Home Blog Page 250

#जौनपुर में बिना दुल्हन वापस लौटे दूल्हे,गाली गलौज के बाद हुआ दंगल 

0
जौनपुर में बिना दुल्हन वापस लौटे दूल्हे

उतर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक गांव की बारात चर्चा का विषय बनी हुई है इस बारात में आधा दर्जन दूल्हे के साथ हजारो बाराती शामिल हुए थे। दोनो तरफ से हाथी,घोड़े,ऊंट,रथ पर सवार होकर दूल्हे गाजा बाजा,बैंड,डीजे के साथ गांव के पोखरे पर पहुंच गए। पोखरे के पश्चिमी तट पर कजगाव के दूल्हे मौजूद हो गए। वही पूर्वी तट पर राजेपुर के दूल्हे पहुंच गए। उसके बाद दोनो तरफ से एक दूसरे को गालियां देने का कार्यक्रम चलने लगा।

 आइये जानते है कजगांव के  ऐतिहासिक कजरी मेले  की कहानी 

इस ऐतिहासिक काचगांव कजरी मेले की कहानी कुछअलग है दरसल इस मेले के विषय में गांव के बूढ़े बुजुर्ग बताते है कि सैकड़ो वर्ष पहले राजेपुर गांव के ऐतिहासिक पोखरे में कच गांव की कुछ लड़कियां धान की जरई धोने गई हुई थी उसी समय जनपद जौनपुर के राजे पुर गांव की भी कुछ युवतिया भी पहुंची हुई थी दोनों गांव की लड़कियों के बिच लोकगीत कजरी सुरु हो गई जो लगातार दिन रात चलता रहा l

जिससे खुश होकर जददू साव नामक ब्यक्ति ने सं0 1918 कचगांव की लड़कियों का आदर सम्मान के साथ वस्त्राभूषण से सुसज्जित करते हुए उन बालिकाओ की विदाई तो कर दी मगर उस समय उस गांव में लड़कियों का रात्रि में रुकना कुछ लोगो के विचार धारा के खिलाफ था जो कुछ कर तो नहीं सके मगर गाली गलौच तक ही यह बात ख़त्म हो गई  तब से इस मेले का आरम्भ हुआ जो आज भी जारी है क्षेत्र के लोग कहते है कि तभी से दोनों गांव के दूल्हे एक दूसरे गांव के बारातियो से दुल्हन की मांग करते चले आ रहे है जो आज एक प्रेम और सौहार्द की परंपरा का रूप धारण कर चुकी है l 

#जौनपुर में बिना दुल्हन वापस लौटे दूल्हे,गाली गलौज के बाद हुआ दंगल 

आज भी दोनो पक्षों के लोग जनपद जौनपुर में अपने दूल्हों के लिए एक दूसरे से दुल्हन मांग रहे। शनिवार को इस भयंकर गाली व अनोखे मेले के हजारों स्त्री पुरूष व अन्य गवाह बने। महिलाओं ने शादी का गीत गाया। मेला देखने के लिए अन्य जनपद के लोग भी शामिल हुए।मेले में आयी महिलाएं जहा श्रृंगार प्रशाधन का सामान खरीदा। झूले व चरखे का आनंद लिया।बच्चों  के खिलौने खरीदे। बड़े बुजुर्गों ने गृहस्ती का सामान खरीदा।

कजगाव का ऐतिहासिक कजरी मेला हुआ सम्पन्न


देर शाम को सब अपने अपने घर लौट गए इस प्रकार जफराबाद थाना क्षेत्र के राजेपुर पोखरा पर शनिवार को ऐतिहासिक कजरी का मेला हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न। इस ऐतिहासिक मेले में अरविन्द कुमार पटेल,छोटेलाल यादव,मानवेंद्र कुमार प्रधान,अबरार शाह,आदि ने काफी अहम योगदान दिया।वही सुरक्षा की दृष्टि से कई थानों की फोर्स तथा एक प्लाटून पीएसी लगायी गयी थी। थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव,इंस्पेक्टर क्राइम सजंय सिंह एस आई पवन सिंह,कुसुम,आदि लगातार चक्रमण करते रहे।

#जौनपुर पुलिस के हाथ लगे दो कछुआ तस्कर, भेजे गए जेल

0

JAUNPUR CRIME: जौनपुर में 138 अवैध जिन्दा कछुओ के साथ दो अन्तर्राज्यीय हीस्ट्रीशीटर पेशेवर वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार। खेतासराय थाने की पुलिस टीम ने आज प्रतिबन्धित वन्यजीव (कछुए) को तस्करी के लिए पश्चिम बंगाल लेकर जा रहे थे वन्य जीव तस्कर राजलाल उर्फ राजबहादुर, जो चतुरी (मऊ) थाना गैरीगंज जनपद अमेठी का रहने वाला है।

दूसरे अभियुक्त छविलाल पुत्र सुरेश निवासी गाँधीनगर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी का निवासी है। दोनों तस्कर खेतासराय थाना क्षेत्र के दीदारगंज रोड रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार हुए है।

#सरायख्वाजा पुलिस ने आगजनी की घटना के दो आरोपीयो को गिरफ्तार किया है

0

आगजनी व तोड़फोड़ की घटना के आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर।थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा आगजनी व तोड़फोड़ की घटना कारित करने वाले 02 वाछिंत अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध की रोकथाम एंव वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन में थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा थानाध्यक्ष राजनरायण चौरसिया के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 371/2023 धारा 436/427/34 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वांछितअभियुक्तगण 1.मोहित सोनकर पुत्र भुल्लुर सोनकर 2. रोहित सोनकर पुत्र भुल्लुर सोनकर नि0गण जमीन रुधौली थाना खेतासराय जनपद जौनपुर को मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को ग्राम सिद्दीकपुर से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त गण उपरोक्त को न्यायालय के समक्ष भेजा गया। सरायख्वाजा गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम‌ में उ0नि0 गिरीश मिश्रा ,हे0का0 मनीष सिंह आदि रहे।

#डॉक्टर वीरेन्द्र यादव बने अटेवा के जिला संयुक्त मंत्री,डॉ ध्रुवराज योगी तहसील अध्यक्ष

0

डॉक्टर वीरेन्द्र यादव बने अटेवा के जिला संयुक्त मंत्री और डॉ ध्रुवराज योगी बने तहसील अध्यक्ष


JAUNPUR NEWS : अटेवा पेंशन बचाओ मंच जौनपुर द्वारा ग्राम विकास इण्टर कॉलेज खुटहन में आयोजित पेंशन संगोष्ठी में जिला संयोजक चन्दन सिंह, जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव एवं जिला कोषाध्यक्ष नन्द लाल पुष्पक की संस्तुति पर प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र राय ने डॉ वीरेन्द्र यादव को जिला संयुक्त मंत्री और डॉ ध्रुवराज योगी को तहसील शाहगंज अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। प्रदेश उपाध्यक्ष ने डॉ द्वय को पेंशन आंदोलन को मंजिल तक पहुँचाने के लिए जी जान से जुटने की अपील की।

इस अवसर पर जिला संयोजक महिला प्रकोष्ठ डॉ यामिनी सिंह, जिला प्रवक्ता विनय वर्मा, जिला संगठन मंत्री द्वय सुभाष सरोज , अरविंद यादव, जिला कैडर प्रभारी टी यन यादव, ब्लॉक अध्यक्ष लाल चंद यादव, प्रदीप उपाध्याय, अनिल चौधरी, अजय मिश्र, आनंद स्वरूप यादव, डॉ संतोष सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अनिल चौधरी, प्रदीप चौहान, प्रमोद यादव, हौसला प्रसाद यादव एवं क्षेत्र के सैकड़ों शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विनय वर्मा एवं प्रमोद यादव ने किया।

#जौनपुर पुलिस परीक्षा का डीएम ने लिया जायजा

0

# DM took stock of Jaunpur police examination

जौनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन, सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ के द्वारा तिलकधारी सिंह पीजी कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक परीक्षा के दौरान भर्ती बोर्ड के सभी निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा संपन्न कराएं। परीक्षा के दौरान सभी कक्षों  में सीसीटीवी एक्टिव रहे। इस दौरान उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षा के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।

#जौनपुर महिला निरंकारी सत्संग समागम संपन्न

0

जोनल स्तरीय निरंकारी महिला समागम श्रद्धा पूर्वक संपन्न।

जौनपुर। निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज के आशीर्वाद से जौनपुर जोन का जोन स्तरीय निरंकारी महिला समागम मड़ियाहूं पड़ाव स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन जौनपुर , के प्रांगण में केंद्रीय ज्ञान प्राचारिका बहन कुमुद जी (प्रयागराज) की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें जनपद के 43 शाखाओं से बहनों ने भाग लिया। 

बहन जी ने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन संदेशों को बताते हुए कहा कि मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य परमात्मा को प्राप्त करना है जो पूर्ण सद्गुरु की अपार कृपा द्वारा ही संभव है। 

उन्होंने सद्गुरु के शिक्षाओं का जिक्र करते हुए बताया कि मनुष्य जीवन का असली मकसद ब्रह्म ज्ञान प्राप्ति करना है जो पूर्ण सतगुरु की शरण में आने से ही होता है।   ज्ञान की प्राप्ति के पश्चात सहनशीलता तथा नम्रता के गुण सहज ही आ जाते हैं। यह मनुष्य जीवन बड़ा अमोलक है इसको संभाल के रखना हमारा फर्ज है यह जीवन हमें 84 लाख योनियों के पश्चात मिलता है हमें इस निरंकार की भक्ति के लिए निरंतर सत्संग करते हुए अपने मन को सेवा  सिमरन और सत्संग में लगाना चाहिए।  

उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को सकारात्मक सोच अपनाकर अपने घरों में खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास करना चाहिए। सभी का सम्मान करना चाहिए, बच्चों का ख्याल रखना चाहिए, और बुजुर्गों की सेवा करनी चाहिए। सेवा भी प्यार से किया जाए। 

उन्होंने महिलाओं द्वारा पेश किए गए भक्ति भरे प्रयासों की भरपूर सराहना की और आगे बताया की गृहस्थी जीवन में रहते हुए भी भक्ति करते हुए अपने पवित्र गुणों से परिवार को संभालती हैं और प्रभु परमात्मा की भक्ति के लिए प्रेरित करती हैं और महिलाएं ही अपने परिवार को प्रभु भक्ति और गुरु मर्यादा से जोड़कर घर को स्वर्ग बना लेती हैं आज के युग में महिलाएं हर क्षेत्र में उन्नति कर रही है। 

इस कार्यक्रम में विभिन्न शाखाओं से आई बहनों ने हिंदी, अंग्रेजी, भोजपुरी भाषा में अपनी श्रद्धा व्यक्त की ‌‌।  कार्यक्रम में संत निरंकारी मिशन व सदगुरु माताजी का संदेश भजनों, समूह गीतों, कविताओं, विचारों के माध्यम से दिया गया। इस अवसर पर श्री श्याम लाल साहू जी संयोजक व श्री राजेश प्रजापति जी क्षेत्रीय संचालक शाहगंज ने आए हुए संगत का आभार धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में निरंकारी सेवा दल के सदस्यों ने भरपूर योगदान दिया। यह जानकारी स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने दिया। 

जौनपुर: साउदर्न फेडरल यूनिवर्सिटी रास्ता वंदन रूस से हुआ एमओयू पर हस्ताक्षर

0

#Jaunpur: MoU signed with Southern Federal University Rasta Vandan Russia

  • शिक्षण-प्रशिक्षण, शोध कार्य में दोनों संस्थाएं करेंगी एक दूसरे की मदद 
  • शिक्षकों, विद्यार्थियों के विकास संवर्धन के कार्यक्रमों होंगे आयोजित

जौनपुर। साउदर्न फेडरल यूनिवर्सिटी रास्ता वंदन रूस से वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का एमओयू हस्ताक्षर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो वंदना सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को हुआ। इस एमओयू का उद्देश्य विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं कार्यरत शिक्षकों के लिए गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक सामग्रियों को विकसित करने, अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शोध गतिविधियों में परस्पर सहयोग के साथ ही साथ  दोनों संस्थाओं के शिक्षकों एवं वैज्ञानिकों का एक दूसरे के यहां विभिन्न शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों के क्रियान्वयन हेतु आना-जाना सम्मिलित है ।

इस एमओयू के माध्यम से दोनों संस्थाओं के विद्यार्थियों, वैज्ञानिकों एवं शिक्षकों के द्वारा उच्च गुणवत्ता के शोध क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मानकों से युक्त विभिन्न विषयों पर शिक्षण-प्रशिक्षण, शोध कार्य एवं प्रकाशन करने हेतु भी यह एमओयू किया गया है । इसके अतिरिक्त दोनों संस्थान विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों हेतु परस्पर सहयोग से विभिन्न विषयों पर ऑनलाइन/ऑफलाइन संगोष्ठियों, कार्यशालाएं, शिक्षकों और छात्र विकास संवर्धन से संबंधित कार्यक्रमों को आयोजित करने के साथ ही साथ दोनों संस्थाओं के विद्यार्थियों हेतु संयुक्त प्रमाणपत्र/डिप्लोमा पाठयक्रमों को भी संचालित करेंगे। दोनों संस्थाओं के मध्य हुए इस एमओयू में विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. सुधीर कुमार उपाध्याय ने अहम भूमिका निभाई। अभी हाल ही में डॉ. उपाध्याय रूस की यात्रा पर गए थे ।

यात्रा के दौरान ही उन्होंने इस समझौते की आधारशिला रखी थी । आज हुए इस एमओयू हस्ताक्षर के ऑनलाइन कार्यक्रम में पीयू  के डीन फैकेल्टी ऑफ साइंस प्रो. राजेश शर्मा, एमओयू के नोडल अधिकारी डॉ मनोज कुमार पाण्डेय एवं रूस के तरफ से साउदर्न फेडरल यूनिवर्सिटी से प्रो तटियाना मिंकनीना ,  प्रो विष्णु राजपूत, एवं प्रो सकलारा इत्यादि लोगों ने ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर एमओयू के समझौते को अंजाम दिया।  कुलपति प्रो सिंह ने इस अंतर्राष्ट्रीय समझौते का स्वागत किया और साथ ही यह कहा कि हमारा विश्वविद्यालय इस अन्तर्राष्ट्रीय  समझौते के साथ-साथ उच्च स्तर के रिसर्च और उससे जुड़ी गतिविधियों से आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सुधीर उपाध्याय ने किया।

#जौनपुर जिले में 5 लाख भाजपा सदस्य बनाये जाने का रखा गया लक्ष्य

0

भाजपा सदस्यता अभियान पर कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यालय पर सम्पन्न

जौनपुर:  जिले के सीहीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर सदस्यता अभियान को लेकर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता मे कार्यशाला आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अशोक चौरसिया उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा ने जौनपुर जिला में 5 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा कार्यशाला में प्रतीक चिन्ह एवं मिस्ड कॉल नंबर 8800002024 लॉच कर सदस्यता अभियान से जुड़ी आगामी गतिविधियों की जानकारी दी गई। सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। उसके उपरांत मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने स्वागत किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि अशोक चौरसिया ने कहा कि भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान का मिस्ड कॉल नंबर 8800002024 एक सितंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा सदस्यता लेने के बाद शुरू किया जाएगा लखनऊ से 2 व 3 सितंबर को प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान लॉन्च किया जाएगा 4 और 5 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों और 6 व 7 सितंबर को मंडल स्तरीय सदस्यता अभियान लॉन्च होगा। जिले मे 5 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है सभी कार्यकर्ता और नेता घर-घर जाकर सदस्य बनाने का काम करेंगे जो कार्यकर्ता 100 प्राथमिक सदस्य बनाएगी, वही सक्रिय कार्यकर्ता सदस्य बनेगा भाजपा द्वारा हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है 2 सितंबर से 15 अक्टूबर तक भाजपा का सदस्यता अभियान चलेगा 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा उन्होंने कहां की यह सदस्यता अभियान नहीं, संगठन का महापर्व है।

राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने कहा कि भाजपा हर छह साल में नए सिरे से सदस्य बनाती है इस बार जिला मे पिछली बार से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया हर नेता को अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूती से खड़ा करना होगा, खासकर उन क्षेत्रों में जहां पार्टी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में हार का सामना कर चुकी है।

विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि संगठन को कमजोर बूथों पर खास ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए हर सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों को जुटना होगा एक-एक शक्ति केंद्र पर ध्यान देना होगा नए प्रयोग करना होंगे कौन सा वर्ग हमसे छुटा हुआ है उस पर ध्यान दे विधानसभा  लोकसभा में किस वर्ग का वोट हमें नहीं मिला इस पर फोकस करें अवसर पर काम होता है तो इतिहास बनता है।

एमएलसी विद्यासोनकर ने कहा कि सदस्यता अभियान सर्वसमावेशी भी होगा, जिसमें समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र के लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा। युवाओं, महिलाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति, डाक्टर, कलाकार, खिलाड़ी आदि सभी वर्गों के लोगों तक पार्टी कार्यकर्ता पहुंचेंगे और उन्हें पार्टी से जोड़ेंगे।

सर्वप्रथम जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव ने सदस्यता अभियान के बारे मे विस्तार से चर्चा करते हुये कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान में चार तरीके अपनाएंगी। पार्टी ने एक मिस्ड कॉल नंबर 8800002024 जारी किया है, जिस पर कॉल करके लोग सदस्य बन सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत हर मिस्ड कॉल को फिजिकली वेरीफाई किया जाएगा। इसके साथ ही, क्यूआर कोड और नमो एप के जरिए भी सदस्यता अभियान को बढ़ावा दिया जाएगा। मैनुअली फॉर्म भरकर भी भाजपा की सदस्यता ली जा सकेगी। 

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि मंडलों की कार्यशाला 25, 26, 27 अगस्त को होंगी जिले के सभी शक्ति केंद्रों पर कार्यशालाओं का आयोजन 28 और 29 अगस्त को किया जाएगा। इसके बाद 31 अगस्त को प्रदेश के सभी बूथों पर एक साथ संगठन पर्व संबंधी कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी इस प्रक्रिया को संगठन पर्व कहती है क्योंकि भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है उमंग और उत्साह के साथ यह पर्व 1 सितंबर से शुरू होगा, लेकिन आज उसकी रूपरेखा बनी है यह सदस्यता अभियान सर्वस्पर्शी होगा, जिसमें शीर्ष से बूथ स्तर तक सबको मौका दिया जाएगा कि वो पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें यह अभियान सर्वसमावेशी होगा, जिसमें सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र से हर वर्ग को भारतीय जनता पार्टी से जुडने का अवसर दिया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन सुशील मिश्र ने की। उक्त अवसर पर कृपाशंकर सिंह ओमप्रकाश सिंह गुलाब सरोज पीयूष गुप्ता सुनील तिवारी संतोष सिंह संदीप सरोज धनंजय सिंह गीता जायसवाल सुधाकर उपाध्याय सुरेंद्र सिंघानिया राजू दादा उमाशंकर सिंह शशि मौर्य धीरू सिंह मम्मन यादव आमोद सिंह रोहन सिंह रागिनी सिंह अनिल गुप्ता अजय सरोज मेराज हैदर सुशांत चौबे अवनीश यादव घनश्याम यादव  मंडल प्रभारी गण मंडल अध्यक्ष गण मंडल महामंत्री गण एव सदस्यता प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

ग्राम विकास इण्टर कॉलेज खुटहन में पेंशन संगोष्ठी आयोजित

0

निजीकरण मतलब देश पर फिर से कंपनी राज :सतेन्द्र राय


( जौनपुर ) ग्राम विकास इण्टर कॉलेज खुटहन में आयोजित पेंशन संगोष्ठी में प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र राय ने कहा कि निजीकरण का मतलब है फिर से देश में कंपनी राज की स्थापना फर्क सिर्फ इतना है कि पहले कंपनी विदेशी थी और वर्तमान की कंपनियां देशी हैं। कंपनी का मतलब होता है सिर्फ़ और सिर्फ़ मुनाफावसूली । देश सेवा से उनका कोई मतलब नहीं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चन्दन सिंह, महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव, जिला कैडर प्रभारी टी यन यादव ,आदि लोगों ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

इस अवसर पर जिला जिला संगठन मंत्री सुभाष सरोज, अरविंद यादव, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ संतोष सिंह, लाल चन्द यादव, प्रदीप उपाध्याय, अजय मिश्रा,प्रदीप चौहान,राहुल शर्मा,अनिल चौधरी, डॉ ध्रुव राज योगी, जिला कोषाध्यक्ष नन्द लाल पुष्पक, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अनिल चौधरीआदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ यामिनी सिंह एवं संचालन जिला प्रवक्ता विनय वर्मा एवं प्रमोद कुमार यादव ने किया।

Free Ration:अगस्त माह में बटने वाले सरकारी खाद्यान्न की तिथि बढ़ा दी गई है   

0
Free Ration:अगस्त माह में बटने वाले सरकारी खाद्यान्न की तिथि बढ़ा दी गई है   
free ration

free ration distribution jaunpur जौनपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम- के अन्तर्गत अगस्त महीने में बटने वाले राशन की तिथि इस महीने बढ़ा दी गई है। आवंटित खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण की तिथि जो 7 अगस्त से 21 अगस्त तक निर्धारित की गयी थी, किन्तु कतिपय जनपदों में उचित दर विक्रेताओं को खाद्यान्न का शत- प्रतिशत वितरण न होने के कारण जनपद के समस्त लाभार्थियों को उपरोक्त वस्तुओं का वितरण 21 अगस्त तक कराया जाना सम्भव नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में शासन द्वारा वितरण की तिथि-25 अगस्त तक विस्तारित किये जाने का निर्णय लिया गया है।


जिले के जिलापूर्ति अधिकारी ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जौनपुर जनपद के समस्त उचित दर दुकानों पर वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत खाद्यान्न प्राप्त किये जाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। free ration वितरण अवधि में अन्त्योदय कार्डधारकों को 35 किग्रा0 खाद्यान्न (14 किग्रा0 गेहूं तथा 21 किग्रा0 चावल) तथा पात्र गृहस्थी राशन कार्डों से सम्बद्ध यूनिटों पर 05 किग्रा0 खाद्यान्न प्रति यूनिट (02 किग्रा0 गेहूं व 03 किग्रा० चावल) का निःशुल्क वितरण लाभार्थियों में सुनिश्चित कराया जायेगा। जिन दुकानों पर बाजरा अवशेष है, वहां पर अन्त्योदय राशनकार्डो पर 01 किग्रा0 बाजरा, 20 किग्रा0 चावल एवं 14 किग्रा0 गेहूँ का वितरण किया जायेगा। खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन की सुविधा 25 अगस्त 2024 तक उपलब्ध रहेगी। विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन कर सकेंगे। उक्त योजना के वितरण की अन्तिम तिथि 25 अगस्त 2024 होगी।


अतः पूर्व निर्धारित तिथि 21 अगस्त के साथ-साथ 25 अगस्त 2024 को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाइल ओ.टी.पी. वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जा सकेगा।


जिसके तत्क्रम में जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि वे पूर्व में जारी सोशल डिस्टेन्सिंग के निर्देशो का पालन कराते हुए हुए 25 अगस्त 2024 तक नियमानुसार लाभार्थियों/राशनकार्डधारकों में खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में करना सुनिश्चित करेंगे साथ ही अपनी उचित दर दुकानों पर उक्त योजना के सम्बन्ध में इसकी सूचना चस्पा करेंगे, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित न रह जाये।

यह भी पढ़े : ज्योतिषी रमेश तिवारी हत्याकांड की पढ़ें पूरी केस डायरी ,मुलायम सिंह यादव के करीबी थे 

यह भी पढ़े : भूमि अधिग्रहण कार्यालय पर डीएम का छापा, दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त