Home Blog Page 287

जाने जौनपुर में कितने प्रत्याशियों का नामांकन हुआ निरस्त, जाने कौन सा उम्मीदवार फुट फुट कर रोया

0

Jaunpur News : लोक सभा सामान्य निर्वाचन संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के नाम निर्देशन की संवीक्षा प्रक्रिया में जानकारी देते हुए बताया कि सामान्य प्रेक्षक सी0 बी0 बलात तथा श्रीमती के0 लीलावती की उपस्थिति में नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी प्रत्याशियों प्रतिनिधियों के समक्ष की गई।

जिसमें कुल 39 अभ्यर्थियों में से 26 के नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए। 73- jaunpur से चंद्रमणि पांडे निर्दलीय, मो0 नौशाद निर्दलीय, बदरे आलम पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक), नीलम कुमार समाज परिवर्तन पार्टी, श्यामलाल निर्दलीय, श्रीकला सिंह बहुजन समाज पार्टी, सोनू सिंह छत्रपति शिवाजी भारतीय गरीब पार्टी, शिवकन्या कुशवाहा समाजवादी पार्टी, यशवंत कुमार गुप्ता गांधियन पीपुल्स पार्टी, अश्वनी कुमार निर्दलीय, अमित निर्दलीय, संजीव कुमार प्रजापति निर्दलीय का नामांकन अस्वीकृत हुआ। इस प्रकार कल 26 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था जिन में 12 का नामांकन अस्वीकृत हो गया। 74- मछली शहर से कुल 13 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था जिसमें जनता कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार मनोज कुमार का नामांकन निरस्त हो गया है।

वही आज दोपहर पर्चा खारिज होने से क्षुब्ध होकर एक निर्दल प्रत्याशी ने रोते हुए अपने अधिवक्ता पर गंभीर आरोप लगाए जौनपुर में निर्दल प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होने पर रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा प्राय जानकारी के मुताविक सदर लोकसभा सीट 73 से अमित कुमार सिंह पुत्र राजेश कुमार सिंह निवासी दरियावगंज कलेक्ट परिसर में मंगलवार को उस समय फूटफूट कर रोने लगा जब उसे पता चला कि उसका नामांकन पत्र खारिज हो गया है।निर्दल लोकसभा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। चालान शुल्क ₹25000 जमा करने का कागजात नामांकन पत्र में लगाना भूल गया था। इसके लिए उसने पूरा दोष अपने अधिवक्ता पर लगाते हुए कहा कि उन्ही की लापरवाही के चलते मेरा चुनाव लड़ने का सपना अधूरा रह गया ।

अमित ने बताया कि भले ही उसको एक वोट मिलता लेकिन वह चुनाव लड़ने का मन बना चुका था और इसके लिए उसने लाखों रुपए खर्च भी किया था नामांकन पत्र दाखिल होने से पहले वह आश्वस्त था कि वह लोकसभा में निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेगा।

JAUNPUR: कयार गोलीकांड में पिता की मौत, पुत्री घायल

0

JAUNPUR में जमीनी विवाद में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या,

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कयार गांव में मंगलवार सुबह बार्जा निकालने को लेकर हुआ था विवाद

JAUNPUR NEWS जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र की कयार गांव में मंगलवार सुबह दो पक्षों में बार्जा निकालने को लेकर विवाद हो गया जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तमंचा से गोली चला दी।जिसमें 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

कयार गांव के निवासी एजाज अहमद अपने मकान का निर्माण कर रहा था मकान का बार्जा निकालने को लेकर सोमवार को पड़ोसियो से विवाद हो गया था।आपसी बातचीत से मामला शांत हो गया था।आरोप है की मंगलवार की सुबह जब एजाज राजमिस्त्रियों को बुलाकर मकान का निर्माण शुरू कराया तो इसी दौरान पड़ोसी अरमान विरोध करना शुरू कर दिया अरमान का कहना था कि मकान का बार्जा उसके मकान से थोड़ी दूर पर होना चाहिए जिसको लेकर दोनों में कहा सुनी शुरू हो गई विवाद बढ़ता देख एहजाज के पुत्र रहीम और 18 वर्षीय सादिया भी मौके पर पहुंच गई इसी दौरान अचानक अरमान तमंचा से एजाज पर फायर कर दिया और एजाज के पेट में गोली लग गई।उधर हाथापाई में पुत्र रहीम 20 वर्ष और सादिया 18 वर्ष भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

गोली के तड़-तडाहट की आवाज सुनकर आसपास के लोग दंग रह गए शोर गुल की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए तो एजाज को जमीन पर गिरा देख सहम गए आनन-फानन में ग्रामीणों ने एजाज और पुत्र, पुत्री को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया, जहां चिकित्सको ने परिक्षण के बाद एजाज को मृत घोषित कर दिया।थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है आरोपी को गिरफ्तार कर जांच पड़ताल की जा रही है।परिजनों के मुताबिक एजाज के चार पुत्र है जिसमें से तीन विदेश मे रहकर कमाई करते है तथा छोटा पुत्र रहीम पिता के साथ घर रहकर खेती गिरस्ती में हाथ बटाता था। jaunpur crime

शाहगंज में तथा कथित डाक्टर पर पुलिस ने किया केस दर्ज  

0
शाहगंज में तथा कथित डाक्टर पर पुलिस ने किया केस दर्ज  
शाहगंज में तथा कथित डाक्टर पर पुलिस ने किया केस दर्ज  

डॉक्टर के अनुपस्थिति में उनके चेंबर में बैठकर मरीज को देखते हुए पर्ची पर दवा लिख रहा था

शाहगंज, जौनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। हुआ यूं कि एक डॉक्टर अनुपस्थित थे लेकिन उनके चैम्बर में बैठकर एक अज्ञात व्यक्ति मरीजों को देख रहा था और दवाएं भी लिख रहा था। मामला मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पास पहुंचा तो हड़कंप मच गया। चिकित्सा अधीक्षक ने सीएमओ और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी ने बताया कि अस्पताल में चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव कुमार यादव तैनात हैं। गुरुवार को डॉ. फारूकी के संज्ञान में एक वीडियो रिकॉर्डिंग आई, जिसमें दिखा कि डॉ संजीव की अनुपस्थिति में उनके ओपीडी में कोई अज्ञात व्यक्ति बैठकर मरीज देख रहा है और दवाएं भी लिख रहा है।


चिकित्साधीक्षक फारूकी ने बताया कि मामला बेहद संवेदनशील है और किसी मरीज के साथ अनहोनी भी हो सकती है। इस वजह से उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह को घटना से अवगत कराते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। फिलहाल मामले में प्रथम दृष्टया अस्पताल के किसी कथित शुभचिंतक अथवा कर्मचारी की करतूत प्रतीत होती है।
पुलिस ने धारा 419 और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने कहा कि मामले की जांच उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता कर रहे हैं।

वेल्थवेव इन्वेस्टमेंट शाहगंज का नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष ने किया भव्य उद्घाटन

0
वेल्थवेव इन्वेस्टमेंट शाहगंज का नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष ने किया भव्य उद्घाटन
वेल्थवेव इन्वेस्टमेंट शाहगंज का नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष ने किया भव्य उद्घाटन

वेल्थवेव इन्वेस्टमेंट शाहगंज का नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने किया भव्य उद्घाटन

JAUNPUR NEWS : शाहगंज के आजमगढ़ रोड ओ पी टावर प्रथम द्वितीय तल पर वेल्थवेव इन्वेस्टमेंट का नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर कार्यलय के निदेशक रविंद्र दुबे ने सभी को जानकारी देते हुए कहा कि हमारे यहां निवेश से सम्बन्धित सभी सुविधा उपलब्ध हैं । आप एक ही छत के नीच म्यूचुअल फंड्स एस आई पी , हेल्थ इंश्योरेंस, जनरल इंश्योरेंस, शेयर ट्रेडिंग, लोन, लाइफ इंश्योरेंस, आदि सुविधा उपलब्ध मिलेगी ।

मुझे आशा ही नहीं पूरा विश्वास हैं यहां पर ग्राहकों को उनकी अवश्यकता के अनुसार लाभ मिलेगा क्योंकि इस कार्ययाल का स्लोगन हैं क्लाइंट्स नीड फस्ट इस अवसर इस के निदेशक रविंद्र दुबे जी को बधाई देते हुए उज्वल भविष्य का शुभ कामनाएं देता हैं । इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, डॉक्टर सुधाकर मिश्रा डॉक्टर प्रेम प्रकाश , जे सी आई के जॉन ट्रेनर रवि कांत जायसवाल, एच डी एफ सी म्यूचुअल फंड्स के ब्रांच मैनेजर दीपक, यू टी आई म्यूचुअल फंड से रविंद्र शंकर , राजेश यादव ,आदि ने अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महेश लालवानी, सौरभ सेठ, मनोज पाण्डेय,अनिल कुमार गुप्ता, वेद प्रकाश जायसवाल, देवी प्रसाद चौरसिया मंटू, दीपक जायसवाल, दिवाकर मिश्रा, आशीष जायसवाल( आर ओ), संदीप जायसवाल, विनय सिंह, आदि ने अपनी गरिमामयी उपस्थित दर्ज कराई। इस उद्घाटन को सफल बनाने में प्रीत दुबे,गोपाल उपाध्याय ,पूजा दुबे, ज्ञानेद्र दुबे, धर्मेन्द्र दुबे ( छोटू), राहुल पाण्डेय, सोनू चौरसिया आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा जेल   

0
गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा जेल   
गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा जेल   

खेतासराय (जौनपुर)अपराधियों के विरुद्ध चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस टीम द्वारा दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जिसके पास से अवैध गांजा बरामद करने की दावा किया। थाने लाकर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि कस्बा के डोभी रेलवे क्रासिंग से दो युवक को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से 2 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। पूछताछ में अपना नाम राजकपूर पुत्र अमर प्रकाश (32 वर्ष) निवासी नगर पंचायत खेतासराय बताया जिसके पास से एक किलो सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। दूसरा सुल्तान पुत्र नूर मोहम्मद निवासी डोभी बताया। जिसके पास से एक किलो दो सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। दोनों को थाने लाकर एनडीपीएस एक्ट सहित सम्बंधित धाराओं में चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार कुमार सिंह, कांस्टेबल संजय कुमार पाण्डेय, राजकुमार यादव, अंकुश कुमार सिंह शामिल रहे।

खेतासराय :हत्या का प्रयास करने वाले चार आरोपित गिरफ्तार

0
खेतासराय :हत्या का प्रयास करने वाले चार आरोपित गिरफ्तार
खेतासराय :हत्या का प्रयास करने वाले चार आरोपित गिरफ्तार

खेतासराय (जौनपुर) अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास के चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया जिसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र के मानीकलां गाँव में हत्या के प्रयास के चार आरोपितों को गिरफ्तार कर किया गया। गिरफ्तार आरोपी में मो. जैद पुत्र खुर्शीद अहमद (31 वर्ष), बदरुद्दीन पुत्र स्व. जफर अली (50 वर्ष), शहरुहूदा पुत्र जफर अहमद (46 वर्ष), अफसर पुत्र अरशद (35 वर्ष) निवासीगण मानीकलां। इन चारों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत था। चारों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, कांस्टेबल नफीस अहमद, मुकेश कुमार, अंकुश कुमार सिंह शामिल रहे।

JAUNPUR:अधिवक्ताओं से मिले अशोक सिंह, मांगा समर्थन

0
JAUNPURअधिवक्ताओं से मिले अशोक सिंह, मांगा समर्थन
JAUNPUR:अधिवक्ताओं से मिले अशोक सिंह, मांगा समर्थन

कहा – मिला साथ तो बदल देंगे जौनपुर की तस्वीर


JAUNPUR NEWS जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी अशोक सिंह ने दीवानी न्यायालय में अधिवक्ताओं से मिलकर समर्थन मांगा। सोमवार की सुबह अशोक सिंह अपने कुछ समर्थकों के साथ दीवानी न्यायालय परिसर में पहुंचे जहां उन्होंने JAUNPUR के अधिवक्ताओं से मुलाकात कर अपनी पार्टी की नीतियों से अवगत कराया और साथ ही जौनपुर के विकास के लिए तैयार किए गए अपने घोषणा पत्र के बारे में जानकारी दी।
अशोक सिंह करीब दो घंटे तक दीवानी न्यायालय में रहे। इस दौरान वो हर अधिवक्ता के पास जा जा कर उनसे मिलकर एक बार समाज विकास क्रांति पार्टी के लिए समर्थन मांगा। अशोक सिंह ने कहा कि जिस तरह से सरकार तानाशाही पर आमादा है। उससे उसे जड़ से उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है। आप सबका साथ मिला तो जौनपुर के लिए कुछ ऐसा करने काम करूंगा जो अभी तक किसी भी सांसद ने नहीं किया है।

भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी उसके कार्यकर्ता हैं : दिलीप पटेल

0
भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी उसके कार्यकर्ता हैं दिलीप पटेल
भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी उसके कार्यकर्ता हैं : दिलीप पटेल

विपक्ष की जमानत जब्त करने के लिए ताकत झोके भाजपा कार्यकर्ता : दिलीप पटेल

  • मै सांसद नहीं आपकी मददगार बनने आया हूं लोकतंत्र मे सांसद आपका सेवक होता हैं : कृपाशंकर सिंह

जौनपुर : जनपद जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का बूथ सम्मेलन जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्ष ता मे सम्पन्न हुई जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल रहे।

मुख्य अतिथि दिलीप पटेल ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को टिप्स देते हुए बूथ जीतों चुनाव जीतों का मंत्र दिया। उन्होंने कहा बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ और भाग्य विधाता हैं। वह बूथ पर पार्टी का परचम फहराता है। उन्होंने कहा लोकसभा जौनपुर मे तीन लाख वोट तो भाजपा परिवार के हैं अगर तीन लाख लोग एक- दो वोट जोड़ें तो सात से आठ लाख वोट हो जाएंगे उन्होंने कहा विपक्ष की जमानत जब्त करानें के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत झोंक दें हम भारत को विकसित व विश्वगुरु बनाने के लिए काम कर रहे हैं। आप सभी कार्यकर्ता हमारी पूंजी हैं और आपके दम पर ही हम हर बूथ दोगुने अंतर से जीतने जा रहे हैं। मोदी जी ने धारा 370 हटाई, अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण करवा कर हमको 500 साल की गुलामी से मुक्त करवाया।

लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने बुथ अध्यक्ष को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं सांसद नहीं आपकी मददगार बनने आया हूं लोकतंत्र की असली मालिक जनता होती हैं। सांसद आपका सेवक होता हैं मैंने हमेशा सेवा की राजनीति की हैं मेरा मिशन आपकी जिंदगी को बेहतर व खुशहाल बनाना है। हर बूथ पर कम से कम 425 वोट और 65 प्रतिशत वोटिंग के लिए काम करना है। 20 दिन चुनाव में बचें हैं प्रधान बीडीसी पूर्व बीडीसी व पूर्व प्रधान से लगातार संपर्क में रहें। इसलिए जनता के बीच लगातार जाकर सम्पर्क साधकर नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी कामों की जानकारी पहुंचाएं।

राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि 140 करोड़ की आबादी वाले इस देश में हम सब भाई-भाई हैं, किसी की कोई जाति नहीं बल्कि भारतीयता ही सबकी जाति होनी चाहिए। भाजपा सरकार सबके विकास के लिए काम कर रही है। संगठन की ताकत आप सभी कार्यकर्ताओं से है और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अत्यंत अनुशासित और अपने कार्य के प्रति समर्पित होते हैं ।

लोकसभा प्रवासी रामचंद्र मिश्र ने कहा कि मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर पर अब कोई कमी बाकी नहीं रहनी चाहिए। आने वाले दिनों पार्टी युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं प्रबुद्ध प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी में है, जिसकी रूपरेखा अभी से बना ली जाए।

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने क्षेत्रीय अध्यक्ष को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आपने जो संकल्प यहां के कार्यकर्ताओं को दिलाया है उस संकल्प को पूरा करने के लिए पूरा भाजपा परिवार अपनी जान लगा देगा और हम सभी बूथों पर दोगुने मत से जीतेंगे। हमको बूथ समिति के साथ टिफिन बैठक, ड्राइंग रूम चौपाल, पन्ना प्रमुख सम्मेलन करना है।पन्ना प्रमुख को निरंतर वोटर से संपर्क करना है तीन बार घर-घर संपर्क, लाभार्थी संपर्क, अनुसूचित जाति संपर्क, युवा मोर्चा द्वारा बूथ पर बाइक रैली निकालना, घरों पर झंडा लगाना, प्रत्येक बूथ पर दो व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सक्रिय करना है।

मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने बताया कि सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। उसके उपरांत मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने स्वागत किया। और बूथ अध्यक्षों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

उक्त अवसर पर सुशील त्रिपाठी सुशील मिश्र अजय शंकर दुबे संतोष मिश्र राज पटेल विधानसभा के प्रभारी एव संयोजक, सभी पांचो मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एव पांचो मंडल के सभी बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

नामांकन के अंतिम दिन BSP से श्याम सिंह यादव,SP से शिव कन्या ने भरा पर्चा 

0
नामांकन के अंतिम दिन BSP से श्याम सिंह यादव,SP से शिव कन्या ने भरा पर्चा 
नामांकन के अंतिम दिन BSP से श्याम सिंह यादव,SP से शिव कन्या ने भरा पर्चा 

 जौनपुर : नामांकन के अंतिम दिन BSP से श्याम सिंह यादव,SP से शिव कन्या ने भरा पर्चा, संसदीय क्षेत्र 73 से  समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार शिवकन्या कुशवाहा के द्वारा 02 सेट में, समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार बाबू सिंह कुशवाहा के ने  02 सेट में, गांधियन पीपुल्स पार्टी के उम्मीदवार।  यशवंत गुप्ता जी के द्वारा 01 सेट में, निर्दल उम्मीदवार  अश्वनी कुमार यादव के द्वारा 01 सेट में, निर्दल उम्मीदवार अमित   कुमार सिंह के द्वारा 01 सेट में, बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार श्री श्याम सिंह यादव  के द्वारा 02 सेट में, बहुजन मुक्ति पार्टी के उम्मीदवार मौर्या  के द्वारा 01 सेट में, पच्चासी परिवर्तन समाज पार्टी के उम्मीदवार भरत राम यादव के द्वारा 01 सेट में, पीडीएम मोर्चा अपना दल कमेरावादी पार्टी के उम्मीदवार मो0 शाह आलम के द्वारा 01 सेट में, भारतीय समता समाज पार्टी के उम्मीदवार श्री संजीव प्रजापति द्वारा 01 सेट में, निर्दल उम्मीदवार श्री सरफराज द्वारा 01 सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया।

नामांकन के अंतिम दिन BSP से श्याम सिंह यादव,SP से शिव कन्या ने भरा पर्चा 

74-मछलीशहर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से  निर्दल उम्मीदवार रंग बहादुर के द्वारा 01 सेट में नामांकन , आजाद सामाज पार्टी के उम्मीदवार  कमलेश सरोज द्वारा 01 सेट में, राष्ट्र उदय पार्टी के उम्मीदवार राजेन्द्र प्रसाद द्वारा 01 सेट में, प्रबुद्ध वादी बहुजन पार्टी के उम्मीदवार बृजेश कुमार सरोज द्वारा 01 सेट में,जनता कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार  मनोज कुमार द्वारा 01 सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया।  

बूथ कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़,विपक्ष का अस्तित्व खतरे में:दर्शना सिंह

0
बूथ कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़,विपक्ष का अस्तित्व खतरे मेंदर्शना सिंह
बूथ कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़,विपक्ष का अस्तित्व खतरे में:दर्शना सिंह

 जौनपुर लोकसभा के तहत मल्हनी विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आज यादवेश इंटर कालेज नौपेडवा मे जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता मे आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एव राज्य सभा सांसद दर्शना सिह रही। सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। उसके उपरांत मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने स्वागत किया।

बूथ कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़,विपक्ष का अस्तित्व खतरे में:दर्शना सिंह

मुख्य अतिथि दर्शना सिंह ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और बूथ अध्यक्ष से पार्टी में आज कई नेता उच्च पद तक पहुंचे हैं। बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो काम कर दिया वो अभी तक असम्भव लगता था। कश्मीर से धारा 370 हटानी हो या अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो ऐसे कई ऐतिहासिक काम नरेंद्र मोदी ने किए हैं। इसीलिए देश की जनता मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है।

भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि विपक्ष कहता है मोदी हटाओ लेकिन उनकी सुनता कौन है। सवा सौ करोड़ देशवासी मोदी का परिवार है। घमंडिया गठबंधन को जनता नकार चुकी है। भाजपा को ऊंचाई पर पहुंचाने में कार्यकर्ताओं का बलिदान मेहनत और समर्पण है।

लोकसभा प्रवासी रामचंद्र मिश्र ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत एक सशक्त राष्ट्र के रूप में खड़ा है। उप्र सरकार ने आज जो माहौल बनाया है कानून व्यवस्था का, उससे जनता कह रही है की रामराज्य आ गया है। विपक्ष का अस्तित्व खतरे में है। हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाना है।

लोकसभा प्रभारी अमरनाथ यादव ने कहा कि हर मंडल आपस में कम्पटीशन करे की इस बार वे एक दूसरे से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मल्हनी विधानसभा में अधिकाधिक मतदान हो, इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को जी जान से मेहनत करनी होगी। एक एक वोट कीमती है।

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि भाजपा को कार्यकर्ता चलाता है और कार्यकर्ता अपनी मेहनत से कहीं भी पहुंच सकता है। अब तक जो भी अभियान कार्यक्रम पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत करते हुए उसको सफल बनाया। मल्हनी विधानसभा इस बार भी ऐतिहासिक प्रदर्शन करेगी। कोई भी घर न छूटे वोटर पर्ची हर घर तक पहुंचनी चाहिए। भाजपा के अंदर कार्यकर्ता ही सबसे मजबूत कड़ी है। सांसद, विधायक कार्यकर्ता ही बनाते हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर मतदाताओं के घर तक पहुंचना होगा। पिछले लोकसभा चुनाव में उम्दा प्रदर्शन किया था। इस बार उससे अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी उम्मीद है। पांचों मंडल के कार्यकर्ता अथाह परिश्रम कर रहे हैं।

मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने बताया कि सम्मेलन में  सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बूथ अध्यक्षों ने भी इस बार 400 पार का संकल्प लिया।

संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने किया। उक्त अवसर पर सुधाकर उपाध्याय मनोज सिंह पाणिनी सिंह  मनोरमा मौर्य रागिनी सिंह राजीव सिंह मल्हनी विधानसभा के प्रभारी एव संयोजक, सभी पांचो मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एव पांचो मंडल के सभी बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।