Home Blog Page 363

नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष उनके भाई व भतीजे सहित दस लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा

0

शाहगंज (जौनपुर) नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित करोड़ों की भू संपत्ति पर बुधवार की दोपहर हुए विवाद में कोतवाली पुलिस ने नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, उनके भाई व भतीजे सहित दस लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है मुकदमे में पांच अज्ञात भी आरोपी बनाए गए हैं।

नगर के डिहवा भादी मोहल्ला निवासी राजकुमारी पत्नी स्वर्गीय छाजीलाल जायसवाल ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे नगर के आजमगढ़ मार्ग निवासी सुजीत जायसवाल, आनंद, अजीत, राहुल, संतोष, नंदलाल, अजय सेठ, बंटू सिंह अपने साथियों के साथ आजमगढ़ मार्ग स्थित मेरी जमीन पर पहुंचे और जेसीबी आदि से बाउंड्री वॉल गिरने लगे सीसीटीवी कैमरे के तार काट दिए जब प्रार्थिनी ने विरोध किया तो उसको जेसीबी के सामने धकेल कर गिर कर जान से करने का प्रयास किया उसके साथ अभद्रता की और करीब 20 लख रुपए मूल्य के समान उठा ले गए। इस घटना की साजिश पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल व उनके भाई प्रदीप जायसवाल ने रची थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दस नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी।

श्री रामचरितमानस की चौपाइयां आज भी प्रासंगिक: रमेश सिंह

0

श्री रामचरितमानस की प्रत्येक चौपाई में मानव जीवन का मूल्य निहित:धर्मेंद्र कुमार सिंह

भेला -उधरनपुर मार्ग को जल्द बनवाने का दिया आश्वासन

सुईथाकला: शाहगंज। विकासखंड क्षेत्र के प्राचीन कोट मरी माई शक्ति धाम भेला,समोधपुर में समाजसेवी एवं उच्च न्यायालय प्रयागराज के अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार सिंह( पिंटू)के सौजन्य से सोमवार को श्री रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। श्री रामचरितमानस पाठ के समाप्त होने के पश्चात एक वृहद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें करीब 2000 क्षेत्र वासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।शाहगंज के विधायक रमेश सिंह ने शक्तिपीठ की देवी कोट मरी माई की चौखट पर मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया।दर्शन एवं पूजा अर्चना की। विधायक ने बहु प्रतीक्षित क्षेत्र वासियों की खुटहन- समोधपुर मार्ग से भेला -उधरनपुर मार्ग को जल्द बनवाने का आश्वासन दिया। यह मार्ग जौनपुर और सुल्तानपुर जनपद की सीमाओं को जोड़ता है। समीप वर्ती कई गांव के हजारों लोगों का आवागमन इस मार्ग से होने के कारण लोगों की नई सड़क बनवाने की लंबे समय से मांग थी।क्षेत्र की लोगों की आस्था का केंद्र होने के कारण विधायक ने मंदिर पर लाउडस्पीकर लगवाने का भरोसा दिलाया।

श्री सिंह ने आयोजक धर्मेंद्र कुमार सिंह पिंटू और सहयोगियों के द्वारा कार्यक्रम के भव्य आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि भगवान राम संपूर्ण मानव जाति के आदर्श हैं । उनका जीवन संपूर्ण मानव समाज के लिए अनुकरणीय है। मर्यादा पुरुषोत्तम द्वारा स्थापित आदर्श को आत्मसात करके हम अपने जीवन को खुशहाल एवं समृद्धशाली बना सकते हैं।पिंटू सिंह ने कार्यक्रम को सकुशल संपन्न बनाने में सहयोगियों और क्षेत्र वासियों के प्रति आभार जताया।उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होने से मनुष्य को श्री रामचरितमानस की प्रत्येक चौपाई से जीवन के हर पहलू को जीने की सीख मिलती है।

उन्होंने कहा कि श्री रामचरितमानस की प्रत्येक चौपाई में मानव जीवन का मूल्य निहित है।भगवान श्री राम और माता सीता का जीवन मनुष्य को सही दिशा में जीने का मार्ग प्रशस्त करता है।इस अवसर पर स.जि.पं. रवींद्रनाथ बिंद, केसरी नंदन मिश्र( डब्बू )पूर्व प्रधान प्रमोद कुमार सिंह,उग्रसेन सिंह (राना),राजेंद्र प्रसाद तिवारी, सीताराम प्रजापति पूर्व प्रधान, मन्नर बिन्द,दयाराम प्रजापति,राजेश सिंह,दीपक सिंह सोमवंशी,विकास तिवारी,विष्णु प्रकाश तिवारी,मुन्ना तिवारी,दीपेंद्र प्रताप सिंह सोनू,पीयूष सिंह, प्रांजुल सिंह (शिवम),दिलीप प्रजापति,राकेश प्रजापति, सुरेश विश्वकर्मा,अंकित,अंकज तिवारी आदि मौजूद रहे।

आदित्य प्रसाद उपाध्याय एडवोकेट के निधन पर श्रद्धांजलि सभा

0

JAUNPUR NEWS : सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी जौनपुर के तत्वाधान में आदित्य प्रसाद उपाध्याय वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व महामंत्री कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के निधन पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। दीवानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र नाथ उपाध्याय कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा वक्ताओं ने कहा कि वह एक विद्वान ईमानदार गरीबों की मदद करने वाले अधिवक्ता थे उनका पूरा जीवन सहजता सरलता व सादगी भरा था।

वह अपने वकालत के प्रति पूरी तरह ईमानदार व समर्पित थे । वह कानून के ज्ञाता थे। विद्वान अधिवक्ताओं में वह अंतिम कड़ी थे ।श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से माननीय गिरीश चंद यादव राज्यमंत्री युवा कल्याण एवं खेलकूद मंत्रालय उत्तर प्रदेश सरकार पूर्व विधायक लालता प्रसाद यादव महामंत्री लाल बहादुर यादव महामंत्री अनिल सिंह पूर्व अध्यक्ष अामोद सिंहा, यू.पी. सिंह संतोष श्रीवास्तव जगन्नाथ तिवारी वीरेंद्र श्रीवास्तव कामरेड विजय प्रताप सिंह जयप्रकाश सिंह विनय सिंह बरजनाथ पाठक काली प्रसाद सिंह छोटे लाल यादव द्वारिका प्रसाद राव लालजीत चौहान समरजीत चौहान प्रबंधक संजय उपाध्याय देवानंद मिश्रा दिवेश उपाध्याय राकेश मिश्रा मंगला गुरु प्रबंधक दिनकर जी प्रदीप श्रीवास्तव राजकमल श्रीवास्तव वशिष्ठ नारायण शुक्ला वीरेंद्र तिवारी अनिल सिंह गिरीश श्रीवास्तव गिरीश विनोद उपाध्याय अजय उपाध्याय भारी संख्या में अधिवक्ता एवं जनमानस केnलोग मौजूद रहे।2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।कार्यक्रम के अंत में संजय उपाध्याय पूर्व अध्यक्ष बाल न्यायालय ने सभी के प्रतिआभार व्यक्त किया।

विधानसभा शाहगंज बसपा के प्रभारी शाहनवाज आलम ने बहन मायावती जी का मनाया 68 वा जन्मदिन

0

बसपा के विधानसभा शाहगंज प्रभारी शाहनवाज आलम ने केक काटकर मनाया बहन मायावती जी का 68 वा जन्मदिन

शाहगंज l बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जी का केक काटकर 68 वा जन्मदिन समारोह शाहगंज नगर में विधानसभा शाहगंज प्रभारी शाहनवाज आलम के नेतृत्व में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया जिसमें बसपा के लोगों सहित शाहगंज नगर के सामाजिक व शाहगंज स्क्वायर क्लब सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे लोगों ने केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा किया l

विधानसभा शाहगंज बसपा के प्रभारी शाहनवाज आलम ने बहन मायावती जी का मनाया 68 वा जन्मदिन

उपस्थित लोगों में विधानसभा शाहगंज प्रभारी शाहनवाज आलम ,वेद प्रकाश गौतम, डॉक्टर ए, के ,राव सिद्धार्थ चिकित्सालय, आमिर रहमान ,मिथिलेश नाग ,नौशाद मंसूरी, शाहगंज स्क्वायर क्लब के डायरेक्टर डॉक्टर आरिफ नदीम मंसूरी, देवेंद्र साहू उर्फ़ शेखर साहू, जौनपुर प्रेस क्लब शाहगंज के अध्यक्ष चंदन कुमार जायसवाल, वरिष्ठ नेता एजाज भाई ,अरशद अंसारी, जोगिंदर बिहारी ,शैलेश नाग, अब्दुल्ला पहलवान ,आजम कुरैशी, श्री प्रकाश वर्मा स्क्वायर क्लब के अध्यक्ष विक्रम सिंह ,मोहम्मद सारिक, विजय गुप्ता जावेद सहित काफी संख्या में लोगों ने एक दूसरे को केक खिलाकर मुंह मीठा किया और बड़े उत्साह पूर्वक जन्मदिन मनाया l

जलालपुर डा0 तिलकधारी पटेल की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

0

जौनपुर। जलालपुर थाने की पुलिस ने तीन जनवरी को हुई डा0 तिलकधारी पटेल की हत्या की घटना का किया खुलासा , महेश सोनकर व किशन सिंह नामक दो अभियुक्त गिरफ्तार जलालपुर की टीम द्वारा डा0 तिलकधारी पटेल की हत्या के मुकदमे का सफल अनावरण । प्रभारी निरीक्षक जलालपुर राजेश यादव ने दोनों संदिग्ध व्यक्ति को वाहन की चेकिंग के दरम्यान मुखबिर की सूचना पर डा0 तिलकधारी पटेल के हत्या में शामिल अभियुक्त महेश सोनकर पुत्र भोला सोनकर नि0 लालपुर थाना जलालपुर, सीतमसराय की तरफ से कुसिया नहर के रास्ते मोटर साइकिल से हाइवे की तरफ जा रहा था । तभी पुलिस ने भवनाथपुर नहर पुलिया के पास से बीती रात्रि में एक अभियुक्त को पकडा गया, जिसका नाम पता पूछते हुए पुलिस ने जब जामातलाशी ली तो अपना नाम महेश सोनकर पुत्र भोला सोनकर निवासी लालपुर थाना जलालपुर, जौनपुर बताया जिसके कब्जे से एक पिस्टल, चार जिन्दा कारतूस व एक मोटर साइकिल लूट की सुपर स्पलेण्डर काले कलर की बिना नेम प्लेट की बरामद हुई।

जलालपुर डा0 तिलकधारी पटेल की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

तत्पश्चात् अभियुक्त महेश सोनकर के बताये अनुसार स्थान दरवेशपुर हाइवे पुल अण्डरपास से एक अभियुक्त किशन सिंह पुत्र सुशील सिंह उर्फ बबलू निवासी कसेरूपुरेदयाल थाना सुरेरी, कृष्णा बाल केयर चिकित्सालय, जलालपुर के संचालक) को गिरफ्तार किया । उक्त हत्या की घटना के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पूर्व में मु0अ0सं0- 02/24 धारा 302/34 भादवि व 3/25 शस्त्र अधि0 का अभियोग पंजीकृत है । गिरफ्तारी व बरामदगी के मद्देनजर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है पूछताछ अभियुक्त महेश सोनकर- महेश सोनकर पुत्र भोला सोनकर निवासी लालपुर थाना जलालपुर, ने बताया कि मैं अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर डाक्टर तिलकधारी पटेल को किशन सिंह पुत्र सुशील सिंह उर्फ बबलू निवासी कसेरूपूरेदयाल थाना सुरेरी, जो कृष्णा बाल केयर चिकित्सालय के संचालक है उनके कहने पर उनसे 5 लाख रूपये में तय कर गोली मारकर हत्या किया है। घटना के पहले 20 हजार रूपये तथा घटना के बाद 25 हजार रूपया मिला था शेष पैसे लेने के बारे में बात करने के लिए आते समय पकड़ गया।

घटना के समय किशन सिंह भी हमलोगों के साथ मौजूद रहकर डाक्टर तिलकधारी पटेल के सोने वाले स्थान को बताया था । जिसके बाद हमलोगो ने घटना को अंजाम दिया था । पूछताछ अभियुक्त किशन सिंह- किशन सिंह पुत्र सुशील सिंह उर्फ बबलू निवासी कसेरूपूरेदयाल थाना सुरेरी, हालपता- कृष्णा बाल केयर चिकित्सालय जलालपुर बताये कि मेरा मृतक डा0 तिलकधारी पटेल से व्यापार सम्बन्धी विवाद था। डा0 तिलकधारी पटेल हमारे तथा हमारे हास्पिटल के विरूद्ध गलत- गलत अफवाह फैलाकर हमारा अस्पताल/व्यापार खराब कर रहे थे, जिसके कारण मेरा अस्पताल बिल्कुल नही चल रहा था मजबूर होकर मैने महेश सोनकर पुत्र भोला सोनकर निवासी लालपुर थाना जलालपुर, व उसके दो अन्य साथियों के साथ मिलकर 5 लाख रूपये में डा0 तिलकधारी पटेल की हत्या करने की बात हुई थी। घटना के समय मैं भी मौजूद था ।

पुलिस ने जिन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है उनका नाम महेश सोनकर पुत्र भोला सोनकर निवासी लालपुर थाना जलालपुर, है, दूसरा गिरफ्तार अभियुक्त किशन सिंह पुत्र सुशील सिंह उर्फ बबलू निवासी कसेरूपुरेदयाल थाना सुरेरी, जौनपुर हाल पता- कृष्णा बाल केयर चिकित्सालय जलालपुर, जनपद जौनपुर है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 1-एक पिस्टल । 2-चार जिन्दा कारतूस3-एक मोटर साइकिल सुपर स्पलेण्डर काले रंग की लूट का इन्जन  बरामद।

 

छताईकला गांव में श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन निकली भव्य कलश यात्रा

0

[ शाहगंज ] श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन छताई कला गांव स्थित हनुमान गढी मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें गांव की 151 महिलाओं ने अपने सिर पर मंदिर से कलश उठाकर पूरे गाँव का भ्रमण करते हुए श्री शीतला प्रसाद सिंह विषेन के आवास पर चल रहे श्रीमद् भागवत कथा पंडाल में पहुंचकर यात्रा का समापन किया। कलश यात्रा के दौरान गांव की महिलाएं व युवतियां सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाते चलती रही साथ में बैंड-बाजे हांथी घोड़े भी साथ चलते नजर आए। मथुरा से आए कथा वाचक हिमेश शास्त्री व आयोजक सत्येंद्र सिंह अपनी पत्नी बबिता सिंह के साथ सिर पर भगवत पुराण रखे हुए चलते रहे। डीजे की धुन पर चल रहे भक्ति गीतों पर युवा नृत्य थिरकते रहे।

आयोजक शितला प्रसाद सिंह ने कलश यात्रा में शामिल भक्तों का स्वागत किया।इस मौके पर नीतेन्द्र सिंह , संदीप सिंह, अजय सिंह, दीपक सिंह,चतुर्भुज सिंह,राजेश पासवान ,आनंद राजभर ,सतई यादव ,धीरेंद्र कुमार सिंह,अजय सिंह ,वीरेंद्र मौर्य ,पारस नाथ मौर्य, श्रीनाथ मौर्य, अमन सिंह ,प्रेम प्रकाश सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

प्राचीन कोट मरी माई शक्ति धाम भेला,समोधपुर में श्री रामचरितमानस पाठ का आयोजन

0

प्राचीन कोट मरी माई शक्ति धाम भेला,समोधपुर में श्री रामचरितमानस पाठ का आयोजन

[शाहगंज जौनपुर ] विकासखंड क्षेत्र के प्राचीन कोट मरी माई शक्ति धाम भेला,समोधपुर में समाजसेवी एवं उच्च न्यायालय प्रयागराज के अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार सिंह( पिंटू)के सौजन्य से सोमवार को श्री रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। पिंटू सिंह ने बताया कि श्री रामचरितमानस मानव जीवन को सही तरीके से जीने के लिए एक आचार संहिता है। प्रभु श्री राम के जीवन के आदर्शों को आत्मसात करने से मानव जीवन सुखमय होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होने से मनुष्य को श्री रामचरितमानस की प्रत्येक चौपाई से जीवन के हर पहलू को जीने की सीख मिलती है।उन्होंने कहा कि श्री रामचरितमानस की प्रत्येक चौपाई में मानव जीवन का मूल्य निहित है।भगवान श्री राम और माता सीता का जीवन मनुष्य को सही दिशा में जीने का मार्ग प्रशस्त करता है।

उन्होंने कहा कि समाज में उत्पन्न होने वाली सामाजिक विकृतियों और सामाजिक विघटन का मुख्य कारण यह है कि हम इस अनुपम धर्म ग्रंथ को केवल पढ़ते हैं। अपने जीवन में मूल्यों को आत्मसात नहीं करते। यदि चरित्र और नैतिकता का पतन हो रहा है तो हमें यह समझना चाहिए कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के आदर्श को हम अपने जीवन में लागू नहीं कर पा रहे हैं।उन्होंने प्रभु श्री राम के जीवन को हर मनुष्य के लिए अनुकरणीय बताया।भाई- भाई के बीच परस्पर मधुर संबंधों में दरार, पति-पत्नी ,पिता पुत्र गुरु शिष्य आदि पवित्र रिश्ते में मतभेद और मनमुटाव का मुख्य कारण श्री रामचरितमानस की शिक्षाओं को जीवन में महत्व न देना है।इस अवसर पर उग्रसेन सिंह (राना),राजेंद्र प्रसाद तिवारी, मन्नर बिन्द, दयाराम प्रजापति,राजेश सिंह, दीपक सिंह सोमवंशी,विकास तिवारी,विष्णु प्र काश तिवारी,मुन्ना तिवारी,जीत बहादुर सिंह,दीपेंद्र प्रताप सिंह सोनू,पीयूष सिंह, शिवम सिंह(प्रांजुल ), दिलीप प्रजापति,राकेश प्रजापति, सुरेश विश्वकर्मा, अंकित विश्वकर्मा,अंकज तिवारी,सौरभ तिवारी,राज तिवारी(बाबा),चंदन तिवारी, निशु,आदित्य,हनु आदि मौजूद रहे।

अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व नगर में निकला भव्य जुलूस

0

डी.जे. के धुन पर थिरकते रहे लोग

जय श्री राम के नारों से गुज उठा नगर

खेतासराय (जौनपुर) अयोध्या में भव्य राममन्दिर में प्रभु श्रीराम चन्द्र जी की प्राण-प्रतिष्ठा के अब चंद दिन बचे है। जिसको लेकर जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी कड़ी में कस्बा में सोमवार की दोपहर भव्य शोभायात्रा निकाला गया। जिसमें डी.जे. रथ व भारी संख्या में बाइक शामिल रही। जिससे समूचा कस्बा जय श्रीराम ने नारों से गुज उठा।

जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर भाजपा नेता कृष्ण कुमार बरनवाल (बाबूसाहब) के नेतृत्व में गोलाबाजार स्थित रामलीला मैदान में लोग एकत्र हो गए। जहां से डी.जे. रथ व बाइक के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस उक्त स्थान से प्रारम्भ होकर गोरारी पहुँचा जहाँ से वापिस होकर मुख्य चौराहा होते हुए स्टेशन पहुँचा वहाँ से पुनः वापिस होकर ओरियंटल बैंक पहुँचा। जहाँ से वापिस होकर खुटहन मार्ग होते हुए सोंधी दशमी मैदान पहुँचा। वहाँ से वापिस होकर पुरानी बाजार रोड होते हुए प्रारम्भ स्थान पर देर शाम आकर समाप्त हो गया। इस दौरान डी.जे. के धुन लोग थिरकते रहे। जुलूस में भारी संख्या में ध्वज पताखा लिए जय श्री राम के नारे लगा रहे थे।

जिससे समूचा नगर जय श्री राम के नारों से गूंज रहा था। इस अवसर पर मुख्य रूप से अमलेंद्र गुप्ता, अजय साहू, मनीष गुप्ता, ईशान जायसवाल, शुभम जायसवाल, सोनू बिंद, ड़ा. प्रमोद राजभर, शिवम साहू, कपूरचन्द्र जायसवाल, अनूप गुप्ता, जगदीश यादव, अरुण राजभर, सत्यम जायसवाल, आदि लोग मौजूद रहे। अंत में आयोजक किशन बरनवाल (बाबू साहब) ने आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त किया।

श्रीमद् भागवत कथा का किया जा रहा है भव्य आयोजन

0

JAUNPUR NEWS: शाहगंज तहसील मुख्यालय से करीब डेढ़ किलोमीटर पश्चिम दिशा में स्थित ग्राम छताईकला के निवासी शीतला प्रसाद सिंह की अगुवाई में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन से पूरे गांव सहित पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल देखा जा रहा है ।आज प्रेस वार्ता करते हुए शीतला प्रसाद सिंह ने गांव व क्षेत्र सहित जनपद वासियों से अपील किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग करें।

उन्होंने कहा की श्रीमद भागवत कथा के स्मरण करने मात्र से हमारे सभी पाप नष्ट हो जाते है और अनंत पुण्यों की प्राप्ति होती है। श्रीमद भागवत कथा का श्रवण करने हेतु देवता गण भी तरसते रहते है। और मानव प्राणी को इस कथा का लाभ व आशीर्वाद आसानी से भी मिल सकता है। श्रीमद भागवत कथा सुनने मात्र से मानव जीवन का पूरी तरह से कल्याण हो जाता है।कथा की सार्थकता तब ही सिद्ध होती है जब इसे हम अपने जीवन व व्यवहार में धारण कर निरंतर हरि स्मरण करते हैं।अपनेजीवनकोआनंदमय,मंगलमय बनाकर अपना आत्म कल्याण करें। शीतला प्रसाद सिंह के पुत्र सत्येन्द्र सिंह (पर्यावरणविद् ) ने कहा कि श्रीकृष्ण की रासलीला के दर्शन करने के लिए शिवजी को गोपी का रूप धारण करना पड़ा। वास्तव में भगवान की कथा के दर्शन हर किसी को प्राप्त नहीं होते। कलियुग में भागवत साक्षात श्रीहरि का रूप है। पावन हृदय से इसका स्मरण मात्र करने पर करोड़ों पुण्यों का फल प्राप्त हो जाता है। इस कथा को सुनने के लिए देवी देवता भी तरसते हैं और दुर्लभ मानव प्राणी को ही इस कथा का श्रवण लाभ प्राप्त होता है। कथा के श्रवण मात्र से ही प्राणी मात्र का कल्याण संभव है।

छताईं कला व शाहगंज एवं इसके आसपास के सभी ग्राम के सभी भक्तजनों के लाभार्थ की आपके क्षेत्र में प्रथम बार भागवत कथा का भव्य आयोजन दिनांक 15 जनवरी से 22 जनवरी तक ग्राम छताईं कला में किया जा रहा है। सुप्रसिद्ध कथा वाचक, मथुरा के श्री हिमेश शास्त्री जी महाराज, अपनी ओजस्वी वाणी से आपको कथा के वचनामृत का पान कराएँगे।कथा प्रतिदिन दोपहर ठीक 12:30 बजे से 4 बजे तक होगी। 15 जनवरी को कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा प्रातः 8 बजे से ग्राम छताईं कला में निकाली जायेगी ।कलश उठाने का बहुत ही महत्त्व है। कलश सुख-समृद्धि का प्रतीक है। जो लोग कलश यात्रा में चलते हैं सुख-समृद्धि उनका साथ कभी नहीं छोड़ती और वे परमात्मा की विशेष कृपा के पात्र हो जाते हैं।इस शुभ अवसर पर ग्राम छताईं कला में स्थित प्राचीन हनुमान गढ़ी मन्दिर में श्री नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना शिव परिवार के साथ की जा रही है और भगवान श्री राधा कृष्ण की अलौकिक मूर्ति की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी होगा। श्री नर्मदेश्वर महादेव के स्वयंभू शिवलिंग को नर्मदा नदी से लाया गया है। एवं श्री राधा कृष्ण की अद्भुत एवं सुन्दर प्रतिमा को राजस्थान के अलवर जिले में वियतनाम के सफ़ेद पत्थर से भारत के प्रसिद्ध कारीगरों द्वारा बनाया गया है।इस शुभ अवसर पर भगवान के अभिषेक के लिए पूरे भारत की विभिन्न नदियों, तीर्थ स्थानों के सरोवरों का जल, क्षीर सागर एवं मानसरोवर झील का जल लाया गया है। कथा के अन्तिम दिन 22 जनवरी को हवन पूजन के साथ विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है जिसमे आप सभी लोग उपस्थित होकर अमृत रुपी प्रसाद ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शीतला प्रसाद सिंह द्वारा किया जा रहा है साथ ही में सत्येंद्र सिंह,नितेंद्र सिंह, चतुर्भुज सिंह,प्रेमप्रकाश सिंह ,विनीत सिंह हनुमान,अजय सिंह बबलू सहित सभी ग्रामवासी अपना पूरा सहयोग कर रहे हैं।

भारत विकास परिषद शौर्य ने वन्दे मातरम् महासमूह गान करके रचा ​इतिहास: प्रान्त प्रचारक

0

जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य शाखा के संस्थापक अध्यक्ष डा. संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में स्वामी विवेकानन्द जयन्ती राष्ट्रीय ​युवा दिवस के अवसर पर एक भव्य आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों, सभी नगरवासियों, विद्यालय के छात्र—छात्राओं और महिलाओं समेत एक ऐतिहासिक और भव्य युवा चेतना शोभायात्रा निकाली गयी जो भण्डारी स्टेशन से कार्यक्रम स्थल बीआरपी कालेज के मैदान तक गयी। जहां कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रचारक काशी प्रान्त रमेश जी, मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संगठन मंत्री भारत विकास परिषद विक्रान्त खण्डेलवाल, जिला संघचालक डा. सुभाष सिंह तथा संस्थापक अध्यक्ष डा. संदीप पाण्डेय के हाथों दीप प्रज्ज्व​लन करके किया गया।

भारत विकास परिषद शौर्य ने वन्दे मातरम् महासमूह गान करके रचा ​इतिहास: प्रान्त प्रचारक

दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् ​कार्यक्रम स्थल से गाया गया। जिसमें लगभग 5 हजार लोग उपस्थित रहे। साथ ही साथ इसी समय पर शहर के विभिन्न स्थानों, विद्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं में भी दोपहर 2:15 बजे वन्दे मातरम् गीत गाया गया। संस्थापक अध्यक्ष डा. संदीप पाण्डेय ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी का अभिवादन करते हुए अपने पूर्व के कार्यों के विषय में तथा आने वाली योजनाओं के विषय में चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रमेश जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत विकास परिषद शौर्य द्वारा यह भव्य आयोजन ऐतिहासिक है और निश्चित ही संस्था आने वाले समय में इतिहास रचेगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ऐसे बहुत सारे विचार प्रवाह संगठन निरंतर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रह हैं।

उन्होंने स्वामी विवेकानन्द जी के ऊपर एक कविता पाठ किया, जिसने उपस्थित समस्त जनमानस को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य वक्ता विक्रान्त खण्डेलवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि युगपुरूष स्वामी विवेकानन्द भारत विकास परिषद परिवार के आदर्श हैं इस​लिये स्वामी विवेकानन्द जयन्ती का यह कार्यक्रम हर जगह आयोजित है लेकिन शौर्य शाखा द्वारा किया गया यह भव्य कार्यक्रम ऐतिहासिक है। उन्होंने इसके लिये अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारियों को बधाई दी। विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा ​कि लगभग 15 वर्षों से अपने कार्यकाल में स्वामी विवेकानन्द जयन्ती का इतना भव्य उत्सव नहीं देखा। इसके लिये उन्होंने अध्यक्ष सहित शौर्य परिवार को बधाई दी। कार्यक्रम में महिला संयोजिका ज्योति श्रीवास्तव के नेतृत्व में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसके पश्चात् मुख्य अतिथि और सम्मानित मंच के द्वारा कुछ विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

भारत विकास परिषद शौर्य ने वन्दे मातरम् महासमूह गान करके रचा ​इतिहास: प्रान्त प्रचारक

इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय महासचिव नवीन श्रीवास्तव, प्रमोद राम त्रिपाठी, जिला समन्वयक नीरज श्रीवास्तव, सचिव डा. आनन्द प्रकाश, प्रकल्प प्रमुख प्रमोद मौर्य, सह प्रकल्प प्रमुख आनन्द देव वर्मा, संजीव पाण्डेय, पंकज सिंह, अ​तुल जायसवाल, अवधेश गिरी, जनार्दन पाण्डेय, जयशंकर सिंह, प्रशान्त सिंह लकी, चंचल पाठक, आनन्द अस्थाना, राजेश, प्रमोद ​सैनी, सुजीत यादव, सन्दीप चौधरी, अमरनाथ पाण्डेय, अंजू सिंह, रश्मिता सिंह, राहुल अग्रहरि, देवीसेवक शुक्ल, डा. संदीप मौर्य, अमित निगम, प्रमोद शुक्ल, डा. वीके यादव, प्रभाकर सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के उपाध्यक्ष अमित पाण्डेय तथा हर्षित गुप्ता ने किया।