स्थित गाँव सफीपुर रिश्तेदारी से होकर आ रहे थे। अभी गुरैनी पहुँचे ही थे कि सामने से आ रही अज्ञात चार पहिया वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर सूचना पाकर पहुँची खेतासराय पुलिस ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले गई। जहाँ डॉक्टरों ने हालात नाजुक देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहाँ डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इधर घटना क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी और होली खुशियां मातम के तब्दील हो गया। घटना से सब स्तम्भप्रभ हो गए और परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया था पोस्ट मार्टम के बाद आज दोनों मित्रो के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया l

JAUNPUR NEWS: मतदान के समय मतदाताओं को पहचान के लिए,देने होंगे वैकल्पिक दस्तावेज

रामपुर के मई गांव में हुई हत्या के मामले में, अभियुक्तों के नाम का खुलासा 

0
रामपुर के मई गांव में हुई हत्या के मामले में, अभियुक्तों के नाम का खुलासा 
रामपुर के मई गांव में हुई हत्या के मामले में, अभियुक्तों के नाम का खुलासा 

 रामपुर के मई गांव में होली के हुड़दंग में हुई हत्या के मामले आधा दर्जन अभियुक्तों के नाम का पुलिस ने किया खुलासा 

जौनपुर : रामपुर पुलिस ने होली के दिन शराब पीकर नाचने गाने की बात को लेकर दो पक्षों  द्वारा गाली गलौज देते हुए लाठी ,डण्डा से मारना पीटना व जान से मारने की धमकी देना । मारपीट में नन्द किशोर,नन्दलाल व शीला के बेहोश जाने के संबंध मे मुकेश पटेल पुत्र नन्दलाल पटेल ग्राम मई थाना रामपुर जौनपुर की तहरीरी सूचना पर मु0अ0सं0-36/24 धारा 147/323/504/506/308/304 भादवि बनाम 1.पवन पटेल पुत्र धर्मराज पटेल 2.जितेन्द्र  पटेल पुत्र धर्मराज पटेल 3.धर्मराज पटेल पुत्र स्व0 श्रीपत पटेल 4.श्यामराज पटेल पुत्र स्व0 श्रीपत 5.धर्मेन्द्र पटेल पुत्र धर्मराज पटेल 6.राज कुमार पटेल पुत्र स्व0 श्रीपत पटेल समस्त निवासी गण मई थाना जौनपुर पंजीकृत किया गया।

मुकदमा उपरोक्त से संबंधित मजरुब नन्दकिशोर पटेल पुत्र स्व0 राम गनेश निवासी मई थाना रामपुर जनपद जौनपुर की दवा इलाज के बाद मृत्यु हो गयी जिससे मुकदमा उपरोक्त मे धारा 304 भादवि की बढोत्तरी की गयी। मुकदमा उपरोक्त से संबधित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु उ0नि0 श्री अजय कुमार शर्मा मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन ,तलाश वांछित अभियुक्त व शाम गश्त बरसठी तिराहा पर मौजूद थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना पर अभियुक्तगण को पुलिस बल द्वारा एकबारगी दबिश देकर उनके घर पर ही पकड लिया गया। अभियुक्तगण के सिर पर अस्पताली पट्टी बधा हुआ है के बारे में पूछने पर बताये कि साहब घटना के दौरान मार पीट के समय चोट लगी है । प्राइवेट अस्पताल रामपुर पर जाकर दवा इलाज कराये है । अभियुक्तगण को कारण गिरफ्तारी , मुकदमा व धारा से अवगत कराते हुए कि मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त हो कि दिनांक 25.03.2024 को समय करीब 20.05 बजे रात्रि में हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्तगण के निशानदेही पर मारपीट मे प्रयुक्त आलाकत्ल 06 बास की लाठी को अभियुक्त धर्मराज पटेल के घर के बरामदे से बरामद किया गया । अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुध्द आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए संबंधित न्यायालय भेज दिया गया है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1.पवन पटेल पुत्र धर्मराज पटेल निवासी मई थाना रामपुर जौनपुर
2.जितेन्द्र पटेल पुत्र धर्मराज पटेल निवासी मई थाना रामपुर जौनपुर
3.धर्मराज पटेल पुत्र स्व0 श्रीपत पटेल निवासी मई थाना रामपुर जौनपुर
4.श्यामराज उर्फ पप्पू पटेल पुत्र स्व0श्रीपत पटेल निवासी मई थाना रामपुर जौनपुर
5.धर्मेन्द्र पटेल पुत्र धर्मराज पटेल निवासी मई थाना रामपुर जौनपुर
6.राज कुमार पटेल पुत्र स्व0 श्रीपत पटेल निवासी मई थाना रामपुर जौनपुर

आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0-36/24 धारा 147/323/504/506/308/304 भादवि थाना रामपुर जौनपुर
आलाकत्ल बरामदगी का विवरण
1.मारपीट मे प्रयुक्त 06  बास की लाठी

मतदान के समय मतदाताओं को पहचान के लिए,देने होंगे वैकल्पिक दस्तावेज

0
मतदान के समय मतदाताओं को पहचान के लिए,देने होंगे वैकल्पिक दस्तावेज
मतदान के समय मतदाताओं को पहचान के लिए,देने होंगे वैकल्पिक दस्तावेज

मतदान के समय मतदाताओं को अपनी पहचान सिद्ध करने के लिए देने होंगे  वैकल्पिक दस्तावेज

At the time of voting,voters will have to provide alternative documents to prove their identity.

जौनपुर:लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए इस बार मतदान के समय मतदाता फोटो पहचान पत्र के विकल्प के सम्बन्ध में प्रतिरूपण को रोकने के लिए मतदान के समय मतदाता को अपनी पहचान सिद्ध करने के लिए अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा, परन्तु ऐसे मतदाता जो अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए निम्नलिखित वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा यथाः- आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंको डाकघरो द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स, पैन कार्ड, एनपीआर के अन्तर्गत आरजीआई द्वारा किये गये स्मार्ट कार्ड,

भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केन्द्र राज्य सरकार लोक उपक्रम पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किये गये फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों, विधायकोंविधान परिषद सदस्यों द्वारा जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, और यूनिक डिसएबिलिटी आईडी(यूडीआईडी)कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार में से कोई एक लाना होगा। एपिक में प्रविष्टियों की मामूली विसंगतियों को नजर अन्दाज कर देना चाहिये, बशर्ते मतदाता की पहचान एपिक द्वारा सुनिश्चित की जा सके। यदि कोई मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रदर्शित करता है, जो कि किसी अन्य विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जारी किया गया है,ऐसे एपिक भी पहचान स्थापित करने हेतु स्वीकृत किये जायेंगे, बशर्ते निर्वाचक का नाम,जहां वह मतदान करने आया है, उस मतदेय स्थल से सम्बन्धित निर्वाचक नामावली में उपलब्ध होना चाहिये। फोटोग्राफ इत्यादि के बेमेल होने के कारण मतदाता की पहचान सुनिश्चित करना सम्भव न हो, तब मतदाता को उपरोक्त वैकल्पिक फोटो दस्तावेज को प्रस्तुत करना होगा। 

 उपरोक्त किसी भी बात के होते हुये भी प्रवासी निर्वाचक, जो अपने पासपोर्ट में विवरणां के आधार पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 20क के अधीन निर्वाचक नामावलियों में पंजीकृत हैं, उन्हें मतदान केन्द्र में उनके केवल मूल पासपोर्ट(तथा किसी अन्य पहचान दस्तावेज के आधार पर नहीं) के आधार पर ही पहचाना जायेगा।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा हेतु मतदाता सूचना पर्ची बीएलओ के माध्यम से मतदान तिथि से कम से कम 05 दिन पूर्व वितरित करने के निर्देश दिये गये है। मतदाता सूचना पर्ची पर मतदेय स्थल, मतदान का दिनांक व समय आदि का उल्लेख रहता है। मतदाता सूचना पर्ची को मतदाता के पहचान दस्तावेज के रूप में नहीं माना जायेगा। मतदाता को अपनी पहचान सिद्ध करने कें लिये मतदाता सूचना पर्ची के साथ वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से कोई एक साथ लाना अनिवार्य होगा।

हुकूम उदय प्रताप सिंह को राजस्थान का प्रभारी बनाये जाने पर समर्थको मे ख़ुशी

0
हुकूम उदय प्रताप सिंह को राजस्थान का प्रभारी बनाये जाने पर समर्थको मे ख़ुशी
हुकूम उदय प्रताप सिंह को राजस्थान का प्रभारी बनाये जाने पर समर्थको मे ख़ुशी

मुंबई :जाने माने मशहूर समाजसेवी हुकुम उदय प्रताप सिंह को नमो नमो मोर्चा भारत की तरफ से एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, नमो नमो मोर्चा भारत का पहला कदम राष्ट्र के निर्माण की तरफ ले जाता है हुकुम उदय प्रताप को राजस्थान प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है इस बात से हुकुम उदय प्रताप के समर्थकों में भारी खुशी की लहर दिखाई दे रही है वही उदय प्रताप मीडिया से बातचीत कर बताया कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसको मैं निभाने की हर संभव कोशिश करेंगे l

आपको बता दे हुकुम उदय प्रताप सिंह ने जब कोविड महामारी से पूरा विश्व परेशान थाऔर भारत भी इस से छूटा नहीं था उस दौरान हुकूम उदय प्रताप ने जरुरतमंद लोगों के खाने-पीने और रहने की व्यवस्था अपने तरफ से किया था समाज सेवा के मामलों में हुकूम उदय प्रताप सिंह जी की एक अलग ही पहचान है वही जब नमो नमो भारत मोर्चा एक ऐसा संगठन है जिसका पहला कदम ही देश के निर्माण के लिए जाता है और निश्चित तौर पर यह कहा जा सकता है हुकुम उदय प्रताप सिंह जैसे लोगों के आने से और मजबूती मिलेगी वही हुकुम. उदय प्रताप सिंह भी काफ़ी सक्रिय है ताकि उनके आसपास से लोगो को सदस्य बनाया जा सके ताकि और मजबूत हो जाये l

यह भी पढ़े :जौनपुर में होली डांस पर चले लाठी डंडे 1व्यक्ति की मौत,9 घायल,6 गिरफ्तार   

जौनपुर में होली डांस पर चले लाठी डंडे 1व्यक्ति की मौत,9 घायल,6 गिरफ्तार   

0
जौनपुर में होली डांस पर चले लाठी डंडे 1व्यक्ति की मौत,9 घायल,6 गिरफ्तार   
जौनपुर में होली डांस पर चले लाठी डंडे 1व्यक्ति की मौत,9 घायल,6 गिरफ्तार   

जौनपुर में होली डांस पर चले लाठी डंडे HOLI के हुड़दंग में एक व्यक्ति की जान चली गई नौ लोग घायल हो गए होली के दिन डीजे पर नाच गाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट एक व्यक्ति की मौत हो गई सोमवार की दोपहर एक बजे जौनपुर जनपद के रामपुर के एक गांव में मातम छा गया स्थानीय थाना क्षेत्र में होली पर डीजे पर नाच गाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई जिसमें एक पक्ष के नव लोग घायल हो गए इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई l

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर थाना क्षेत्र के मई गांव के पटेल बस्ती में आज नंदलाल पटेल और धर्मराज पटेल के परिजनों के बीच मारपीट हो गई घटना होने के कारण की बात करे तो होली के शुभ अवसर पर डीजे पर एक पक्ष के  लोग जौनपुर में होली डांस पर नाच रहे थे दूसरा पक्ष वीडियो बनाने लगा जिसको लेकर नंदलाल पटेल के परिजनों ने वीडियो बनाने से मना किया इसके बाद कहा सुनी हो गई धीरे-धीरे मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथा पाही  शुरू हो गई जौनपुर में खून की होली सुरु हो गई जबतक लोग कुछ समझ पाते तबतक दूसरे पक्ष के लोगो लोगों ने लाठी डंडा से  प्रहार करना शुरू कर दिया जिसमे नंदलाल पटेल के परिवार की  सुशीला देवी पत्नी नंदलाल उम्र 42 साल गजराज पुत्र हंसराज उम्र 32  सुखराज पुत्र हंसराज उम्र 30 मंजू देवी पत्नी नंदलाल उर्फ नंदू उम्र 51 वर्ष किशोर पुत्र नंदलाल किशोर पुत्र नंदकिशोर उम्र 42 साल मुकेश पुत्र नंदलाल मीणा पत्नी सुखराज शीला पत्नी गजराज 32 वर्ष  समेत कुल  9 लोग घायल हो गए l

मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया शाम को जौनपुर के एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर एक  बजे जौनपुर में होली डांस नाच गाने को लेकर रामपुर थाना क्षेत्र के मई गांव में  नंदलाल पटेल के परिजनों और धर्मराज   पटेल के परिजनों के बीच लाठी डंडे से मार  पीट हो गई जिसमें नंदलाल पटेल के पक्ष के कुल 9 लोग घायल हो गए जिसमें नंदकिशोर पटेल नामक व्यक्ति की मौत हो गई उनके बड़े भाई नन्दलाल को ट्रामा सेंटर भेजा गया  है परिजनों की तहरीर पर कुल  6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है  और विन्दु की पुलिस जाँच कर रही है इस घटना में जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त कार्यवाही करेगी l

शाहगंज कोतवाल के खिलाफ ब्यापारी बैठे सड़क पर,जाने क्यो

0

जौनपुर। शाहगंज कोतवाल के विरोधी में ब्यापारी हुए लामबंद जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत प्रदेश को अपराध मुक्त होने का दावा करते हैं वहीं दूसरी तरफ उनकी नीतियों पर पानी फेरने से शाहगंज कोतवाल तारकेश्वर राय बाज नहीं आ रहे हैं।इस समय शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक धनउगाही के आरोप में घिर गए हैं जिससे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और साफ सुधरी छवि स्थापित करने वाले कप्तान डॉ अजय पाल शर्मा की मंशा तार -तार हो रही है।

व्यापारियों ने शाहगंज कोतवाल की कार्य शैली पर सवाल उठाए हैं जो तहसील क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। शाहगंज नगर क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी व नगर पालिका की अध्यक्ष रचना सिंह के पति और प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी ने सी.ओ. अजीत सिंह चौहान को प्रार्थना पत्र देकर कोतवाल पर धन उगाही और प्रतिष्ठान बंद कराने की धमकी का आरोप लगाया है।दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि उक्त प्रभारी निरीक्षक द्वारा 10 दिन पहले मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉलिंग करके प्रतिनिधि को कोतवाली बुलाया गया और होली के त्यौहार के नाम पर पैसे की मांग की गई।

शिकायतकर्ता ने बताया कि 50000 रुपए होली के उपहार स्वरूप भिजवा दिया गया। भिजवाई गई धनराशि कम होने से नाराज शाहगंज कोतवाल पर दुकान पर पुलिस भेज कर कर्मचारियों को अपमानित और प्रताड़ित करने का आरोप है ।प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि अधिसूचना जारी हो जाने पर पुलिस पूरे पावर में है। 23 मार्च की शाम करीब 3.30 बजे कॉल करके पैसे की डिमांड की गई तथा प्रतिष्ठा को मिट्टी में मिलाने की धमकी दी गई। इस घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

प्रभारी निरीक्षक की करतूत से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। व्यापारियों में असंतोष की भावना बढ़ गई है क्षेत्राधिकारी से प्रभारी निरीक्षक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच और कार्रवाई की मांग की गई है ।उक्त प्रकरण के संबंध में सीओ के सीयूजी नंबर पर कॉल करके जानकारी लेने की कोशिश की गई किंतु उनकी मोबाइल पहुँच से बाहर बता रही थी ।पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच क्षेत्राधिकारी शाहगंज कर रहे हैं।जांच उपरांत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।