Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरहरियाली बढ़ाने को चला महाअभियान, सोंधी ब्लॉक में लगाए गए 1 लाख...

हरियाली बढ़ाने को चला महाअभियान, सोंधी ब्लॉक में लगाए गए 1 लाख 49 हज़ार पौधे

खेतासराय(जौनपुर): पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के ग्राम पंचायत हड़ही, भरौली में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह के नेतृत्व में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि केवल पौधरोपण ही नहीं, बल्कि पौधों की नियमित देखभाल भी सुनिश्चित करें ताकि वे बड़े होकर पर्यावरण को सुरक्षित और समृद्ध बना सकें।

खण्ड विकास अधिकारी गजेंद्र पताप सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार विकास खण्ड सोंधी की विभिन्न ग्राम सभाओं में विशेष अभियान के तहत कुल 49,414 पौधों का रोपण किया गया है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ-साथ पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल के लिए भी संबंधित विभागों और ग्राम पंचायतों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

कार्यक्रम में एडीओ एजी प्रमोद कुमार सिंह, धर्मेन्द्र प्रधान, अरुण सिंह, बीडीसी राहुल सिंह, ग्राम पंचायत सचिव अजीत यादव, जीवीत सिंह, राम उजागिर यादव, योगेश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर क्षेत्र को हराभरा बनाने का संदेश दिया।


वही इसी क्रम में रविवार को वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के अंतर्गत नगर पंचायत खेतासराय द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से नगर के डोभी स्थित अंत्येष्टि स्थल पर 700 पौधों का रोपण किया गया। जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस दौरान अधिशासी अधिकारी अलका मौर्य ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करते हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की। वृक्षारोपण कार्यक्रम में सभासद सतीश यादव, सलीम अहमद, शमीम अहमद, विवेक यादव, कविता श्रीवास्तव, गुफरान अहमद, दिवाकर यादव सहित नगर पंचायत के कर्मचारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल पर भी विशेष जोर दिया गया।


शासन के निर्देश पर संचालित वृक्षारोपण महाअभियान-2026 एवं एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के ग्राम पंचायत हड़ही स्थित ऐतिहासिक छंगू दास तपोभूमि पोखरे पर रविवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों की सहभागिता से कुल 400 पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी (कृषि) धर्मेंद्र कुमार सरोज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अरुण कुमार सिंह, बीडीसी प्रतिनिधि राहुल सिंह, रोजगार सेवक सुरेश चंद, वीरेंद्र सिंह, गौरव सिंह, वरुण सिंह, सुशील सिंह, संतोष कुमार बिंद, दीपचंद बिंद, दिनेश बिंद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


मत्स्य विभाग की महानिदेशक एवं जनपद की पौधरोपण नोडल अधिकारी धनलक्ष्मी के. ने रविवार सुबह राजकीय मत्स्य प्रक्षेत्र एवं पर्यटन स्थल गूजरताल पहुंचकर पौधरोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ किया।

महानिदेशक ने गूजरताल परिसर में पौधरोपण के बाद जनपद में चल रहे वृहद वृक्षारोपण अभियान की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखकर उन्हें वृक्ष बनाया जाए।

इस दौरान कार्यकारी अधिकारी अनिल शर्मा, एसडीओ सरफराज अहमद, एसडीएम कुणाल गौरव, वन क्षेत्राधिकारी शाहगंज राकेश कुमार, रेंजर बक्शा डॉ. रीता तिवारी, रेंजर सुइथा शोभनाथ यादव, वन दरोगा अनुज कुमार यादव सहित मत्स्य एवं वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments