Home Blog Page 329

JAUNPUR NEWS:शार्ट सर्किट से छप्पर में लगी आग लाखों का नुकसान

0
JAUNPUR NEWS:शार्ट सर्किट से छप्पर में लगी आग लाखों का नुकसान
JAUNPUR NEWS

JAUNPUR NEWS सरपतहां ( जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के कदिरापुर गाँव गुलामी पुरवा कस्बे के हरिजन बस्ती में शार्ट सर्किट से लगी आग में एक रिहायशी छप्पर में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया गाँव निवासी मनोज पास ही एक ईट भट्ठे पर रहकर ईट पाथने का काम करता है l

रविवार की दोपहर वह ईट भठ्ठे पर ईट बना रहा था शोरगुल सुन घर की तरफ देखा तो उसके छप्पर से धुयें का गुबार उठ रहा था वह शोर करते घर की तरफ दौड़ा छप्पर में बंधी एक बकरी को किसी तरह निकाल लिया लेकिन जल्द ही किस्त पर खरीदी गई मोपेट बाइक बिस्तर चारपाई खाना पकाने का सामान व गेहूं चावल न निकाल सका उसकी गाढ़ी कमाई से बनाया गया छप्पर का आशियाना उसकी नजरों के सामने जलकर राख हो गया मनोज के घर में पत्नी और दो बच्चे भी है l TAFTISH OF CRIME JAUNPUR NEWS

JAUNPUR :Accident Jaunpur: कार और ट्रक की भिड़ंत ,7 की मौत 2 घायल, सभी सीतामढ़ी बिहार थे

JAUNPUR NEWS:जीवो की सेवा करना सबसे पूण्य का काम:रणजीत सिंह

0
JAUNPUR NEWSजीवो की सेवा करना सबसे पूण्य का कामरणजीत सिंह
JAUNPUR NEWS

JAUNPUR NEWS जौनपुर। राम आधार सिंह महाविद्यालय में सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का समापन समारोह समारोह में मुख्य अतिथि रणजीत सिंह कमिश्नर भारत स्काउट गाइड ने राष्ट्रीय सेवा योजना के राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को जात पात से ऊपर उठकर समाज सेवा के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉक्टर राजबहादुर यादव समन्वक राष्ट्रीय सेवा योजना पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने छात्रों को राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को सेवा भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया l

इस अवसर पर डॉक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह एसोसिएट प्रोफेसर जंतु विज्ञान ने छात्रों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों का अनुसरण करने के लिए करने हेतु करने हेतु प्रेरित किया इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर शैलेंद्र विक्रम सिंह ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों एवं कर्तव्य के अनुकरण हेतु समाज सेवा के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह पूर्व विभाग अध्यक्ष बीएड विभाग श्री गणेश राय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोभी ने किया। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अरुण कुमार सिंह आए हुए आए हुए समस्त अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित ज्ञापित किया

 किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने अभिषेक मिश्रा 

0
 किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने अभिषेक मिश्रा 
 किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने अभिषेक मिश्रा 

Abhishek Mishra becomes District President of Kisan Congress in jaunpur

जौनपुर । सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के धौरईल खलीलपुर के निवासी युवा किसान नेता अभिषेक मिश्रा को जौनपुर जिले का किसान कांग्रेस का नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है। यह मनोनयन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के संस्तुति पर किया गया है ।यूपी कांग्रेस कमेटी के भारतीय राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय के निर्देशन मे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्वी जोन के चेयरमैन सुयश मणि त्रिपाठी ने नियुक्ति पत्र जारी किया है। यह नियुक्ति अभिषेक मिश्रा द्वारा किसान समस्याओं को लेकर लगातार मुखर रहने के कारण किया गया है ।

यह भी पढ़े : Accident Jaunpur: कार और ट्रक की भिड़ंत ,7 की मौत 2 घायल, सभी सीतामढ़ी बिहार थे

उन्होंने कहा कि पार्टी के द्वारा जो भी लक्ष्य निर्धारित होंगे उसे निष्ठा और सक्रियता से निर्वहन करेंगे ।इनके मनोनयन पर राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर प्रमोद मिश्रा जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज,शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम किसान कांग्रेस के महामंत्री राकेश सिंह डब्बू और महेंद्र बेनबंसी,अरविन्द यादव समेत अन्य लोगों ने मिलकर बधाई दी है।

Accident Jaunpur: कार और ट्रक की भिड़ंत ,7 की मौत 2 घायल, सभी सीतामढ़ी बिहार थे

0

Accident Jaunpur: जौनपुर में भीषण सड़क हादसा 7 लोहा की मौत दो घायल सभी बीती रात 2:30 बजे गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रसाद तिराहा के पास एक कार सीजी 11 बिजी 0220 जो आजमगढ़ से जौनपुर की तरफ जा रही थी प्रसाद तिराहे पर एक ट्रक यूपी 50 बीटी 8950 जो जौनपुर से केराकत की तरफ जा रहा रही थी दोनों के बीच एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट में 6 लोगो की मौत गई तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । कार एक्सीडेंट में जो लोग मारे गए उनमे अनिश पुत्र गजाधर शर्मा उम्र 35 वर्ष 2.गजाधर शर्मा पुत्र लक्ष्मण शर्मा उम्र 60 वर्ष 3.जवाहर शर्मा पुत्र राम प्रताप शर्मा उम्र 55 वर्ष, 4.गौतम शर्मा पुत्र जवाहर शर्मा उम्र 18 वर्ष 5. सोनम पत्नी बजरंग शर्मा उम्र 32 वर्ष 6.श्रीमती रिंकू पत्नी पवन शर्मा उम्र 33 वर्ष निवासीगढ़ रीगा थाना रीगा जिला सीतामढ़ी बिहार के रहने वाले है घटना स्थल से इलाज के लिए जब इनको जिला अस्पताल ले जाया गया तब तक उनकी मृत्यु हो गई ।

मृतकों के शव को जिला चिकित्सालय मर्चरी रूम में रखवाया गया बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में कुल 9 लोग सवार थे जिसमे घयल मीना शर्मा पत्नी गजाधर शर्मा उम्र 48 वर्ष 2.जीतू शर्मा पुत्र अवधेश शर्मा उम्र 24 वर्ष तथा एक बच्चा युग शर्मा पुत्र बजरंग शर्मा उम्र 7 वर्ष का उपचार जिला अस्पताल चल रहा था मगर डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए वाराणसी भेज दिया जहाँ उनका इलाज चल रहा है समाचार लिखे जाने तक एक ब्यक्ति की और नौत हो गई कुल 7 लोगो की मौत हुई है दो घायल है केराकत की क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा ने बताया कि मौके पर लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नही है। पुलिस इस मामले मे उचित कार्यवाही में जुटी हुई है।

CM योगी ने JAUNPURको दी 899 करोड़ की सौगात,बोले कार्ययोजना तैयार है

0
CM योगी ने JAUNPURको दी 899 करोड़ की सौगात,बोले कार्ययोजना तैयार है
CM YOGI JAUNPUR

जौनपुर में यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने जनपद जौनपुर को करीब 899 करोड़ की 256 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण शिलान्यास की सौगात दी गयी। शनिवार को जिले में पहुंचे सीएम ने सर्वप्रथम कलीचाबाद तिराहे पर नव निर्मित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री ने किया उसके बाद बी.आर.पी इन्टर कालेज के मैदान पर आयोजित जनसभा स्थल पर राज्यमंत्री खेल एवंयुवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव ने भगवान श्रीराम की प्रतिमा देकर  मुख्यमंत्री  का अभिवादन किया। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवदी ने अंगवस्त्र प्रदान किया तथा जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉदड ने भगवान श्री राम दरबार का प्रतीकात्मक चिन्ह दिया ।  

CM योगी ने JAUNPURको दी 899 करोड़ की सौगात,बोले कार्ययोजना तैयार है

इसके उपरांत CM योगी आदित्यनाथ के द्वारा बटन दबाकर विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इसके पश्चात उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया जिनमें आयुष्मान गोल्डेन के लाभार्थी श्रीमती उर्मिला को गोल्डेन कार्ड और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की लाभार्थी हर्षिता मिश्रा और आर्यन को लैपटाप, कन्या विवाह सहायता योजना के तहत रामपाल को रूपये 55 हजार का स्वीकृति प्रमाण पत्र, मेधावी छात्र योजना के तहत रितु मिश्रा और साक्षी मिश्रा को मोबाइल फोन और फार्म मशीनरी योजना के तहत अवधेश पाण्डेय को टै्रक्टर चाभी, पीएमकुसुम योजना के तहत सोलर पम्प सिचाई चयन पत्र सुरेन्द्र कुमार प्रजापतिको और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 10 लाख का डेमो चेक प्रदीप सिंह को प्रदान किया गया।

CM योगी ने JAUNPURको दी 899 करोड़ की सौगात,बोले कार्ययोजना तैयार है

CM योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में सभी की आस्था का सम्मान किया जा रहा है। गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक गरीब परिवार को बिना भेदभाव के दिया जा रहा है। आज का नया भारत दुनिया में सम्मान बढा रहा है और देश को सुरक्षा भी दे रहा है। उन्होने कहा कि देश की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था की वजह से जनपद में निवेश आ रहा है,फोर लेन बन रहे है, गोमती नदी पर पुल बन रहे है, चौराहों का सुंदरीकरण हो रहा है, गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है, ओ.डी.ओपी के तहत जनपद के उत्पाद को वैश्विक स्तर पर मान्यता दिलाने का कार्य किया जा रहा है। शुद्व पेयजल और हर गरीब को आयुष्मान कार्ड के द्वारा मुफ्त इलाज किया जा रहा है। अनाथ बच्चों को बाल सेवा योजना के तहत जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, उनके आश्रय, शिक्षा की व्यवस्था की जा रही है और श्रमिकों के बच्चों के लिए विद्यालय स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज जनपद का अपना मेडिकल कॉलेज है।

CM योगी ने JAUNPURको दी 899 करोड़ की सौगात,बोले कार्ययोजना तैयार है
CM योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि

विकसित भारत की संकल्पना तभी साकार होगी जब जनपद स्तर पर इसका विकास होगा। जनपद के लिए कार्ययोजना तैयार हो रही है जनपद की छोटी ईकाई ग्राम पंचायत और नगर पंचायत है इनको भी विकास के दौड़ के लिए तैयार होना है। उन्होने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा के अनावरण पर सभी को बधाई दी। महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा स्वाभिमान का प्रतीक है जो हमे संघर्ष करने और आगे बढने की प्रेरणा देती है,उन्होंने अपने स्वाभीमान को कभी गिरवी नही रखा और विदेशी आक्रांताओ से लड़ते रहे, शौर्य पराक्रम की बात जहां आती है महाराणा प्रताप की स्मृति पहले ही आती है।

CM योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि जनपद की धरती परिश्रमी लोगों की धरती है जिन्होने इस जनपद को नयी पहचान दिलायी इत्र से भी और इमरती से भी। जनपद जौनपुर के लागों को आदि गंगा गोमती काआशीर्वाद मिला है,यहां के लोगो को जहां भी मौका मिला है उन्होने अपने आप को साबित किया है। राज्य मंत्री खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि आज जनपद के लिए गौरव का विषय है कि वीर और पराक्रमी महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण CM योगी आदित्यनाथ के हाथों हुआ। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार सभी महापुरुषों का सम्मान कर रही है। मुख्यमंत्री के द्वारा 899 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास हुआ, जिसकी वजह से जनपद के विकास में और तेजी आएगी,आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के द्वारा गरीब बेटियों के हाथ पीले करने का कार्य किया जा रहा है। गरीब असहयों को त्वरित न्याय मिल रहा है।

CM योगी ने JAUNPURको दी 899 करोड़ की सौगात,बोले कार्ययोजना तैयार है
CM योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि जनपद की धरती परिश्रमी लोगों की धरती है

इस अवसर पर मा0 सांसद राज्य सभा सीमा द्विवेदी, विधायक बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्र, शाहगंज रमेश सिंह,मड़ियॉहू डा.आर.के पटेल,पिडरा अवधेश सिंह,मा.सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह,प्रिंशु,जिलाध्यक्ष जौनपुर पुष्पराज सिंह, मछलीशहर जिलाध्यक्ष रामविलास पाल,नगरपालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य,पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह,पूर्व विधायक डॉ हरेन्द्र सिंह, लोकसभा प्रभारी अमरनाथ यादव, समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह,ओमप्रकाश सिंह,जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉदड़,पुलिस अधीक्षक डा.अजयपाल शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम अपरजिलाधिकारी द्वय सहित अन्य जनप्रतिनिधि,अधिकारी समेत तमाम बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : GOOGLE DEVELOPER स्टूडेंट क्लब्स के 80 विद्यार्थियों को मिला किट

GOOGLE DEVELOPER स्टूडेंट क्लब्स के 80 विद्यार्थियों को मिला किट

0
GOOGLE DEVELOPER स्टूडेंट क्लब्स के 80 विद्यार्थियों को मिला किट
GOOGLE DEVELOPER स्टूडेंट क्लब्स के 80 विद्यार्थियों को मिला किट

जौनपुर:वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा शनिवार को GOOGLE DEVELOPER STUDENT CLUBS के स्वैग वितरण समारोह का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने गूगल द्वारा विद्यार्थियों के लिए भेजे गए किट को प्रदान किया आर्यभट सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति ने कहा कि ध्यान और आत्म चिंतन से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है जिससे हम नई ऊंचाइयों को छू सकते है.जीवन में कब,कहा और क्या करना है इसका ज्ञान बहुत ही जरूरी है.उन्होंने कहा कि अध्ययन के साथ ही साथ अपनी दिनचर्या में योग और प्राणायाम को समाहित करे जीवन बदल जायेगा l

इससे अध्ययन में भी एकाग्रता बढ़ेगी. उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि मोबाइल काअत्यधिक प्रयोग न करें और संभव हो सके तो एक दिन मोबाइल उपवास कर प्रकृति और स्वयं से जुड़ें.’GOOGLE DEVELOPER STUDENT CLUBS ‘गूगल डेवलपर स्टूडेंट क्लब्स द्वारा विश्वविद्यालय में छात्रों को उभरती हुई तकनीकी क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए डीएसए का टेस्ट कराया गया और उन्हें वेब डेवलपमेंट, एप डेवलपमेंट और उनकी कोडिंग स्किल्स को बढ़ाया गया।

GOOGLE DEVELOPER स्टूडेंट क्लब्स के 80 विद्यार्थियों को मिला किट

गौरतलब है कि यह  कार्यक्रम छात्रों को तकनीकी क्षेत्रों  दक्ष बनाने के लिए  गूगल द्वारा कराया जाता है। विश्वविद्यालय में पिछले दो वर्षों से GOOGLE DEVELOPER STUDENT CLUBS सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। विश्वविद्यालय गूगल डेवलपर स्टूडेंट क्लब्स में प्रतिष्ठित गूगल टायर प्रथम में पहुंच गया,उसी की तहत गूगल द्वारा 80 विद्यार्थियों के लिए  बैग, बॉटल और टी -शर्ट सम्मान स्वरूप भेजा गया. समारोह में सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रोफेसर प्रदीप कुमार, प्रो प्रमोद यादव,डॉ.दिग्विजय सिंह राठौर,फैकल्टी एडवाइजर गूगल डेवलपर स्टूडेंट क्लब्स दिलीप कुमार यादव, डॉ. ज्ञानेंद्र पाल प्रशांत कुमार यादव ,दीप्ति पांडे, प्रवीण कुमार पांडेय, कृष्णा यादव, संतोष कुमार यादव, डॉ. दिव्येंदु मिश्र, आलोक मिश्र, राजेंद्र सिंह  समेत अन्य उपस्थित रहे. गूगल डेवलपर स्टूडेंट क्लब्स एवं सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा किए गए कार्यों पर  यत्नदीप दुबे ने प्रकाश डाला.संचालन प्रकृति गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन धर्मपाल सिंह ने किया. कार्यक्रम में सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल एवम गूगल डेवलपर स्टूडेंट क्लब्स के सदस्य सरिता सिंह,अनुषा वर्मा, विकास यादव, नेहा तिवारी,आंचल सिंह,नवनीत मौर्य,शुभम कुमार,आकांक्षा गुप्ता,अनिकेश यादव,आकाश कुमार,तृप्ति सिंह,अनामिका सिंह उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : CM IN JAUNPUR: सुरक्षा के साथ जो खिलवाड़ करेगा उसको कीमत चुकानी पड़ेगी, योगी आदित्यनाथ

NARI RATAN से सम्मानित हुई गुलाबी समिति की प्रेसिडेंट बिट्टू किन्नर

0
NARI RATAN से सम्मानित हुई गुलाबी समिति की प्रेसिडेंट बिट्टू किन्नर
NARI RATAN से सम्मानित हुई गुलाबी समिति की प्रेसिडेंट बिट्टू किन्नर

  • दिल्ली के बाल एवं युवा नारी जागृति मंच ने किया सम्मानित

NARI RATAN SAMMAN खेतासराय (जौनपुर) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अहम भूमिका निभाने वाली महिलाओं को संस्थाओं द्वारा महिलाओं का सम्मानित कर हौसला बढ़ाने का काम किया गया। जिसके कड़ी में जनपद जौनपुर के अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की गुलाबी समिति की प्रेसिडेंट खेतासराय की बिट्टू किन्नर को दिल्ली के अभिनन्दन वाटिका में नजफगढ़ में बाल युवा नारी जागृति मंच द्वारा [NARI RATAN ] नारी रत्न से नवाजा है। जिससे सुख-चिंतकों में खुशी की लहर छा गई और लोग बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे है। सम्मान मिलने के पाश्चत मीडिया से बातचीत के दौरान बिट्टू किन्नर ने बताया कि इस तरह का सम्मान मिलने गौरव की बात है।

समाज हमें थर्ड जेंडर के रूप में जानता है लेकिन यदि आप समाज के लिए कुछ कर रहे है तो निश्चित रूप से आप समाज अपने पलकों पर बैठाएगा। जिसका परिणाम रहा कि NARI RATAN से सम्मानित हुई। इसके अलावा कई अन्य संस्थाओं ने सम्मानित किया है। इसके लिए हम उन सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते है जो हमको इस लायक समझा। एक सवाल के जवाब में बताया कि हम अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट से जुड़कर सामाजिक सेवा कर रहे है और आगे भी बेहतर तरीके से समाज की सेवा करने के कोशिश करेंगे। नारी रत्न सम्मान मिलने पर शमा गुरु, डॉली जोशी, डॉ. अमलेंद्र कुमार गुप्ता, भाजपा नेता मनीष कुमार गुप्ता, अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह, अनूप गुप्ता, जगदीश यादव, मनोज पूरनमल, आशीष गुप्ता, जितेंद्र पाण्डेय समेत आदि लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है। हम सभी सुख-चिंतकों का आभार व्यक्त करती हूँ

यह भी पढ़े : CM IN JAUNPUR: सुरक्षा के साथ जो खिलवाड़ करेगा उसको कीमत चुकानी पड़ेगी, योगी आदित्यनाथ

jauNpur:राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन

0
jauNpur:राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन
jauNpur:राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन

JAUNPUR NEWS जौनपुर:वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के सत्र समापन पर कुलपति,प्रोफेसर वंदना सिंह के मार्गदर्शन में प्राथमिक विद्यालय जासोपुर,करंजाकलां,विद्यालय में मनाया गया जिसमे खेल-कूद,दौड़,और कविता,गीत,गायन अन्य तमाम गतिविधियां कराकर प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को पुरस्कार प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक आशा मौर्या,वर्तिका यादव,प्रियंका मिश्रा,विजयलक्ष्मी,आदि के द्वारा प्रदान किया गया l

jauNpur:राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन

कार्यक्रम में स्वयं सेवक और स्वयंसेविकाओ को भी पुरस्कृत किया गया l जिसमे प्रियांशी मौर्या,रानी सिंह, संस्कृती यादव आनंद सिंह,सचिन यादव,रवीन्द्र प्रजापति,अभिनव कीर्ति पांडेय, उत्कर्ष मिश्रा, अभिषेक यादव,विकास ,चंदन यादव ,प्रमन चौरसिया,प्रभात तिवारी,सचिन सिंह यादव, सौम्या सिंह, इत्यादि को विभिन्न कार्य दिवस में उत्तम कार्य के टीम मैनेजर के रूप में सम्मानित किया गया l कार्यक्रम का संचालन अभिनव कीर्ति पांडेय ने किया l कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारियों डॉ शशिकांत यादव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया l कार्यक्रम में डॉ.विनय वर्मा डॉ विशाल यादव, डॉ. अजय कुमार मौर्य ,घनश्याम यादव, प्रिया प्रजापति विशाल प्रजापति चंदन यादव, सुरजीत प्रजापति, गौरव मौर्य,अभिषेक यादव,अंकित यादव ,रोहित प्रजापति ख़ुशी सिंह प्रकृति सिंह के साथ-साथ इस कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविका उपस्थित रहे l


वही दूसरी तरफ शनिवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन विभाग में फ्रेशर्स ओरिएण्टशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया इसमें एम. बी.ए, एग्रीबिज़नेस, ई कॉमर्स एवं बी. बी.ए के नवीन छात्रों को विश्वविद्यालय में स्वागत किया गया एवं उन्हें विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम प्रकिया के बारे में जानकारी दी गई l उद्घाटन समारोह में कुलपति प्रोफेसर वन्दना सिंह के कहा कि प्रबंधन विद्यार्थियों को अपने करियर और जीवन में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन ही मूल मन्त्र है l

किसी भी संस्थान क़ी उद्देश्य पूरे करने के लिए निरंतर प्रयास एवं दृढ इच्छा से ही प्रबंधन के छात्रों अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकते है l कुलपति ने एलान किया कि आगामी सत्र में विश्वविद्यालय में एग्री बिज़नेस से जुडी वोकेशनल पाठ्यक्रम , उद्योग जगत से गठबंधन एवं प्रैक्टिकल ट्रेनिंग कि व्यवस्था की जाएगी, जिससे छात्रों को रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

jauNpur:राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन


इस अवसर पर व्यवसाय प्रबंध विभाग के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर मुराद अली ने कहा कि  प्रतिस्पर्धा के युग में छात्रों को उनके मूल्य एवं संस्कार ही आगे बढ़ाएंगे। सीनियर्स और जूनियर्स से अच्छे सम्बन्ध बना कर रखना चाहिए जिससे आगे चलकर उनके करियर में भी मददगार होगी। छात्रों ने कुलपति को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया lकार्यक्रम के अंत में छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया l संचालन समन परवीन ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन मोहम्मद अब्बास ने किया l इस अवसर पर आकाश मिश्रा, आदित्य सिंह,सुभांग मिश्रा आदि उपस्थित रहे l

यह भी पढ़े : CM IN JAUNPUR: सुरक्षा के साथ जो खिलवाड़ करेगा उसको कीमत चुकानी पड़ेगी, योगी आदित्यनाथ

CM IN JAUNPUR: सुरक्षा के साथ जो खिलवाड़ करेगा उसको कीमत चुकानी पड़ेगी, योगी आदित्यनाथ

0

CM IN JAUNPUR: Those who play with security will have to pay the price, Yogi Adityanath

  • बीआरपी इंटर कालेज में 899करोड़ की 256विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

CM IN JAUNPUR जौनपुर पहुचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कलीचाबाद में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण शनिवार को किया। व बीआरपी इंटर कालेज में 899करोड़ की 256विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण के साथ विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि। अगर केंद्र व राज्य में डबल इंजन की सरकार नहीं होती तो क्या अयोध्या में राम मंदिर बना पाते उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो ताल ठोक कर आने का प्रयास कर रहे हैं ।

यह तो लाठी डंडे बरसते थे। काशी में काशी विश्वनाथ धाम बन पाता।भाइयों बहनों यह लोग जलाभिषेक पर रोक लगाते थे व अपमानित करते थे । ये भारत के मंदिर पर्व एवं त्योहार पर देंगे करते थे। लेकिन आज सरकार पर्व एवं त्योहार को शांतिपूर्ण मनाने में बैरियर का काम नहीं करती हैं । आज तो शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने के लिए प्रोत्साहित व सहयोग करती है। जहां पर बड़ा आयोजन होता है वहां पुष्प वर्षा होती है ।व सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करती है। भाइयों बहनों इसलिए आपसे कहने आया हूं सुरक्षा के साथ खिलवाड़ की छूट किसी भी को नहीं देंगे व जो भी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करेगा उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी ।सुरक्षा का भयंकर वातावरण से ही जौनपुर में 3500 करोड़ का निवेश आ रहा है ।कोई सोचता था कि जौनपुर में बड़े उद्योग आएंगे आज निवेश आ रहा है एसटीपी लग रही है ।

फोरलेन बन रहा है रिंग रोड बन रहा है ।गोमती नदी में पुल बना रहे हैं ,हर गरीब को राशन का लाभ मिल रहा है वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट को आगे बढ़ाया जा रहा है ।हर घर को नल की योजना मिल रही है शुद्ध पेयजल हर गरीब को आयुष्मान सुविधा का लाभ व निराश्रित बाल तिलक को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से जोड़ने का काम हो रहा है।

मुख्यमंत्री के जौनपुर में रहने तक,शहर की तरफ आने वाले वाहनों का रूट डायवर्जन

0
मुख्यमंत्री के जौनपुर में रहने तक,शहर की तरफ आने वाले वाहनों का रूट डायवर्जन
मुख्यमंत्री के जौनपुर में रहने तक,शहर की तरफ आने वाले वाहनों का रूट डायवर्जन

मुख्यमंत्री के जौनपुर आगमन को लेकर शहर की तरफ आने वाले वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिया गया है 

जौनपुर  पुलिस उप महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी, डा0 ओमप्रकाश सिंह, जिलाधिकारी जौनपुर, रविन्द्र कुमार मंदार एवं पुलिस अधीक्षक, डा0 अजय पाल शर्मा के साथ पुलिस लाइन जौनपुर के बहुउद्देशीय हाल में  मुख्यमंत्री  उ0प्र0 के जनपद में प्रस्तावित कार्यक्रम के शांतिपूर्वक व सफल आयोजन के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था हेतु ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगणों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है जिसमे मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के जनपद जौनपुर में प्रस्तावित आगमन एवं भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुदृढ़ यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा के दृष्टिगत  दिनांकः-09. को सुबह 08.00 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक शहर के अन्दर सभी प्रकार के बड़े वाहनों का प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा, रुट डायवर्जन निम्नवत है।

1.पचहटिया- बडे वाहन का रुट डायवर्जन
2.प्रसाद तिराहा- बडे वाहन का रुट डायवर्जन
3.पकडी हाइवे- बडे वाहन का रुट डायवर्जन
4.अलीगंज मोड़ बक्शा हाइबे- बडे वाहन का रुट डायवर्जन
5.चाँदपुर हाइबे- बडे वाहन का रुट डायवर्जन
6.हौज खास- बडे वाहन का रुट डायवर्जन