Home Blog Page 336

JAUNPUR: 149 नव चयनित आँगनबाड़ी सहायिकाओं को,दिया गया नियुक्ति पत्र

0

Jaunpur: Appointment given to 149 newly selected Anganwadi assistants,


JAUNPUR जौनपुर कलेक्ट्रेट सभागार में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा 149 सहायिका से आँगनबाड़ी पद पर पदोन्नति करते हुए नया नियुक्ति पत्र दिया गया है।

बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम की अध्यक्षता में वितरण में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 64 आँगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण का अनुमोदन प्राप्त हुआ है। इसमेे से सांकेतिक तौर पर विकासखण्ड सिरकोनी के बहरीपुर और राजेपुर, बक्शा के भटपुरा, सिकरारा के हरखपुर और कुल्हनामऊ, करंजाकला के औरही, सुल्तानपुर गौर के आंगनबाडी केन्द्र भवन निर्माण का शिलान्यास किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविका एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन बाल विकास परियोजना अधिकारी सिरकोनी द्वारा किया गया।


समाचार – राशन वितरण


जौनपुर जिले के जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत माह-फरवरी, 2024 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण की तिथि 15 फरवरी 2024 से  28 फरवरी 2024 तक निर्धारित की गयी थी, किन्तु कतिपय जनपदों में उचित दर विक्रेताओं को खाद्यान्न का शत-प्रतिशत वितरण न होने के कारण जनपद के समस्त लाभार्थियों को उपरोक्त वस्तुओं का वितरण 28 फरवरी 2024 तक कराया जाना सम्भव नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में शासन के पत्र द्वारा वितरण की तिथि-29 फरवरी 2024 तक विस्तारित किये जाने का निर्णय लिया गया है।

उक्त अवधि में अन्त्योदय कार्डधारकों को 35 किग्रा0 खाद्यान्न (14 किग्रा0 गेहूँ तथा 21 किग्रा0 चावल) तथा पात्र गृहस्थी राशन कार्डों से सम्बद्ध यूनिटों पर 05 किग्रा0 खाद्यान्न प्रति यूनिट (02 किग्रा0 गेहूं व 03 किग्रा० चावल) का निःशुल्क वितरण लाभार्थियों में सुनिश्चित कराया जायेगा।

उक्त वितरण अवधि में जनपद को आवंटित बाजरे के वितरण हेतु चयनित विकास खण्डों के अन्त्योदय राशनकार्डधारकों को 09 किग्रा0 गेहूँ, 05 किग्रा0 बाजरा एवं 21 किग्रा0 चावल का वितरण किया जायेगा।  खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन की सुविधा 29 फरवरी 2024 तक उपलब्ध रहेगी। विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन कर सकेंगे। 

उक्त योजना के वितरण की अन्तिम तिथि 29 फरवरी 2024 होगी। अतः पूर्व निर्धारित तिथि 28 फरवरी 2024 के साथ 29 फरवरी 2024 को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाइल ओ.टी.पी. वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जा सकेगा।

तत्क्रम में जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि वे पूर्व में जारी सोशल डिस्टेन्सिंग के निर्देशो का पालन कराते हुए हुए 29 फरवरी 2024 तक नियमानुसार लाभार्थियों/राशनकार्डधारकों में खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण एवं अन्त्योदय कार्डधारकों में वितरण पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अपनी उचित दर दुकानों पर उक्त योजना के सम्बन्ध में इसकी सूचना चस्पा करेंगे, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित न रह जाये।  

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विश्वविद्यालय में स्वदेशी तकनीक पर हुई संगोष्ठी  

0
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विश्वविद्यालय में स्वदेशी तकनीक पर हुई संगोष्ठी  
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विश्वविद्यालय में स्वदेशी तकनीक पर हुई संगोष्ठी  

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक पर हुई संगोष्ठी

National Science Day जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर बुधवार को सेमिनार का आयोजन किया गया। इसका थीम विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक ” था। यह थीम सामाजिक कल्याण के लिए घरेलू तकनीकी समाधानों को बढ़ावा देने की देश की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

इस अवसर पर  विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि भारतीय समृद्धि के लिए स्वदेशी तकनीकी विकास अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्वदेशी तकनीकी उत्पादन और उपयोग को बढ़ावा देकर हम अपनी आत्मनिर्भरता को मजबूत कर सकते हैं। स्वदेशी तकनीकी उत्पादन विशेष रूप से अर्थव्यवस्था को मजबूत और स्थिर बनाने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि आज विज्ञान के बिना हमारी जिंदगी में कुछ नहीं है। साथ ही विकसित भारत का सपना पूरा करने में विज्ञान और तकनीक का महत्वपूर्ण योगदान है। रमन प्रभाव दिवस एक महत्वपूर्ण दिन है जो भारत के महान भौतिक वैज्ञानिक, सर चंद्रशेखर वेंकट रमन की जयंती के साथ-साथ राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विश्वविद्यालय में स्वदेशी तकनीक पर हुई संगोष्ठी  

इंजीनियरिंग संस्थान के पूर्व संकायाध्यक्ष प्रो. बीबी तिवारी ने कहा कि रमन प्रभाव समाज के लिए बहुत ही लाभकारी रहा है। उन्होंने सिग्नल के प्रभाव को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि हमें नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निवेश और अनुसंधान को बढ़ावा देने की आवश्यकता है, ताकि हम स्वदेशी तकनीकी विकास के क्षेत्र में मजबूत हो सकें। इस अवसर पर साउथ अफ्रीका के डॉ. सुनील चंद्रा ने कहा कि आदित्य एल-1 और एक्सपोजिट ब्रह्मांड को समझने में मदद करेंगे। इससे हमारी तकनीक का विकास होगा।  

यह भी पढ़े : 18 करोड़ 50 लाख रूपये से चमकेगी सिद्दीकपुर से जमुहाई की सड़क,आजमगढ़ की सीमा को जोड़ेगी 

यह भी पढ़े : JAUNPUR CDO ने न्यूनतम प्रगति वाले विद्यालयों की सूची मांगी है 

National Science Day के इस अवसर पर साउथ कोरिया के डॉ. विवेक शुक्ला ने कहा कि हाइड्रोजन एनर्जी पर विस्तार से प्रकाश डाला कहा कि भविष्य में प्रदूषण रहित ऊर्जा का यह मुख्य स्रोत होगा।इस अवसर पर विश्वविद्यालय में रंगोली, क्विज, क्रिएटिव पोस्टर, निबंध समेत कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निबंध में स्मिथ यादव, क्रिएटिव पोस्टर में साइना अफरोज और आशुतोष सिंह, क्विज में निपुण प्रजापति और वैष्णवी सिंह, एक्सटेम्पोर में रश्मि मौर्या, रंगोली में सत्यम साहु, तनिष्क साहु, अमिषा सिंह, आराध्या सिंह प्रथम स्थान पर रहे। स्वागत रज्जू भैय्या संस्थान के निदेशक प्रो. प्रमोद यादव और संचालन डॉ. रामांशु प्रभाकर सिंह और विषय प्रवर्तन डॉ. काजल डे ने और धन्यवाद ज्ञापन ड़ॉ. धीरेंद्र चौधरी ने किया। इस अवसर पर प्रो. देवराज सिंह, प्रो. मिथिलेश सिंह, प्रो. गिरधर मिश्रा, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. आलोक कुमार वर्मा, डॉ. पुनीत धवन, डॉ. नीरज अवस्थी, डॉ. सुजीत चौरसिया, डॉ. मिथिलेश यादव, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अनु त्यागी आदि उपस्थित थीं।  

JAUNPUR CDO ने न्यूनतम प्रगति वाले विद्यालयों की सूची मांगी है 

0
JAUNPUR CDO ने न्यूनतम प्रगति वाले विद्यालयों की सूची मांगी है 
JAUNPUR CDO ने न्यूनतम प्रगति वाले विद्यालयों की सूची मांगी है 

JAUNPUR NEWS जौनपुर :बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई मिशन प्रेरणा फेज-2, निपुण भारत मध्यान्ह भोजन योजना कायाकल्प के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गठित जिला स्तरीय सदस्य टास्क फोर्स सदस्यों की समीक्षा बैठक  मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

 बैठक में विगत समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देश के अनुपालनार्थ बिन्दुओं की समीक्षा की गयी। तत्क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया गया कि विगत बैठक में दिये गये समस्त निर्देशों का अनुपालन कर लिया गया है।  मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जिन विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति 70 प्रतिशत से अधिक है, उन विद्यालयों में खेल-कूद का आयोजन प्रतिदिन किया जाय। जिसमें भिन्न-भिन्न दिनों में यथा-खेल-कूद, डांसिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कोई छात्र अध्यापक के रूप में शिक्षण कार्य कराये आदि कार्यक्रम कराये जाय व आगामी समीक्षा बैठक में यह अवगत कराये कि खेल-कूद का कालांश बढ़ाये जाने पर विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति में पहले की अपेक्षा वर्तमान में क्या वृद्वि हुई है।

यह भी पढ़े :18 करोड़ 50 लाख रूपये से चमकेगी सिद्दीकपुर से जमुहाई की सड़क,आजमगढ़ की सीमा को जोड़ेगी 

उन्होंने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि इस आशय का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत समस्त परिषदीय विद्यालय वाटर कनेक्शन से संतृप्त हो गये है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत निपुण विद्यालयों में न्यूनतम प्रगति वाले 10 विकासखण्ड की सूची प्रस्तुत की जाय जिसमें छात्रों का अधिगम स्तर न्यून, छात्र उपस्थिति कम एवं अध्यापक उपस्थिति का प्रतिशत क्या है, के संदर्भ में आगामी समीक्षा बैठक में कार्यवाही प्रस्तुत की जाय। जिन विद्यालयों की निपुण प्रगति न्यून है, उनको खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से गहन समीक्षा कर प्रगति लायी जाय एवं जिम्मेवारी निर्धारित की जाय।

 मुख्य विकास अधिकारी ने खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अपने विकासखण्ड में न्यूनतम प्रगति वाले 10 विद्यालय जिनको गोद लिया गया है, उन विद्यालयों की प्रगति के सम्बन्ध में सूची प्रस्तुत की जाय, जिसमें छात्रों का अधिगम स्तर न्यून, छात्र उपस्थिति कम एवं अध्यापक उपस्थिति का प्रतिशत क्या है, के संदर्भ में आगामी समीक्षा बैठक में कार्यवाही प्रस्तुत की जाय।उन्होंने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि आर0टी0ई0 के अन्तर्गत अपने-अपने विकासखण्ड से 100 छात्रों का आवेदन कराना सुनिश्चित करें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्राओं हेतु दैनिक उपयोग की जाने वाली वस्तुओं का किट बना कर 100 बच्चों हेतु 04 माह हेतु एक बार मे ही आपूर्ति की जाय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में असंतृप्त रह गये कराये जाने वाले कार्यो का रू0-10,00,000 का स्टीमेट के साथ पत्र समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं समस्त ब्लाक प्रमुख सदस्य को मुख्य विकास अधिकारी स्तर पत्र निर्गत किया जाय। उपर्युक्त निर्देशों का कड़ाई से समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। बैठक में समिति के सदस्यगण, प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान/एम0डी0एम0, एस0आर0जी0 उपस्थित हुए।

18 करोड़ 50 लाख रूपये से चमकेगी सिद्दीकपुर से जमुहाई की सड़क,आजमगढ़ की सीमा को जोड़ेगी 

0
18 करोड़ 50 लाख रूपये से चमकेगी सिद्दीकपुर से जमुहाई की सड़क,आजमगढ़ की सीमा को जोड़ेगी 
18 करोड़ 50 लाख रूपये से चमकेगी सिद्दीकपुर से जमुहाई की सड़

The road from Siddikpur to Jamuhai will be brightened with Rs 18 crore 50 lakh, will connect the border of Azamgarh.

जौनपुर : 18  करोड़ 50 लाख रूपये खर्च होंगे सिद्दीकपुर से जमुहायी मार्ग के सुदृरीकरण में खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार  गिरीश चंद्र यादक के अथक प्रयास से सदर विधानसभा में स्वीकृति परियोजना सिद्दीकपुर से जमुहायी सम्पर्क मार्ग का शिलान्यास खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव द्वारा किया गया। इस सम्पर्क मार्ग कि लम्बाई  11.600 किलोमीटर है जो जौनपुर व आज़मगण की सीमा को जोड़ती है।

18 करोड़ 50 लाख रूपये से चमकेगी सिद्दीकपुर से जमुहाई की सड़क,आजमगढ़ की सीमा को जोड़ेगी 


इस सम्पर्क मार्ग को चौडीकरण व सुध्दरिकरण करने में कुल लागत 1843.25 लाख ( रूपये अठ्ठारह करोड़ तिरालिस लाख पच्चीस हजार मात्र ) रूपये खर्च होगा । शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए खेल मत्री ने कहा कि इस सम्पर्क मार्ग के चौरिकरण हो जाने से दोनों जनपद के लोगो को लाभ मिलेगा मोदी योगी  के सरकार मे विकास कि गंगा बह रही है। चारो तरफ सड़को का जाल बिछ गया है. हमारी सरकार हर क्षेत्र में काम किया है चाहे सड़क हो, विजली हो, ग्रामीण पेयजल हो, गरीबो का आवास हो,आयुष्मान कार्ड हो, रोजगार करने के लिए तमाम तरह के लोन भी दे रही है विश्वकर्मा योजना हो,, मुद्रा लोन हो , रेहड़ी पटरी तक क रोजगार करने वालों कि चिंता सरकार कि है।

यह भी पढ़े : जौनपुर के 01 साइबर थाना समेत 8 थानों के मेडिकल कक्ष का हुआ शिलान्यास

शिलान्यास कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ रामसूरत मौर्या, शिव कुमार सिंह पूर्व प्रधान, सावले सिंह पूर्व प्रधान, श्याम कन्हैया सिंह, रविंद्र सिंह,  प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव,शरद सिंह, रविंद्र सिंह राजू दादा, राजकेशर, अमित श्रीवास्तव, अजय सिंह, जितेंद्र सिंह, मनीष श्रीवास्तव, श्यामबाबू यादव जिला पंचायत सदस्य, राधे पाल  व दीपक सिंह, बलवंत सिंह, विकास शर्मा, ब्रमेश शुक्ला व संजय पाठक आदि लोग उपस्थिति रहे। इस परियोजना के बन जाने से जनपद वासियों को बहुत लाभ मिलेगा.

जौनपुर के 01 साइबर थाना समेत 8 थानों के मेडिकल कक्ष का हुआ शिलान्यास

0
जौनपुर के 01 साइबर थाना समेत 8 थानों के मेडिकल कक्ष का हुआ शिलान्यास
जौनपुर के 01 साइबर थाना समेत 8 थानों के मेडिकल कक्ष का हुआ शिलान्यास

Foundation stone laid for medical rooms of 8 police stations including 01 cyber police station of Jaunpur

JAUNPUR NEWS: जनपद जौनपुर में आठ थानों में मेडिकल कक्ष व एक साइबर थाना का मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बर्चुअल शिलान्यास किया गया। थाना बदलापुर में शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका लाइब प्रसारण भी किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी आठ मेडिकल कक्ष थाना बदलापुर, थाना सिकरारा, थाना पवारा, थाना खुटहन, थाना सुजानगंज, थाना बरसठी, थाना मछलीशहर, थाना मीरगंज व एक साइबर थाना पुलिस लाइन के शिलापट्ट का शिलान्यास तथा उद्बोधन किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम में माननीय राज्यसभा सांसद श्रीमति सीमा द्विवेदी, चेयरमैन बदलापुर श्रीमति सीमा सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, पुलिस अधिकारीगण व क्षेत्र की संभ्रांत जनता उपस्थित रहें।


समाचार – पुस्तक विमोचन

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में पर्यावरण विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुधीर उपाध्याय की पर्यावरण पर प्रकाशित पुस्तक का विमोचन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने बुधवार को किया। पुस्तक विमोचन के अवसर पर कुलपति के साथ-साथ छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर अजय द्विवेदी, विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रोफेसर राजेश शर्मा  आदि उपस्थित रहे। डॉ. उपाध्याय की यह पुस्तक मानव और पर्यावरणीय स्वास्थ्य के लिए नैनो-बायोफोर्टिफिकेशन पर है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशक स्प्रिंगर नेचर, स्विट्जरलैंड ने प्रकाशित किया है। 

जौनपुर के 01 साइबर थाना समेत 8 थानों के मेडिकल कक्ष का हुआ शिलान्यास

यह पुस्तक पौधों और मानव स्वास्थ्य के लिए पोषक तत्वों के महत्व का वर्णन करती है। फसलों के बायोफोर्टिफिकेशन के लिए नैनोटेक्नोलॉजी का उपयोग कैसे किया जा सकता है एवं प्रदूषित मिट्टी में नैनोटेक्नोलॉजी के विषैले प्रभावों से संबंधित समस्या को पुस्तक में प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। विदित है कि डॉ. उपाध्याय के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उच्च कोटि के शोध हमेशा प्रकाशित होते रहते है। आने वाले समय में  डॉ. उपाध्याय की तीन और पुस्तकें प्रकाशित होने वाली है, जिनका अनुबंध अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशक, एलेसेविएर, विएले एवं टेलर एंड फ्रांसिस से हुआ है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह एवं संकायाध्यक्ष विज्ञान प्रो राजेश शर्मा ने डॉ. सुधीर उपाध्याय को  इस उपलब्धि पर बधाई दी है ।

JAUNPUR: भगवान कार्तिकेय का किया गया बेदी पूजन

0
JAUNPUR: भगवान कार्तिकेय का किया गया बेदी पूजन
JAUNPUR: भगवान कार्तिकेय का किया गया बेदी पूजन

JAUNPUR NEWS शाहगंज। पटैला बाजार के निकट धिरौली नानकर गांव में स्थित हजारों श्रद्धालुओं एवं आम जनमानस की भक्ति और आस्था का केंद्र साबित हो रहे बाबा बान दईत के मंदिर पर बुधवार को यज्ञ आचार्य वशिष्ठ नारायण चतुर्वेदी द्वारा विधि विधान से प्रातः काल बेदी पूजन किया गया।वरिष्ठ दंत चिकित्सक एवं बाबा द्वारिका दास हरि महाविद्यालय सारी जहांगीर पट्टी के प्रबंधक डा. सूर्यभान यादव ने पुरोहितों द्वारा वैदिक रीति से भगवान कार्तिकेय की प्रतिमा को शैय्याधिवास जलाधिवास, पुष्पाधिवास ,अन्नाधिवास व मिष्ठानाधिवास कराया गया।

यज्ञाचार्य ने बताया कि सनातन धर्मावलंबियों के लिए कर्मकांड,उपासना कांड और ज्ञानकांड मोक्ष प्राप्ति के मार्ग बताए गए हैं। उन्होंने बताया कि भगवान कार्तिकेय की पूजा और व्रत करने से भक्तों के सारे पाप कट जाते हैं, संकटों से मुक्ति और सुख-शांति मिलती व मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि अन्न, जल और प्रकृति की रक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। अधिवास की धार्मिक और पौराणिक गाथा वेदों- शास्त्रों में वर्णित है।इस अवसर पर आचार्य अश्वमेध पांडेय,आचार्य धर्मेंद्र पांडेय, शिवकुमार त्रिपाठी, वैदिक, दिनेश पाठक ,राकेश मिश्रा, डॉ जितेंद्र यादव,सुभाष चंद्र यादव,हरिश्चंद्र यादव, अनिल यादव ,संतलाल गौड़ ,जंत्री यादव ,राम लवट विश्वकर्मा, नंदलाल मौर्य, प्राचार्य डॉ कुंवर सिंह यादव ,मनोज कुमार यादव, राम आशीष यादव, जंत्री यादव ,बाबा राजनाथ सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

KISAN SAMMAN NIDHI की 16वी क़िस्त पा कर किसान हुए गदगद

0
KISAN SAMMAN NIDHI की 16वी क़िस्त पा कर किसान हुए गदगद
KISAN SAMMAN NIDHI की 16वी क़िस्त पा कर किसान हुए गदगद

पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त खाते में भेजने का देखा गया लाइव प्रसारण

pm kisan samman nidhi 16th installment JAUNPUR : शाहगंज ब्लॉक सभागार में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त भेजे जाने के कार्यक्रम का एलईडी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण किसानों ,अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा देखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ.उमेश चंद्र तिवारी गुरु ने सरकार की संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार किसानों,गरीबों और जरूरतमंदों के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील है। किसानों की खुशहाली और समृद्धि के लिए सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। वर्तमान सरकार के समय में ही सरकार की योजनाओं और उनके लाभ में शत प्रतिशत पारदर्शिता झलक रही है। जायद गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। उन्होंने गोष्ठी में वैज्ञानिक कृषक संवाद,प्राकृतिक खेती,मृदा सुधार ,कृषि रक्षा, सुरक्षित कृषि एवं मिश्रित कृषि pm kisan samman nidhi की चर्चा के साथ-साथ एफपीओ कृषक उद्यमिता व उत्पाद प्रसंस्करण के बारे में बताया ।

कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं pm kisan samman nidhi 16th installment व लाभार्थियों और संबंधित शिकायतों यथा ई केवाईसी,एनपीसीआई आदि समस्याओं का यथा संभव निस्तारण भी किया गया ।गोष्ठी में एफपीओ प्रतिनिधियों ,प्रसंस्करण इकाइयों के प्रतिनिधियों ,कृषक समूह उद्यमी, महिला समूहों ने हिस्सा लिया।प्रमुख प्रतिनिधि ने किसानों को जायद की खेती के बारे में भी जागरूक किया। किसानों से सीधे संवाद करके उनके समस्याओं का निराकरण भी किया गया।एडीओ कृषि मिथिलेश सिंह ने जायद फसलों का फसल चक्र में उपयोगिता व किसान की आय बढ़ाने,कृषक उद्यमिता विकास,एफपीओ की कार्य वृत्ति,प्राकृतिक खेती के माध्यम से भूमि सुधार ,मिश्रित खेती, वर्मी कंपोस्ट,कचरे से खाद उत्पादन,पीएम किसान योजना, कुसुम योजना इत्यादि के बारे में बताया।

वीर विक्रम सिंह द्वारा कृषि रक्षा हेतु उपलब्ध रसायनों जैसे ट्राइकोडर्मा, विवेरिया, बेसियाना के बारे में बताया गया।कृषक राम तेरस रामजनक पांडेय आदि लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा और अधिकारियों द्वारा समाधान भी किया गया। तारा प्रणय तिवारी, कृषि विभाग से श्री प्रकाश उपाध्याय,मदन कुमार, ऋषिकेश गौतम ,वीरेंद्र यादव, वीरेंद्र गुप्ता, सुनील कुमार, प्रधान मोनू पांडेय, श्यामा प्रसाद पांडेय, आदि लोग शामिल रहे।

लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

0

The criminal who was going to commit robbery was arrested in a police encounter.jaunpur

jaunpur Crime : जौनपुर में बीती रात सुरेरी, रामपुर, नेवढिया व बरसठी थाने की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक अभियुक्त घायल,कब्जे से एक देशी पिस्टल 09 MM, 01 जिंदा कारतूस व 03 खोखा कारतूस 09 MM, 01 चोरी की मोटरसाइकिल अपाची व अपराध कारित करनें में प्रयुक्त 01 मोटरसाईकिल, 04 मोबाईल व लूट का 6500 रुपया बरामद किया है ।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण व गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ उमाशंकर सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सुरेरी,थाना रामपुर ,थाना नेवढिया व थाना बरसठी की संयुक्त टीम द्वारा 04 शातिर अपराधी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार ।

लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

जिसमें एक अभियुक्त पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। बिती रात्रि मुखबिर खास द्वारा थानाध्यक्ष सुरेरी व टीम को सूचना प्राप्त हुई की कुछ शातिर अपराधी जो लूटपाट/चोरी करते है कोई बड़ी आपराधिक घटना कारित करने की फिराक में क्षेत्र में घूमते हुये दिखाई दिये है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष सुरेरी मय टीम द्वारा आसपास के अन्य थानो की पुलिस टीम को मुखबिरी सूचना से अवगत कराकर छेरहटी पुलिया से पहले रामपुर व पुलिस चौकी सुरेरी मोड़ के पास गाड़ा बन्दी कर बदमाशों के आने का इन्तजार करने लगे कि अन्य पुलिस टीम भी पहुच गयी। कुछ समय पश्चात सन्त रविदास नगर(भदोही) की तरफ से एक साथ दो मोटर साईकिल आती हुई दिखायी दी, जिसे उक्त पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो मोटरासाइकिल सवार बदमाश अपने को घीरता हुआ देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करने लगे। बदमाशों द्वारा फायर किये गये फायर की एक गोली थानाध्यक्ष नेवढिया श्री अश्वनी कुमार दूबे की बूलेट प्रूफ जैकेट में सामने की तरफ लगी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की कार्यवाही में फायर किया गया, जिससे अभियुक्त महेश पटेल पुत्र राजकुमार पटेल निवासी कविरामपुर थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी को पैर में गोली गली,जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है ।

JAUNPUR: व्यंगकार एकलव्य की 84वी जयंती पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

0

JAUNPUR: A symposium was organized on the 84th birth anniversary of satirist Ekalavya

जौनपुर।वरिष्ठ साहित्यकार, व्यंगकार कृष्णकांत एकलव्य की 84 वी जयंती उनके रुहट्टा स्थित आवास पर एकलव्य फाउंडेशन हाल में समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर उनकी याद में काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर आर एन सिंह व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अहमद निसार कवि व कार्यक्रम संयोजक सरोज श्रीवास्तव संपादक व्यंग तरंग द्वारा स्वर्गीय एकलव्य जी के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा माँ सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने किया ।

कार्यक्रम संयोजक सरोज श्रीवास्तव द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया । काव्य गोष्ठी में जनपद ही नहीं अन्य जनपदों के कवियों, शायरों ने शिरकत कर अपने गीत, गजलो से कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगा दिया ।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि प्रो आर एन सिंह ने अपनी कविता “आज नही तो कल निकलेगा हर मुश्किल का हल निकलेगा, जीवन पथ पर बढ़ते जाओ साथ जमाना चल निकलेगा” से महफ़िल को सजा दिया। इसी क्रम में कवि संजय सिंह ने अपनी कविता से लोगों को काफी कुछ सीख दिया कुछ ऐसे अपने होते हैं जो सारी रात जागते हैं, आंखों में बस कर वह मेरी मुझको दिन-रात सताते हैं, वही राजेश पांडे ने “कैसा कंगना गढ़ाये ना भाये सजना , कैसे गुनगुनाये मन भाए सजना ” कवित्री सुमिति श्रीवास्तव ने “दिखे सभी मनुष्य आज रूप शैल का लिये,गयी दया विचार से कपाट होठ का सीए” से जमकर वाहवाही लूटी वही अंसार जौनपुरी ने भी ” ऐसे ही कभी आके मिला क्यों नहीं करते, रूपोश रिवाजो को रवा क्यों नहीं करते, नाराज ना हो मुझे तो एक बात कह दूं मैं, रिश्तो के तकाजों को अदा क्यों नहीं करते, से महफ़िल को सजाया कवि पवन दुबे ने “वक्त जाने कहां जा रहा है आदमी बस पिसा जा रहा, मंजिले एक हो भी तो क्या रास्तों का पता ना रहा, कवि गिरीश कुमार गिरीश ने पढ़ा कि, फिसलती पांव के नीचे जमी महसूस होती है, अभी सूखे नहीं आंसू नमी महसूस होती है जहां भी हो चले आओ, हमारे दिल की महफिलों में मुझे पल पल, तुम्हारी ही कमी महसूस होती है। अनिल उपाध्याय ने कहा सरस्वती के उपासक गौड़ था जिनके लिए द्रव्य, ऐसे थे साहित्यकार श्री कृष्णकांत “एकलव्य”, कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अहमद निसार ने कहा बिछड़ने की कसक अब भी दिलो पर वार करती है, मिजाजो में अभी बाजार का मौसम नही आया, से लोगो को लुभाया।अंत मे उनके ज्येष्ठ पुत्र बाबा धर्म पुत्र अशोक ने सभी अतिथियों व गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया ।इस अवसर पर संरक्षक डॉ लालजी प्रसाद, श्याम रतन श्रीवास्तव, दयाशंकर निगम ,एस सी लाल श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार जय आनंद श्रीवास्तव , संजय अस्थाना ,दीपक श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव एडीजीसी, दिलीप श्रीवास्तव एडवोकेट, आनंद शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट, मनीष ।

श्रीवास्तव ,राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया, मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट, राजन श्रीवास्तव ,इंद्रजीत मौर्य, के के दुबे फौजी, पंकज श्रीवास्तव,सिपिन रघुवंशी सभासद,बंदेश सिंह,रमेश सोनी,डॉ संजय श्रीवास्तव,विनय श्रीवास्तव,अरुण श्रीवास्तव रामु सोनकर एडवोकेट रानू श्रीवास्तव अंबर श्रीवास्तव रामजी गुप्ता दिनेश श्रीवास्तव एडवोकेट प्रदीप श्रीवास्तव अजय श्रीवास्तव शरद श्रीवास्तव अनीश श्रीवास्तव अनिल श्रीवास्तव अजय वर्मा आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

जौनपुर नगर में आने वाले वाहनों लिए आवश्यक सूचना, 2 दिन प्रवेश वर्जित रहेगा  

0
जौनपुर नगर में आने वाले वाहनों लिए आवश्यक सूचना, 2 दिन प्रवेश वर्जित रहेगा  
जौनपुर नगर में आने वाले वाहनों लिए आवश्यक सूचना

  जौनपुर शहर में आने वाले यात्री कृपया ध्यान दे    

JAUNPUR NEWS : जौनपुर यातायात पुलिस के निर्देश पर नगर के रूट को दो दिन के लिए डायवर्जन कर दिया गया है, हर साल की तरह इस वर्ष भी शहर में दिनांकः28 व 29 फरवरी, को सेल मेला का आयोजन होना है। जिसमें खरीदारी के लिये भारी भीड़ होने लगती है  जिसको देखते हुए यातायात व्यवस्था संचालन के लिये शहर में निम्न मार्गों पर डायवर्जन रहेगा, जो 28 फरवरी को सुबह 6:00 से लेकर 29 फरवरी, को रात्रि 10:00 बजे तक रहेगा

इस प्रकार होगा शहर के मार्गो का डायवर्सन 

1- कोतवाली की तरफ से आने वाले वाहन चहारसू से अशोक टॉकीज, से सद्भावना, से जोगिया पुल होकर आगे अपने गंतव्य को जाएंगे ।
2- जेसीज से नीचे ओलनगंज की तरफ को जाने वाले रुट पर 03 पहिया व 04 पहिया वाहनो का प्रवेश वर्जित रहेगा ।
3- पॉलिटेक्निक से ओलनगंज की तरफ को जाने वाले रुट पर 03 पहिया व 04 पहिया वाहनो का प्रवेश वर्जित रहेगा ।
4- मछलीशहर पड़ाव से बदलापुर पड़ाव की तरफ को जाने वाले रुट पर 03 पहिया व 04 पहिया वाहनो का प्रवेश वर्जित रहेगा ।


समाचार – सड़क सुरक्षा 

आज शाम सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों से जनपद के राष्ट्रीय राजमार्गों जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग, जौनपुर-वाराणसी राजमार्ग,जौनपुर-सुल्तानपुर राजमार्ग, जौनपुर-रायबरेली राजमार्ग पर सुधारात्मक कार्यवाही जैसे स्पीड ब्रेकर लगाने, रोड पर साइनस बोर्ड लगाए जाने, डिवाइडर लगाने, सभी क्षतिग्रस्त डिवाइडर को सही करने, सभी अंडरपास पर लाइट की व्यवस्था कराए जाने आदि के संदर्भ में जानकारी ली। नेशनल हाईवे से बदलापुर जाने वाली रोड पर तहसील बदलापुर तथा निरीक्षण भवन मार्ग पर जाने हेतु सांकेतिक बोर्ड लगवाने, वाराणसी से जौनपुर जाने वाले मार्ग पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगवाने, रोड पर पेंटिंग पट्टी लगवाने, रोड के किनारे पौधों पर की व्यवस्था करने, रोड पर पेंटेड पट्टी लगवाने के निदेश दिए।

जौनपुर नगर में आने वाले वाहनों लिए आवश्यक सूचना, 2 दिन प्रवेश वर्जित रहेगा  

फोटो – कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक करते जिला अधिकारी 

दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों जैसे खाखोपुर, टेकारी चौराहा, बसुही पुलिया नेवादा हाईवे आदि जगहों पर किये गये सुधारात्मक प्रगति की समीक्षा करते हुए दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों पर सांकेतिक बोर्ड लगवाने, जहां जहां भी कट्स है वहां पर रंबल स्ट्रिप लगवाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने हेलमेट सीटबेल्ट एवं सड़क सुरक्षा सम्बन्धी अन्य अभियोगो में प्रर्वतन कार्यवाही की समीक्षा स्कूल वाहनों के फिटनेश के जांच कराने के निर्देश दिये।इसके साथ ही जौनपुर-रामपुर-भदोही मार्ग पर सुधारात्मक कार्यवाही में तेजी लाने, सभी एंबुलेंस क्रियाशील अवस्था में होने, जलापुर चौराहे पर सिटी बस खड़ा करने पर होने वाली दुर्घटना के संबंध में सीओ से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। एक्सईएन जल जीवन मिशन को निर्देश दिए कि रोड की मरम्मत समय से हो, नमामि गंगे के तहत खोदी गई सड़को को मरम्मत कराए। सिपाह के पास ओवरब्रिज के नीचे एक हिस्सा टूटने की खबर पर निर्देश दिया कि दो दिनों में मरम्मत कराए।

यह भी पढ़े : SOLAR PUMP पर भारी छूट,किसानो को सरकार का बडा तोहफा,आवेदन सुरु है