Homeन्यूज़शिक्षाबहुभाषिक शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु समर कैंप का शुभारंभ

बहुभाषिक शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु समर कैंप का शुभारंभ

खेतासराय(जौनपुर): सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में बुधवार को भारतीय भाषा समर कैंप 2026 का शुभारंभ प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। जो 13 मई 2026 से 20 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर पर विभिन्न भारतीय भाषाओं से परिचित कराना, भाषा एवं सांस्कृतिक विविधता के प्रति सम्मान विकसित करना तथा संवाद कौशल को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि समर कैंप को रोचक, सहभागितापूर्ण एवं गतिविधि-आधारित स्वरूप में आयोजित किया गया है, ताकि विद्यार्थी आनंदमय वातावरण में नई भाषाएं सीख सकें।

उन्होंने यह भी कि यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप बहुभाषिकता को बढ़ावा देने, राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने तथा विभिन्न भाषाओं के माध्यम से सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इससे विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास में भी सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर प्रवक्ता राजेश कुमार यादव ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में सरल वाक्यांशों के प्रयोग की जानकारी दी तथा हस्ताक्षर एवं मूल अभिवादन के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान विनोद कुमार मिश्रा, अनिल कुमार यादव, संदीप कुमार यादव, आशुतोष कुमार गुप्ता, बृजेश कुमार, चंद्रशेखर मौर्य, ऋषिकेश कुमार भारती, मोहम्मद शरीफ, अनिल कुमार सिंह तथा मनोज कुमार सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार यादव एवं जयदेव पाण्डेय ने संयुक्त रूप से

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments