Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरSHAHGANJ-मनरेगा कार्मिकों की कलमबंद हड़ताल,ज्ञापन सौंपा

SHAHGANJ-मनरेगा कार्मिकों की कलमबंद हड़ताल,ज्ञापन सौंपा

खेतासराय (जौनपुर) प्रांतीय आह्वान पर विकास खण्ड SHAHGANJ शाहगंज सोंधी के मनरेगा कार्मियो ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 16 अप्रैल से 25 अप्रैल तक कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, लेखा सहायक, कंप्यूटर सहायक व ग्राम रोजगार सेवक शामिल हैं। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले ब्लॉक अध्यक्ष निशानाथ के नेतृत्व में कार्मियो ने कार्य बहिष्कार करते हुए अपनी लंबित मांगों को लेकर आवाज उठाई। इस दौरान कार्मियो ने खंड विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।

कार्मिकों की प्रमुख मांगों में बकाया मानदेय का शीघ्र भुगतान, ईपीएफ की व्यवस्था, मानदेय में बढ़ोतरी और एचआर पॉलिसी लागू करना शामिल है। उनका कहना है कि लंबे समय से मानदेय लंबित रहने के कारण उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
कार्मिकों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल के चलते विकास खंड क्षेत्र में मनरेगा से जुड़े कार्य प्रभावित होने की संभावना है, जिससे ग्रामीण रोजगार योजनाओं पर असर पड़ सकता है।

हड़ताली कार्मिकों ने प्रशासन से अपील की है कि प्रांतीय नेतृत्व से दिशा-निर्देश मिलने तक उन पर कार्य करने का दबाव न बनाया जाए। इस मौके पर एपीओ नृपेंद्र सिंह, उमाकांत यादव, किशन कुमार, सुभाष चंद्र, प्रीति यादव, आरती देवी, मीरा जायसवाल, अजय कुमार, गुड़िया, संतलाल, आशा यादव, आरुत यादव, सतीश कुमार, शिव प्रसाद, चंद्र प्रकाश, नीतू सिंह, विनोद कुमार, लालमन बिंद, रामकेवल, ज्योति यादव, सुषमा देवी समेत अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments