Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरJaunpur News,जन समस्याओं से दूर सरकार ,SVKP राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह

Jaunpur News,जन समस्याओं से दूर सरकार ,SVKP राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह

Jaunpur News : जौनपुर में बिजली समस्या फर्जी मीटर से वसूली, सड़कों की दुर्दशा से जौनपुर की जनता त्रस्त है गर्मी के इन दिनों में बार-बार लाइट का काटना अनियमित आपूर्ति साथ ही सड़क की दुर्दशा के अलावा फर्जी मीटर के जरिए अवैध वसूली को लेकर स्थानीय जनता में काफी खलबली है. अपनी समस्याओं को लेकर वह कहां जाए यह समझ में ही नहीं आ रहा है. सरकारी महकमा भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है उससे भी बड़ी चिंता की बात है कि जनता के प्रतिनिधि स्थानीय सांसद आदरणीय कुशवाहा जी की उदासीनता से लोगों को और भी निराशा हो रही है. ऐसा लगता है जैसे बाबू सिंह कुशवाहा इस जनपद और संसदीय क्षेत्र के हैं ही नहीं उन तक इन परेशानियों को पहुंचाया कैसे जाए यह समझ में नहीं आ रहा है।

इस क्षेत्र की जनता की परेशानियों से ना सरकार अवगत हो पा रही है और सांसद के कानों पर जूं रेंग पा रही है. इसलिए इन परेशानियों इसके खिलाफ आंदोलन ही एकमात्र रास्ता दिख रहा है .ताकि जौनपुर की जनता को न्याय दिलाया जा सके. उसकी बिजली, सड़क परिवहन, फर्जी इलेक्ट्रिक मीटर की समस्याओं को हल किया जा सके और फर्जी मीटर पर लगाम लगाई जा सके. इस तरह की सामाजिक समस्याओं के प्रति सरकारी उदासीनता और सांसद की बेरुखी के चलते आज जौनपुर की जनता परेशान है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments