कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सतीश यादव प्रिंस यादव रहे
खेतासराय(जौनपुर): संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती शाहापुर क्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रिंस यादव ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में उन्होंने डॉ. अम्बेडकर के विचारों और उनके द्वारा समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समानता और शिक्षा का संदेश देता है, जिसे अपनाकर ही समाज में वास्तविक परिवर्तन लाया जा सकता है।
इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सामाजिक समरसता, शिक्षा के महत्व और संविधान के प्रति जागरूकता पर जोर दिया। जिनमें बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान मुख्य रूप से सुशील सम्राट, दीनानाथ राजभर, एडवोकेट भरत लाल, एसएसओ सदनलाल, सहायक अध्यापक अनिरुद्ध, लल्लन चौधरी, अशोक कुमार, चन्द्रशेखर, बुझारत गौतम, उमाशंकर समेत आदि लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य रामस्वारत ने किया।





