JAUNPUR NEWS:धुआँस से पशुशाला में लगी आग,तीन पशु झुलसे
पशुओं को बचाने गया एक युवक भी झुलसा
JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय के डोभी मोहल्ले में बीती रात एक पशुशाला में आग लगने से भारी नुकसान हुआ। इस हादसे में पशुशाला मालिक जितेन्द्र कुमार सहित उनके तीन मवेशी झुलस गए। आग लगने का कारण मच्छरों से बचाव के लिए जलाया गया धुंआस बताया जा रहा है।
रात में अचानक भड़की आग
मिली जानकारी के अनुसार, जितेन्द्र कुमार अपनी पशुशाला में रात को मवेशियों को मच्छरों से बचाने की धुंआस जलाया गया था, जो अनजाने में आग का कारण बन गया। रात करीब 10 बजे आग की लपटें तेज़ हो गई, जिससे पशुशाला में मौजूद दो भैस और एक पड़वा झुलस गए।
परिवार और ग्रामीणों ने मिलकर बचाई जान
रात करीब 10 बजे जब आग की लपटें ऊंची उठने लगीं तो परिवार वालों की नींद खुल गई। पशुओं की चीख-पुकार सुनते ही आस-पास के लोग आग बुझाने और मवेशियों को बचाने के लिए दौड़ पड़े। आग बुझाने के प्रयास में जितेन्द्र कुमार भी झुलस गए। ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक मवेशियों को काफी चोट लग चुकी थी।
पुलिस ने की जांच
सुबह होते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आग का मुख्य कारण धुंआस जलाया जाना बताया जा रहा है। झुलसे हुए जितेन्द्र कुमार और उनके पशुओं का इलाज जारी है।
खेतासराय (जौनपुर) शासन के मानसा के अनुरूप प्रदेश भर में चलाए जा रहे स्कूल चलो अभियान के तहत स्थानीय अध्यापकों ने बच्चों और उनके अभिभावकों को विद्यालय भेजने के लिए जागरूक किया। इस अभियान के तहत बच्चों के भविष्य को सुधारने के लिए घर-घर जाकर अभिभावकों से मिलकर उन्हें शिक्षा की महत्वता के बारे में बताया जा रहा है। इस अभियान में क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शेखपुरा मंसूर अली के प्रधानाचार्य राम सकल यादव, सहायक अध्यापक जगदंबा कनौजिया, शिक्षामित्र कामता प्रसाद यादव, और सहायक अध्यापिका फूला देवी ने शेखपुरा मंसूर अली गांव में भ्रमण कर अभिभावकों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बच्चों का शिक्षा जीवन में सफलता प्राप्त करने की कुंजी है, और यही समय है जब हर बच्चा स्कूल जाकर शिक्षा ग्रहण करे। अध्यापकों ने अभिभावकों को यह जानकारी दी कि प्राथमिक विद्यालय में निःशुल्क शिक्षा दी जाती है, साथ ही मध्यान्ह भोजन, बच्चों के खेलकूद की व्यवस्था, और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
यह सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है कि सभी बच्चे विद्यालय जाएं, ताकि उनका मानसिक और शारीरिक विकास हो सके। इस दौरान प्रधानाचार्य राम सकल यादव ने कहा, हमारे स्कूल में बच्चों के लिए बहुत सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन अभिभावकों का योगदान भी उतना ही महत्वपूर्ण है। अगर वे अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजेंगे, तो न सिर्फ उनके बच्चे शिक्षित होंगे, बल्कि एक स्वस्थ समाज भी बनेगा। साथ ही, शिक्षामित्र कामता प्रसाद यादव ने यह भी बताया कि यदि कोई बच्चा विद्यालय नहीं जा रहा है, तो हमें उसे समझाकर और प्रेरित करके उसे स्कूल भेजने की जिम्मेदारी उठानी चाहिए। इससे ना केवल उस बच्चे का भविष्य संवरेगा, बल्कि गांव और समाज का भी समग्र विकास होगा। लोगों का यह मानना है कि इस प्रकार के अभियान से नारी सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूकता बढ़ेगी। इसके साथ ही, यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने में भी सहायक होगा। प्राथमिक विद्यालय शेखपुरा मंसूर अली के अध्यापकों द्वारा किए गए इस कार्य की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं, और उम्मीद है कि इससे क्षेत्र में बच्चों के विद्यालय जाने की दर में इज़ाफा होगा। शिक्षा की महत्ता को समझते हुए, सभी अभिभावकों से यह अपील की जाती है कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें ताकि वे एक उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ सकें।
खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के गुरैनी स्थित श्री रामदेव विद्या मंदिर में बुधवार को अंकपत्र व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया था।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉ. अमलेंद्र गुप्ता, भाजपा नेता मनीष गुप्ता, ग्राम प्रधान बाबर सिद्दीकी उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यार्थियों को उक्त अतिथियों ने अंक-पत्र और पुरस्कार प्रदान कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे, वहीं उनके अभिभावकों ने भी अपने बच्चों की सफलता पर गर्व महसूस किया।
पुरस्कृत छात्र-छात्राओं की सूची
कक्षा 1: प्रथम – उज्जवल राव, द्वितीय – आरोही गुप्ता कक्षा 2: प्रथम – श्रेया बिंद, द्वितीय – अदिति यादव कक्षा 3: प्रथम – आस्था यादव, द्वितीय – अर्पिता विश्वकर्मा कक्षा 4: प्रथम – अनुराग यादव, द्वितीय – शिवम यादव कक्षा 5: प्रथम – आकाश विश्वकर्मा, द्वितीय – राजलक्ष्मी कक्षा 6: प्रथम – आंचल यादव, द्वितीय – आरूषी यादव कक्षा 7: प्रथम – लवली यादव, द्वितीय – साधना गौतम कक्षा 8: प्रथम – अनामिका विश्वकर्मा, द्वितीय – तनिष्का यादव
अतिथियों ने किया मेधावियों का उत्साहवर्धन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी डॉ. अमलेंद्र गुप्ता ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से परिश्रम और अनुशासन को अपने जीवन का मूलमंत्र बनाने का आह्वान किया।
वही मनीष गुप्ता (मण्डल महामंत्री खेतासराय) ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा पास करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में बदलाव लाने का साधन भी है। उन्होंने बच्चों से ज्ञान और नैतिकता का संयोग बनाकर आगे बढ़ने की सलाह दी।
ग्राम प्रधान बाबर सिद्दीकी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल आने वाले छात्र देश के भविष्य हैं। उन्होंने माता-पिता और शिक्षकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि उनके नैतिक और मानसिक विकास पर भी ध्यान दें।
विद्यालय के अध्यक्ष श्री राजदेव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से न केवल विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है बल्कि अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है, छात्रों की रुचि और समपर्ण बढ़ता है, जिससे उनके समग्र विकास में सहायता मिलती है।
विद्यालय प्रबंधक ने जताया आभार
विद्यालय के प्रबंधक दीपक गुप्ता ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों को और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में यह परंपरा और अधिक भव्य रूप में आगे बढ़ेगी। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अभिषेक मिश्रा ने किया और अंत में प्रधानाचार्य सरोज यादव ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए समारोह का समापन किया।
SUICIDE:विश्व विद्यालय के महिला हॉस्टल में फंदे से लटकता मिला छात्रा का शव
Body of a student found hanging from a noose in the women’s hostel of the university SUICIDE IN JAUNPUR
Jaunpur crime news today girl suicide जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्व विद्यालय के लक्ष्मीबाई हॉस्टल में बीती रात्रि एमएससी बायोटेक द्वितीय वर्ष की एक 23 वर्षीय छात्रा शिवांगी मिश्रा ने अपने कमरे में पंखे पर दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पूर्वांचल विश्वविद्यालय में लक्ष्मीबाई महिला छात्रा वास् के कमरा नंबर 35 में रहती थी।
बताया जा रहा है कि बीती रात्रि लगभग 11 बजेविश्व विद्यालय की कुछ छात्राएं हॉस्टल के बरामदे में टहल रही थी तब मृतक छात्रा किसी से फोन पर तेज आवाज में बात कर रही थी।कुछ समय बाद आवाज शांत हो गई अन्य छात्राओ ने उसे भी बरामदे में टहलने के लिए बुलाया जबाब न मिलने पर दरवाजे को पीटा जब आवाज नही आई तो आस पास की कड़कियो ने इसकी जानकारी वार्डन को दी वार्डन ने उसकी जानकारी अधिकारियों को दी ।
मौके पर पहुची पुलिस ने पंखे से लटक रहे छात्रा के शव को नीचे उतारा। आनंद फानन में एंबुलेंस के सहारे उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को देखते हुए मृत्यु घोषित कर दिया ।
पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर के आधार पर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया बताया जा रहा है कि देर रात फांसी लगाने के पहले छात्र अपने होने वाले मंगेतर से बात कर रही थी दोनो की इसी वर्ष सितंबर महीने में शादी होने वाली थी।
मृत छात्रा जलालपुर थाना क्षेत्र के कोतवालपुर गांव निवासी सुभाष मिश्रा की 22 वर्षीय पुत्री शिवांगी मिश्रा विश्वविद्यालय के बायोटेक विभाग के द्वितीय वर्ष की पढाई कर रही थी 25 सितंबर को इसी वर्ष शादी होने को थी । जो अब इस दुनिया में नहीं रही SUICIDE कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया l Jaunpur crime today BY taftish of crime
संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान के तहत निकाली गई प्रभात फेरी
प्रभारी चिकित्साधिकारी सोंधी ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
खेतासराय (जौनपुर) विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी द्वारा जन-जागरण हेतु एक प्रभारी फेरी निकाली गई। जिसको प्रभारी चिकित्साधिकारी सोंधी डॉ. सूर्य प्रकाश यादव ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया।
इस दौरान उक्त चिकित्साधिकारी सोंधी ने बताया कि 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी अभियान और 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। जिसमें डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार जैसी बीमारियां बहुत तेज़ी से फैलती है। इसके लिए आप सभी लोग साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें, घर के आस-पास टूटे-फूटे बर्तन, टायर, गमले आदि न रखें, कूलर का पानी नियमित बदलें, किसी को सर्दी, खाँसी, बुखार हो तो नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाँच के कराएं आदि कराएं।
रैली उक्त स्वास्थ्य केंद्र सोंधी से निकलकर मुख्य चौराहा पहुँचा। जिसमें स्वास्थ्य जागरूकता से सम्बन्धित तख्तियों पर नारे लिखे हाथों में लेकर चल रही थी। रैली खेतासराय चौराहा पर जाकर सम्पन्न हो गयी। इस दौरान एआरओ विप्लव यादव, बीएमसी अवधेश तिवारी, एफएम अरुण कुमार उपाध्याय, प्रतिरक्षण अधिकारी राहुल यादव, बीपीएम सुजीत कुमार मौर्य, बीसीपीएम अशोक कुअंर कुशवाहा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
JAUNPUR NEWS जौनपुर 01 अप्रैल, राजस्व गांव सिददीकपुर में क्राप कटिंग कार्य का जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने तहसील सदर ने आज निरीक्षण किया। जिलाधिकारी की निगरानी में गेहूं फसल की कटाई की गई।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सही एवं सुचितापूर्ण आंकड़े सीसीई एप पर फीड कराने के निर्देश दिए। जिससे वास्तविक आंकड़े ही परिलक्षित हो सके।
क्रॉप कटिंग या फसल कटाई के प्रयोग द्वारा फसल की औसत पैदावार निकाली जाती है। क्रॉप कटिंग के आधार पर ही जनपद के कृषि उत्पादन के आंकड़े तैयार करके शासन को भेजे जाते हैं। क्रॉप कटिंग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर फसल बीमा धारक को नुकसान का मुआवजा दिया जाता है। कृषि विभाग द्वारा जनपद के समस्त क्षेत्रों के क्रॉप कटिंग आंकड़ों का औसत निकाल कर शासन को भेज दिया जाता है। इसके आधार पर ही जनपद में विभिन्न फसलों की प्रति हेक्टेयर उत्पादकता का निर्धारण किया जाता है। जिलाधिकारी के द्वारा गेंहू की फसल काट रहे किसानों में मिष्ठान वितरित किया गया।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर पवन कुमार, निधि शुक्ला, तहसीलदार सौरभ कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
वाराणसी। सिगरा स्थित सिंचाई विभाग में कार्यालय मुख्य अभियंता, नलकूप, वाराणसी द्वारा जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह मनाया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता अरुण नीखरा, मुख्य अभियंता, नलकूप, वाराणसी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्री नीखरा ने जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को मोमेंटो देते हुए उनके स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। सम्मान समारोह में उपस्थित लोगो द्वारा श्री जितेंद्र का माल्यार्पण कर स्वागत व सम्मान किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी दिलीप कुमार सोनकर , प्रशासनिक अधिकारी शशि कांत कुमार, रेनू बाला, राजीव कुलश्रेष्ठ, कौशल पाठक, बनारसी लाल व पवन राय के साथ सम्मान समारोह में लिफ्ट सिंचाई मंडल वाराणसी का भी स्टाफ शामिल रहा जिसमें मुख्य रूप से विनोद कुमार श्रीवास्तव प्रशानिक अधिकारी, जयशंकर सिंह, रत्नेश प्रसाद, साधना श्रीवास्तव, दीनानाथ, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
अटेवा शिक्षकों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर भरी हुंकार
सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर किया आंदोलन का ऐलान
JAUNPUR NEWS जौनपुर। बाजार आधारित यूपीएस पेंशन के विरोध में मंगलवार को सैकड़ो शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट में बाँह पर काली पट्टी बांधकर जोरदार प्रदर्शन कर धरना दिया। कहां हमारी मांगे जल्द पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन प्रदर्शन कर हम लोग धरना देने के लिए बाध्य होंगे। कर्मचारी नेता संगठन के जिला महामंत्री इंदु प्रकाश यादव की अगुवाई में जुटे शिक्षकों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लिए शहर में जुलूस निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई। कहा कि सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू हो रहे बाजार आधारित शोषणकारी पेंशन योजना यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस ) का सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं अधिकारी पूर्ण बहिष्कार करते हैं।यह काला कानून हमे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं। हमें हुबहू पुरानी पेंशन चाहिए । किसी भी प्रकार की बाजार आधारित पेंशन योजना नही चाहिए।
कार्यक्रम का संयोजन कर रहे जिला संयोजक चन्दन सिंह, जिला संयोजक महिला विंग आराधना चौहान ने कहा कि चिलचिलाती धूप और गर्मी में हम सभी शिक्षक साथी यहां अपनी मांगों के लिए जो आवाज उठा रहे हैं। उसका परिणाम एक दिन सार्थक आएगा। भले ही हम लोगों को आज कठिनाइयां झेलनी पड़ रही है। जिला कोषाध्यक्ष नन्द लाल पुष्पक ने भी सभा को संबंधित किया।
इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्य अरविंद यादव,टी. एन. यादव,सन्दीप चौधरी, रामकबाल यादव,विनय वर्मा, अरविंद यादव जिला प्रवक्ता अटेवा,जगदीश यादव, सुभाष सरोज, प्रमोद प्रजापति, प्रदीप चौहान, ब्रह्मशील यादव एवं विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष मनीष यादव, लाल चन्द्र यादव,आनंद स्वरूप, डॉ कृपा निधि यादव,प्रदीप उपाध्याय, अशोक यादव,सूरज कन्नौजिया, उदय राज पटेल, संजय कन्नौजिया, डॉ ध्रुव राज यादव,साथ ही साथ भारी संख्या में
पीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा डीम को । कलेक्ट्रेट में जुटे शिक्षकों ने मंगलवार को चिलचिलाती धूप के बीच भी अपना तेवर जारी रखा। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के नेतृत्व में सभी कर्मचारियों ने जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर मोदी को संबोधित ज्ञापन देकर पुरानी पेंशन योजना की बहाली की माँग की । अटेवा ने एलान किया कि यदि पेंशन बहाल नही होती है तो कर्मचारी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
इस प्रदर्शन में पुरुषों से अधिक महिलाओं की संख्या रही । जिसमें नारी शक्ति पूजा वर्मा,आराधना चौहान, स्वाति,उपमा,फूल कली यादव, अपर्णा वर्मा, विनीता यादव,पुनम जायसवाल,कीर्ति मौर्या ,बबिता सिंह ,रेखा यादव ,सुशीला ,स्वाती सिंह , शिल्पी , जया श्रीवास्तव ,भावना श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।
Old Pension बहाल नही होती है तो कर्मचारी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे
the old pension is not restored then the employees will be forced to launch a big movement
jaumpur News : Old Pension चाहिए UPS कतई स्वीकार नहीं .आज से सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू हो रहे बाजार आधारित शोषणकारी पेंशन योजना यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS ) का सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं अधिकारी पूर्ण बहिष्कार करते हैं। सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में ऐलान किया कि यह काला कानून हमे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं हमें हूबहू पुरानी पेंशन चाहिए । किसी भी प्रकार की बाजार आधारित पेंशन योजना नही चाहिए। इस परिप्रेक्ष्य में अटेवा पेंशन बचाओ मंच के नेतृत्व में सभी कर्मचारियों ने आदरणीय जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन देकर पुरानी पेंशन योजना की बहाली की माँग की । अटेवा ने एलान किया कि यदि पेंशन बहाल नही होती है तो कर्मचारी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। कार्यक्रम का संयोजन जिला संयोजक चन्दन सिंह, जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव, जिला संयोजक महिला विंग आराधना चौहान, जिला कोषाध्यक्ष नन्द लाल पुष्पक ने किया।
इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्य यथा अरविंद यादव,टी. यन. यादव,सन्दीप चौधरी, रामकबाल यादव,विनय वर्मा, अरविंद यादव जिला प्रवक्ता अटेवा,जगदीश यादव, सुभाष सरोज, प्रमोद प्रजापति, प्रदीप चौहान, ब्रह्मशील यादव एवं विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष मनीष यादव, लाल चन्द्र यादव,आनंद स्वरूप, डॉ कृपा निधि यादव,प्रदीप उपाध्याय, अशोक यादव,सूरज कन्नौजिया, उदय राज पटेल, संजय कन्नौजिया, डॉ ध्रुव राज यादव,साथ ही साथ भारी संख्या में नारी शक्ति पूजा वर्मा,आराधना चौहान, स्वाति,उपमा,फूल कली यादव, अपर्णा वर्मा, विनीता यादव,पुनम जायसवाल,कीर्ति मौर्या ,बबिता सिंह ,रेखा यादव ,सुशीला ,स्वाती सिंह ,शिल्पी , जया श्रीवास्तव ,भावना श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।
Jaunpur News : विद्यालय का राशन चोरी करते देख लिया था छात्रा ,उसी की हुई पिटाई
JAUNPUR NEWS : यूपी के जौनपुर में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कक्षा में पढ़ने वाली दलित छात्रा को स्कूल की वार्डेन के खिलाफ शिकायत करना भारी पड़ गया. आरोप है कि वार्डेन ने छात्रा को बंद रूम में पिटाई करते हुए उसे विद्यालय से निकाल दिया, जिसके चलते वह अर्धवार्षिक परीक्षा नहीं दे सकी लिखित शिकायत के बावजूद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो छात्रा ने शिक्षा महानिदेशक से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन जांच में खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) ने फर्जी रिपोर्ट लगाकर वार्डेन को क्लीन चिट दे दिया । प्राप्त जानकारी के मुताविक
घटना कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सुइथाकला ब्लॉक के ऊँचाहार की है जहाँ आठवीं कक्षा की छात्रा किरन कुमारी ने आरोप लगाया कि प्रभारी वार्डेन पूनम सिंह यादव और चौकीदार स्कूल से खाद्यान्न समेत अन्य सामान चोरी कर बाहर ले जा रहे थे, जिसे छात्रा नेदेख लिया था जब उसने इस बात की शिकायत जिलाधिकारी से की, तो वार्डेन ने उसे धमकी दी।
छात्रा किरन कुमारी ने बताया कि उसे बंद कमरे में ले जाकर बेरहमी से पीटा गया और धमकी दी गई कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो अंजाम बुरा होगा. इसके बाद उसे जबरन स्कूल से निकाल दिया गया और अर्धवार्षिक परीक्षा देने से रोक दिया गया.
पीड़ित छात्रा ने अधिकारियों से की शिकायत
छात्रा ने पहले जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया जब लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद उसने शिक्षा महानिदेशक से संपर्क किया, जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. मामले की जांच का जिम्मा खंड शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश सिंह को सौंपा गया, लेकिन उन्होंने वार्डेन को बचाने के लिए फर्जी रिपोर्ट तैयार कर दी।
महिला वार्डेन ने जबरन लिखवाया झूठा बयान
शिकायत के बाद जब छात्रा को दोबारा स्कूल बुलाया गया, तो वार्डेन ने जबरदस्ती उससे लिखवा लिया कि वह अपनी मां की तबीयत खराब होने के कारण अर्धवार्षिक परीक्षा नहीं दे सकी. इस दौरान वार्डेन ने छात्रा का वीडियो भी बनाया, ताकि बाद में इसे सबूत के रूप में पेश किया जा सके.
खंड शिक्षा अधिकारी ने दी वार्डेन को क्लीन चिट।
जिस वार्डेन पर गंभीर आरोप लगे थे, उसी के बयान को आधार बनाकर खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच रिपोर्ट तैयार की. रिपोर्ट में लिखा गया कि छात्रा की मां की तबीयत खराब होने के कारण वह परीक्षा में शामिल नहीं हो सकी और अब वार्षिक परीक्षा दे रही है. इस आधार पर शिकायत को निस्तारित मान लिया गया गया।
फर्जी रिपोर्ट से उठा पर्दा
जब मीडिया ने छात्रा की मां से बात की, तो उन्होंने साफ कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और पहले भी बीमार नहीं थीं. उन्होंने बताया कि वार्डेन ने उनकी बेटी को परीक्षा देने से रोका और स्कूल से बाहर निकाल दिया.
जब मीडिया ने खंड शिक्षा अधिकारी से सवाल किए, तो उन्होंने कहा कि यह छोटी-मोटी बात थी और वार्डेन को बचाने के लिए बयान दिया. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इस मामले में पूरे स्टाफ का एक दिन का वेतन काटा गया है. हालांकि, सवाल यह उठता है कि अगर गलती वार्डेन की थी, तो पूरे स्टाफ को सजा क्यों दी गई?
अन्य छात्राओं ने भी लगाए आरोप
वार्डेन के खिलाफ अकेले किरन कुमारी ने ही शिकायत नहीं की थी. नौवीं कक्षा की छात्राओं अनन्या और नंदिनी, तथा सातवीं की छात्रा अंजली ने भी शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. लेकिन प्रशासन ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया.
पीड़ित छात्रा को मिल रही धमकियां
शिक्षा महानिदेशक से शिकायत के बाद छात्रा को वार्षिक परीक्षा देने की अनुमति तो मिल गई, लेकिन अब उसे अंकपत्र न देने की धमकी दी जा रही है.
प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहा सवाल
यह मामला शिक्षा व्यवस्था की खामियों को उजागर करता है, जहां एक दलित छात्रा को न्याय दिलाने की बजाय उसे दबाने की कोशिश की जा रही है. सवाल यह है कि जब एक छात्रा के साथ अन्याय हुआ, तो खंड शिक्षा अधिकारी ने निष्पक्ष जांच क्यों नहीं की? प्रशासन की चुप्पी इस बात का संकेत है कि दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है. अब देखना होगा कि क्या शिक्षा विभाग इस मामले में सही कार्रवाई करता है या इसे भी लीपापोती करते हुए इस मामले को रफा दफा कर दिया गया।