Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरडॉ.अनुराग मिश्रा ने बजरंगबली के चरणों में किया ₹420 का प्रतीकात्मक दान

डॉ.अनुराग मिश्रा ने बजरंगबली के चरणों में किया ₹420 का प्रतीकात्मक दान

जौनपुर। राम मंदिर चढ़ावा एवं कथित भ्रष्टाचार प्रकरण में निष्पक्ष जांच, एफआईआर और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने बजरंगबली के चरणों में लगाई न्याय-अर्जी

जौनपुर। । आम आदमी पार्टी, जौनपुर द्वारा आज बीआरपी हनुमान मंदिर में “बजरंगबली के चरणों में न्याय-अर्जी” कार्यक्रम आयोजित कर श्रीराम मंदिर चढ़ावा, दान एवं भूमि खरीद से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामलों की निष्पक्ष जांच, एफआईआर दर्ज करने तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ के साथ की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बजरंगबली से सत्य, न्याय और पारदर्शिता की स्थापना की प्रार्थना करते हुए रामभक्तों की आस्था की रक्षा का संकल्प लिया।

इसके उपरांत आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्रा ने बजरंगबली के चरणों में ₹420 का प्रतीकात्मक दान अर्पित कर न्याय-अर्जी समर्पित की। उन्होंने कहा कि यह ₹420 का दान उन लोगों के विरुद्ध प्रतीकात्मक प्रतिरोध है जिन पर रामभक्तों के चढ़ावे और दान में कथित चार सौ बीसी तथा भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।

डॉ. अनुराग मिश्रा ने कहा कि राज्यसभा सांसद संजय सिंह द्वारा वर्षों पूर्व अयोध्या में चढ़ावा और भूमि खरीद से जुड़े मामलों में एफआईआर दर्ज करने तथा दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की गई थी, लेकिन आज तक न तो एफआईआर दर्ज हुई और न ही कोई प्रभावी कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा कि यदि आम नागरिकों के विरुद्ध मामूली आरोपों पर तत्काल मुकदमा दर्ज हो सकता है तो करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मामलों में जांच से बचने का प्रयास क्यों किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि जिन मामलों में प्रथमदृष्टया साक्ष्य उपलब्ध हैं, उनमें तत्काल एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि गंभीर अनियमितताएं सिद्ध हों तो वर्तमान ट्रस्ट को भंग कर नई पारदर्शी व्यवस्था बनाई जाए।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि जौनपुर निवासी अजय विश्वकर्मा द्वारा रामलला को अर्पित सवा किलो चांदी का हार एवं 300 ग्राम चांदी की चरण पादुका की रसीद आज तक उपलब्ध न होना भी श्रद्धालुओं की आशंकाओं को बढ़ाता है और इस पूरे प्रकरण में पारदर्शिता की आवश्यकता को और मजबूत करता है।

जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा ने कहा कि भगवान राम और बजरंगबली करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। रामभक्तों द्वारा अर्पित दान और चढ़ावा किसी व्यक्ति या संस्था की निजी संपत्ति नहीं बल्कि जनता की अमानत है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को उनके दान और चढ़ावे का पारदर्शी लेखा-जोखा मिलना चाहिए तथा सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच कर सत्य को देश के सामने लाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है तो दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा बजरंगबली से प्रार्थना की कि सत्य की रक्षा हो, दोषियों को दंड मिले और करोड़ों रामभक्तों की आस्था सुरक्षित रहे। इसके उपरांत न्याय-अर्जी प्रस्तुत कर निष्पक्ष जांच, एफआईआर और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा, रत्नेश सिंह, सुभाष चंद्र गौतम, राजेश अस्थाना, एच.एन. तिवारी, वंदना मिश्रा, बबलू गुप्ता, विद्याधर मिश्र, प्रदीप मिश्रा, आशुतोष मौर्या सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रह

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments