Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरनहीं रहे जौनपुर के विद्वान, पंडित वाचस्पति मिश्रजूनियर हाईस्कूल पूरामोहब्बत विकाश खंड...

नहीं रहे जौनपुर के विद्वान, पंडित वाचस्पति मिश्रजूनियर हाईस्कूल पूरामोहब्बत विकाश खंड बक्शा के पूर्व प्रधानाचार्य का निधन

जौनपुर । क्षेत्र के जाने-माने विद्वान ज्योतिषीय एवं व्याकरणाचार्य ब्राह्मण एवं पूरामोहबत्त जूनियर हाईस्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य पंडित वाचस्पति मिश्र (80 वर्ष) की आयु में कल दिनांक 21 मई 2026 की सायं 5 बजे दुखद निधन हो गया।

वे ग्राम नरी, पोस्ट ख़ुनशापुर, बक्सा के निवासी थे। उनके निधन का समाचार सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का ताता लग गया ।
पंडित जी लंबे समय तक पुरमोहबतिया जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्य पद पर रहे। शिक्षा के साथ-साथ वो क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्वान ब्राह्मण थे।

उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकार्णिका घाट पर किया गया। स्व पंडित वाचस्पति मिश्र के तीन पुत्र है । बड़े पुत्र डॉ माहेश्वर मिश्रा पेशे से चिकित्सक है बीच वाले पुत्र डा हुताशन मिश्र पेशे से चिकित्सक है एवं छोटे पुत्र डा मृत्युंजय मिश्र अस्सिटेंट प्रोफ़ेसर के पद पर कार्यरत हैं नगर के राज कॉलेज में एवं स्वर्गीय श्री मिश्र के का सुपौत्र भी है बड़े सुपौत्र ब्रह्मयज्ञ मिश्र भास्कर मिश्रा एवं भुवनेश्वर मिश्रा विनायक मिश्र स्वर्गीय पंडित वाचस्पति मिश्र के छोटे पुत्र डा मृत्युंजय मिश्रा ने मुखाग्नि दिया समस्त कार्यक्रम वाराणसी स्थित मणिकर्णिका घाट पर हुआ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments