बड़गांव में 28 सफर का निकला जुलूस: हजारों श्रद्धालुओं ने ताजिया किया दफन, पुलिस ने किया सुरक्षा इंतजाम
जौनपुर । शाहगंज क्षेत्र स्थित बड़ागांव में शनिवार को दोपहर दो बजे ऐतिहासिक 28 सफर मजलिस का आयोजन हुआ। स्वर्गीय सैयद इम्तियाज हुसैन आब्दी के अजाखाने से मजलिस का आगाज हुआ।
इसके बाद सैयद अबूजर आब्दी के नेतृत्व में जुलूस-ए अजा निकाला गया। जुलूस में गांव की सभी अंजुमनों ने विशेष अंदाज में नौहाख्वानी और सीना जनी प्रस्तुत की। जुलूस सकुशल अपने गंतव्य तक पहुंचा, जहां ताजिए को दफनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान शाहगंज कोतवाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। उपनिरीक्षक मुन्ना लाल शर्मा, शिवानंद, आरक्षी सूर्यकुमार यादव, सजाउद्दीन और पप्पू समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
जुलूस में मोहम्मद अजहर, समीम हैदर, हसन मेहंदी, शाहिद इदरीसी, रईस अहमद, जाकिर हुसैन, अमान हैदर, मोहम्मद वारिस, हाशमी समीम हैदर बारादरी, बबलू खान इलेक्ट्रीशियन, आले हसन, दुन्ने, शालू, फैजान सहित हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ भगवान श्रीकृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन
खेतासराय (जौनपुर) जन्माष्टमी उत्सव पर कस्बा में स्थापित भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाओं का शुक्रवार की रात धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ विसर्जन किया गया। इससे पहले पूरे नगर में आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें जगह-जगह भक्तों की भीड़ उमड़ी। जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण गूंजता रहा।
कस्बा के प्राचीन दुर्गा मंदिर, वार्ड नंबर सात स्थित शिव मंदिर सहित करीब आधा दर्जन से अधिक स्थलों पर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाएं सजाई गई थीं। जन्माष्टमी पर जहां विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए, वहीं छठ के दिन देर रात तक भजन-कीर्तन चलता रहा। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भंडारे का भी आयोजन किया।
शुक्रवार की देर शाम शोभायात्रा में महिलाओं, बच्चों और युवाओं की उत्साही भागीदारी देखने लायक रही। महिलाएं भक्ति गीतों की धुन पर नृत्य करती हुई श्रीकृष्ण भक्ति में लीन नजर आईं। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए देर रात तक चलती रही। श्रद्धालुओं की भीड़ पूरे रास्ते में जयकारे लगाती रही। नगर भ्रमण के उपरांत प्रतिमाओं को विधि-विधान के साथ अलग-अलग तालाबों और जलाशयों में विसर्जित किया गया। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।
शोभायात्रा और विसर्जन कार्यक्रम में धर्मरक्षक मनीष कुमार गुप्ता, जगदंबा प्रसाद पांडेय, संजय विश्वकर्मा, कृष्ण मुरारी मौर्य, डॉ. अमरेंद्र गुप्ता, आशीष यादव, अमित सोनकर, कपूर चंद जायसवाल, शांति भूषण मिश्र व गजेंद्र पांडेय समेत नगर के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूमिका सराहनीय रही। पूरी रात नगर का वातावरण भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा।
जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था की 122 दिवसीय जनजागरण यात्रा पहुँची अर्गूपुर कला
जौनपुर: जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा की ओर से चल रही 122 दिवसीय जनजागरण यात्रा शनिवार की सायंकाल अपने इक्कीसवें पड़ाव पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय, अर्गूपुर कला पहुँची। राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज जी महाराज के सानिध्य में आयोजित सत्संग सभा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
सभा को संबोधित करते हुए संत पंकज जी ने कहा कि भगवान की भक्ति के लिए घर-बार छोड़ने की आवश्यकता नहीं है। गृहस्थ आश्रम में रहकर मेहनत और ईमानदारी से जीविका कमाते हुए परिवार का पालन-पोषण करें और थोड़े समय निकालकर प्रभु का स्मरण करें।
उन्होंने कहा कि हर इंसान ने जन्म लेने से पहले प्रभु-भजन का वादा किया था, लेकिन बड़े होकर सांसारिक मोह-माया में फंसकर लोग उसे भूल जाते हैं। जब मृत्यु समीप आती है तो ईश्वर का सहारा ढूंढ़ते हैं, ऐसे समय पर केवल समर्थ संत और सतगुरु ही मार्गदर्शन कर सकते हैं।
उन्होंने समाज में फैली बुराइयों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जाति-पांति, धर्म-मजहब के नाम पर लड़ाई-झगड़ों से कुछ हासिल नहीं हुआ। हिंसा, अपराध और अशुद्ध खान-पान को छोड़कर सभी को शुद्ध शाकाहारी जीवन अपनाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से शराब और नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहने का आह्वान किया। कहा कि शराब हजारों गुनाहों की जननी है और इससे परिवार व समाज दोनों को हानि पहुँचती है।
संत पंकज जी ने कहा, गुरु की सत्ता सर्वोपरि है। बिना गुरु के इस भवसागर से पार पाना असंभव है। संत महात्मा सबके कल्याण के लिए अथक परिश्रम करते हैं। यदि उनकी बात मान ली जाए तो जीवन सुधर सकता है।
उन्होंने बताया कि मथुरा स्थित जयगुरुदेव आश्रम के बरदानी मंदिर में 28 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक वार्षिक भंडारा सत्संग मेला आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस अवसर पर ऋषिदेव श्रीवास्तव, बालेन्द्र मिश्रा, नरेंद्र बहादुर सिंह प्रबंधक, दल सिंगार, राकेश शर्मा, श्यामबली बिन्द, राम पूजन मिश्रा, कामता प्रसाद प्रजापति, प्रेमचन्द्र अग्रहरि सहित प्रतापगढ़ से सहयोगी संगत सूर्यबली सिंह उपस्थित रहे।
JAUNPUR NEWS | जमीन पर दबंगों द्वारा जबरदस्ती कब्जा किए जाने का आरोप
पीङीत ने मुख्यमंत्री ,कमीश्नर वाराणसी से लगाई मदद की गुहार
जौनपुर । मङियांहू तहसील के अंतर्गत दिलावरपुर बाजार में दबंगों द्वारा जबरदस्ती जमीन कब्जा किए जाने का आरोप लगाया है। न्यायालय से पीड़ित के पक्ष में फैसला आने के बाद भी प्रशासन कोई मदद नहीं कर रहा है। पुलिस प्रशासन की सह पर पीड़ित ने कब्जा करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार मडियाहु क्षेत्र के मौजा दिलावरपुर बाजार के पास मडियाहू निवासी पीड़ित अजीत सिंह ने मुख्यमंत्री, कमिश्नर वाराणसी, जिलाधिकारी, एसडीएम सबसे मदद की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कोई कोई सुनवाई नहीं हो रही।
बता दें कि अजीत गाटा संख्या 1712/3 एव॔ 1707/1 दिलावरपुर बाजार से सटा हुआ है और कीमती जमीन होने के नाते उसे पर भू-माफियाओ और दबंगो की नजर थी। हालांकि उस जमीन पर मुकदमा न्यायालय मे चला चल रहा था अजीत सिंह को उस जमीन पर न्यायालय से डिग्री भी मिली है, लेकिन भू- माफियाओं ने साजिशन राजस्व विभाग से मिलकर जमीन को कब्जा कर रहे हैं। आठ अगस्त से निर्माण कार्य चल रहा है मौके पर पुलिस सहयोग कर रही है। पीड़ित अजीत सिंह जगह-जगह मदद के लिए गुहार लगा रहे हैं । वहां पीड़ित के परिजन काम रोकने के लिए जाते है तो दबंग डरा धमका कर भगा देते हैं । दोनो पक्षों में नोक झोक होता है। अजीत सिंह का कहना है कि हमें न्याय नहीं मिला और दबंगो से मेरी जमीन मुक्त नहीं कराई गई तो या तो मुख्यमंत्री कार्यालय या तो जिलाधिकारी जौनपुर कार्यालय के सामने अनशन पर बैठने पर मजबूर हो जाऊंगा। आसपास लोगों कहना है की जमीन को लेकर रोज तनाव बना रहता है। दबंगो द्वारा अगल-बगल की कुछ लोगों को भी जमीन कब्जा की जा रही है लेकिन प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है।
JAUNPUR NEWS | मातापुर कॉलोनी की सड़क धंसी आवागमन बाधित लोग परेशान
नगर पालिका निर्माण व्यवस्था की खुली पोल
जौनपुर,। नगर पालिका परिक्षेत्र के अंतर्गत मतापुर के कलावती कुंज कॉलोनी में जाने वाली इंटरलॉकिंग सड़क पूरी तरह से धंस गई। जिससे आवागमन बाधित हो गया ,लोग परेशान हैं और इंटरलॉकिंग निर्माण व्यवस्था की पोल खुल गई।
बता दें कि सीएमओ कार्यालय के पीछे मतापुर के कलावती कुंज कॉलोनी से होकर जाने वाली इंटरलॉकिंग सड़क अचानक पूरी तरह धंस गई, जिससे बड़े-बड़े गड्ढे हो गए और कॉलोनी के लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है ।स्थानीय लोगों को कहना है कि अमृत जल योजना के तहत सिविल लाइन का काम हुआ था जिसमें उसे दुरुस्त नहीं किया गया था जिसके चलते यह इंटरलॉकिंग सड़क पूरी तरह गली में धस गई और धसने के बाद गली बदबू भी करने लगी है और आवागमन जोखिम भरा है इस बारे में जिला प्रशासन और नगर पालिका को भी जानकारी दी गई लेकिन सड़क के मरम्मत की कोई कार्रवाई नहीं की गई अब कॉलोनी का कहना है कि अगर तत्काल इस इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो हम लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इसके अलावा आसपास की अन्य गलियों की भी सड़के क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर का 29 वां दीक्षांत समारोह 6 अक्टूबर को
Veer Bahadur Singh Purvanchal University’s 29th convocation on 6 October
दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे रिलायंस जियो के प्रेसीडेंट सुनील दत्त
JAUNPUR LETEST NEWS जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का 29 वां दीक्षांत समारोह आगामी 6 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण आयोजन की तैयारी को लेकर शुक्रवार को आर्यभट्ट सभागार में कुलपति प्रो. वंदना सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।
बैठक में कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने राजभवन से प्राप्त निर्देशों की जानकारी सभी संयोजकों को दी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीक्षांत समारोह के सुचारु संचालन हेतु कुल 53 समितियों का गठन किया है। सभी विंदुओं पर कुलसचिव ने प्रगति की जानकारी ली।
कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि डिवाइस एंड सेल्स रिलायंस जियो इफोकाम लिमिटेड के प्रेसीडेंट सुनील दत्त होंगे। सभी संयोजकों से उन्होंने कहा कि वे अपनी-अपनी टीमों के साथ पूरी प्रतिबद्धता से तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय की गरिमा और पहचान का उत्सव है, इसलिए सभी समितियां इसे ऐतिहासिक और अनुकरणीय बनाने में कोई कोर-कसर न छोड़ें। इस अवसर पर संयोजकों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए, ताकि आयोजन को और अधिक सफल एवं व्यवस्थित बनाया जा सके।
बैठक का संचालन कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो. मानस पांडेय, छात्र अधिष्ठाता प्रो. प्रमोद यादव, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. राजकुमार सोनी, प्रो. देवराज सिंह, प्रो. राजबहादुर, प्रो. सौरभ पाल, प्रो. गिरधर मिश्र, प्रो. रवि प्रकाश, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. शशिकांत यादव, डॉ. अनु त्यागी. उपकुलसचिव बबीता सिंह, अजीत प्रताप सिंह सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारी एवं विभिन्न समितियों के संयोजक मौजूद रहे।
ग्राम सभा की जमीन पर भवन निर्माण की अनुमति नहीं-DM
No permission for building construction on Gram Sabha land-DM
JAUNPUR NEWS जौनपुर के जिलाधिकारी ने ग्राम सभा की जमनी को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए चकबंदी अधिकारियो को सख्त निर्देश दिया है। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन गांवों में चकबंदी प्रक्रिया के संबंध में जनविरोधी है, वहां पर एसओसी और संबंधित उपजिलाधिकारी संयुक्त रूप से चौपाल का आयोजन करते हुए कृषकों के साथ खुली बैठक कर समस्याओं का निस्तारण करें तथा चकबंदी समिति का गठन करते हुए अग्रेतर कार्यवाही सुनिश्चित कराएं। 05 वर्षों से अधिक पुराने लंबित वादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि उच्च न्यायालय में दाखिल रिट में निर्धारित तिथि से एक सप्ताह पूर्व जिलाधिकारी के समक्ष अवश्य प्रस्तुत किया जाए।उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम सभा की जमीनों पर किसी भी व्यक्ति को भवन निर्माण आदि की अनुमति न दी जाए, अनुमति प्रदान करने की दशा में इसका सत्यापन पूर्व में ही करा ले। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, डीडीसी चकबंदी राम किशोर, एसओसी शैलेश कुमार पांडे चकबंदी अधिकारी सहायक चकबंदी अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
हुक्का बार संचालकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 28 युवक परिजनों को सुपुर्द jaunpur crime
Jaunpur Crime News खेतासराय(जौनपुर): स्थानीय थाने की पुलिस टीम ने वृहस्पतिवार की रात गोरारी खलीलपुर गांव के पास अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके पर 28 युवक हुक्का पीते पाए गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हुक्का बार का संचालन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि गुरुवार की रात खेतासराय पुलिस ने द रेबल कैफे की आड़ में चल रहे हुक्का बार में छापेमारी की। मौके पर हुक्का पीते पकड़े गए सभी युवकों को आवश्यक हिदायत देकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
हुक्का बार संचालित करने वाले दो आरोपितों को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया पकड़े गए आरोपियों की पहचान अदनान पुत्र अब्दुल कौशर निवासी सोंधी थाना खेतासराय और मोहम्मद इमरान पुत्र अजफर खान निवासी लपरी थाना सरायख्वाजा के रूप में हुई है। आरोपियों के विरुद्ध धारा बीएनएसएस के अंतर्गत चालान भेज दिया। साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं प्रसंस्करण विभाग को सूचना दी गई, जिसके अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर खाद्य सामग्री का नमूना लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक मोहम्मद तारिक अंसारी, कांस्टेबल दिनेश यादव तथा कांस्टेबल मनीष कुमार यादव शामिल रहे।
पूर्व विधायक स्व राजबहादुर की मनाई गई 47 वीं पुण्यतिथि
जौनपुर। पूर्व विधायक स्वर्गीय राजबहादुर यादव की 47 वी पुण्यतिथि गुलालपुर राजबहादुर पीजी कॉलेज परिसर में मनाया गया। इस दौरान आए हुए लोगों ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें जनपद का सर्वमान्य नेता बताया।
रारी के पूर्व विधायक स्व राजबहादुर के 47 वी पुण्यतिथि पर कालेज परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा पर आए हुए अतिथियों ने माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्राचार्य डॉ. ज्योतिष प्रकाश ने कहा कि स्व. राजबहादुर यादव रारी विधानसभा से विधायक के रूप में चुने गए थे,वे जौनपुर जनपद के सर्वमान्य नेता थे। वह गांव और समाज में बने रहे लोगों से मिलते जुलते रहे। शिक्षक डा.अजित प्रकाश ने कहा स्व विधायक जी ने दीन दुखियों के मसीहा के रूप मे व समाज के विकास के लिए जाने जाते थे और उन्होंने शिक्षा के लिए भी बहुत बड़ा योगदान दिया। प.रमेश शुक्ला ने कहा कि उन्होंने इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज की स्थापना कर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा सेवा की अलख जगाई।
इसलिए उनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा नेता विवेक यादव ने कहा वह साफ सुथरी राजनिति के लिए जाने जाते थे।समाज मे कभी भेदभाव नही करते थे । इस अवसर पर , लालचंद्र यादव लाले, डा जितेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह , राजेश कुमार ,रामनयन, सुरेंद्र सिंह, मुकेश जायसवाल, डॉ महेंद्र कुमार, दीनानाथ पांडे, दारा चौहान, कृष्णचंद्र यादव, रोहित कुमार, कृष्नेष , रामलाल मौजूद रहे।
जौनपुर: मथुरा स्थित जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्त पंकज जी महाराज की 122 दिवसीय शाकाहार-सदाचार मद्यनिषेध आध्यात्मिक जनजागरण यात्रा का 29वां पड़ाव थाना सरपतहा क्षेत्र के इंदिरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय, ग्राम बुढ़ूपुर में हुआ।
सत्संग सभा में उन्होंने रामचरित मानस की चौपाई उद्धृत करते हुए कहा कि संत महात्मा दयालु होते हैं और सत्संग आध्यात्मिक पाठशाला है। उन्होंने मांसाहार व नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे मानवता व समाज में शुद्धता आती है। उन्होंने भजन की सच्ची परिभाषा समझाते हुए प्रभु प्राप्ति के लिए सुरत-शब्द योग की साधना पर बल दिया।
महाराज ने कहा कि जब लोग शाकाहार अपनाएंगे और नशे से दूर रहेंगे, तभी समाज में रामराज जैसा वातावरण बनेगा। उन्होंने सभी से सहयोग और नियमित भजन करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में ऋषिदेव श्रीवास्तव, बालेन्द्र मिश्र, बाबूराम यादव, लालजी बिन्द, भूपेन्द्र निशाद, इन्द्रदेव यादव, आनन्द बिंद समेत कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद यात्रा अगले पड़ाव बुढ़िया माई मंदिर, बड़ौत (ब्लॉक सुइथाकला) के लिए रवाना हो गई, जहां आज दोपहर 12 बजे सत्संग होगा।