JAUNPUR NEWS यातायात पुलिस ने 15 ई रिक्शा किया सीज
JAUNPUR NEWS 15 ई रिक्शा को यातायात पुलिस ने किया सीज
JAUNPUR NEWS जौनपुर।सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश पर यूपी के सभी जिलों में 1अप्रैल से अवैध ई रिक्शा व ऑटो के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान की घोषणा के बादजनपद जौनपुर का यातायात पुलिस विभाग आज एक्शन मे दिखायातायात प्रभारी सुशील मिश्रा ने अपनी टीम के साथ नगर जे जेसीज चौराहे पर सड़क पर दौड़ रहे अवैध ढ़ंग से ई रिक्शा और ऑटोरिक्शा के खिलाफ अभियान चला कर 45 ई रिक्शा व ऑटोरिक्शा को पकडा जिसमे 15 ई रिक्शा को सीज करते हुए और 30 गाड़ियों का चालान किया गया। पकड़े गए वाहनों को यातायात प्रभारी ने चालान करते हुए सख्त हितायत दी कुछ रिक्शा चालकों ने तो चेकिंग अभियान को देखते अपना रूटही बदल दिया ।
खेतासराय ( जौनपुर) खेतासराय क्षेत्र के पाराकमाल गाँव निवासी पत्रकार अज़ीम सिद्दीक़ी के 70 वर्षीय पिता कमरूद्दीन की शनिवार की देर शाम दुःखद निधन हो गया। जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे, जिनका इलाज़ चल रहा था। इलाज़ के दौरान ही अपने पैतृक आवास पर शनिवार की देर शाम करीब 05 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता और मीडिया जगत से जुड़े कई लोग शोक व्यक्त करने उनके निवास पहुँचे। लोगों ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। रात्रि 10:30 बजे पैतृक गाँव की कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
आम आदमी पार्टी जौनपुर ने यूपी की नई शराब नीति, एक पर एक फ्री के खिलाफ किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन।
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शराब की एक बोतल पर एक बोतल फ्री की स्कीम के चलते शराब के ठेकों पर शराब प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। यूपी में शराब की दुकानों पर मिल रहे इस ऑफर की वजह नई आबकारी नीति है। क्योंकि यूपी में शराब की दुकानों को 31 मार्च 2025 तक स्टॉक खत्म करना होगा।
एक बोतल पर एक बोतल फ्री की स्कीम के खिलाफ़ आम आदमी पार्टी जनपद जौनपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार, दिनांक 29 सितंबर को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम संबोधित जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन दिया गया। उक्त विरोध प्रदर्शन पार्टी के जिला अध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा की अध्यक्षता एवं जिला प्रभारी अरविंद पटेलके नेतृत्व में संपन्न हुआ।
उक्त प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शामिल हुए विनोद प्रजापति, सोम वर्मा, विद्याधर मिश्र, हिंच नारायण तिवारी, बंटी अग्रहरि, बबलू गुप्ता, शिवजी मिश्रा, आशुतोष मौर्य, कमलेश भार्ती, अनिल धर, विशाल यादव, सूरज कन्नौजिया, नंदलाल राम, कमलेश कुमार, डॉ. देवदत यादव, संजय यादव, राहुल सिंह, अरुण यादव, राम अचल यादव, अजीत विश्वकर्म इत्यादि लोग शामिल रहे । उक्त जानकारी पार्टी के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।
जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा ने कहा कि योगी सरकार को एक बोतल शराब खरीदने पर एक फ्री के ऑफर को समाप्त करना चाहिए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह ऑफर दिल्ली में भी लाया गया था लेकिन जब हमने देखा कि यह स्कीम जनता की नजर में गलत है तो हमने तत्काल इस स्कीम को वापस ले लिया इसलिए योगी सरकार भी इस स्कीम के खिलाफ तत्काल एक्शन लेना चाहिए। जिला प्रभारी अरविंद पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शराब पर दिए गए ऑफर को खत्म किया जाए, शराब के प्रचार प्रसार पर रोक, शराब के बढ़ते कारोबार का खात्मा, युवाओं में शराब के सेवन होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करने और शराब के उपयोग से हो रही सामाजिक समस्याओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए।
डा. सन्दीप पाण्डेय तीसरी बार बने भारत विकास परिषद शौर्य के अध्यक्ष अवधेश गिरि सचिव, जनार्दन पाण्डेय कोषाध्यक्ष, जयशंकर सिंह संगठन सचिव एवं प्रियंका पाण्डेय महिला संयोजिका मनोनीत
जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य के 2025—26 कार्यकाल के लिये चुनाव प्रक्रिया का संचालन नगर के एक प्रतिष्ठित होटल में किया गया। इस प्रक्रिया को संचालित करने के उद्देश्य से चुनाव अधिकारी के रूप में प्रान्तीय वित्त सचिव रमेश कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वप्रथम भारत माता एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। इसके पश्चात वन्दे मातरम गीत गाया गया। संस्थापक अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय ने सभी का स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में शौर्य परिवार द्वारा किये गये कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। चुनाव अधिकारी ने चुनाव के संवैधानिक नियमों को बताकर चुनाव प्रारम्भ करने की घोषणा की। जिसमें सर्वप्रथम में डा. गिरीश कुमार सिंह ने कोषाध्यक्ष पद के लिये जनार्दन पाण्डेय का नाम प्रस्तावित किया और डा. राजेश एवं अतुल मिश्र ने इसका अनुमोदन किया। चुनाव अधिकारी द्वारा कोषाध्यक्ष पद के लिये जनार्दन पाण्डेय के नाम की घोषणा की गई। संगठन सचिव पंकज सिंह ने सचिव पद के लिये अवधेश गिरि के नाम को प्रस्तावित किया तथा राहुल पाण्डेय एवं डा. आशुतोष सिंह ने इसका अनुमोदन किया।
चुनाव अधिकारी द्वारा सचिव पद के लिये अवधेश गिरि के नाम की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद के लिये दया निगम ने पुन: तीसरी बार डा. सन्दीप पाण्डेय के नाम को प्रस्तावित किया जिसका अनुमोदन सुजीत यादव एवं सुनील सिंह द्वारा किया गया तथा चुनाव अधिकारी द्वारा तीसरी बार डा. सन्दीप पाण्डेय को संस्था का अध्यक्ष बनाया गया। इनके नाम की घोषणा होते ही संस्था के सभी सदस्यों द्वारा हर्षोल्लास के साथ खड़े होकर जोरदार तालियों से स्वागत किया गया और अध्यक्ष समेत नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को फूल मालाओं से भर दिया गया। अध्यक्ष बनने के बाद डा. सन्दीप पाण्डेय ने सर्वप्रथम संगठन सचिव के रूप में जयशंकर सिंह का और महिला संयोजिका के पद के लिये प्रियंका पाण्डेय का चयन किया। उन्होंने कहा कि शौर्य परिवार इस बार और नये कीर्तिमान स्थापित करेगा। कार्यक्रम का संचालन हर्षित गुप्ता ने किया। इस कार्यक्रम में नीरज श्रीवास्तव, रंजीत सिंह, अमित निगम, डा. राजेश कुमार, प्रमोद सैनी, नित्यानन्द पाण्डेय, सन्दीप चौधरी, सुधा पाण्डेय, अंजू सिंह, रश्मिता सिंह, नेहा मिश्रा, जया सिंह, राजीव श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, अविनाश गिरि, आशुतोष राय, शमशेर बहादुर पाल आदि उपस्थित रहे।
JAUNPUR NEWS जौनपुर ( खेतासराय ) बाल वैज्ञानिकों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा क्षेत्र के मानीकलां में स्थित महर्षि दयानंद इण्टर कॉलेज में गुरुवार को बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा को देखने को मिली। बच्चों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाल वैज्ञानिकों ने प्रोजेक्ट के माध्यम से सबका ध्यान आकर्षित किया। जिसमें छात्र नितेश गुप्ता ट्रैक्टर का प्रोजेक्ट, मोहम्मद सैफ का कूलर, प्रियांशु बिन्द का पंखा जानकी विश्वास का घर, इस्मा खातून का सौरमण्डल, राबिया का पर्यावरण संरक्षण, सुमइय्या का घर, निशा का साक्षात ज्वालामुखी का प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर उसके बारे में अतिथियों को विस्तार से बताया। छात्रों ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा, नब्या का तिरंगा प्रोजेक्ट रैनअलार्म, टेलीफोन, कंप्यूटर, लैपटॉप, रैनअलार्म, सूक्ष्मदर्शी, पर्यावरण संरक्षण, जल का महत्व आदि तमाम प्रोजेक्ट देखने को मिला। बाल विज्ञान प्रदर्शनी निरीक्षण टीम ई-मैक्स कंप्यूटर एजूकेशन के मैनेजर मो. हसन और उनकी टीम में शामिल अखिलेश, सबरखा, सपना, डायरेक्टर सौरभ आनन्द, डॉ. विशाल कुमार यादव और मौलाना आरिफ शामिल रहे। इस दौरान बच्चों का मेहनत और लगन को देखते हुए एमडी ने कहा कि तुम्हारी कल्पना और रचनात्मकता तुम्हारी सफलता की कुंजी है,।
उन्हें विकसित करो,आप सब का प्रयास और उत्साह अपने लक्ष्यों तक जरूर पहुचायेंगे, बस विश्वास रखों और मेहनत करों। कार्यक्रम में विशाल यादव ने कहा कि बच्चों का टैलेंट देखकर अचंभित हूँ, इन प्रोजेक्ट को बनाने में बड़ी मेहनत की है एक दिन जरूर सफल होंगे। सौरभ आनंद ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा ऐसे शिक्षकों के सानिध्य में बच्चे जरुर अपना लक्ष्य हासिल करेंगे, बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है बस उन्हें तारासने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक श्री हरविलास गुप्त ने किया। अंत में प्रबंधक साहू जयप्रकाश गुप्त ने कहा कि उन्होंने बताया बच्चों के शिक्षा के साथ शारीरिक, बौद्धिक विकास, वैज्ञानिक सोच तर्क-वितर्क वाद-विवाद प्रतियोगिता, खेलकूद, प्रतियोगी परीक्षा, बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु शिक्षा से संस्कार तक ज्ञान के लिए संस्था प्रतिबद्ध है। इन कार्यों को बखूबी निभाने वाले हमारे सहयोगी शिक्षक हरिविलास गुप्त, गिरधारी यादव, जयंत कुमार आस्थाना, प्रधानाचार्य कृष्ण शर्मा, मुकेश चौरसिया, अम्बिका प्रसाद यादव, कामता प्रसाद यादव, राम अजोर, अंजू बौद्ध, सविता मौर्य, अनीता देवी, शबीला, आयेशा आदि ने बच्चों को प्रेरित कर उनकी प्रतिभा निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
Complete the target of female and male sterilization-DM
जौनपुर : 28 मार्च, जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक संपन्न हुई । बैठक में DM के द्वारा जननी सुरक्षा, परिवार नियोजन, राष्ट्रीय बालस्वास्थ्य कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड आदि की समीक्षा की गई और निर्देशित किया गया कि महिला एवं पुरुष नसबंदी को लक्ष्य के सापेक्ष पूरा करें। उन्होने कहा कि वैक्सीनेशन के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते। वैक्सीनेशन के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करें।जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 30 अप्रैल एवं दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल के बीच चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अन्य सभी विभाग अपने कार्य एवं दायित्वों का दिए गए दिशा-निर्देश के अनुसार अनुपालन करेंगे एवं सौंपे गए गतिविधियां संपन्न करते हुए शत-प्रतिशत कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम से संबंधित प्रशिक्षण, माइक्रो प्लानिंग दिए गए समय के अनुसार कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह, समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जनपद के ब्लॉक स्तरीय, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
ज्योति श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिलाओ ने खेली HOLI
JAUNPUR NEWS जौनपुर ; जनपद की अग्रणी महिला समाज सेवी संस्था जेसीआई चेतना ने रंगपर्व HOLI मिलन समारोह “उमंग उत्सव” का आयोजन नगर के रूहट्टा स्थित शाश्वत वाटिका के शानदार सभागार में आयोजित किया। जिसमे संस्था के पदाधिकारी सदस्यों और उनके परिजनों के साथ-साथ आमंत्रित अतिथियों ने भी रंगारंग कार्यक्रम का लुफ्त उठाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विघ्न विनाशक, मंगल कारक भगवान गणेश की वंदना से हुआ। स्कूली छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना के समवेत गान के बाद देर रात तक एक से बढ़कर एक रंगा रंगकार्यक्रम हुए। संस्था के सदस्यों और उनके बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुति अतिथियों द्वारा बेहद सराही गई। अध्यक्ष ज्योत श्रीवास्तव ने सभी सदस्यों को मंच पर बुलाकर सम्मान किया और होली की बधाई दी भारत के रीति-रिवाज परंपराओं के अनुसार होली को सबसे अच्छा त्यौहार बताया
जे सी आई चेतना और लेडी लाम lll द्वारा आयोजित इस गीत,संगीत, हंसी ठहाको, अबीर गुलाल से सजी शाम में सामाजिक सरोकार निभाए गए। होली मिलन की परंपरा अनुसार कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गई। अतिथियों ने आपस में पुष्प वर्षा कर होली खेली और हर्षोल्लास व्यक्त किया।
होली पर आधारित गीत संगीत और नृत्य ने कार्यक्रम में समा बंधी तो राधा कृष्ण नृत्य नाटिका ने उनके पावन प्रेम प्रसंग को संजीव कर दिया।
कार्यक्रम को शानदार बनाने के लिए हमारी कार्यक्रम संयोजक सोनी जायसवाल , इंदिरा जायसवाल, रिंकी जायसवाल, ममता कश्यप, मीनू बरनवाल, चारु टंडन जी रही। कार्यक्रम में पूर्व प्रेसिडेंट फाउंडर मेघना रस्तोगी, नीतू गुप्ता, चारु शर्मा, कल्पना केसरवानी, मधु गुप्ता रीता कश्यप,अभिलाष श्रीवास्तव, सोनी जायसवाल, मीरा अग्रहरि सचिव
मधुलिका अस्थाना,कोषाध्यक्ष अनीता गुप्ता अनीता सेठ अंजू पाठक अनीता सिंह अंजू जैस्वाल अनुराधा श्रीवास्तव चंदा बरनवाल ज्ञानेश्वरी सुधा बैंकर सारिका सेठ मंजू जायसवाल मीना गुप्ता जी ममता के शेरवानी मीनू बरनवाल मनी सेठ निधि जी प्रियंका सिंह पुष्पा जी राजकुमारी की रोशनी के शेरवानी संचित जी संगीता सेठ सरिता निगम शारदा गुप्ता शिल्पी जायसवाल श्रेया अग्रवाल सोना बैंकर प्रियंका सिंह अंजू सिंह समेत संस्था के सदस्य उनके परिजन और आमंत्रित अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष राधे रमण जायसवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक सेठ पूर्व अध्यक्ष रत्नेश गुप्ता जी राकेश जयसवाल जी प्रदीप सेठ जी नीरज श्रीवास्तव जी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव मधुलिका अस्थाना ने किया और सभी का आभार इंद्रा जायसवाल ने किया
सोशल मीडिया की भूमिका पर संगोष्ठी 11 बजे से शुरू होगी
सामाजिक परिवर्तन में सोशल मीडिया की भूमिका पर संगोष्ठी 11 बजे से शुरू होगी
जौनपुर। तिलकधारी पीजी कॉलेज जौनपुर की ओर से सामाजिक परिवर्तन में सोशल मीडिया की भूमिका पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है ।यह संगोष्ठी 29 मार्च को कॉलेज के बलरामपुर हाल में 11 बजे से शुरू होगी ।जिसमें सामाजिक परिवर्तन में सोशल मीडिया की भूमिका पर आए हुए विशेषज्ञ अपना व्याख्यान देगे। यह जानकारी टीडी कॉलेज समाजशास्त्र विभाग के संगोष्ठी संयोजक डॉ हरिओम त्रिपाठी ने दी है।
JAUNPUR CRIME तमंचा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
Accused arrested with pistol and cartridges.JAUNPUR CRIME
JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर : खुटहन पुलिस टीम ने तमंचा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है पुलिस अधीक्षक र के द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्वेक्षण में थाना खुटहन पुलिस टीम ने चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान एक व्यक्ति आलोक निषाद पुत्र सुशील निषाद निवासी ग्राम भेलुपुर गौरा थाना खुटहन जनपद जौनपुर को कब्जे से एक तमन्चा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ बहद ग्राम उसरौली व ग्राम सुल्तापुर के मध्य रोड के किनारे से नियमानुसार गिरफ्तार करते हुये हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-103/25 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये समक्ष न्यायालय भेजा गया।
JAUNPUR:दर्शकों पर प्रभाव डालने के लिए कैमरा एंगल महत्वपूर्ण-डॉ.रवि सूर्यवंशी
पीयू के पांच दिवसीय कार्यशाला का चौथा दिन
JAUNPUR NEWS जौनपुर:वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित मोबाइल जर्नलिज्म (मोजो) मीडिया लेखन एवं फोटोग्राफी विषयक पांच दिवसीय कार्यशाला में गुरुवार को विद्यार्थियों को विषय के विविध आयामों से परिचित कराया ।इस कार्यशाला का आयोजन विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग द्वारा किया गया। इसमें कई विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए और विद्यार्थियों ने संवाद किया.
JAUNPUR:दर्शकों पर प्रभाव डालने के लिए कैमरा एंगल महत्वपूर्ण-डॉ.रवि सूर्यवंशी
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के शिक्षक डॉ. रवि सूर्यवंशी ने मोबाइल पत्रकारिता में उपयोग हो रही तकनीक पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने गिंबल,ट्राइपॉड, माइक और मोबाइल मूवमेंट पर प्रकाश डाला. कहा कि आज मोबाइल के माध्यम से टेलीविजन,वेब,समाचार पत्रों और रेडियो में सामग्रियों का संकलन हो रहा है।उन्होंने कहा कहा कि दर्शकों पर प्रभाव डालने के लिए कैमरा एंगल बहुत महत्वपूर्णहै। शोले फिल्म का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि गब्बर को लो एंगल से अधिक पावरफुल होने के लिए दिखाया जाता था ।
डॉ कायनात काजी ने कहा
प्रख्यात ब्लॉगर,फोटोग्राफर एवं यात्रा लेखिका डॉ. कायनात काजी ने कहा कि आज मोबाइल ने ब्लॉगिंग की दुनिया को बदल दिया है मोबाइल ब्लॉग के कंटेंट मुख्यधारा की मीडिया में भी चर्चा का विषय बन रहे है l
जयपुर के वरिष्ठ पत्रकार संतोष पांडेय ने मोजो के लिए मोबाइल, माइक, ट्राइपॉड, लाइट(एमएमटीएल) पर चर्चा की । कहा कि इन चारों से मोजो संभव है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्टिंग के लिए हैशटैग के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि संबंधित हैशटैग के प्रयोग से अपने कंटेंट की अधिक व्यूवरशिप बनाई जा सकती है। उन्होंने वीडियो बनाने, एडिटिंग करने, अपलोडकरने और उसे शेयर करने की विधि पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. कायनात क़ाज़ी ने प्रो.मनोज मिश्र को अपनी पुस्तक बोधगया के बिहार भेंट की. कार्यशाला में अतिथियों का स्वागत विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र, संचालन डॉ.दिग्विजय सिंह राठौर एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर सुनील कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह, प्रोफेसर प्रदीप कुमार, डॉ. चंदन सिंह, सुधाकर शुक्ला, डॉ. अमित मिश्रा,डॉ सुरेंद्र कुमार,अर्पित यादव समेत विभाग के विद्यार्थी मौजूद रहे।