Wednesday, February 25, 2026
Homeन्यूज़शिक्षाJauNpur News,पर्यावरण विज्ञान विभाग के 3 विद्यार्थी यूजीसी-नेट में सफल

JauNpur News,पर्यावरण विज्ञान विभाग के 3 विद्यार्थी यूजीसी-नेट में सफल

jaunpur News : पीयू पर्यावरण विज्ञान विभाग के तीन विद्यार्थी यूजीसी-नेट में सफल

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग के तीन मेधावी छात्रों—साक्षी मौर्य, आकाश चतुर्वेदी एवं सांची सुदास—ने दिसंबर 2025 में आयोजित यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर विभाग एवं विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिसर में हर्ष का वातावरण है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता न केवल विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि विभाग की गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक परंपरा का भी प्रमाण है। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके उत्तरोत्तर प्रगति की अपेक्षा व्यक्त की।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह, डीन प्रो. राजेश शर्मा, पर्यावरण विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार पाण्डेय, डॉ. मनीष कुमार गुप्ता, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद यादव सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों एवं संकायाध्यक्षों ने भी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों एवं विभाग को बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments