खेतासराय(जौनपुर): थाना दिवस के अवसर पर थाना परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान कुल पांच प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से एक प्रकरण का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
शेष चार मामलों के समाधान के लिए राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को संबंधित स्थलों पर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु रवाना किया गया। प्राप्त सभी प्रार्थना पत्र राजस्व संबंधी मामलों से जुड़े थे।
अध्यक्षता कर रहे थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रकरणों का शीघ्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को समयबद्ध न्याय मिल सके। थाना दिवस में आए लोगों को भरोसा दिलाया गया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।





