Homeउत्तर प्रदेशजौनपुररोडवेज बस की टक्कर से बुलेट सवार युवक की मौत

रोडवेज बस की टक्कर से बुलेट सवार युवक की मौत

बादशाही बाजार में मंदिर के सामने हुआ आमने-सामने का हादसा, मशीनों की मरम्मत के लिए जा रहा था युवक

खेतासराय (जौनपुर): सड़क पर रफ्तार का कहर एक बार फिर जिंदगी पर भारी पड़ गया। सोमवार दोपहर बादशाही बाजार में रोडवेज बस और बुलेट की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान देवरिया जिले के सदर थाना क्षेत्र के खुखुंदू गांव निवासी हिमांशु सिंह (32) पुत्र अजय सिंह के रूप में हुई। वह एनएच निर्माण कार्य में लगी मशीनों की देखरेख और मरम्मत का काम करते थे। सोमवार दोपहर वह मशीन की मरम्मत के सिलसिले में चंदवक जा रहे थे। इसी दौरान बादशाही बाजार स्थित मंदिर के सामने सामने से तेज रफ्तार में आ रही सुल्तानपुर डिपो की रोडवेज बस से उनकी बुलेट की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments