Home Blog Page 327

Jaunpur Mahotsav के तीसरे दिन बच्चो का सांस्कृतिक कार्यक्रम पर कब्ज़ा  

0
JAUNPUR MAHOTSAV
JAUNPUR MAHOTSAV

JAUNPUR MAHOTSAV KE TEESARE DIN : जौनपुर महोत्सव में तीसरे दिन बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा हमारा आगंन, हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन हुआ। परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा कई परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के प्रेरणादायी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को 15 ट्राईसाईकिल व 100 दिव्यांगो को किट मुख्य अतिथि मा. राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव के हाथो वितरित किया गया। दिव्यांगजन के चेहरे ट्राई साइकिल व किट पाकर खिल उठे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल व जिला दिव्यांगजन अधिकारी दिव्या शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत किया।

Jaunpur Mahotsav के तीसरे दिन बच्चो का सांस्कृतिक कार्यक्रम पर कब्ज़ा  

jaunapur mahotsav ke teesare din जनपद स्तरीय विज्ञान एंव माडल प्रदर्शनीय में आज विकास खण्ड शाहगंज, सुईथाकला, रामपुर, खुटहन, महाराजगंज, करंजाकला, रामनगर आदि ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षको व छात्र छात्राएं द्वारा आकर्षक टीएलएम प्रदर्शित किया गया जो कि सभी को खूब आकर्षित किया। राज्य मंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों व टीएलएम प्रदर्शित करने वालों की सराहना की और दिव्यांगजन को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

Jaunpur Mahotsav के तीसरे दिन बच्चो का सांस्कृतिक कार्यक्रम पर कब्ज़ा  

इस अवसर पर निपुण लक्ष्य पूर्ण करने वाले विधालयों, शिक्षक संकुल, व बच्चों को सम्मानित किया गया। संचालन नुपुर श्रीवास्तव, राम दुलार यादव व प्रीति श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद् अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, अतिरिक्त उप जिलाधिकारी प्राजक्ता त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, सहित उक्त ब्लाको के शिक्षक छात्र-छात्राएं व अन्य लोग उपस्थित रहे।

तानाशाही के विरुद्ध भारत पर बुद्धिजीवी हुए लामबंद 

0
तानाशाही के विरुद्ध भारत पर जौनपुर में बुद्धिजीवी हुए लामबंद
तानाशाही के विरुद्ध भारत पर जौनपुर में बुद्धिजीवी हुए लामबंद

JAUNPUR NEWS जौनपुर :तानाशाही के विरुद्ध भारत” विषय पर जनपद के कलेक्ट्रेट कचहरी के आप स्थित एक मैरिज हॉल में जिले के तमाम समाजसेवी, प्रमुख शिक्षाविद, कानूनविद,अधिवक्ता,सैनिक बुद्धिजीवी, कर्मचारी,व पत्रकार उपस्थित हुए पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर डीडी दुबे ने कहा कि वर्तमान मोदी सरकार द्वारा की जा रही तानाशाही के विरोध में भारतीय जनमानस को एकजुट करना है इसी संदर्भ में यह बैठक का आयोजन किया गया है।

डॉ.अनुराग मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र, संविधान व आजादी बचाओ जन आंदोलन को देश के प्रमुख शिक्षाविद, कानूनविद,अधिवक्ता, सैनिक बुद्धिजीवी, कर्मचारी, छात्र और नौजवान साथियों को मिलाकर एक जागरूक जनमंच तैयार किया जा रहा है और यह प्लेटफॉर्म ‘Taanaashaahee Ke viruddh bhaarat’ तानाशाही के विरुद्ध भारत की सोच रखने वालों को साथ लेकर लोकतंत्र, संविधान व आजादी बचाओ जन-आंदोलन चलाने जा रहा है जयप्रकाश सिंह कामरेड ने कहा कि जन आंदोलन का एक पर्चा आज जारी किया जा रहा है, जिसे जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा जिला मुख्यालय की प्रमुख चौराहों तथा ग्रामीण अंचल के बाजारों व गांवों में जागरूक जनमंच नुक्कड़ सभाएं करेगा तथा पर्चे वितरित करेगा और लोगों को इस मुहिम से जोड़ने का कार्य करेगा।

यह भी पढ़े : JAUNPUR BJP नेता प्रमोद यादव हत्या कांड के आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

India against dictatorship जन आंदोलन की औपचारिक घोषणा आज प्रेस वार्ता के जरिए की गई जिसमें प्रमुख रुप से पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के पूर्व कुलपति प्रोफेसर धरणीधर दुबे,सेवानिवृत सैन्य अधिकारी मेजर सभाजीत दुबे, वरिष्ठ नेता जयप्रकाश कामरेड, वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार श्रीवास्तव,बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री आनंद मिश्र एडवोकेट,विवेक रंजन यादव “बबलू” प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश,समाजसेवी विजय सिंह बागी, डॉ. जीएस त्रिपाठी नेयाज ताहिर शेखू एडवोकेट,पूर्व नगर अध्यक्ष कांग्रेस शौकत अली “मुन्ना राजा” सद्र मरकजी शीरत कमेटी जौनपुर,मनीष देव मंगल”सभासद उर्दू बाजार,निसार अहमद जी,समाजसेवी प्रदीप मिश्र,पूर्वांचल प्रांत प्रभारी आम आदमी पार्टी जौनपुर, समाजसेवी व पत्रकार अतुल कुमार तिवारी,

यह भी पढ़े : सोनभद्र से अयोध्या जा रही बस जौनपुर में दुर्घटना ग्रस्त,20 घायल,1की मौत

हफीज शाह पूर्व सद्र मरकजी शीरत कमेटी जौनपुर,जफर मसूद पूर्व सद्र मरकजी शीरत कमेटी,एच. एन. तिवारी समाजसेवी,डॉ विजय प्रताप तिवारी प्रदेश अध्यक्ष अनुदानित महाविद्यालय विश्वविद्यालय अनुमोदित शिक्षक संघ,उत्तर प्रदेश,बबलू गुप्ता समाजसेवी,अनीता मिश्रा जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ आम आदमी पार्टी,बंटी अग्रहरि समाजसेवी,हर्षवर्धन श्रीवास्तव अधिवक्ता ईत्यादि प्रमुख चेहरे इस आंदोलन के साथ जुड़े हैं।

JAUNPUR BJP नेता प्रमोद यादव हत्या कांड के आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

0

JAUNPUR BJP leader Pramod Yadav accused of murder case arrested in police encounter

JSUNPUR BJP LEA DER PRAMOD YADAV जौनपुर :बोधापुर गांव निवासी भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव को गोली मार कर हत्या करने वाले बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।

बीती रात मड़ियाहूं बक्सा की संयुक्त पुलिस ने सात मार्च को हुई हत्या में वांछित तीन अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए एक शूटर के पैर में लगी गोली। कब्जे से एक देशी पिस्टल जिन्दा कारतूस मोबाइल स्कार्पियो बरामद हुए है।

पुलिस के मुताविक 7 मार्च jaunpur bjp भाजपा नेता प्रमोद यादव हत्या काण्ड के आरोपियों की बीती रात एक मुखबिर से सूचना पर गोली कांड में वांछित अभियुक्त गुलजारगंज से कठार मलसिल तिराहा होते हुए मडियाहूं की तरफ जाने वाले है। मुखबिर की उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष सिकरारा ने थानाध्यक्ष बक्शा एंव प्रभारी निरीक्षक मडियाहूं को सूचना से अवगत कराते हुए गुलजारगंज बाजार के बाहर पुलिस ने कठार रोड पर द्वारा वाहनो का सघन चेकिंग अभियान प्रारम्भ किया गया इतने में एक स्कार्पियों ब्लैक कलर वाहन सं0 UP62CS7474 की आते हुए दिखाई दी। उक्त वाहन को रूकने का इशारा करने पर उक्त अभियुक्त द्वारा अपनी गाडी को न रोकते हुए पुलिस वालो के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए भागने लगा।

जिनका जब पुलिस ने पीछा किया तब तक आगे से थाना मडियाहूं एंव थाना बक्शा की पुलिस बल के आ जाने से अभियुक्तगण घिर गये तथा अन्धाधुन्ध फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास करने लगे । अभियुक्तों की फायरिंग के दौरान एक गोली थानाध्यक्ष सिकरारा के बुलेट प्रूफ जैकेट में आकर लगी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में एक अभियुक्त सचिन यादव उर्फ देवा पुत्र महेन्द्र यादव निवासी ग्राम देवापार थाना मडियाहूं जौनपुर के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल होकर गिर गया। तथा शेष दो अभियुक्त अन्धेरे का लाभ उठाकर भाग गये। घेराबंदी के दौरान मुकदमें से संबंधित सहयोगी वांछित अन्य दो अभियुक्त.विजय यादव पुत्र मेवालाल यादव निवासी ग्राम बोधापुर थाना सिकरारा, चन्द्रशेखर यादव पुत्र रामदुलार यादव निवासी ग्राम प्रेमराजपुर को गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्त की तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से एक देशी पिस्टल.32 बोर ,चार जिन्दा कारतूस .32 बोर .एक खोखा कारतूस .32 बोर.तीन मोबाइल ,एक स्कार्पियो बरंग काला वाहन सं0 UP62CS7474 बरामद हुआ।

जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 059/2024 धारा 307 भादवि व 3/25 आयुद्ध अधि0 पंजीकृत किया गया। पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि उक्त अभियुक्त थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 55/2024 धारा 302/120बी/34 भादवि का वांछित अभियुक्त है। अभियुक्त के विरूद्ध अग्रेतर विधिक एंव विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम व पता-सचिन यादव उर्फ देवा पुत्र महेन्द्र यादव निवासी ग्राम देवापार घायल,.विजय यादव पुत्र मेवालाल यादव निवासी ग्राम बोधापुर थाना सिकरार, चन्द्रशेखर यादव पुत्र रामदुलार यादव निवासी प्रेमराजपुर को विधक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया।

JauNpur:सीमेंट से भरा ट्रैक्टर पलटा,लगी आग, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान

0
JauNpur:सीमेंट से भरा ट्रैक्टर पलटा,लगी आग, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान
Tractor accident jaunpur

Tractor filled with cement overturned, caught fire, driver saved his life by jumping IN JAUNPUR

JAUNPUR NEWS जौनपुर। मडियाहू कोतवाली थाना क्षेत्र सीरिया गांव स्थित बसुही नदी पुलिया के पास सीमेंट लदा ट्रैक्टर पलट जाने के बाद ट्रैक्टर में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के जवानों ने किसी तरह आप पर काबू पाया है सुबह जैसे ही मडियाहू कोतवाली क्षेत्र के सीरियां गांव स्थित बसुही नदी पुल से थोड़ा आगे ढलान पर ट्रैक्टर पहुंचा ड्राइवर का ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर थोड़ी दूर पर जाकर पलट गया और देखते ही देखते ट्रैक्टर धूधू कर जलने लगा।

JauNpur:सीमेंट से भरा ट्रैक्टर पलटा,लगी आग, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान
Tractor accident jaunpur

प्राप्त जानकारी के मुताविक रामपुर थाना क्षेत्र के सिधवन गांव स्थित बोखारा सीमेंट फैक्ट्री से UP 62-BQ-2362 ट्रैक्टर पर परफेक्ट सीमेंट लादकर ड्राइवर तारा दुबे लेकर सदर जौनपुर के लिए सुबह करीब 5:00 बजे निकाला था। करीब 6:00 बजे वह मडियाहू कोतवाली क्षेत्र के सीरियां गांव स्थित बसुही नदी पुल से थोड़ा आगे ढलान पर पहुंचा, ड्राइवर तारा दुबे का ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर थोड़ी दूर पर जाकर पलट गया और देखते ही देखते ट्रैक्टर धूधू कर जलने लगा। ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर तारा दुबे को मामूली चोटे आई लेकिन वह बाल बाल बच गया। आसपास के लोगों ने सूचना फायर ब्रिगेड मड़ियाहू को दिया इसके बाद फायर ब्रिगेड के रवि प्रकाश अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर घंटो मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।

बताया जाता है कि ट्रैक्टर पर परफेक्ट नमक सीमेंट लदा हुआ था जो सड़क पर बिखर गया। जिस बुखारा फैक्ट्री से सीमेंट लादकर ट्रैक्टर ड्राइवर चला था बताया जाता है की उस फैक्ट्री में परफेक्ट सीमेंट बनता ही नहीं है। वह बुखारा सीमेंट के नाम से सीमेंट बनाने का काम करता है लेकिन उस फैक्ट्री से परफेक्ट सीमेंट कैसे लादकर ट्रैक्टर ड्राइवर जौनपुर के सदर बाजार में जा रहा था यह ड्राइवर ही बता सकता है।

jaunpur news: सोनभद्र से अयोध्या जा रही बस जौनपुर में दुर्घटना ग्रस्त,20 घायल,1की मौत

सोनभद्र से अयोध्या जा रही बस जौनपुर में दुर्घटना ग्रस्त,20 घायल,1की मौत

0
सोनभद्र से अयोध्या जा रही बस जौनपुर में दुर्घटना ग्रस्त,20 घायल,1की मौत
सोनभद्र से अयोध्या जा रही बस जौनपुर में दुर्घटना ग्रस्त,20 घायल,1की मौत

सोनभद्र से अयोध्या भगवान राम का दर्शन करने जा रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं से भरी बस का जौनपुर में एक्सीडेंट 20 घायल चार गंभीर एक की मौत:

Bus full of BJP workers going from Sonbhadra to Ayodhya meets with accident in Jaunpur, 20 injured, 1 dead

JAUNPUR ACCIDENT जौनपुर। सोनभद्र से अयोध्या धाम दर्शन के लिए जा रही बीजेपी कार्यकर्ताओं से भरी बस जौनपुर से 18 किलो मीटर पहले दुर्घटना ग्रस्त हो गई जिसमें 15 से 20 लोगो की घायल होने की सूचना है एक कि मौत है,4 श्रद्धालुओ की स्थिति गंभीर है बेहतर इलाज के लिए कुछ श्रद्धालु जौनपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती है तो कुछ वाराणसी के अस्पताल में ।

जानकारी के मुताविक मंगलवार की सुबह पांच बजे वाराणसी लखनऊ हाइवे पर जौनपुर जिले में जलालपुर थाना क्षेत्र के रेहटी गांव के पास एक ट्रक को वोवरटेक करते समय अचानक बस ट्रक से टकरा गई जबतक ड्राइवर कुछ समझ पाता तबतक दोनों की टक्कर इतनी तेज हुई की बस में बैठे 40 श्रद्धालुओ में से एक की मौके पर ही मौत हो गई 20 लोगो को हल्की चोटे आई है चार की हालत गंभीर है जौनपुर में दुर्घटना ग्रस्त बस जनपद सोनभद्र से अयोध्या धाम के लिए 11 मार्च को बस विंढमगंज से चल कर अयोध्या भगवान राम का दर्शन करने श्रद्धालुओं से भरी बस अयोध्या धाम जा रही थी l

आज सुबह करीब 5:00 बजे जौनपुर से 18 किलो मीटर पहले जलालपुर के रेहटी के पास अचानक ट्रक और बस में भिड़ंत होने से चीख पुकार मच गई मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस प्रसाशन और ग्रामीणों की मदद से घायलों को उमानाथ सिंह चिकित्सालय जौनपुर ले जाया गया जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है। बस में सवार लोगो ने बताया कि यह बस सोनभद्र से अयोध्या धाम दर्शन के लिए जा रही थी उनमे ज्यादातर बीजेपी के कार्यकर्ता थे जिनके परिवार वाले भी उस बस में शामिल रहे बस किसी स्थानीय भाजपा नेता द्वारा भेजो जा रही थी ।

जिला अस्पताल के डॉक्टर बीके सोनकर ने बताया कि सोनभद्र से बस आयोध्या जा रही थी जिसमे कुल 40 से 41 लोग सवार थे जलालपुर के पास ट्रक से टक्कर हो गई जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल है 15 से 20 लोग घायल है जिनको हल्की चोट लगी है एक ब्यक्ति की मौत हो चुकी है बस एक्सीडेंट में मारे गए ब्यक्ति और घायलों के नाम और पता अधिकारीक रूप से समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा नही किया गया है।

यह भी पढ़े।VBSPU जौनपुर-UPRTOU प्रयागराज,अब शिक्षा के क्षेत्र में मिलकर कार्य करेंगे  

संस्कृति को भावी पीढ़ी तक पहुंचने में मीडिया का योगदानअहम,कुलपति बंदना सिंह

0
संस्कृति को भावी पीढ़ी तक पहुंचने में मीडिया का योगदानअहम,कुलपति बंदना सिंह
संस्कृति को भावी पीढ़ी तक पहुंचने में मीडिया का योगदानअहम,कुलपति

पुविवि में  संस्कृति के संरक्षण,संवर्धन, प्रदर्शन,दस्तावेजीकरण पर कार्यशाला शुरू 

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के कल्चरल क्लब एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग की ओर से पांच दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन सोमवार को किया गया। यह कार्यशाला संस्कृति विभाग उप्र. के सहयोग से की जा रही है।कार्यशाला संस्कृति के संरक्षण संवर्धन, प्रदर्शन, दस्तावेजीकरण पर आधारित है।  

उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि उप्र. राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सीमा सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी को संस्कृति के संरक्षण के लिए जागरूक करने की जरूरत है। इसके महत्व को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। आज सोशल मीडिया के माध्यम से हम कई पुरातन संस्कृति से परिचित हो रहे हैं। साथ ही गौरव महसूस कर रहे हैं।

संस्कृति को भावी पीढ़ी तक पहुंचने में मीडिया का योगदानअहम,कुलपति बंदना सिंह
कार्यशाला में  पूर्व कुलपति प्रोफेसर राम मोहन पाठक ,राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज के पत्रकारिता विभाग के विभागाधक्ष डॉक्टर सुधाकर शुक्ला को सम्मानित करते हुए ।

 बतौर मुख्य वक्ता मदन मोहन मालवीय पत्रकारिता संस्थान के पूर्व निदेशक प्रो. राम मोहन पाठक ने कहा कि संस्कार संस्कृति पर आधारित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विज्ञान और संस्कृति का समन्वय जरूरी है, इसे संवाद के माध्यम से समाज से जोड़ने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में सुगमता संस्कृति के माध्यम से ही लाया जा सकता है। अध्यक्षीय उद्बोधन में  कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि हमारी संस्कृति को वैश्विक स्तर पर लोग अपना रहे हैं। इसमें तन-मन को भी स्वस्थ रखने की व्यवस्था योग के माध्यम से है।

संस्कृति को भावी पीढ़ी तक पहुंचने में मीडिया का योगदानअहम,कुलपति बंदना सिंह

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों आज समय बहुत तेजी से बदल रहा है, इस बदलाव में हमारी भारतीय संस्कृति ही हमें सही मार्ग दिखा सकती है। मूल सरयू नदी बचाओ आंदोलन के संयोजक पवन कुमार सिंह ने कहा कि संस्कृति हमारे रग-रग में बसी है। लोक संस्कृति ने जातियों के बिखराव को रोककर उनको सम्मान दिया है। उन्होंने विवाह में कोहबर प्रथा पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि हमारे देश में नदियों को देवी ग्राम देवता के रूप में देवी, काली के साथ दैत्यों को भी पूजा जाता है। आज हमें संस्कृति से जड़ों को क्षरण से बचाने की जरूरत है।

संस्कृति को भावी पीढ़ी तक पहुंचने में मीडिया का योगदानअहम,कुलपति बंदना सिंह

नई दिल्ली की साहित्यकार डॉ.सोनी पांडेय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं को उच्च स्थान दिया गया है। भारतीय संस्कृति के विविध आयामों पर विस्तार से चर्चा की। स्वागत भाषण कार्यशाला के समन्वयक एवं विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र, संचालन कार्यक्रम संयोजक डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुनील कुमार ने किया। इस अवसर पर नार्थ इंडिया के हिंदी समाचार पत्र के स्वामी डॉ. नथमल टी. बडेवाला को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. विक्रम देव शर्मा, डॉ. सुधाकर शुक्ला,डॉ. चंदन सिंह, डॉ. अवध बिहारी सिंह, सोनम विश्वकर्मा, डॉ. सुधीर उपाध्याय,डॉ. विवेक पांडेय, अमित मिश्र, सुरेंद्र कुमार यादव, संस्कार श्रीवास्तव आदि ने भाग लिया।

यह भी पढ़े : CAAकानून भारत में हुआ लागू,सुरक्षा ब्यवस्था को लेकर देश भर में पुलिस तैनात

यह भी पढ़े : गाजीपुर बस हादसे में बिजली विभाग के 3 अधिकारी निलंबित 1 की सेवा समाप्त

गाजीपुर बस हादसे में बिजली विभाग के 3 अधिकारी निलंबित 1 की सेवा समाप्त

0
गाजीपुर बस हादसे में बिजली विभाग के 3 अधिकारी निलंबित 1 की सेवा समाप्त
गाजीपुर बस हादसे में बिजली विभाग के 3 अधिकारी निलंबित

Ghazipur bus accident: 3 officials of electricity department suspended,1 service terminated

GHAZIPUR BUS HADSA 2024 लखनऊ। गाजीपुर बस हादसे में मंत्री श्री शर्मा ने मण्डलायुक्त,डीएम,एमडी समेत अन्य अधिकारीयों से बात कर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने को कहा गाजीपुर जिले में बस के हाई टेंशन बिजली के तार के संपर्क में आने से दुःखद हादसा हुआ है। बस में लगी आग से पांच लोगों की मृत्यु हो गयी वहीं कई लोग झुलस गए हैं। ऊर्जा एवं नहर विकास मंत्री  ए.के. शर्मा ने घटना की जानकारी होते ही तीन अधिकारियों को निलंबित और एक की सेवा समाप्त कर दी है।

वहीं बस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं परिजनों को संबल देने की ईश्वर से प्रार्थना की है। गौर तलब हो कि  इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मऊ जिले से शादी के लिए बस में सवार होकर महाहर धाम मंदिर गाजीपुर जा रहे थे तभी उपर से हुजरे बिजली के हाईटेंशन तार चपेट में बस आ गई देखते देखते ही बस आग का गोला बन गई हादसा  मिनी बस में 11000 वोल्ट का तार छू जाने से आगलग आग इतनी भयावह थी कि कोई भी आग बुझाने के लिए बस के करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था बस से कुछ दूर पर खड़े लोग मोबाइल से वीडियो बना रहे थे  जिसमे  आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई  l

यह भी पढ़े : Ghazipur Bus Hadsaदुल्हन के परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित,दुल्हन की हुई विदाई 

मंत्री श् शर्मा ने घटना की जानकारी मिलते ही सख्त कार्रवाई करते हुए अधिशासी अभियंता मनीष, एस डी ओ संतोष चौधरी और जेई प्रदीप कुमार राय को निलंबित और लाइनमैन नरेंद्र (संविदा कर्मी) की सेवा समाप्ति के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी, मंडलायुक्त, ज़िलाधिकारी एवं अधीक्षण अभियंता से बात की। सभी अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाते हुए, घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सहित प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने का आग्रह किया है। साथ ही मंत्री श्री शर्मा पीड़ित परिवारों से स्वयं मिलने के लिए गाजीपुर और मऊ भी पहुंचे।

बता दें कि गाजीपुर के मरदह थाना के 400 मीटर के पास एचटी तार के संपर्क में आने से बस में आ आग लग गई। जिसमें कुल 5 लोगों की मौत हो गयी हैं, वहीं 10 से अधिक लोग घायल बताये जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार हुई बस बरातियों से भरी बताई जा रही है। बस मऊ से एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रही थी जिसमें कुल 38 बराती बस में सवार थे।

मीडिया खबर के मुताविक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे  पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को पांच पांच लाख और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता और उनके मुक्त उपचार के निर्देश दिए हैं यूपी के गाजीपुर में सोमवार को हुए बस हादसे में अब तक छह लोगों की मौत की खबर है।

यह भी पढ़े : CAAकानून भारत में हुआ लागू,सुरक्षा ब्यवस्था को लेकर देश भर में पुलिस तैनात

CAAकानून भारत में हुआ लागू,सुरक्षा ब्यवस्था को लेकर देश भर में पुलिस तैनात

0
CAAकानून भारत में हुआ लागू,सुरक्षा ब्यवस्था को लेकर देश भर में पुलिस तैनात
CAAकानून भारत में हुआ लागू

CAA law implemented in India, police deployed across the country for security arrangements

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन कानून CAA को देश में लागू  देश भर में कल रमज़ान भी शुरू हो रही इसको लेकर डीसीपी पश्चिम ने शांति व्यवस्था कायम करने को लेकर की फ्लैगमार्च लखनऊ डीसीपी पश्चिम दुर्गेश कुमार ने बताया हम रूटिंग प्रक्रिया के तहत आज पैदल ग्रस्त कर रहे हैं  अक्सर हम लोग भीड़ भाड़ वाले इलाकों में ग्रस्त करते हैं l

आज पवित्र रमजान चांद दिखा है तो एक अच्छी व्यवस्था बनाने के लिए हम निकले हैं कि लोग अच्छे से त्योहार मना सके निगरानी रखे हुए हैं लखनऊ की जनता बहुत सुलझी हुई है कानून व्यवस्था में विश्वास रखने वाले लोग हैं इसमें अगर कोई शरारती तत्व दो-चार होंगे उनके साथ हम लोग कड़ाई से डील करेंगे जितने भी स्थान है जहां मामले हुए थे या संवेदनशील है उन स्थानों पर हमारा फोर्स का डेप्लॉयमेंट है हम लोग पैदल गस्त मोटर गस्त हर तरीके से विजिलेंस बनाए रखेंगे।

SHAHGANJ:सूर्यमणि चिल्ड्रेन अकेडमी पट्टी नरेंद्रपुर का 6 वां वार्षिकोत्सव

0
SHAHGANJसूर्यमणि चिल्ड्रेन अकेडमी पट्टी नरेंद्रपुर का 6 वां वार्षिकोत्सव
SHAHGANJ:सूर्यमणि चिल्ड्रेन अकेडमी पट्टी नरेंद्रपुर का 6 वां वार्षिकोत्सव

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सूर्यमणि चिल्ड्रेन अकेडमी पट्टी नरेंद्रपुर का 6 वां वार्षिकोत्सव

SHAHGANJ NEWS शाहगंज। सूर्यमणि चिल्ड्रेन अकेडमी पट्टी नरेंद्रपुर का 6 वां वार्षिकोत्सव उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री स्व.श्रीपति मिश्र के सुपुत्र प्रमोद कुमार मिश्र रहे। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई ।झांसी की रानी, उरी हमले की घटना पर आधारित बच्चों की बेहतर प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों और श्रोताओं की आंखों को नम कर दिया।नव निहालों ने स्कूल चलें हम,नाटक,नृत्य,भाषण व गणेश वंदना आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने बच्चों के उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति को सराहा।

अपने वक्तव्य में कहा कि यह विद्यालय पहले शैशवावस्था में था जो अब शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रबंधक प्रबंधक साकेत कुमार पांडेय के प्रयास की सराहना की ।उन्होंने कहा कि वार्षिकोत्सव के कार्यक्रम बच्चों की वर्ष भर की उपलब्धियों को अपने आप में समाहित किये होता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों द्वारा निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के प्रति सकारात्मक माहौल प्रदान करने का आह्वान किया।आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक साकेत कुमार पांडेय,अध्यक्षता धीरेंद्र प्रताप सिंह व संचालन राजन पांडेय ने किया।मौके पर श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर के प्रधानाचार्य डॉ अजेय प्रताप सिंह, संकेत कुमार पांडेय ,संतुष्ट कुमार पांडेय,संजय कुमार सिंह कोटेदार,धर्मेंद्र कुमार बिंद प्रधान प्रतिनिधि ,पूर्व प्रधान प्रमोद कुमार सिंह,राकेश मौर्य प्रधान प्रतिनिधि,विजय प्रकाश तिवारी साधु ,राम लखन प्रधान, प्रदीप कुमार सिंह,केसरी नंदन मिश्रा,रमेश चंद्र तिवारी, महेंद्र तिवारी, राम प्रकाश दुबे आदि उपस्थित रहे।

VBSPU जौनपुर-UPRTOU प्रयागराज,अब शिक्षा के क्षेत्र में मिलकर कार्य करेंगे  

0
VBSPU जौनपुर-UPRTOU प्रयागराज,अब शिक्षा के क्षेत्र में मिलकर कार्य करेंगे  
VBSPU जौनपुर-UPRTOU प्रयागराज,अब शिक्षा के क्षेत्र में मिलकर कार्य करेंगे  

VBSPU गुणात्मक विकास, शैक्षणिक उत्कृष्टता में अग्रणीः प्रो.वंदना सिंह

जौनपुर। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के साथ VBSPU का एमओयू वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय,जौनपुर उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज अब शिक्षा के क्षेत्र में मिलकर कार्य करेंगे। दोनों विश्वविद्यालयों के मध्य सोमवार को परस्पर समझौते पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। शिक्षा के क्षेत्र में एक दूसरे को सहयोग देने पर दोनों कुलपतियों के बीच सहमति बनीं। साक्षी के तौर पर दोनों विश्वविद्यालय के कुलसचिव गण महेंद्र कुमार, कर्नल विनय कुमार के साथ नोडल अधिकारी डॉ मनोज कुमार पाण्डेय और राजेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पीयू की कुलपति प्रो. वन्दना सिंह ने कहा कि VBSPU पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने निरंतर गुणात्मक और मात्रात्मक विकास, शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों में उत्कृष्टता, पारदर्शी और कुशल शैक्षणिक प्रशासन जैसी विशेषताओं के आधार पर देश के अग्रणी विश्वविद्यालयों में अपना स्थान बनाया है। आज प्रदेश के एकमात्र मुक्त विश्वविद्यालय के साथ एमओयू के उपरांत अब उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा प्रदत्त नई शिक्षा नीति के अंतर्गत डिग्री, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कार्यक्रमों के साथ ही रोजगारपरक कार्यक्रमों का लाभ पूर्वांचल क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल के निरंतर मार्गदर्शन में मुक्त विश्वविद्यालय औद्योगिक प्रतिष्ठानों के साथ ही महत्वपूर्ण शैक्षिक संस्थानों के साथ एमओयू साइन करके उनकी विशेषताओं से शिक्षार्थियों को लाभान्वित करने की दिशा में कार्य कर रहा है। उप्र. राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज की कुलपति प्रो. सीमा सिंह ने कहा कि मुक्त विश्वविद्यालय के शिक्षार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में VBSPU पूर्वांचल विश्वविद्यालय की उत्कृष्टता का लाभ मिलेगा। विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों से जुड़कर छात्र अपने करियर को संवार सकेंगे।


समाचार – बेसिक शिक्षा

शाहगंज में ब्लाक स्तरीय हमारा आंगन, हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न ब्लाक स्तरीय हमारा आंगन,हमारे बच्चे उत्सव समारोह स्थान पीएम श्री विधायक चकराज सहावे ब्लाक शाहगंज प्रांगण में सोमवार को बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी शाहगंज अमरदीप जायसवाल व विशिष्ठ अतिथि बाल विकास परियोजना अधिकारी शाहगंज सुरेश कुमार यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बच्चों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। अतिथियों में प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। चकराज सहावे के बच्चों ने सरस्वती बंदना व संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की। शिक्षक नोडल ने अतिथियों को बैच लगाकर बुके देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा टी,एल.एम. मेला भी लगाया गया। 

बीईओ अमरदीप जायसवाल ने कहा कि बुनियादी शिक्षा को मज़बूत करने में शिक्षक, आगंबाड़ी व अभिभावक की भूमिका महत्वपूर्ण होती है उन्होनें कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और निपुण भारत मिशन के अंतर्गत पूर्व प्राथमिक शिक्षा व प्राथमिक शिक्षा के अंतर्गत कक्षा एक से तीन को निर्धारित अधिगम प्राप्त करना है। शासन की ओर से पूर्व प्राथमिक और कक्षा तीन तक निर्धारित अधिगम दक्षताएं पूरी करने वाले बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को कार्यक्रम के जरिए सम्मानित करने की योजना है। जिससे प्राथमिक स्तर तथा बुनियादी शिक्षा को मज़बूत करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकें। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने प्री प्राइमरी में राज्य की ओर से किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए पूर्व प्राथमिक शिक्षा में समुदाय व अभिभावकों की भूमिका को रेखांकित किया।

VBSPU जौनपुर-UPRTOU प्रयागराज,अब शिक्षा के क्षेत्र में मिलकर कार्य करेंगे  

कहाँ कि बच्चे ही हमारे देश के भविष्य है आने वाले समय में बच्चों को उनका भविष्य प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षको, आंगनवाड़ी के साथ ही अभिभावकों की भी जिम्मेदारी है, शिक्षण कार्य के साथ साथ नियमित विधालय में उपस्थित पर विशेष बल दे। एआरपी एसो. के प्रदेश मंत्री प्रशांत मिश्र व नेता अभिषेक सिंह ने भी सम्बोधित किया। चन्द्रमणि मिश्र ने गीत सुनाया। हर न्याय पंचायत से 5- 5 निपुण बच्चों कुल 16 न्याय पंचायत से 80 बच्चों को सम्मानित किया गया।संचालन राम आसरे यादव ने किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश वर्मा, सै मो मुस्तफा, वीरेंद्र यादव, धर्मेन्द्र सिंह, अशोक मौर्य, वीरेंद्र कुमार,अनिरुद्ध मौर्य, अशोक कुमार सोनकर, बुद्धिराम सहित शिक्षक,आंगनबाड़ी, अभिभावक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :Ghazipur Bus Hadsaदुल्हन के परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित,दुल्हन की हुई विदाई