Home Blog Page 324

जौनपुर में तीन थाने की पुलिस के साथ बदमाश की मुठभेड़,पैर में लगी गोली

0

जौनपुर: शाहगंज, सरपतहाँ व थाना खुटहन की संयुक्त टीम ने शातिर चोर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, कब्जे से बिना नम्बर की मोटरसाइकिल 315 बोर का कट्टा बरामद हुआ है।पुलिस के अनुसार जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश गौतम के आदेश एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के कुशल पर्यवेक्षण में तारकेश्वर राय थानाध्यक्ष शाहगंज व त्रिवेणी सिंह थानाध्यक्ष सरपतहाँ पुलिस बल के साथ संयुक्त टीम बनाकर चेकिंग कर रहे थे तभी सुल्तानपुर की तरफ से आती हुई एक बिना नम्बर प्लेट मो0सा0 दिखाई दी जिसे रोकने का इशारा पुलिस ने किया सामने पुलिस चैकिंग देख बाइक सवार व्यक्तियों ने खुटहन रोड पर मोटर साइकिल मोड कर भागने लगें,तभी वायरलेस से सूचना पास की गयी , सूचना पर अरविन्द कुमार सिंह थानाध्यक्ष खुटहन द्वारा सामने से आकर भागते हुये बदमाशों का घेराव किया गया तो बदमाशों ने हडबडी में मोटर साइकिल निजामपुर मार्ग पर मोड दी अचानक मोडने पर गाडी डिस्बैलेंस हो गयी। बदमाश अपने को घीरता देखकर पुलिस टीम पर फायर कर दियाजिसमें थानाध्यक्ष शाहगंज बाल बाल बच गए ।

आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा किये गये जबाबी फायर से एक बदमाश के पैर में गोली लग गयी, जिससे बदमाश घायल होकर गिर पड़ा तथा अन्य बदमाश अंधेरे का लाभ लेकर भागने में सफल रहा। घायल बदमाश को बाद प्राथमिक उपचार जिला चिकित्सालय जौनपुर के लिए रेफर कर दिया गया। घायल बदमाश से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम रविन्द्र वर्मा पुत्र सभापति वर्मा निवासी मकदूमपुर थाना खुटहन जनपद-जौनपुर बताया गया, जिसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर , एक खोखा .315 बोर व एक अदद कारतूस .315 बोर तथा एक मो0सा0 बिना नम्बर प्लेट बरामद हुयी । बदमाशों के विरुद्ध सुसंगत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त . रविन्द्र वर्मा पुत्र सभापति वर्मा निवासी मकदूमपुर थाना खुटहन का निवासी है।

राष्ट्रीय अविष्कार अभियान कार्यक्रम: छात्रों ने किया एक्सपोजर विजिट

0
राष्ट्रीय अविष्कार अभियान कार्यक्रम छात्रों ने किया एक्सपोजर विजिट
राष्ट्रीय अविष्कार अभियान कार्यक्रम: छात्रों ने किया एक्सपोजर विजिट

खेतासराय (जौनपुर) राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत शैक्षिक भ्रमण (एक्सपोजर विजिट) के तहत विकासखंड शाहगंज सोंधी वे खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल के नेतृत्व में 100 छात्र-छात्राओं ने कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा, शाही किला जौनपुर,आईटीआई सिद्दिकीपुर,वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को चीजों को बारीकी से बताया गया और उसके बार से विस्तार वर्णन किया गया। भ्रमण को छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर एआईपी अखिलेश यादव, धर्मेंद्र कुमार सिंह, नोडल संकुल वीरेंद्र कुमार, ओमप्रकाश, अशोक कुमार, बुधिराम समेत आदि लोग मौजूद रहे।

JAUNPUR:लापता छात्र का शव श्मशान घाट के नाले में मिला,मचा हड़कंप

0
JAUNPURलापता छात्र का शव श्मशान घाट के नाले में मिला,मचा हड़कंप
JAUNPUR:लापता छात्र का शव श्मशान घाट के नाले में मिला,मचा हड़कंप

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

JAUNPUR CRIME खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के मनीकला गाँव निवासी कक्षा-5 के छात्र का शव समीपवर्ती दूसरे गाँव के श्मशान घाट के नाले में जलकुम्भी में मिलने से सनसनी फ़ैल गई। पुलिस ने नामजद आरोपियों की निशानदेही पर छात्र के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र की माँ ने तीन नामजद आरोपियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार सूरज बिंद (14 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश बिन्द उर्फ भोनू गाँव के प्राथमिक विद्यालय के कक्षा-5 का छात्र था। 12 मार्च को शाम घर से गाँव निवासी कुलदीप बिन्द की बारात जाने के लिए घर कह कर निकला था। लेकिन दूसरे दिन नहीं लौटा तो पता चला की वह बारात नहीं गया था। तभी से परिजन सूरज बिन्द की खोजबीन कर रहे थे। पुलिस को भी छात्र के गुमशुदगी की सूचना दी गई थीं । पुलिस गाँव में छात्र के साथ देखे गए संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ कर रही थी।

उन्हीं संदिग्ध युवकों की निशानदेही पर शुक्रवार को सूरज बिन्द का शव क्षेत्र के फरीदपुर गाँव के श्मशान घाट के पास नाले में मिट्टी के नीचे दबा कर ऊपर से जलकुम्भी रखकर ढका मिला। शव मिलने से कोहराम मच गया। माँ गुडडी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता ओमप्रकाश बिन्द उर्फ भोनु रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई गए हुए थे। चार भाई बहनों में सूरज सबसे बड़ा था। मृतक सूरज की नंदिनी तथा सीता दो छोटी बहनें व सबसे छोटा भाई आर्यन है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह ने बताया मृतक छात्र सूरज बिन्द की बॉडी आरोपियों की निशानदेही पर रिकवर कर लिया गया है। मृतक छात्र की माता की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कारवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।

JAUNPUR :JAUNPUR:हरिहरपुर गांव मे शाट सर्किट से लगी आग,सामान जलकर खाक

JAUNPUR:लोहे की पाइप में बिजली उतरने से युवक की मौत

0
JAUNPURलोहे की पाइप में बिजली उतरने से युवक की मौत
JAUNPUR:लोहे की पाइप में बिजली उतरने से युवक की मौत

JAUNPUR NEWS जौनपुर (खुटहन)  शुक्रवार की सुबह 10 बजे के लगभग टेंट की पाइप निकाल रहा युवक बिजली की चपेट में आकर झुलस गया मौजूद लोग बेहोशी की हालत में बदलापुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहाँ देखते ही चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी कृष्णापुर गाँव निवासी रंजित निषाद रामनगर निवासी रविन्द्र अग्रहरि के घर भण्डार कार्यक्रम में टेंट लगाने गया था लोहे की पाइप जैसे ही निकाल कर लगाने चला उपर से गुजर रही हाईवोल्टेज से जा टकराया जब तक लोग कुछ समझ पाते बिजली के तेज झटके ने उसे दुर फेक दिया बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहाँ डाक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया शव लेकर स्वजन घर पहुचे तो पुरे गाँव में सन्नाटा पसर गया युवा पुत्र के माता पिता का रो रोकर बुरा हाल है l


समाचार – बेसिक शिक्षा 


 जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के बच्चों को को मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल तथा परियोजना कार्यालय के समग्र शिक्षा के निपुण सेल से आए आसना शुक्ल, अंकित तथा रोहित की उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के 10 छात्र छात्राओं सम्मनित किया गया। प्रथम आराध्या, जलालपुर को रु0 10000, अमन, खुटहन रु0 7500, अपराजिता, डोभी रु0 5000, अनन्या, मुगंराबादशाहपुर रु0 2500, रिया, महराजगंज रु0 2500, अर्पिता यादव, मुगंराबादशाहपुर रु0 2500, शिवम, केराकत रु0 2500, अंशिका, धर्मापुर रु0 2500, संजना, केराकत रु0 2500, कशिश रानी, रामनगर रु0 2500 और निपुण मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


इसके बाद परियोजना के निपुण सेल से आए सदस्यों के बैठक की गई, जिसमें जनपद की डाटा एवं शिक्षक संदर्शिका आधारित शिक्षण कार्य, 100 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति, गुणवक्ता संकुल शिक्षकों बैठक, खण्ड शिक्षा अधिकारी के साथ साप्ताहिक बैठक, विद्यालयवार शैक्षिक प्रगति की जाय पर विस्तार से चर्चा हुई।

JAUNPUR:लोहे की पाइप में बिजली उतरने से युवक की मौत

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बताया गया हमारे टास्क फोर्स बैठक दाता आधारित, गुणवत्ता युक्त सपोर्टिव सुपरविजन, निपुण लक्ष्य एप से एसेसमेंट के विद्यालय में 70 प्रतिशत बच्चे उपस्थिति हो सायंकाल 1 घण्टे सह शैक्षिक अकादमिक तथा खेल कूद के कार्य कराए जा रहे जिससे बच्चों उपस्थिति में निरन्तर वृद्धि हो रही है। परियोजना के निपुण सेल से आए सभी सदस्यों के साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के सभागार में डाटा आधारित बैठक की गई, जिसमें निर्देश दिया गया कि किसी भी डाटा आधारित पेंडेंसी को एक सप्ताह में 100 प्रतिशत पूर्ण कर लिया जाय। शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थिति के अन्तराल को आपसी संवाद कर निरन्तरता स्थापित किया जाय। विद्यालय स्तर पर निपुण लक्ष्य एप आंकलन सप्ताह वार किया जाय, जो बच्चे निपुण नही हो उन्हें कैसे निपुण किया जाय पर गुणवत्ता युक्त उपचारात्मक शिक्षण कर निपुण किया जाय पर बल दिया जाय। अब सत्र 2024-25 जो स्कूल के प्रधानाध्यापक बताएंगे उन्ही विद्यालयों का निपुण लक्ष्य एप से एसेसमेंट किया जाएगा। सप्ताहवार खण्ड शिक्षा अधिकारी और एआरपी की बैठक डाटा ली जाय और अगली रणनीति तय कर विद्यालयों में शिक्षण कार्य कराया जाय।

JAUNPUR NEWS

JANPUR:मैं जनता का सेवक उनकी सेवा करना मेरा पहला कर्तव्य,डॉ संतोष मिश्रा राजा 

0
मैं जनता का सेवक उनकी सेवा करना मेरा पहला कर्तव्य,डॉ संतोष मिश्रा राजा
मैं जनता का सेवक उनकी सेवा करना मेरा पहला कर्तव्य,डॉ संतोष मिश्रा राजा

JAUNPUR NEWS जौनपुर। समाजसेवी डॉ संतोष मिश्रा  राजा ने चुनाव की दृष्टिगत दर्जनों गांव के लोगों से मुलाकात कर मांगा आशीर्वाद। मिश्रा के दर्जनों गांव के भ्रमण से विपक्षी खेमों में हलचल सी मंच गई है। सूत्रों की माने तो राजा संतोष मिश्रा बसपा लोकसभा 73 के प्रत्याशी हो सकते हैं। ब्राह्मण मतदाता लोकसभा जौनपुर में ढाई लाख के ऊपर है और संतोष ब्राह्मणों व अन्य जातियों को अपने तरफ करने में कामयाब होंगे।

ब्राह्मणों में उनकी छवि बेहद लोकप्रिय है।इसके साथ ही  ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। यह लोगों के दुख सुख में सदैव सम्मिलित होते रहे हैं और यथाशक्ति लोगों का मदद करते रहते हैं।इसलिए जौनपुर की जनता को ऐसे प्रत्याशी तलाश है जो उनके सुख-दुख व क्षेत्र के विकास करने में मिल का पत्थर साबित होगा । मिश्रा का मानना है कि हमारे पास सब कुछ है मुझे किसी प्रकार से धन की लालसा नहीं है मैं तो जनता का सेवक और उनकी सेवा करना मेरा पहला कर्तव्य है।आप सब की सेवा के सदैव खंडा रहूंगा। अगर जनता जनार्दन का आशीर्वाद और सहयोग रहा तो जौनपुर को एक नई शिखर पर पहुंचने का प्रयास करूंगा।

यह भी पढ़े : jaunpur News:प्रतिभागियों ने ऐतिहासिक स्थलों की फोटोग्राफी को सीखा

JAUNPUR NEWS

बयालसी पीजी कॉलेज जलालपुर राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का हुआ समापन

0
बयालसी पीजी कॉलेज जलालपुर राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का हुआ समापन
बयालसी पीजी कॉलेज जलालपुर राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का हुआ समापन

जौनपुर। बयालसी पीजी कॉलेज जलालपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना  सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ महाविद्यालय के मुख्य अतिथि  प्रबंधक डॉ विजय प्रताप सिंह ने  मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ  किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य छात्रों में अनुशासन का विकास करना अनुशासन से ही छात्र एक सही एवं योग्य विद्यार्थी पढ़ सकते हैं शिविर जीवन के द्वारा विद्यार्थियों में अपने कार्यों के प्रति संकल्प दृढ़ निश्चय समुदाय में रहकर अपना अमूल्य सहयोग करना सबसे बड़ी  सीख है ।

सभी आगंतुकों का हार्दिक  विशिष्ट अतिथि  प्रमोद कुमार प्रजापति ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा बच्चों को समाज के साथ मिलकर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा बच्चों में देश सेवा समाज सेवा का भाव जागृत कर उन्हें उपयोगी नगरी बनाया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि श्री सुभाष चंद्र जी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा अपने अंदर देश प्रेम ,समाज सेवा और अनुशासन आदि गुणों को विकसित कर सकते हैं। अपने अध्यक्षीय से संबोधन में प्राथमिक विद्यालय बीबनमऊ के प्रिंसिपल श्री रविंद्र कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना जैसे कार्यक्रमों के द्वारा बच्चों में बच्चों में ,युवाओं में, ग्राम वसियों में अपने कर्तव्य ,उत्तरदायित्व की प्रति जागरूक कर उन्हें उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराया जा सकता है।कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी सोमारू राम ने किया। डॉ राकेश कुमार  , किशन कुमार, मनीष कुमार दुबे ,राकेश कुमार पाल, मनीष कुमार प्रजापति, सौरभ कुमार प्रजापति ,अभिषेक अजय कुमार, विशाल मौर्य, अखिलेश कुमार सिंह,संतोष कुमार ,विनय सिंह ,रामजीत कश्यप उपस्थित थे।

JAUNPUR:हरिहरपुर गांव मे शाट सर्किट से लगी आग,सामान जलकर खाक

0
JAUNPUR:हरिहरपुर गांव मे शाट सर्किट से लगी आग,सामान जलकर खाक
jaunpur news

JAUNPUR NEWSS चंदवक जौनपुर। क्षेत्र के हरिहरपुर (बाबा का वन गांव  मे शुक्रवार दोपहर बिजली के सार्ट सर्किट से दो मड़हे आग लगने से नगदी सहित हजारों का सामान जलकर खाक हो गया। गौरतलब हो कि पुष्पा निषाद पत्नी विनय निषाद मडहे में बच्चो संग बैठ बोरी की सिलाई कर रही कि तभी अचानक मडहे में लगे विद्युत तार से शार्ट सर्किट होने से दो मड़हे में आग लग गई।

आग लगने से चीख पुकार सुन आस पास के लोगो की भीड़ इकट्ठा होकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया मगर जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक मडहे में रखा नगदी व समान जलकर खाक हो गया। पीड़िता ने बताया कि बकाया बिजली बिल भरने के लिए समूह से 50 हजार रुपया उठाती थी। और मां केवला देवी के आँख के ऑपरेशन के लिए 20 हजार रुपया दूसरे मड़हे रखने के साथ ही गृहस्थी का सामान गेहूं,चावल,तेल,कपड़ा,चारपाई,पलग सब जलकर खाक हो गया।पीड़िता आग लगने की सूचना राजस्व विभाग को दी।

: jaunpur News:प्रतिभागियों ने ऐतिहासिक स्थलों की फोटोग्राफी को सीखा

TAFTISH OF CRIME JAUNPUR NEWS

jaunpur News:प्रतिभागियों ने ऐतिहासिक स्थलों की फोटोग्राफी को सीखा

0
शाही किले में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देतीं डॉ कायनात क़ाज़ी
JAUNPUR NEWS

JAUNPUR NEWS जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग की ओर से कल्चरल क्लब एवं पांच दिवसीय कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया ।शाही किले में ऐतिहासिक स्थलों की फोटोग्राफी विषय पर प्रशिक्षण सत्र का पांच दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन इस अवसर पर प्रख्यात यात्रा लेखिका एवं फोटोग्राफर डॉ. कायनात काजी ने कहा कि ऐतिहासिक स्थलों के चित्र सभी को आकर्षित करते हैं इसलिए ऐसे स्थान का चुनाव करना चाहिए जहां से सबसे सुंदर  दिखाई देता हो। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक स्थलों की रक्षा करना समाज के हर व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। उस स्थान को गंदा कर हम अपनी विरासत को क्षतिग्रस्त और धूमिल करते हैं जिससे आने वाली पीढ़ी उसको उस रूप में नहीं देख पाएगी जिसे हमारे पूर्वजों ने दिया है।


वाराणसी के वरिष्ठ पत्रकार एवं फोटोग्राफर अनिरूद्ध पांडे ने उत्तर प्रदेश की लोक संस्कृति पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने विडियो और फोटो के माध्यम से लोक कलाओं के संरक्षण एवं दस्तावेजीकरण को विस्तार से बताया। उन्होंने चुनार, गोरखपुर एवं आजमगढ़ की लोक कलाओं पर कहा कि वह कला जीवित रहती है जिसका जुड़ाव आमजन से होता है। उन्होंने बांसुरी पर बनाई गयी वृत्तचित्र नरकट की रानी को दिखाया।


प्रतिभागियों को तीन समूहों में बांटकर प्रख्यात फोटोग्राफर डॉ. कायनात काजी, प्रेस फोटोग्राफर आशीष श्रीवास्तव एवं हसन आरिफ जाफरी द्वारा फोटोग्राफी की तकनीक बताई गयी। प्रतिभागियों ने शाही किले की शानदार फोटो अपने मोबाइल और कैमरा में कैद की।विशेषज्ञों को कार्यक्रम समन्वयक प्रो. मनोज मिश्र द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
समापन सत्र संकाय भवन के कांफ्रेंस हाल में आयोजित हुआ।अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने कार्यशाला की रिपोर्ट प्रस्तुत की और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुनील कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ. अवध बिहारी सिंह, डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. चंदन सिंह, डॉ. अनु त्यागी, सुधाकर शुक्ल, सोनम विश्वकर्मा समेत राज कॉलेज, मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज एवं परिसर के विद्यार्थी उपस्थित रहें।

यह भी पढ़े : जौनपुर लोकसभा 73 से, कॉमरेड रामप्यारे को मिला टिकट

TAFTISH OF CRIME NEWS JAUNPUR

कायाकल्प की क्वालिटी असेसमेंट टीम ने कंबाइंड हॉस्पिटल का किया सर्वे

0

शाहगंज ( जौनपुर) सरकार द्वारा नामित कायाकल्प की क्वालिटी असेसमेंट टीम के द्वारा कंबाइंड हॉस्पिटल शाहगंज फैसिलिटी का सर्वे किया गया ।जिसमे मुख्य रूप से डिविजनल प्रोग्राम मैनेजर श्री अरविंद पांडेय डाक्टर अरशद , श्रीमति वर्षा सिंह ,डाक्टर क्षितिज पाठक ,डाक्टर तनवीर सिद्दीकी शामिल रहे ।

कायाकल्प की क्वालिटी असेसमेंट टीम ने कंबाइंड हॉस्पिटल का किया सर्वे

अधीक्षक डाक्टर रफीक फारूकी ने बताया कि टीम के द्वारा हॉस्पिटल के समस्त बिंदुओं को परखा गया ,परिसर एवम बिल्डिंग का अवलोकन के साथ साथ चिक्तिसको एवम कर्मचारियों से गुड़वक्ता परख एवम चिकिस्य सुविधाओ की गहनता से जानकारी ली गई टीम के सदस्य काफी संतुष्ट थे। टीम ने परिसर में बनवाए हुए पौंड में मच्छरों के लार्वे खाने वाली मछली को जनस्वास्थ्य के लिए एक बेहतर प्रयोग बताते हुए प्रशंसा की। डाक्टर फारूकी ने अपने अधिकारियों एवम कर्मचारियों के अथक परिश्रम की प्रशंसा की।ज्ञात हो कि कि पिछले वर्ष प्रदेश के लगभग 800 हॉस्पिटल मे शाहगंज हॉस्पिटल 18 पर था कायाकल्प नोडल डाक्टर हरिओम मौर्य, डॉक्टर संजीव यादव,डॉक्टर राकेश,डॉक्टर आर बी यादव,डॉक्टर जमाल ,डॉक्टर आकांक्षा , डॉक्टर नीतू शुक्ला , डाक्टर आर के वर्मा ,डॉक्टर आशीष यादव ,बिस्मिल्लाह बाबू, । वार्डबॉय सुरिंदर,फिरोज और अशोक ,स्वीपर रमेश तथा समस्त नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा।

भारत विकास परिषद शौर्य के पुनः निर्विरोध अध्यक्ष बने डॉक्टर संदीप पाण्डेय

0

जौनपुर। भारत विकास ​परिषद के प्रान्तीय अध्यक्ष और पर्यवेक्षक रवि जायसवाल तथा जिला समन्वयक ​नीरज श्रीवास्तव की उपस्थिति में बदलापुर पड़ाव स्थित एक होटल में भारत विकास परिषद शौर्य की चुनाव सभा आयोजित की गयी। जिसमें सर्वप्रथम भारत माता एवं स्वामी विवेकानन्द की तस्वीर पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। महिला संयोजि​का ज्योति श्रीवास्तव द्वारा वन्दे मातरम गीत गाया गया। संस्थापक अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में सभी का स्वागत करते हुए अपने कार्यकाल के प्रमुख कार्यक्रमों की चर्चा की। इसके पश्चात् चुनाव अधिकारी रवि जायसवाल जी ने सभी को चुनाव प्रक्रिया के नियमों से अवगत कराया।

सर्वप्रथम नियमानुसार सचिव पद के लिये प्रशान्त सिंह लकी ने डा. आनन्द प्रकाश के नाम को प्रस्तावित किया। डा. अमरनाथ पाण्डेय तथा सन्दीप चौधरी ने उनके नाम का अनुमोदन किया जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जतायी और डा. आनन्द प्रकाश सचिव पद के लिये चयनित किये गये। संस्था के सबसे महत्वपूर्ण पद अध्यक्ष के लिये जयशंकर सिंह ने संस्थापक अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय के नाम को प्रस्तावित किया, फिर जनार्दन पाण्डेय व सुनील सिंह ने उनके नाम का अनुमोदन किया। उनके नाम पर पूरा सभागार तालियों से ​गूंज गया और एक बार पुन: डा. सन्दीप पाण्डेय को संस्थाध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया। सभी सदस्यों द्वारा अध्यक्ष एवं सचिव का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में सावित्री सिंह, रश्मिता सिंह, अवधेश गिरि, राजेश कुमार, डा. प्रमोद सैनी, आनन्द अस्थाना, प्रमोद मौर्य, अम्ब्रेश पाठक, हर्षित गुप्ता, सुजीत यादव, आनन्द मिश्र, आनन्द देव वर्मा, समशेर बहादुर पाल, सन्दीप चौधरी, आशुतोष राय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था उपाध्यक्ष अमित पाण्डेय ने किया।