Home Blog Page 328

Jaunpur Mahotsav 2024 में राहुल पाठक सपना शर्मा समेत,तमाम कलाकार हुए सम्मानित

0

JAUNPUR MAHOTSAV 2024: जौनपुर महोत्सव के पहले दिन रविवार को स्थानीय कलाकारों द्वारा शाही किला के प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव जी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

Jaunpur Mahotsav 2024 में संस्कृति विभाग के पंजीकृत गायकों राहुल पाठक, आशीष पाठक सपना शर्मा आदि द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। साथ ही परिषदीय विद्यालयों के बच्चो ने भी नृत्य के माध्यम से दर्शकों का मन मोहा। मंत्री ने प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को अंगवस्त्रम तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया।


विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जौनपुर महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन शाही किला में चल रहा है जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग को दिनांक 11व 12 मार्च को सुबह से 5:बजे तक कार्यक्रम व बच्चों का भ्रमण करेंगे !ऐसे में आप सभी जिले के सम्मानित लोग बच्चों के कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चो का उत्साह वर्धन में सहभागी बने।

Jaunpur Mahotsav 2024 शाही किला के कार्यक्रम मुख्य रूप से विधायक शाहगंज रमेश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, अन्य जनप्रतिनिधि गण, पर्यटन सूचना अधिकारी सुश्री मनोकामना राय सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

School Bus Accident:जौनपुर स्कूल बस और पिकप की टक्कर,ड्राइवर समेत बच्चे घायल

0
School Bus Accident:जौनपुर स्कूल बस और पिकप की टक्कर,ड्राइवर समेत बच्चे घायल
School Bus Accident JAUNPUR

School Bus Accident In Jaunpur: जौनपुर में तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूल बस में मारी टक्कर डाइवर समेत आधा दर्जन बच्चे घायल सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल बच्चों को एमबुलेंस से सीएससी केंद्र डोभी भेजवाया गया जहाँ इलाज चल रहा है। मामला केराकत तहसील के चन्दवक थाना क्षेत्र के वाराणसी आजमगढ़ रोड पर अईंलियां गाँव के पास की घटना। बाबा भारतीय इंटर मीडिएट कालेज बजरंग नगर की स्कूल की मिनी बस का पिकअप से हुई टक्कर l

क्षेत्राधिकारी केराकत प्रतिमा वर्मा ने बताया कि चन्दवक थाना क्षेत्र के बाबा भारती इंटर कालेज की बस जिसमे 25 बच्चे सवार थे आजमगढ़ की तरफ से आरही पिकअप का School Bus Accident एक्सीडेंट हो गया जिसमें दोनों ड्राइवर घायल है दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हो रहा है 25 बच्चो मे 5 बच्चो को हल्की चोटे आई है एक बच्ची रोशनी चौहान के हाथ मे फैक्चर है बाकी सभी बच्चे अपने अपने घर सुरक्षि पहुच गए है किसी की हताहत होने की सूचना नही है।

यह भी पढ़े। Nandini Murder Case Sant kabir nagar पुलिस की बड़ी कार्यवाही

Nandini Murder Case Sant kabir nagar पुलिस की बड़ी कार्यवाही

0
Nandini Murder Case Sant kabir nagar पुलिस की बड़ी कार्यवाही
Nandini Murder Case Sant kabir nagar पुलिस की बड़ी कार्यवाही

रविवार को घंटो मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को किसी तरह  पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस भेजा, घटना स्थल पर पहुंचे आईजी रेंज बस्ती आरके भारद्वाज द्वारा दोषीयो पर कार्यवाई और शहर कोतवाल बिजेंद्र पटेल को सस्पेंड करते हुए बस्ती जनपद से अटैच करते हुए सीओ समेत अन्य पुलिस कर्मीयो की भूमिका की जांच कराए जाने की मांग  पर नंदिनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया ,लेकिन फिरभी  पुलिस के प्रति परिजनों और ग्रामीणों में असंतोष ब्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक NANDINI MURDUR CASE में जिस तरह आरोपियों ने दिन दहाड़े घर में घुसकर चाकुओं से गोदकर हत्या की है। घटना के पीछे जमीनी विवाद का कारण सामने आ रहा है। दिनदहाड़े हत्या से गांव में तनाव का माहौल है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है।

संत कबीर नगर की भारतीय समाज पार्टी की प्रदेश सचिव नंदिनी राजभर पत्नी अच्छेलाल राजभर कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के डीघा मोहल्ले की निवासी थीं। नंदिनी राजभर रविवार को भाजपा कार्यालय पर एक बैठक में शामिल होने के बाद शाम लगभग 4 बजे अपने घर लौटी थीं। उनके पति शहर में काम करने गए हुए थे और उनका 7 वर्षीय एकलौता बेटा भी खेलने गया था। शाम लगभग पांच बजे मोहल्ले की किसी  महिला ने उनके घर किसी काम से गई हुई थी दरवाजा खुला होने के चलते महिला नंदिनी राजभर के कमरे में पहुंची तो फर्श पर नंदिनी की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। इसकी सूचना जब पड़ोसियों  के लोगों तक पहुंची तब महिला के शोर मचाने पर मोहल्ले के तमाम लोग मौके पर पहुंचे। इसी बीच लोगों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को  दिया था ।

उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना देने के बाद कोतवाली प्रभारी बृजेन्द्र पटेल घटना स्थल पर फारेंसिक टीमऔर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह और एसपी सत्यजीत गुप्ता डीएम महेन्द्र सिंह तवर और बीजेपी सांसद प्रवीण निषाद ने घटनास्थल डीघा पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश की ।

दूसरी तरफ घटना को लेकर सुभासपा कार्यकर्ता और गांव के लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है । पुलिस लोगों को घंटो समझाने में जुटी रही  पुलिस, मगर गांव के लोग नंदिनी के शव को पुलिस को देने को तैयार नहीं थे। एसपी सत्यजीत गुप्ता के अगुवाई में बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर जमी रही  ,दिनदहाड़े हुई इस  हत्या से गांव में तनाव का माहौल ब्याप्त  हो गया। उस समय मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने शव को ले जाने से रोक दिया था लोगों ने बताया कि नंदिनी राजभर इलाके की अच्छी नेत्री थी। वह अपने रिश्ते के ससुर को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रही थी। उसी मामले को लेकर उनको धमकी मिल रही थी जबकी पुलिस से नंदिनी ने पहले शिकायत की थी मगर पुलिस ने नजर अंदाज कर दिया था।जिसके चलते रविवार को नंदिनी की  घर में घुसकर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। उनका शव घर के कमरे पड़ा था। पूरे शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे।

NANDINI MURDER CASE में बताया जा रहा है कि नंदिनी राजभर ससुर वाले मुकदमे में अगुवाई कर रही थी। एक सप्ताह पहले रिश्ते के ससुर का रेलवे ट्रैक पर शव मिला था। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि हत्या किसने की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उधर मृतिका के एक रिश्तेदार ने बताया कि 29 फरवरी को एक और हत्या हुई थी। उसको आत्महत्या का रूप दे दिया गया था वह नंदिनी के रिश्ते में ससुर लगते थे। उन्हीं के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए लगी हुई थी जमीनी रंजिश को लेकर नंदिनी को  मार दिया गया  29 फरवरी को हुए मर्डर को पुलिस ने दबा दिया वही मृतिका के मुहल्ले के लोगो ने बताया कि  जिस आदमी की अभी पिछले महीने हत्या हुई वह रिश्ते मे ससुर लगते थे उसी को लेकर नंदनी आवाज उठा रही थीं उनको रोज धमकी मिल रही थी जिसके चलते हत्या हो गई।

वही घटना स्थल पर पहुंचे आईजी आर के भारद्वाज ने Nandini Murder Case मे दोषीयो पर कार्यवाई और शहर कोतवाल बिजेंद्र पटेल को सस्पेंड करते हुए बस्ती जनपद से अटैच करने का आदेश देते हुए सीओ सदर समेत अन्य पुलिस कर्मीयो की भूमिका की जांच के आदेश दिए है पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने 10 दिन पहले जमीन के विवाद के संबंध मे तहरीर दिए थे जिसमे कुछ लोगो के नाम सामने आए है। उसकी पुलिस जांच कर रही है तफ़्तीश के बाद जो निष्कर्ष सामने आएगा उसपर पुलिस उचित विधिक कार्यवाही करेगी।

JAUNPUR NEWS:नि:शूल्क चिकित्सा एवं परामर्शक शिविर संपन्न

0
JAUNPUR NEWS:नि:शूल्क चिकित्सा एवं परामर्शक शिविर संपन्न
JAUNPUR NEWS:नि:शूल्क चिकित्सा एवं परामर्शक शिविर संपन्न

JAUNPUR NEWS जौनपुर। जनपद में नगर के एक्सीस बैंक के पीछे,मियांपुर रोड़,(डां0 शिव सूरत द्विवेदी के बगल में)में स्थित अखण्ड ज्योति फिजियोथेरेपी,रिहैब्लिटेशन सेंटर के बैनर तले आज एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का समापन हुआ। तथा सैकडो़ मरीज जो शरीर के विभिन्न अंगों से संबंधित फिजियोथेरेपी की जरूरत रखते थे,उन्हें उत्तम स्वास्थ्य लाभ जैसी जानकारी दी गई। शिविर का संचालन तथा आयोजन डां0 योगेश सिंह द्वारा किया गया।

जिसमें मुख्य रूप से डां0 सौमित कुमार सिंह,डां0 विनोद यादव,डां0 बाल कृष्ण तिवारी,डां0 रवि प्रकाश सिंह,डां0 आशीष सिंह,डां0 आशीष प्रजापति इत्यादि चिकित्सक मौजूद रहे जो उनके उत्तम स्वास्थ्य संबंधित फिजियोथेरेपी के लिए परामर्श दिये।शिविर का समापन फिजियोथेरेपी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डां0 सौमित कुमार सिंह ने किया।


समाचार -स्मृति 

पं0 रूपनारायण त्रिपाठी ने एक ओर आधी शताब्दी तक कविता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी तो दूसरी ओर उन्होंने हिन्दी काव्य-मंचों को गरिमापूर्ण बनाये रखने में अतुलनीय योगदान किया। उक्त उद्गार काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो0 गिरीशचन्द्र त्रिपाठी ने जगतनारायण इण्टर कालेज जगतगंज के परिसर में रूप सेवा संस्थान एवं उ0प्र0 भाषा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में यशस्वी रचनाकार पत्रकार महाकवि पं0 रूप नारायण त्रिपाठी की 34वीं पावन स्मृति को समर्पित गीत रूप नमन समारोह में अध्यक्ष के रूप में व्यक्त किया। मुख्य अतिथि प्रो0 राममोहन पाठक ने कहा कि पं0 रूप नारायण त्रिपाठी ने हिन्दी कविता को भारतीय संस्कृति का रंग देने वाले अग्रणी कवि थे। उन्होंने राजनीति में रहते हुए भी जीवन एवं साहित्य में शुचिता का निर्वहन किया। विशिष्ट अतिथि रहे अन्तर राष्ट्रीय कवि-साहित्यकार डॉ0 बुद्धिनाथ मिश्र ने कहा कि स्व0 त्रिपाठी मात्र साहित्यकार ही नहीं थे वे साहित्यकारों की नय पीढ़ियों की परवरिश करने वाले थे।

उनकी काव्य भाषा पानी की तरह सहज-सरल एवं प्रवाहमान है। राज्य मंत्री उ0प्र0 सरकार गिरीशचन्द्र यादव ने कहा कि स्व0 त्रिपाठी साहित्य रत्न तो थे ही वे जनपद की पहचान भी थे। सांसदर श्याम सिंह यादव ने कहा पंडित जी सहज-सरल आम आदमी की भाषा में अपनी रचनाओं को बहुत ही सहज रूप से पिरोते थे। विशेष सचिव उच्च शिक्षा डा0 अखिलेश मिश्रा ने कहा कि त्रिपाठी जी की रचनाओं में आम आदमी की पीड़ा झलकती है। पूर्व प्रमुख  पूर्व एल0एल0सी0, चेयरमैन डी0सी0बी0 कुँवर विरेन्द्र सिंह ने कहा कि स्व0 त्रिपाठी की रचनायें भविष्य के निर्माण के साथ-साथ विकास का भी संकेत देती हैं। मेरे जीवन की प्रगति में इनकी रचनाओं का बहुत योगदान रहा। उक्त अवसर पर जनसंचार विभागाध्यक्ष पू0वि0वि0 प्रो0 मनोज  मिश्रा, पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र प्रताप सिंह, विरेन्द्र सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता, डा0 पी0सी0 विश्वकर्मा, पूर्व प्राचार्य डा0 देवेश उपाध्याय, पूर्व प्रमुख श्रीपति उपाध्याय,

JAUNPUR NEWS:नि:शूल्क चिकित्सा एवं परामर्शक शिविर संपन्न

डा0 सुरेश कुमार पाठक प्राचार्य, सुभाष सिंह प्रधानाचार्य बी0आर0पी0 कालेज, फूलचन्द भारती, चन्द्रमणि पाण्डेय पूर्व प्राचार्य रमेश मणि त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, सपा नेता राहुल त्रिपाठी, अजय त्रिपाठी ’मुन्ना’, रामजी त्रिपाठी, डा0 रामेश्वर त्रिपाठी, भारतेन्दु मिश्र, रामदयाल द्विवेदी, डा0 माधवन सिंह, अरविन्द सिंह ’बेहोश’, ताराशंकर मिश्र एडवोकेट, आनन्द मिश्र एडवोकेट, पत्रकार लोलारक दूबे, कपिलदेव मौर्या, डा0 मधुकर तिवारी, श्याम मोहन अग्रवाल, पूर्व प्रधानाचार्य छविनाथ मिश्र, गिरीश चन्द्र श्रीवास्तव, दयासागर राय, प्रधानाचार्य नागेश पाठक, प्रशान्त त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी, सुनील, विवेक, संजय त्रिपाठी, धर्मराज मिश्र, नीरज त्रिपाठी, संजय उपाध्याय, अजय सिंह, धर्मेन्द्र मिश्र सहित जनपद के प्रबुद्धजनों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया।रूप सेवा संस्थान की ओर से संरक्षक पं0 रामकृष्ण त्रिपाठी एडवोकेट ने अपनी काव्यात्मक शैली में आगन्तुक अतिथियोंका स्वागत एवं संस्था प्रबन्धक सचिव लोकेश त्रिपाठी ने स्मृतिचिन्ह एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर अतिथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं आगन्तुक अतिथियों द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। समारोह का संचालन कवि सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने किया।  

यह भी पढ़े :GOOGLE DEVELOPER स्टूडेंट क्लब्स के 80 विद्यार्थियों को मिला किट

यह भी पढ़े : Accident Jaunpur: कार और ट्रक की भिड़ंत ,7 की मौत 2 घायल, सभी सीतामढ़ी बिहार थे

आसमां अरबिक गर्ल्स कॉलेज पाराकमाल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न 

0
आसमां अरबिक गर्ल्स कॉलेज पाराकमाल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न 
आसमां अरबिक गर्ल्स कॉलेज पाराकमाल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न 

आसमां अरबिक गर्ल्स कॉलेज के छात्राओ द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा मन

  • बेटियां दो कुल को सवारती है- डॉ. कौसर उस्मान

खेतासराय (जौनपुर) पाराकमाल स्थित असमां अरबिक गर्ल्स कॉलेज में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। जिसमें छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केजीएमयू के प्रो. डॉ. कौसर उस्मान रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत आएं हुए अतिथियों का माला पहनाकर एवं स्वागत गीत के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में देश भक्ति गीत, नाटक, हास्य कविता सहित एक से बढ़कर प्रोग्राम का आयोजन छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसकी सराहना आएं हुए अतिथियों ने किया।

इस दौरान आसमां अरबिक गर्ल्स कॉलेज के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त अतिथि उस्मान ने कहा कि शिक्षा एक धरोहर है इसका विस्तार लगातार करना चाहिए। और खास तौर जब बेटियां पढ़ती है तो दो कुल सवारती है। इसलिए लड़कियां को तालीम जरूर दिलाना चाहिए। और इसके लिए क्षेत्र में शिक्षण संस्थाओं को बढ़ावा देना चाहिए।

आसमां अरबिक गर्ल्स कॉलेज पाराकमाल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न 

वही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप मौजूद रहे विधायक नफीस अहमद ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस्लाम में लड़कियों के लिए तालीम की वकालत करता है। ऐसा नहीं है लड़कियों के भेदभाव किया गया है। इतना ही बल्कि कही-कही पुरुष से ज्यादा स्त्री को महत्व दिया गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ऐशबाग ईदगाह इमाम लखनऊ व पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि नौनिहालों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देना जरूरी है। यही उनका नींव होता है जिसके आधार पर उनका आगे का भविष्य बनता है। आधुनिक समय में शिक्षा बेहद जरूरी है।

वार्षिकोत्सव में उक्त कॉलेज की सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थियों को मेमोंट देकर सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। इस अवसर पर अब्दुला फारूखी, डॉ. अशफाक अहमद, डॉ. वहीद कासमी, डॉ. फखरुद्दीन कासमी, नेसार अहमद, आबिद वहीद, फ़ैज़ नोमानी समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े:Accident Jaunpur: कार और ट्रक की भिड़ंत ,7 की मौत 2 घायल, सभी सीतामढ़ी बिहार थे

JAUNPUR CRIME:पचास ग्राम नशीला पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार

0
JAUNPUR CRIMEपचास ग्राम नशीला पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार
JAUNPUR CRIMEपचास ग्राम नशीला पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार

JAUNPUR CRIME खेतासराय (जौनपुर) अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में रविवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह मय टीम नौली मोड़ के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक को पुलिस ने दबोच लेने और इसके पास से 50 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद करने की दावा किया है। पुलिस के अनुसार शक के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया।

यह भी पढ़े :JauNpur Mahotsav के पहले दिन 600 जोड़ो का विवाह विधि विधान से संपन्न 

पूछताछ में अपना नाम नान्हू उर्फ विजय विश्वकर्मा पुत्र राम समुझ विश्वकर्मा निवासी शेख अशरफपुर थाना खुटहन बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 50 ग्राम नाज़ायज़ मार्फिन (नशीला पदार्थ) बरामद हुआ जिसको थाने लाकर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का है। इसके खिलाफ लगभग आधा दर्जन थानों में दर्जनों गम्भीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। जनपद के जफराबाद थाना द्वारा गैंगेस्टर की भी कार्यवाही की जा चुकी है।

TAFTISH OF CRIME NEWS JAUNPUR

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर तैनात संविदा कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन   

0
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर तैनात संविदा कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन   
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर तैनात संविदा कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन   

अपनी मांगों को लेकर मुखर हुई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर तैनात एएनएम,कर्मचारी ने किया विरोध प्रदर्शन

ANM employees became vocal about their demands, protested, demanded equal pay for equal work in jaunpur

[खेतासराय जौनपुर ] प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर तैनात संविदा एएनएम सहायक नर्स मिडवाईफ़ ने रविवार को पीएचसी सोंधी के निकट अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुखर हो गई। धरना प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से अपनी मांग को पूरा करने के लिए ध्यान आकृष्ट कराया है। जानकारी के अनुसार पीएचसी सोंधी पर कार्यरत संविदा कर्मचारी एएनएम ने धरना प्रदर्शन करते हुए कहा कि सरकार समान कार्य के समान वेतन दें,संविदा से स्थाई किया जाएं एवं गृह जनपद में तैनाती दी जाएं हमको हमारा अधिकार मिलना चाहिए,सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों का अभी तक 2019 के अप्रैल माह का वेतन भुगतान न होने पर वेतन की मांग किया है।

संविदा कर्मचारी एएनएम पूनम राय ने कहा कि चुनाव से पहले संविदा पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों को बहाल करने के लिए आवाज़ उठाया जा रहा है। एएनएम बहने कई सालों से भर्ती होकर नियमित रूप से बेदाग और कुशल रिकार्ड के प्रबंधन को पूरी संतुष्टि के साथ सेवाएं दे रहे हैं फिर भी हमे दक्षता परीक्षा जैसे प्रतिबंधों के दायरे में लाकर हमारी कुशलता को नकारने का सरकारी फरमान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

एएनएम यमुना मिश्रा ने कहा कि हमारा काम नियमित और स्थायी प्रकृति का है इसी लिए हम सभी सामान्य भत्तों के साथ उचित वेतनमान में वेतन की हकदार है जबतक हमारी सेवाओं को ज्वाइनिंग तिथि से नियमित व समान काम के लिए समान वेतन भुगतान नही होगा हमारा संघर्ष जारी रहेगा कोरोना जैसी महामारी में एएनएम कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा अपनी जान जोखिम में डाल कर एएनएम कर्मचारियों ने लोगों की जान बचाई है जिसको भुलाया नही जा सकता। सभी संविदा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं संविदा एएनएम ने प्रदेश सरकार को चेताया है कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो व्यापक स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान अर्चना प्रजापति, रोली यादव,यमुना मिश्रा, शकुंतला पासवान,मनीषा गुप्ता, पुष्पा यादव, दिव्या राय, मीरा भारती, प्रतिभा सिंह आदि उपस्थित रही।

JauNpur Mahotsav के पहले दिन 600 जोड़ो का विवाह विधि विधान से संपन्न 

0
JauNpur Mahotsav के पहले दिन 600 जोड़ो का विवाह विधि विधान से संपन्न 
JauNpur Mahotsav के पहले दिन 600 जोड़ो का विवाह विधि विधान से संपन्न 

JAUNPUR MAHOTSAV 2024 : तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन 10 मार्च  से 13 मार्च  तक शाही किला के प्रांगण में किया जाएगा । आज कार्यक्रम के पहले  दिन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 600 जोड़ो का विवाह पूरे विधि विधान से संपन्न हुआ। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और सभी जोड़ो के सफल वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। मुख्यमंत्री ने गरीबों की पीड़ा समझी और पूरे संकल्प भाव से गरीबों और असहाय व्यक्तियों के बेटे-बेटियों के हाथ पीले करने का बीड़ा उठाया। ऐसे परिवार जो गरीबी के कारण अपनी कन्या का विवाह अच्छे ढ़ंग से नहीं कर पाते हैं, उन परिवारों हेतु सरकार द्वारा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाता है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत गरीब परिवार की बेटियों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ गृहस्थ जीवन के यापन हेतु उपहार भी प्रदान किये जाते हैं। JAUNPUR MAHOTSAV में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर अपने-अपने विभागों से संचालित योजनाओं के सम्बंध में जानकारी दी गई और जनहितकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया जिसका मा0 राज्यमंत्री  के द्वारा अवलोकन भी किया गया।उन्होंने जनपद वासियों से अपील किया है कि अधिक से अधिक की संख्या में आकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी ले तथा इनसे लाभान्वित हो। 

JauNpur Mahotsav के पहले दिन 600 जोड़ो का विवाह विधि विधान से संपन्न 

सायंकाल JAUNPUR MAHOTSAV में स्थानीय कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति भी दी जाएगी। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी पीडी आत्मा रमेश चंद्र यादव और सलमान शेख के द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, परियोजना निदेशक जयकेश त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी वीके यादव, पर्यटन सूचना अधिकारी मनोकामना राय, डीसी एनआरएलएम ओ.पी यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल, डीपीआरओ नत्थूलाल गंगवार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :Accident Jaunpur: कार और ट्रक की भिड़ंत ,7 की मौत 2 घायल, सभी सीतामढ़ी बिहार थे

JAUNPUR:पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत निकाली गई रैली

0
JAUNPURपर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत निकाली गई रैली
JAUNPUR:पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत निकाली गई रैली

गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर में पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत निकाली गई रैली

  • पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक हों सभी: प्रो.डॉ.राकेश कुमार यादव

JAUNPUR NEWS [ सुईथाकला जौनपुर ] गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू और प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पांडेय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवकों- स्वयंसेविकाओं ने सरस्वती प्रतिमा माल्यार्पण, प्रार्थना तथा व्यायाम किया, इसके पश्चात पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत रैली निकाली गई । इस रैली को डॉ अवधेश कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । यह रैली जमौली चौराहा से होते हुए मालिन बस्ती तक गई वहां स्वयंसेवकों-स्वयंसेविकाओं ने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया ।रैली उपरांत शिविरार्थियों ने भोजन ग्रहण किया ।

भोजन के बाद बौद्धिक कार्यक्रम ‘पर्यावरण संरक्षण’ का आयोजन किया गया । इसमें स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व समन्वयक प्रो.राकेश कुमार यादव ने पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया । उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति हमें जागरूक रहना चाहिए । वर्तमान समय में संपूर्ण विश्व में प्राकृतिक संसाधनों का दोहन बड़े पैमाने पर हो रहा है। इसे न्यूनतम करने की आवश्यकता है । प्रोफेसर यादव ने शिविरार्थियों से राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना, इतिहास तथा राष्ट्रोन्नति में भूमिका आदि विषय पर विस्तार से चर्चा किया ।इस मौके पर मुख्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ इंद्र बहादुर सिंह, डॉ नीलमणि सिंह,डॉ लालमणि प्रजापति, डॉ विकास कुमार यादव एवं स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहे ।

JAUNPUR NEWS :GOOGLE DEVELOPER स्टूडेंट क्लब्स के 80 विद्यार्थियों को मिला किट

यह भी  पढ़े: Accident Jaunpur: कार और ट्रक की भिड़ंत ,7 की मौत 2 घायल, सभी सीतामढ़ी बिहार थे

JAUNPUR:सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल पट्टी नरेंद्रपुर में कार्यशाला आयोजित 

0
JAUNPURसेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल पट्टी नरेंद्रपुर में कार्यशाला आयोजित 
JAUNPURसेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल पट्टी नरेंद्रपुर में कार्यशाला आयोजित 

बच्चों की हर गतिविधियों पर नजर रखें शिक्षक एवं अभिभावक: सी.के.सिंह

JAUNPUR NEWS [शाहगंज  जौनपुर ] सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल पट्टी नरेंद्रपुर में रविवार को कक्षा 6 से 9 तक के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया ।कार्यशाला का शुभारंभ प्रधानाचार्य सी.के.सिंह ने किया। कार्यशाला में बच्चों के शारीरिक,मानसिक एवं बौद्धिक विकास और उनकी तरफ से आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करने के टिप्स बताए गए। प्रधानाचार्य ने शिक्षकों से बच्चों के उज्जवल और बेहतर भविष्य के लिए ईमानदारी,समर्पण और पुत्रवत स्नेह करते हुए किताबी ज्ञान के साथ-साथ नैतिकता के ज्ञान पर बोल दिया।

उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से बच्चों में संस्कार,शिष्टाचार और सदाचार की भावनाओं के समावेश और विकास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के गलत और नकारात्मक दिशा में जाने पर रोक -टोक करते हुए उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखें। उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित न करें। बच्चों  के साथ भावनात्मक  तौर पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं पर भी प्रकाश डाला ।

उन्होंने बच्चों में होने वाले मानसिक तनाव के कारण और निवारण पर भी चर्चा किया ।राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में बच्चों के भविष्य को संवारने के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला ।अपने वक्तव्य में प्रधानाचार्य ने दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात विषय के चयन  पर जोर दिया बच्चों में क्षमता और दक्षता के प्रयोग और चयन के विषय में चर्चा हुई।सोशल मीडिया पर रील्स देख कर समय नष्ट करने और मोबाइल के दुरुपयोग से बच्चों के करियर और लक्ष्य की प्राप्ति में व्यवधान आते हैं ।

आए हुए अभिभावकों के प्रति प्रबंध निदेशक संजय सिंह ने धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया।उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए उज्जवल भविष्य का बेहतर प्लेटफार्म प्रदान करना हमारा मुख्य उद्देश्य है। कार्यशाला के आयोजन में समन्वयक अजरा सदाकत का विशेष योगदान रहा। संचालन  शिक्षिका सुधा सिंह ने किया। मौके पर समस्त अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

JSUNPUR NEWS यह भी  पढ़े: Accident Jaunpur: कार और ट्रक की भिड़ंत ,7 की मौत 2 घायल, सभी सीतामढ़ी बिहार थे