HomePoliticsJAUNPUR: आम जनता पार्टी की विशाल 'सामाजिक न्याय संकल्प महारैली कल

JAUNPUR: आम जनता पार्टी की विशाल ‘सामाजिक न्याय संकल्प महारैली कल

जौनपुर। आम जनता पार्टी (सोशलिस्ट) के तत्वावधान में आगामी 22 नवंबर (रविवार) को जनपद के पाली बाजार स्थित खेल के मैदान में एक विशाल ‘सामाजिक न्याय संकल्प महारैली’ का आयोजन किया जा रहा है। इस महारैली को आम जनता पार्टी (सोशलिस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे। रैली का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को राजनीतिक मुख्यधारा से जोड़ना तथा सामाजिक न्याय के अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता फैलाना है। आयोजन के माध्यम से आम लोगों को उनके

संवैधानिक और सामाजिक न्याय के अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनकी आवाज को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही, इस रैली के जरिए जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर व्यापक जनसमर्थन जुटाने का लक्ष्य भी रखा गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने जनपद के समस्त कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पाली बाजार खेल मैदान पहुँचकर इस संकल्प महारैली को सफल बनाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments