Home Blog Page 147

UP की 75 जिला अदालतों मे 68 प्रशासनिक न्यायाधीश की नियुक्त

0
UP की 68 जिला अदालतों मे प्रशासनिक न्यायाधीश की नियुक्त,इलाहाबाद हाईकोर्ट

Appointment of administrative judge in 68 district courts of UP, Allahabad High Court

प्रयागराज। मुख्य न्यायधीश अरुण भंसाली के निर्देश पर महानिबंधक राजीव भारती ने अधिसूचना जारी कर 75 जिला अदालतों में 68 न्यायमूर्तियों को प्रशासनिक न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है।

सोमवार को जारी आदेश के क्रम में न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा को प्रयागराज, अरुण कुमार सिंह देशवाल को कौशाम्बी और न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान को प्रतापगढ़ का प्रशासनिक न्यायाधीश बनाया गया है। वहीं, न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय गाजियाबाद, न्यायमूर्ति जयंत बनर्जी अलीगढ़, न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान गौतमबुद्ध नगर, न्यायमूर्ति इरशाद अली अमेठी, औरैया, न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव कानपुर नगर, न्यायमूर्ति जेजे मुनीर बरेली, न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता मेरठ, न्यायमूर्ति अजित कुमार एटा, कासगंज, न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया रमाबाई नगर, न्यायमूर्ति अलोक माथुर झांसी, न्यायमूर्ति पंकज भाटिया सीतापुर, न्यायमूर्ति सौरभ लवानिया फैजाबाद, न्यायमूर्ति रजनीश कुमार जौनपुर, न्यायमूर्ति अब्दुल मोइन सहारनपुर, न्यायमूर्ति राजीव मिश्रा मुजफ्फरनगर, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ बुलंदशहर, न्यायमूर्ति संगीता चंद्रा लखनऊ, न्यायमूर्ति विवेक चौधरी आगरा, न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह वाराणसी, न्यायमूर्ति शेखर बी सराफ आजमगढ़, न्यायमूर्ति अजय भनोट गोरखपुर, संत कबीरनगर, न्यायमूर्ति नीरज तिवारी मुरादाबाद, न्यायमूर्ति मनोज बजाज सुल्तानपुर, का प्रशानिक न्यायाधीश नामित किया गया है।

कायस्थ महासभा चलाएगा सदस्यता अभियान

0
कायस्थ महासभा चलाएगा सदस्यता अभियान
कायस्थ महासभा चलाएगा सदस्यता अभियान

विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार को कायस्थ समाज ने किया सम्मानित

जौनपुर ; कायस्थ समाज जौनपुर के सभी संगठनों की संयुक्त बैठक आज श्री चित्रगुप्त मंदिर रूहटा में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस जौनपुर के जिला अध्यक्ष डॉ उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल ने किया ।संचालन कायस्थ महासभा 7235 जौनपुर के जिला अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए कायस्थ महासभा 7235 के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विवेक श्रीवास्तव ,कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव साधु ने कहा कि कायस्थ महासभा 7235 का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा जिसमें कोई सदस्यता शुल्क नहीं लिया जाएगा। डॉ विवेक श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव साधु ने कहा कि कायस्थ को कायस्थ से जोड़ने के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रमोहन श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशि श्रीवास्तव एडवोकेट,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव सोनू ने कहा कि जौनपुर का कायस्थ समाज जागरूक हो गया है और एकजुट हैं और एकजुट रहेगा।कायस्थ महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चन्द श्रीवास्तव दिन्नु, संरक्षक डॉ संजय श्रीवास्तव ने कहा कि श्री चित्रगुप्त पूजन के दिन बारीनाथ श्री चित्रगुप्त मंदिर से रूहटा श्री चित्रगुप्त भगवान मंदिर तक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी और यात्रा की तैयारी बताई ।

महासभा के राष्ट्रीय सचिव गौरव श्रीवास्तव राजा, युवा जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव टी डी कालेज ने बताया कि कायस्थ महासभा सदस्यता अभियान में भारी संख्या में नौजवान लोगों को जोड़ा जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार जी को पीटीआई का जिला संवाददाता बनाए जाने पर कायस्थ समाज ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के जिलाध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष अजय वर्मा अज्जू ने , राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने कहा कि जल्दी ही पदाधिकारी सम्मान, मनोनयन पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक में 6 अप्रैल को रामनवमी पर बिपिन सिंह सुड्यू सभासद द्वारा आयोजित सनातन शोभायात्रा एवं विमल सिंह द्वारा आयोजित रामनवमी शोभायात्रा में कायस्थ समाज जौनपुर ने अपना समर्थन देते हुए भारी संख्या में शामिल होने का अपील किया गया। बैठक में दर्जनों लोगों ने कायस्थ महासभा 7235 की सदस्यता ग्रहण किया।बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव पूर्व प्रशासनिक अधिकारी,राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के जिला अध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव एवं पदाधिकारी रमेश श्रीवास्तव पूर्व प्रशासनिक अधिकारी,अश्विन श्रीवास्तव, अनुपम श्रीवास्तव देवेन्द्र श्रीवास्तव शैलेन्द्र मोहन श्रीवास्तव प्रदीप श्रीवास्तव कोटवा, राकेश श्रीवास्तव संतोष निगम, रूपेश श्रीवास्तव उमेश श्रीवास्तव संजय सिन्हा अभिषेक श्रीवास्तव जिक्की, अमित श्रीवास्तव, रितेश श्रीवास्तव शिखर कांत श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, मंगल श्रीवास्तव ,रजत श्रीवास्तव, गिरीश श्रीवास्तव रितेश रिशु श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव पत्रकार अनीश श्रीवास्तव नेता, अनिल श्रीवास्तव गौरव श्रीवास्तव,महिला जिलाध्यक्ष सरला रानी श्रीवास्तव,सुमन श्रीवास्तव, प्रतिमा श्रीवास्तव ज्योति श्रीवास्तव , संजुक्ता श्रीवास्तव प्रियंका श्रीवास्तव निशा श्रीवास्तव सुमति श्रीवास्तव मनीष श्रीवास्तव राज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

ईद पर डीएमने दिखाई मुस्तैदी मुस्लिम भाइयों को दी बधाई   

0
ईद पर डीएम ने दिखाई मुस्तैदी मुस्लिम भाइयों को दी बधाई
ईद पर डीएम ने दिखाई मुस्तैदी मुस्लिम भाइयों को दी बधाई

जौनपुर 31 मार्च : ईद उल फितर त्यौहार के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र, ने शाही ईदगाह पहुंचकर यातायात व्यवस्था, साफ सफाई, कानून व्यवस्था आदि के निरीक्षण के साथ ही सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 

ईदगाह पर मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद की नमाज पढ़ी गई। जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों के द्वारा मुस्लिम भाइयों के साथ गले मिलकर ईद की बधाई दी गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी से त्योहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील भी की।इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह, उप जिलाधिकारी सदर पवन कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

गोमती नदी जौनपुर में स्टीमर से बड़ी घटना की आशंका   

0
गोमती नदी जौनपुर में स्टीमर से बड़ी घटना की आशंका   
गोमती नदी जौनपुर में स्टीमर से बड़ी घटना की आशंका   

आज ईद पर बड़ी संख्या में महिलाओ बच्चो का घाट पर जमावड़ा ,प्रशासनिक लापरवाही पड़ सकती है भारी।

JANPUR NEWS जौनपुर । जौनपुर शहर के बीचों बीच गोमती नदी बहती है । नदी के दोनों तरफ सुंदर घाट बनाया गया है दो पुल भी बने है  जो शहर  के इस पर उस पार को जोड़ता है । शाम को  घाट का नजारा बड़ा ही  सुरम्य रहता है ।बड़े बूढ़े बच्चे महिलाएं सब घाट पर घूमने आते है ।

ईद ,होली, दीपावली, दशहरा पर आनंद का लुत्फ लेने वाले  की भीड़ देखी जा सकती है । घाट पर घूमने आने वाले लोग स्टीमर से नदी की सैर भी करते है । अवैध रूप से दर्जन भर स्टीमर नदी में कई किलोमीटर तक फर्राटे भर रही है । मानक का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है । स्टीमर में बैठने वालों को वाटर गार्ड  नहीं लगाया जाता है क्षमता से अधिक लोगों को स्टीमर में बैठाया जाता है सैकड़ों  की भीड़ जहां है ,वहां एक भी पुलिस की तैनाती  नहीं है । ऐसे में किसी भी  दिन  स्टीमर  पलटने जैसी बड़ी घटना हो सकती है ।

शाही ईदगाह खेतासराय में अदा की गई ईद-उल-फितर की नमाज

0
शाही ईदगाह खेतासराय में अदा की गई ईद-उल-फितर की नमाज
शाही ईदगाह खेतासराय में अदा की गई ईद-उल-फितर की नमाज

शाही ईदगाह खेतासराय में अदा की गई ईद-उल-फितर की नमाज, उमड़ा जनसैलाब

खेतासराय (जौनपुर) रमज़ान के मुकद्दस महीने की समाप्ति के बाद पूरे जोश और श्रद्धा के साथ खेतासराय की ऐतिहासिक शाही ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई। सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग नए कपड़े पहनकर, इत्र लगाकर और तकबीरें पढ़ते हुए ईदगाह पहुँचे। नमाज में हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की और मुल्क में अमन-शांति, भाईचारे की दुआ मांगी।

शाही ईदगाह खेतासराय में अदा की गई ईद-उल-फितर की नमाज

नमाज में उमड़ी भीड़, चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था

ईदगाह में सुबह करीब 07:45 बजे नमाज अदा की गई। मौलाना कारी जलालुद्दीन तहबर ने नमाज पढ़ाई और खुतबा दिया, जिसमें उन्होंने इंसानियत, भाईचारे और गरीबों की मदद करने की अहमियत पर जोर दिया। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस मौके उपजिलाधिकारी शाहगंज राजेश चौरसिया, क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान व थानाध्यक्ष रामाश्रय राय पुलिस बल के साथ तैनात रहे।

फितरा और सदका देकर गरीबों की मदद

ईद-उल-फितर के मौके पर अकीदतमंदों ने फितरा और सदका देकर गरीबों और जरूरतमंदों की मदद की। इस दौरान क्षेत्र के गुरैनी, मनेछा, मानीकलां, जमदहा, जैगहा, रानीमऊ समेत की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में भी ईद की नमाज अदा की गयी।

शाही ईदगाह खेतासराय में अदा की गई ईद-उल-फितर की नमाज

ईद के इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद और अन्य गणमान्य लोगों ने मुस्लिम समुदाय को ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है, जिसे हमें सहेजकर रखना चाहिए। खेतासराय की शाही ईदगाह में इस साल ईद-उल-फितर की नमाज पूरी शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुई। हर ओर खुशी और उत्साह का माहौल था। लोगों ने ईदगाह से निकलकर एक-दूसरे को गले लगाया और मिठाइयां बांटी, जिससे पूरे क्षेत्र में आपसी सौहार्द और प्रेम का संदेश फैलता रहा।

वासंतिक नवरात्र की प्रतिपदा को निकली कलश यात्रा

0
वासंतिक नवरात्र की प्रतिपदा को निकली कलश यात्रा
वासंतिक नवरात्र की प्रतिपदा को निकली कलश यात्रा

खेतासराय (जौनपुर) विश्व बंधुत्व और कल्याणार्थ नगर पंचायत खेतासराय के गोलाबाजार में वासंतिक नवरात्र पर आयोजित रामचरित मानस कथा प्रारम्भ होने से पूर्व रविवार को कलश यात्रा निकाली गयी जिसमें ब्रह्मांड स्वरूप कलश को सिर पर धारण किए भारी संख्या में महिलाएं व युवतियां कलशयात्रा में शामिल हुई। कलश यात्रा का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। सर्वप्रथम गोलाबाजार के रामलीला मैदान में महिलाएं कलश के साथ उपस्थित हुई जहाँ अयोध्या से पधारे रामचरित मानस कथा के वाचक रामानुजन महराज कलश पूजन से कलशयात्रा का शुभारम्भ हुआ।

वासंतिक नवरात्र की प्रतिपदा को निकली कलश यात्रा

मेनरोड, खुटहन रोड, दुर्गा मंदिर, पुरानी बाजार होते कलशयात्रा काली मंदिर पहुँचा। यहाँ से मेनरोड होते हुए मानस कथा यज्ञ स्थल पहुँच कर संपन्न हुआ।कलश यात्रा के आगे-आगे युवकों की टोली हाथ में केसरिया ध्वज लेकर चल रही थी। साथ में मानस कथा के यजमान राधेश्याम जायसवाल सिर पर रामचरित मानस ग्रंथ रखकर चल रहे थे। सहयोग में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह, फलहारी सीताराम बाबा, भृगुनाथ जायसवाल, विनोद कुमार गुप्ता, रुपेश गुप्ता, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, कृष्ण कुमार बरनवाल, पप्पू पटवा, अतुल साहू, रवि बरनवाल, विजय कुमार गुप्ता, गोरख प्रजापति आदि रहे।

Jaunpur के डीएम ने चौकिया धाम में टेका मत्था

0
jaunpur News जौनपुर 30 मार्च। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने मां शीतला चौकिया धाम

DM of K bowed his head at Chaukiya Dham ,jaunpur

jaunpur News जौनपुर 30 मार्च। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने मां शीतला चौकिया धाम पहुंचकर दर्शन पूजन किया तथा मां के चरणों में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर उन्होंने भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर को निर्देशित किया कि नवरात्रि पूजन के दौरान सभी मंदिरों में नियमित साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल इत्यादि सुनिश्चित किया की जाए जिससे दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Jaunpur News: गेंदा की खेती से लाखों का मुनाफा

0
Oplus_131072

Millions of profits from marigold cultivation,jaunpur news

JAUNPUR NEWS : गेंदा की खेती कर लाखों का मुनाफा कमा रहे है जनपद के प्रगतिशील किसान जिला कृषि अधिकारी सीमा सिंह राणा ने अवगत कराया है कि प्रगतिशील कृषक सद्दाम हुसैन ग्राम भकड़ी विकासखंड बक्शा का कहना है कि परम्परागत खेती से हट कर कुछ अलग करने हेतु गेंदा की खेती एक अच्छा विकल्प है जिसमे कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है और अपनी आय दुगनी किया जा सकता है वर्ष मे तीन बार गेंदा की खेती की जा सकती है गेंदा की फूलो की मांग निरंतर बढ़ रही है जिससे किसानों की आय एवं उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने हेतु सरकार जोर दे रही है।


प्रगतिशील कृषक सद्दाम हुसैन द्वारा लगभग 1.2 हे0 में गेंदा की खेती की गयी है जिसकी सिचाई स्प्रिंकलर पद्धति द्वारा कर रहे है जिससे सिचाई पर कम खर्च आता है और पानी की बचत भी होती है। फसल भी हरी भरी एवं स्वस्थ रहती है जिससे गेंदा के फूलो का उत्पाद भी दुगना होता है और फूलो की माला बनाकर मंडी में बेचा जाता है जिससे अच्छा मुनाफा मिलता है जिससे किसान को सालाना कम से कम 2 लाख से 4.5 लाख रु का मुनाफा होता है और अन्य कृषको के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रहे है।
इनका कहना है कि उद्यान विभाग से स्प्रिंकलर का लाभ मिलने से गेंदा की खेती से अच्छा उत्पादन हुआ है जिससे पहले से अधिक लाभ मिला है।

JAUNPUR:महिला खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

0
JAUNPURमहिला खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
JAUNPUR:महिला खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Excellent performance of women players JAUNPUR

  • विश्वविद्यालय की टीम किक बॉक्सिंग और क्रिकेट में बनीं विजेता

JAUNPUR NEWS जौनपुर। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय किक बॉक्सिंग महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता 2024-25 में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की महिला टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की तनीषा कव्यान ने स्वर्ण पदक (70 Kg L.K.), शशिकला मौर्य ने रजत पदक (-50 Kg PF) और प्रियंका चौहान ने कांस्य पदक (-70 Kg P.F.) जीता। इसके अतिरिक्त, दिलशाद राइन ने कांस्य पदक (-57 Kg L.K.) जीतकर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया। विश्वविद्यालय की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की छात्राओं का यह प्रदर्शन आने वाले समय में और नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

इसके अलावा, किस विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर द्वारा आयोजित अंतर विश्वविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2024-25 में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में टीम ने हेमचंद विश्वविद्यालय, दुर्ग (छत्तीसगढ़), कोलकाता विश्वविद्यालय, किट विश्वविद्यालय (भुवनेश्वर) और ललित नारायण विश्वविद्यालय (दरभंगा) को हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। शशि बालन ने इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

JAUNPUR:जौनपुर जिले के 298 गांव टीबी मुक्त   

0
JAUNPUR जौनपुर की 298 ग्राम पंचायते टीबी मुक्त   
JAUNPUR जौनपुर की 298 ग्राम पंचायते टीबी मुक्त   

JAUNPUR NEWS : जौनपुर की 298 ग्राम पंचायतों को जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने टीबी मुक्त घोषित किया इनमें रामपुर ब्लाक से 25, बरसठी से 32, बक्शा से 14, धर्मापुर से 13, डोभी से 10, जलालपुर से 20, करंजाकला से 27, केराकत से 17, मछलीशहर से 16, महराजगंज से 15, मड़ियाहूं से 16,मुफ्तीगंज से चार, रामनगर से 20, सिकरारा से 12 सिरकोनी से 20, सोंधी से 12, सुइथाकला से 10 और सुजानगंज से 15 ग्राम पंचायतें वर्ष 2024 में टीबी मुक्त घोषित की गईं हैं।

जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित कराने के लिए सीएमओ डॉ0 लक्ष्मी सिंह तथा उनकी टीम को बधाई दी। साथ ही 298 ग्राम पंचायतों के प्रधानों की भी प्रशंसा की और उनसे 2025 में भी अपने गांव को टीबी मुक्त बनाए रखने की अपेक्षा की। उन्होंने सभी ब्लाकों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक-एक सीएचओ को भी सम्मानित किया।


इस दौरान बताया गया कि जनपद की कुल 10 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जो वर्ष 2023 तथा 2024 दोनों में ही टीबी मुक्त पाई गईं हैं। यह ग्राम पंचायतें रामपुर ब्लाक से आकोपुर सपही, सुजानगंज से शेखनगर, बेलवार, जलालपुर से मझगवां खुर्द, कोहारी, आशापुर, कोर्री, बरसठी से राघोपुर, महराजगंज से डालूपुर, ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों को इस वर्ष जिलाधिकारी ने सिल्वर कलर की महात्मा गांधीजी की मूर्ति एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शेष 288 ग्राम पंचायतों को वर्ष 2024 में प्रथम बार टीबी मुक्त घोषित होने पर कांस्य रंग की महात्मा गांधीजी की मूर्ति एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने जनपद के सभी सीएचओ को निर्देशित किया कि उनके आयुष्मान आरोग्य केंद्र के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों को इस वर्ष टीबी मुक्त करने के लिए अधिक से अधिक लोगों की जांचें कराई जाएं।कार्यक्रम में सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने जनपद के छह निक्षयमित्रों को भी टीबी मरीजों को पोषण पोटली देने के लिए सम्मानित किया गया जो निक्षयमित्र क्रमशः ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति जौनपुर, अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट जौनपुर, लायंस क्लब जौनपुर, रोटरी क्लब जौनपुर, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जौनपुर एवं सरजू प्रसाद शैक्षिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के अध्यक्ष को सम्मानित किया गया।
           

कार्यक्रम में जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ विशाल सिंह यादव के साथ ही सभी ब्लाकों के चिकित्सा अधीक्षक, सभी टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधान उपस्थित रहे। संचालन डीपीसी सलिल यादव तथा डॉ सुशील अग्रहरी ने किया। राजीव श्रीवास्तव, संजीव सिंह, नंदलाल यादव, रमेश यादव आदि एनटीईपी स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।