Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरदो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत,जिला अस्पताल रेफर

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत,जिला अस्पताल रेफर

बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल, एक जिला अस्पताल रेफर

खेतासराय (जौनपुर): क्षेत्र के अब्बोपुर मार्ग पर शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया गया।

जानकारी के अनुसार, जमदहां निवासी उमर पुत्र मोहम्मद खालिद व हमजा पुत्र खालिद बाइक से जैगहां की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अब्बोपुर के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे में उमर के चेहरे पर गम्भीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, दूसरे घायल हमजा का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुँची और घटना की जानकारी ली। हादसे के कारण कुछ देर तक मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments