Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरतेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, चालक वाहन सहित...

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, चालक वाहन सहित फरार

खेतासराय (जौनपुर): स्थानीय थाना क्षेत्र के मनेछा गाँव में शुक्रवार को शाम करीब 4:50 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान ज्ञान चंद निवासी बढौना, शाहगंज के रूप में हुई है। वह किसी कार्य से जौनपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मनेछा गाँव के पास पहुँची, उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ज्ञान चंद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुँचे और मानवता का परिचय देते हुए घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद पिकअप चालक बिना रुके वाहन सहित फरार हो गया। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments