Homeउत्तर प्रदेशजौनपुर₹1.15 करोड़ की विकास परियोजनाओं का मंत्री ने किया शिलान्यास

₹1.15 करोड़ की विकास परियोजनाओं का मंत्री ने किया शिलान्यास

इंटरलॉकिंग सड़क व नाली निर्माण से जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत

खेतासराय(जौनपुर): नगर पंचायत खेतासराय के वार्ड नं. 09 गोलाबाजार में लगभग ₹1 करोड़ 15 लाख से अधिक लागत की तीन विकास परियोजनाओं का मंत्री ने रविवार की देर शाम शिलान्यास किया गया। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) जौनपुर द्वारा कराए जा रहे इन कार्यों से क्षेत्र में सड़क एवं जलनिकासी व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

शिलान्यास के तहत उक्त वार्ड निवासी कन्हैया सेठ के मकान से अनिल प्रजापति के मकान तक 290 मीटर इंटरलॉकिंग मार्ग एवं नाली निर्माण कार्य ₹39.75 लाख की लागत से कराया जाएगा। वहीं आसिफ अली के मकान से अनिल प्रजापति होते हुए मनीष सोनी के मकान तक 270 मीटर मार्ग एवं नाली निर्माण कार्य ₹45.37 लाख की लागत से होगा। इसके अलावा चिन्टू मौर्य के मकान से गुड्डू प्रजापति के मकान तक 250 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क व नाली निर्माण कार्य लगभग ₹30.15 लाख की लागत से कराया जाएगा।

शिलान्यास के दौरान स्वतंत्र प्रभार (राज्यमंत्री) गिरीशचन्द्र यादव ने बताया कि क्षेत्र में लम्बे समय से जलभराव और खराब रास्तों की समस्या बनी हुई थी। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से नागरिकों को राहत मिलेगी तथा आवागमन सुगम होगा। इस दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, मंत्री प्रतिनिधि अजय सिंह, जिला मंत्री धर्मेंद्र मिश्रा, बेचन सिंह, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, शांतिभूषण मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष उपेन्द्र नाथ मिश्रा, सभासद प्रतिनिधि अनिल प्रजापति, मण्डल महामंत्री मनीष गुप्ता, डॉ. गजेंद्र पाण्डेय, राहुल सिंह, सभासद शुभम् जायसवाल, दीपक सोनी, सभासद विनीता मौर्य व सारिका सोनी समेत आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments