Home Blog Page 351

महात्मा गांधी टाईम्स ऑफ इंडिया,हरिजन समेत 10 अखबार जिनसे वे जुड़े रहे

0
महात्मा गांधी,टाईम्स ऑफ इंडिया,हरिजन समेत 10 अखबार जिनसे वे जुड़े रहे।
Mahatma Gandhi, Times of India, Harijan.

पत्रकार महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

महात्मा गांधी टाईम्स ऑफ इंडिया,हरिजन समेत 10 अखबार जिनसे वे जुड़े रहे
संपादक श्यामनारायण पाण्डेय

Mahatma Gandhi: महात्मा गांधी बैरिस्ट,राजनेता और स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध सेनानी ना होते तो वे 20वीं शताब्दी के महानतम संपादक होते उन्हें छात्र जीवन से ही विविध विषयों की अच्छी-अच्छी पुस्तक पढ़ने का शौक था। जिन कॉलेजों के वे छात्र रहे वहा के लाइब्रेरियन गांधी जी से खींझ जाते थे और कहते कि यह छात्र कहां-कहां से ढूंढ- ढूंढ कर पुस्तकों की सूची ले आता है। सत्य तो यह है कि शायद ही देश का कोई ऐसा नेता हो जो गांधी जी जितनी पुस्तक पढ़ी हो।

गांधी जी के विभिन्न अखबार हैं जिनसे वे जुड़े रहे

1- अंग्रेंजी साप्ताहिक इंडिया – गांधी जी 1891 में लंदन से वकालत की डिग्री लेने के बाद अभिव्यक्ति की आजादी के लिए परेशान हो रहे थे उन्हीं दिनों लंदन में उन्हें दादा भाई नौरोजी मिले जो लंदन से अंग्रेजी समाचार पत्र इंडिया निकलते थे उन्हें नौरोजी ने डरबन, जोहानिसबर्ग और दक्षिण अफ्रीका का संवाददाता नियुक्त कर दिया। वह वहां से भारतीयों की समस्याओं के बाबत लगातार समाचार और लेख लिखने लगे।

2 – टाईम्स आफ इंडिया – टाइम्स आफ इंडिया में महात्मा गांधी 1900 से मुंबई संस्करण के लिए दक्षिण अफ्रीका से खबरें भेजने लगे। 16 जून 1900 को बोअर युद्ध पर तथा सेना के स्वास्थ्य की टुकड़ी की समस्या पर जो खबरें भेजी गई दुनिया में चर्चित हुई।

3- इंडियन ओपिनियन – गांधी जी की प्रेरणा से ही 1903 में डरबन दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले मदनजीत ने दक्षिण अफ्रीका से ही इंडियन ओपिनियन नाम से साप्ताहिक का प्रकाशन शुरू किया। यह पत्र हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती और तमिल भाषा में प्रकाशित होता था। 1904 में गांधी जी ने इन पत्रों के संपादन का कार्य स्वयं ही ले लिया। उनका लक्ष्य था कि केवल अपने निजी लाभ के लिए कोई मनुष्य या सरकार या कंपनी किसी व्यक्ति या जाति को रंगभेद के आधार पर नैतिक दृष्टि से दास नही बना सकता है और न ही शोषण कर सकता है।

4- सत्याग्रही – महात्मा गांधी की प्रेरणा से 1907 में डॉ० मानिक लाल ने गुजराती भाषा में हिंदुस्तानी नामक साप्ताहिक पत्र का प्रकाशन अहमदाबाद से शुरू किया। बाद में इसका नाम सत्याग्रही कर दिया गया। इसके उद्देश्य के बारे में गांधी जी ने घोषित किया कि व्यक्तिगत स्वाधीनता, मानव मैत्री, बंधुत्व तथा सभी जातियों में सामान्यता जीवन की आवश्यक शर्त है। यह अखबार 1919 में रॉलेट एक्ट का विरोधी पत्र बनकर देश और विदेशों में भी में चर्चित हुआ। जबकि यह पत्र पंजीकृत नहीं था।

5- नवजीवन (गुजराती)- वर्ष 1919 में ही गांधी जी ने अहमदाबाद से नवजीवन का प्रकाशन शुरू किया। इसकी भाषा सरल सुबोध और प्रवाह मान थी। असहयोग आंदोलन का क्रांतिकारी प्रभाव तथा गुजरातियों में नवीन चेतना का उदय हो यही इस पत्र का उद्देश्य था। यह पत्र 1932 में बंद हो गया। अब फिर प्रकाशित हो रहा है

6- यंग इंडिया– यह पत्र अहमदाबाद से ही 1919 में अंग्रेजी साप्ताहिक के रूप में प्रकाशित किया गया। महात्मा गांधी स्वयं इसके संपादक थे। उद्देश्य था भारतीयों में आजादी की भूख जगाना । आपके किसी भी पत्र में विज्ञापन नहीं छपता था गांधी जी का कहना था कि मेरे पत्र न मनोरंजन के लिए हैं ना किसी व्यक्ति या वस्तु को प्रशंसा के लिए छपते हैं। ये पत्र लोगों में स्वतंत्र चेतना जागृत करने के लिए हथियार के रूप में काम करते हैं।

7- हिंदी नवजीवन – नवजीवन का प्रशासन व्यापक करने के लिए हिंदी संस्करण की शुरुआत गांधी जी ने 30 सितंबर 1921 से किया। विदेशी वस्त्रों की होली जलाने के लिए और अन्य चीजों के बहिष्कार के लिए प्रतीकात्मक विरोध करना इस पत्र का उद्देश्य था। इसमें हिंदी भाषा में खबरें लेख आचरण की शुद्धता के लिए शाकाहार के बारे में भी लिखा जाता था। अंग्रेजों की जन विरोधी नीतियों का यह पत्र खुलकर विरोध करता था। अखबार में भारतीय समस्याओं जैसे – जाति प्रथा, छुआछूत, मद्यपान, दहेज कूप्रथा, अहिंसा आदि पर लेख लिखा जाता था। आपका कहना था कि स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार होने के साथ-साथ ही हमारी संपत्ति भी है।

8 –अंग्रेजी साप्ताहिक हरिजन – 17 फरवरी 1933 से गांधी जी ने पुणे से अंग्रेजी साप्ताहिक अखबार हरिजन का प्रकाशन शुरू किया। संपादक तो आर० वी० शास्त्री थे और प्रकाशक व स्वामी हरिजन सेवक संघ नामक संस्था थी जिसके अध्यक्ष- घनश्याम दास बिडल थे। इसके प्रकाशन का उद्देश्य था अछूतों का उद्धार और हरिजन की समाज में स्वीकार्यता बने। संघ हरिजन छात्रों को वजीफा भी देता था और उनकी बेहतरी के लिए बराबर प्रयास करता रहता था। यह पत्र काफी दिन तक चला।

9- हरिजन सेवक– अपने संदेशों को व्यापक रूप से हिंदी भाषा बोलने व पढ़ने वालों के लिए प्रसारित करने के लिए गांधी जी ने हिंदी में हरिजन सेवक नाम का साप्ताहिक अखबार निकाला इसके संपादक तो वियोगी हरि थे किंतु यह गांधीजी का ही का था। जो उन्होंने हरिजनों के उत्थान के उद्देश्य को पूरा करने के लिए जन-जन तक प्रसारित करने की व्यवस्था की।

10- सर्वोदय – यह पत्र अगस्त 1938 में वर्धा (महाराष्ट्र) से प्रकाशित किया गया। इस हिंदी साप्ताहिक संपादक- काका कालेलकर थे और दूसरे संपादक दादा धर्माधिकारी भी थे। सत्याग्रह का कार्यक्रम क्या है इसकी तात्विक चर्चा करके उसका शुद्धतम रूप में प्रचार हो और उसके प्रति जन जन की स्वीकार्यता बढे यह गांधी जी का उपदेश था। यह गांधी जी का प्रिय अखबार था किंतु आर्थिक तंगी के नाते बहुत दिनों तक नहीं चल सका।

गांधी जी के संवाद व आलेख की विशेषताएं

गांधीजी बड़े साहसी और न थकने वाले पत्रकार थे वे दोनों हाथों से स्पष्ट और सुंदर लिपि में लिखते थे वह नाव पर, जहाज पर, सकरी गलियों में, रास्तों पर चलते हुए, मोटर गाड़ी पर और बेल गाड़ियों पर बैठकर भी लिखा करते थे। दाहिना हाथ जब लिखते लिखते थक जाता था तब वह बाएं हाथ से लिखने लगते थे। 1916 में जब भी दक्षिण अफ्रीका से भारत आ रहे थे उन्होंने जहाज में ही हिंद स्वराज नामक अपनी मशहूर पुस्तक का लेखन कर डाला। यह भारत में बहुत ही प्रसिद्ध हुई। उर्दू पत्रिका में 23 मार्च 1914 वाले अंक में मौलाना अबुल कलाम आजाद ने गांधी जी के लेखन के बारे में तारीफ करते हुए लिखा है कि- गांधी जी जबरदस्त लिक्खाड थे। उनकी लेखन शैली बड़ी सरल, सुस्पष्ट और दिल के तारों को छूने वाली होती थी। उनकी अंग्रेजी की ड्राफ्टिंग के बारे में कई वायस राय और बड़े अधिकारी कहते थे कि गांधी जी की ड्राफ्टिंग बेजोड़ है। उसकी कोई सानी नहीं है। वे प्रीपोजिशन और व्याकरण के विषय में शत प्रतिशत शुद्धता रखते हैं। यही कारण है उनके आलेखों में कभी लाल निशान नहीं लगाया जा सका।

एक अंग्रेज लेखक सरपैथिक लॉरेंस के अनुसार ,भारत में गांधी जी से बड़ा अंग्रेजी का कोई लेखक नहीं है। उनके लेखन में एक भी वाक्य बेवजह नहीं होते थे। वह ऐसा लिखते थे मानो कोई सामने बैठकर बातें कर रहा हैं।

सर ए० वी० अलेक्जेंडर के अनुसार, गांधी जी के संपादकीय लेखों का एक – एक अंश “थॉट फॉर द डे” के लिए मुनासिब था। हर वाक्य पढ़ने से ऐसा प्रतीत होता था कि लिखने से पूर्व उसे 10-10 बार तोला गया है।

उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने पर छात्र-छात्राएं,प्रधानाचार्य व शिक्षक हुए सम्मानित

0

मकर संक्रांति महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में इंटर कॉलेज समोधपुर सम्मानित

[ सुईथाकला शाहगंज ] अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ अल्देमऊ ,नूरपुर कादीपुर में आयोजित अवधूत देशना पर्व के मकर संक्रांति महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ।मठ के पीठाधीश्वर कपाली बाबा जी महाराज ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग छवि एवं पहचान बनाने वाले श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर के उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले व स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।उन्होंने प्रधानाचार्य डॉ अजेय प्रताप सिंह सहित शिक्षकों नवीन सिंह,अनुराग यादव और जितेंद्र बहादुर सिंह बबलू को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

शिक्षा के क्षेत्र में नित्य नई ऊंचाइयों को छूने के लिए बाबा कपाली जी महाराज ने संस्थापक स्व.ठाकुर प्रसाद सिंह के योगदान और गांधी स्मारक विद्यालय संकुल के प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू के नेतृत्व व शिक्षकों के तप -त्याग,समर्पण और उत्तरदायित्व के प्रति ईमानदारी पूर्वक निर्वहन की सराहना की।शिक्षा के नए आयाम को छूने के लिए उन्होंने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है।आज के छात्र ही कल के देश के भविष्य हैं।छात्र जीवन मनुष्य जीवन का सबसे महत्वपूर्ण एवं सुनहरा समय होता है।स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं अंशिका,विभा,महक तिवारी, रिचा यादव, अनमोल ,शालिनी, आयुष,आकृति ,सचिन ,प्रियांशु सेन ,सपना तिवारी,हर्ष मौर्य, आमिर अंसारी ,निखिल पांडेय प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किए गए।

JAUNPUR :धूमधाम से मनाया गया श्री राम बहाल पाल इ.का का 24 वाँ वार्षिकोत्सव

0

[ सुईथाकला शाहगंज ] विकास खंड क्षेत्र के श्री राम बहाल पाल इ.का काजीपुर सराय मोहिउद्दीनपुर का 24 वाँ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम और खुशनुमा माहौल में आयोजित हुआ। बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के द्वारा वंश को आगे बढ़ाने को लेकर बेटों के चक्कर में बेटियों को कोख में ही मार देने की लोगों की कुत्सित और संकुचित मानसिकता से बाहर निकलकर समान दर्जा और समान अधिकार देने का संदेश दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभावती हॉस्पिटल मुंगरा बादशाहपुर के डायरेक्टर डा. विकास कुमार पाल व मंचासीन अतिथियों का प्रबंधक राम दुलार पाल ने माल्यापर्ण,स्मृति चिह्न व अंगवस्त्रम भेंट करके भव्य स्वागत किया।मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं से संबोधन में कहा कि संघर्ष युक्त प्रयास से ही सफलता हासिल होगी। जो भी संसाधन उपलब्ध हैं परिस्थितियों को अनुकूल बनाते हुए लक्ष्य को निर्धारित करके आगे बढ़ने पर निश्चित रूप से सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि संसाधनों के अभाव और प्रतिकूल परिस्थितियों को दोष न देते हुए अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करके तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी और परिस्थितियों को दोष वही देते हैं जो अपने लक्ष्य के प्रति अडिग नहीं हैं।

विशिष्ट अतिथि जयराम पाल ने कहा कि विद्यालय प्रतिभाओं को उभारने और तराशने का केंद्र है। फुर्सत राम,पूर्व प्रधान विजय बहादुर यादव आदि लोगों ने भी अपने विचार प्रकट किये।उ .प्र .मा.शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह ने कहा कि वार्षिकोत्सव कार्यक्रम छात्रों द्वारा अर्जित वर्ष भर की उपलब्धियों का खाका है। छात्रों ने शिक्षा से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कितनी निपुणता हासिल की वार्षिकोत्सव से पता चलता है। प्रबंधक ने कहा कि बच्चों को शिक्षा का उचित और स्वस्थ माहौल प्रदान करना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है ।आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री प्रकाश पाल ने किया। अध्यक्षता से. नि.शिक्षक ईश्वर देव यादव तथा संचालन संजय यादव ने किया।
इस अवसर पर प्रभावती पाल एमएलसी,छोटे लाल शर्मा,तनवीर प्रधानाचार्य जयप्रकाश पाल ,रविंद्र कुमार पाल,डॉ रणजीत पाल,राम हरख पाल, विनोद यादव,जय राम पांडेय, डॉ गौरव यादव,कैलाश नाथ पाल आदि मौजूद रहे।

शाहगंज कोतवाल आदेश त्यागी का गैर जनपद तबादला

0

[शाहगंज जौनपुर ] पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने उपनिरीक्षक का रुतबा बढ़ाकर उन्हें कोतवाली शाहगंज का प्रभारी बना दिया है, मौके पर रहे तेज़ तर्रार कोतवाल आदेश कुमार त्यागी का तबादला गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद में कर दिया गया है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि जौनपुर नगर कोतवाली के चौकी पर रहे प्रभारी भंडारी तारकेश्वर राय को शाहगंज कोतवाली प्रभारी बना दिया गया।

शाहगंज कोतवाल आदेश त्यागी का गैर जनपद तबादला

बात दें कि शाहगंज कोतवाल रहे आदेश कुमार त्यागी का स्थानांतरण गैर-जनपद , गाजीपुर होने के कारण शाहगंज कोतवाली का प्रभारी अब तारकेश्वर राय को बना दिया गया है। कुछ लोगों का कहना है कि भंडारी चौकी प्रभारी रहने पर इन्होंने काफी मेहनत करने के साथ-साथ कई बड़ी घटनाओं का खुलासा भी किया था, जिसकी वजह से कोतवाली शाहगंज की जिम्मेदारी दी गई है।

JAUNPUR: नाजायज गाजा के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

0

एनडीपीएस एक्ट सहित सम्बंधित धाराओं में पुलिस ने किया कार्यवाही

चेकिंग के दौरान अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

JAUNPUR CRIME NEWS: खेतासराय (जौनपुर) 1किलो 200 ग्राम नाजायज गाजा के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे धर-पकड़ अभियान के क्रम में स्थानीय खेतासराय पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को नाज़ायज़ गाजा के साथ गिरफ्तार करने की दावा की है और उसे थाने लाकर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। एसओ त्रिवेणी सिंह ने बताया कि मंगलवार सी सुबह लगभग 8 बजे हमराहियों के साथ अपराधियों की तलाश हेतु क्षेत्र के जैगहा अंबेडकर मूर्ति के समीप चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पकड़ लिया गया। पूछताछ में अपना नाम अमित मिश्रा पुत्र भृगुनाथ निवासी पकरौल थाना दीदारगंज जिला आज़मगढ़ बताया।

JAUNPUR CRIME :जौनपुर में लुटेरे को ग्रामीणों ने बनाया बंधक,फरार साथियो को पुलिस खोज रही है

तलाशी के दौरान उसके पास से 1 किलों 200 ग्राम अवैध गाजा बरामद हुआ। जिसको थाने लाकर एनडीपीएस एक्ट सहित सम्बंधित धाराओं में चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। इसके खिलाफ जनपद आज़मगढ़ के दीदारगंज थाने में विभिन्नत धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम में एसओ त्रिवेणी सिंह, उपनिरीक्षक मो. आलम, हेड कांस्टेबल मो. आरिफ, सुजीत कुमार शामिल रहे। TAFTISH OF CRIME JAUNPUR

जौनपुर के नए डीएम हुए रविन्द्र कुमार मंदर,अनुज कुमार झा को ACEO UP बनाया गया है

0

Ravindra Kumar Mander is the new DM of Jaunpur, Anuj Kumar Jha has been made ACEO UP.

लखनऊ। जौनपुर के नए डीएम बने रविन्द्र कुमार मंदर, अनुज कुमार झा को यूपी का चुनाव ACEO बनाया गया है। उत्तरप्रदेश में डेढ़ दर्जन आईएएस अफ़सरों का तबादला किया गया है जिसमे राज्य सम्पत्ति अधिकारी बीके सिंह DM फर्रुखाबाद बने, राज्य सम्पत्ति विभाग में अभी किसी की पोस्टिंग नहीं हुई हैं

संजय सिंह DM फरुर्खाबाद से DM रामपुर ,अनुज झा DM जौनपुर से ACEO UP, इंद्र विक्रम सिंह DM अलीगढ़ से ग़ाज़ियाबाद DM, राकेश सिंह DM गाजियाबाद को DM कानपुर ,विशाख DM कानपुर से DM अलीगढ़ रवीन्द्र कुमार मंदर DM रामपुर से DM जौनपुर, निशा आनंद सचिव भवन सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से DM अमेठी।

जोगिंदर कुमार VC बरेली प्राधिकरण से DM पीलीभीत,मनिक नंदन ए.CDO आगरा से VC बरेली प्राधिकरण ,संजय चौहान नगर आयुक्त मुरादाबाद से नगर आयुक्त सहारनपुर, राजेश राय विशेष सचिव गृह DM कौशाम्बी, गजल भारद्वाज नगर आयुक्त सहारनपुर से सचिव यूपी भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, दिव्याशु पटेल विशेष सचिव FSDA से नगर आयुक्त मुरादाबाद बनाया गया है।

विधायक रमेश सिंह ने कैंप लगाकर गरीबों और जरूरतमंदों को वितरण किया कंबल

0
विकासखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर सोमवार को करीब 1000 लोगों को कंबल वितरवितरित किया। विधायक शाहगंज रमेश सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा सबसे पुनीत कार्य है।उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार समाज के सबसे गरीब व्यक्ति के हितों के प्रति कार्य करने को संकल्पित है। निःशुल्क राशन, इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड, रहने को आवास,

असहायों और गरीबों की सेवा ईश्वर की सेवा :रमेश सिंह

शाहगंज जौनपुर शाहगंज के विधायक रमेश सिंह ने अति गरीबों असहाय और जरूरतमंदों को विकासखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर सोमवार को करीब 1000 लोगों को कंबल वितरवितरित किया। विधायक शाहगंज रमेश सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा सबसे पुनीत कार्य है।उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार समाज के सबसे गरीब व्यक्ति के हितों के प्रति कार्य करने को संकल्पित है। निःशुल्क राशन, इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड, रहने को आवास, किसानों को सम्मान निधि, वृद्धा, विधवा पेंशन जैसी दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाओं के सहारे समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करने का प्रयास कर रही है। इस दौरान उन्होंने शाहगंज, अरसियां तथा सुइथाकलां मंडल के मदरहां, गुड़बड़ी, कटघर तथा लालापुर आदि ग्राम पंचायतों में कैंप में लगाकर एक हजार लोगों को कंबल दिया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता बेचन सिंह, अध्यक्षता महेंद्र मिश्रा ने किया। इस दौरान भीम सिंह, सुरेश पांडेय, शैलेंद्र तिवारी आदि रहे।

पंचायत भवन गांव के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी:डॉ उमेश चंद्र तिवारी

0
विकासखंड क्षेत्र के मयारी गांव अंतर्गत भिवरहाँ में सोमवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ.उमेश चंद्र तिवारी गुरुजी ने पंचायत भवन का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ व विधिवत पूजा अर्चना

विधिवत पूजा -अर्चना व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंचायत भवन का किया गया भूमि पूजन

सुईथाकला शाहगंज। विकासखंड क्षेत्र के मयारी गांव अंतर्गत भिवरहाँ में सोमवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ.उमेश चंद्र तिवारी गुरुजी ने पंचायत भवन का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ व विधिवत पूजा अर्चना करके किया। भूमि पूजन के दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि पंचायत भवन के निर्माण से ग्राम वासियों की समस्याएं ग्राम पंचायत स्तर पर ही निस्तारित होंगी।जिन समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को ब्लॉक और तहसील के कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे उनकी समस्याओं का निराकरण पंचायत भवन पर ही होने से सुविधा और सहूलियत मिलेगी।उन्होंने कहा कि पंचायत भवन ग्राम के विकास की कड़ी है जहां से गांव के विकास का मार्ग प्रशस्त होता है।इस अवसर पर डॉ.विनोद कुमार सिंह वत्स, तारा प्रणय तिवारी, बृजेश पांडेय,पंकज उपाध्याय, डॉ.रणंजय सिंह ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षक कनिष्क अभियंता अनिल कुमार सौरभ मिश्रा सचिव,प्रधान महेंद्र नाथ, ओमप्रकाश तिवारी मंडल उपाध्यक्ष भाजपा,दीपक तिवारी सकल दीप बिंद,बम बहादुर सिंह पूर्व प्रधान,अनिल सिंह,वंशराज तिवारी,त्रिभुवन शाह मौजूद रहे l

भारत का पहला समाचार पत्र 244 वर्ष पहले छपा था,संपादक को हुई थी जेल 

0
भारत का पहला समाचार पत्र 244 वर्ष पहले छपा था,संपादक को हुई थी जेल 
Bangal gazette calcutta general

भारत का पहला समाचार पत्र 244 वर्ष पहले आज के दिन छपा था अंग्रेजी समाचार पत्र के संपादक को जुर्माने के साथ जाना पड़ा था जेल:

भारत का पहला समाचार पत्र 244 वर्ष पहले छपा था,संपादक को हुई थी जेल 
संपादक -श्याम नारायण पाण्डेय

Bengal gazette calcutta general advertifer : भारत का पहला समाचार पत्र कोलकाता जनरल एडवरटाइजर 29 जनवरी 1780 को प्रकाशित होने वाला देश का पहला समाचार पत्र रहा जो व्यवस्थित रूप से प्रकाशित हुआ उसका नाम था कोलकाता जनरल एडवर्ड टाइजर चार पृष्ठों  के इस अंग्रेजी साप्ताहिक के मुद्रक ,प्रकाशक ,स्वामी और संपादक जेम्स आगस्ट हिककी थे ।अपने पत्र के नीतिगत उद्देश्य के बारे में नाम शीर्षक के नीचे ही हिक्की ने घोषणा किया था कि ” ए वीकली पॉलीटिकल एंड कमर्शियल न्यूज़पेपर ओपन टू ऑल बट इनफ्लुएंस्ड बाय नन “अर्थात एक राजनीतिक और वाणिज्यिक साप्ताहिक जो सबके लिए खुला है किंतु प्रभावित किसी से भी नहीं है अर्थात यह एक निष्पक्ष निर्भीक और स्वतंत्र अंग्रेजी साप्ताहिक समाचार पत्र है ।

कोलकाता जनरल एडवरटाइजर अख़बार में होती थी अधिकारियो के अवैध ब्यवहार की चर्चा

हिक्की के इस साप्ताहिक मे खबरें तो सभी क्षेत्रों और विषयों की रहती थी ,किंतु उनकी रुचि कंपनी के कर्मचारियों और अधिकारियों के निजी जिंदगी के बारे में भंडाफोड़ करने में ज्यादा थी ईस्ट इंडिया कंपनी के कर्मचारी और अधिकारी न केवल व्यक्तिगत व्यापारिक गतिविधियों से धन संचय करते थे बल्कि उनके कुकर्मों पर पर्दा पड़ा रहे।  इसके लिए छोटे कर्मचारियों को दबाकर रखते थे। इसके लिए कंपनी के अधिकारी अपने आलोचकों के प्रति निर्मम व्यवहार रखते थे इसी वक्त जेम्स आगस्ट हिक्की ने कोलकाता जनरल एडवरटाइजर्स का प्रकाशन शुरू किया । अखबार में साहित्यिक चर्चा तो नहीं के बराबर रहती थी किंतु कंपनी के आला अधिकारियों के अवैध व्यवहार और कारनामों की चर्चा खुलकर की जाती थी । यहां तक की गवर्नर जनरल वारेन हेस्टिंग्स की पत्नी और अन्य बड़े अधिकारियों के विरुद्ध व्यक्तिगत और तीखे प्रहार किए जाते थे ।सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्याय मूर्ति को भी नहीं छोड़ा जाता था  ।

अख़बार के संपादक हिक्की से मांगी गई थी 80 हजार की जमानत ,नहीं देने पर जाना पड़ा था जेल 

इस प्रकार विधायिका और न्यायपालिका दोनों के ही अधिकारी हिक्की से बेहद बेहद नाराज हो गए और उनके दुश्मन बन गए। कंपनी की कृपा पात्र जान किरनेडडर जकारिया ने हिक्की पर मानहानि का एक मुकदमा कर दिया जिसमें बगैर किसी सुनवाई के हिक्की को 4 माह का कारावास और ₹500 जुर्माना किया गया ।इसके बावजूद हिक्की ने कंपनी और न्यायमूर्ति सर एलिजा एमपी के विरुद्ध कटु लेखन बराबर जारी रखा। इसी बीच यूरोपीय अधिकारियों की अगुवाई में 400 हथियारबंद लोगों की भीड़ ने हिक्की के प्रेस पर धावा बोल दिया । हिक्की से रुपया 80 हजार की जमानत मांगी गई और न देने पर उन्हें जेल भेज दिया गया था  ।

1780 में अख़बार के जीपीओ की मान्यता अंग्रेजो ने किया था  निरस्त 

जेल में रहते हुए ही वह बिना डरे ,बिना थके अपना कार्य करते रहे । तब 14 नवंबर सन  सन 1780 को गवर्नर जनरल द्वारा अखबार को जीपीओ (जनरल पोस्ट ऑफिसेज) से प्रसारित किए जाने की सुविधा निरस्त कर दी गई। आदेश में कहा गया कि जे .ए .हिककी द्वारा मुद्रित कोलकाता जनरल एडवरटाइजर्स के ताजा अंकों में बड़े लोगों के व्यक्तिगत  जिंदगी को लांछित करने वाले अंश पाए गए हैं । जो अशांत करने वाले हैं । इसलिए इस पत्र को जीपीओ से प्रसारित होने की और अधिक अनुमति नहीं दी जा सकती । इस प्रकार यह पत्र  तमाम विरोधाभाषो और कठिनाइयों के बावजूद 5 जनवरी 1782 तक लगातार प्रकाशित होता रहा। तत्पश्चात प्रताणा  और आर्थिक कठिनाइयों  के  कारणों से बंद हो गया ।यह भारतीय पत्रकारिता के इतिहास में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को निर्भीकता से निर्वहन करने के चलते समाचार पत्र और शासन के बीच टकराव की प्रथम घटना थी । इस प्रकार भारत में पत्रकारिता का श्री गणेश करने का श्रेय जहां जेम्स आगस्ट हिक्की को ही जाता है ।वहीं व्यवस्था से टकराने और निर्भीक , निष्पक्ष और न्याय संगत लेखन के फलस्वरुप प्रताणा के रूप में कीमत चुकाने का सम्मान भी उन्हीं के खाते में  जाता है । ऐसे वीर पत्रकार को शत-शत  नमन ।

JAUNPUR: खुटहन के टिकरी खुर्द प्राथमिक पाठशाला पर मंत्री ने किया कम्बल वितरण

0
JAUNPUR: खुटहन के टिकरी खुर्द प्राथमिक पाठशाला पर मंत्री ने किया कम्बल वितरण

जौनपुर। विकास खण्ड खुटहन के ग्राम टिकरी खुर्द प्राथमिक पाठशाला में आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव जी द्वारा समाज के वंचित गरीब बंधु-बांधवों को कम्बल वितरित किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए मन्त्री गिरीश चन्द्र यादव जी कहा कि इस कड़ाके कि ठंडक में गरीब व निर्बल असहाय लोगो को कंबल बाटना सबसे पुनीत कार्य है केन्द्र व राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब और वँचित लोगो को मिल रहा है।
गरीबों को सहायता प्रदान करने और उन्हें लाभ देने के लिए गरीब कल्याण योजना जिसके अंतर्गत गरीबों को फ्री राशन व्यवस्था की गयी है सरकार द्वारा ऐसी कई योजनाएं हैं जो अभी तक चल रही है और उन योजनाओ का लाभ पुरे देशवासी ले रहे हैं।

JAUNPUR: खुटहन के टिकरी खुर्द प्राथमिक पाठशाला पर मंत्री ने किया कम्बल वितरण

इन योजनाओं का उद्देश्य है कि देश के नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करना। ये योजनाएं स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, कृषि, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा मण्डल अध्यक्ष गभीरन मदन सोनी, कमला सिंह, नन्दलाल राजभर, महेन्द्र सिंह, प्रतिनिधि अजय सिंह, खेल एवं युवा कल्याण मन्त्री के मिडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, बलिहारी राजभर, पुष्पेन्द्र त्यागी व संजय पाठक आदि लोग उपस्थित रहे।