Home Blog Page 367

पंचायत भवन गांव के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी:डॉ उमेश चंद्र तिवारी

0
विकासखंड क्षेत्र के मयारी गांव अंतर्गत भिवरहाँ में सोमवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ.उमेश चंद्र तिवारी गुरुजी ने पंचायत भवन का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ व विधिवत पूजा अर्चना

विधिवत पूजा -अर्चना व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंचायत भवन का किया गया भूमि पूजन

सुईथाकला शाहगंज। विकासखंड क्षेत्र के मयारी गांव अंतर्गत भिवरहाँ में सोमवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ.उमेश चंद्र तिवारी गुरुजी ने पंचायत भवन का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ व विधिवत पूजा अर्चना करके किया। भूमि पूजन के दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि पंचायत भवन के निर्माण से ग्राम वासियों की समस्याएं ग्राम पंचायत स्तर पर ही निस्तारित होंगी।जिन समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को ब्लॉक और तहसील के कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे उनकी समस्याओं का निराकरण पंचायत भवन पर ही होने से सुविधा और सहूलियत मिलेगी।उन्होंने कहा कि पंचायत भवन ग्राम के विकास की कड़ी है जहां से गांव के विकास का मार्ग प्रशस्त होता है।इस अवसर पर डॉ.विनोद कुमार सिंह वत्स, तारा प्रणय तिवारी, बृजेश पांडेय,पंकज उपाध्याय, डॉ.रणंजय सिंह ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षक कनिष्क अभियंता अनिल कुमार सौरभ मिश्रा सचिव,प्रधान महेंद्र नाथ, ओमप्रकाश तिवारी मंडल उपाध्यक्ष भाजपा,दीपक तिवारी सकल दीप बिंद,बम बहादुर सिंह पूर्व प्रधान,अनिल सिंह,वंशराज तिवारी,त्रिभुवन शाह मौजूद रहे l

भारत का पहला समाचार पत्र 244 वर्ष पहले छपा था,संपादक को हुई थी जेल 

0
भारत का पहला समाचार पत्र 244 वर्ष पहले छपा था,संपादक को हुई थी जेल 
Bangal gazette calcutta general

भारत का पहला समाचार पत्र 244 वर्ष पहले आज के दिन छपा था अंग्रेजी समाचार पत्र के संपादक को जुर्माने के साथ जाना पड़ा था जेल:

भारत का पहला समाचार पत्र 244 वर्ष पहले छपा था,संपादक को हुई थी जेल 
संपादक -श्याम नारायण पाण्डेय

Bengal gazette calcutta general advertifer : भारत का पहला समाचार पत्र कोलकाता जनरल एडवरटाइजर 29 जनवरी 1780 को प्रकाशित होने वाला देश का पहला समाचार पत्र रहा जो व्यवस्थित रूप से प्रकाशित हुआ उसका नाम था कोलकाता जनरल एडवर्ड टाइजर चार पृष्ठों  के इस अंग्रेजी साप्ताहिक के मुद्रक ,प्रकाशक ,स्वामी और संपादक जेम्स आगस्ट हिककी थे ।अपने पत्र के नीतिगत उद्देश्य के बारे में नाम शीर्षक के नीचे ही हिक्की ने घोषणा किया था कि ” ए वीकली पॉलीटिकल एंड कमर्शियल न्यूज़पेपर ओपन टू ऑल बट इनफ्लुएंस्ड बाय नन “अर्थात एक राजनीतिक और वाणिज्यिक साप्ताहिक जो सबके लिए खुला है किंतु प्रभावित किसी से भी नहीं है अर्थात यह एक निष्पक्ष निर्भीक और स्वतंत्र अंग्रेजी साप्ताहिक समाचार पत्र है ।

कोलकाता जनरल एडवरटाइजर अख़बार में होती थी अधिकारियो के अवैध ब्यवहार की चर्चा

हिक्की के इस साप्ताहिक मे खबरें तो सभी क्षेत्रों और विषयों की रहती थी ,किंतु उनकी रुचि कंपनी के कर्मचारियों और अधिकारियों के निजी जिंदगी के बारे में भंडाफोड़ करने में ज्यादा थी ईस्ट इंडिया कंपनी के कर्मचारी और अधिकारी न केवल व्यक्तिगत व्यापारिक गतिविधियों से धन संचय करते थे बल्कि उनके कुकर्मों पर पर्दा पड़ा रहे।  इसके लिए छोटे कर्मचारियों को दबाकर रखते थे। इसके लिए कंपनी के अधिकारी अपने आलोचकों के प्रति निर्मम व्यवहार रखते थे इसी वक्त जेम्स आगस्ट हिक्की ने कोलकाता जनरल एडवरटाइजर्स का प्रकाशन शुरू किया । अखबार में साहित्यिक चर्चा तो नहीं के बराबर रहती थी किंतु कंपनी के आला अधिकारियों के अवैध व्यवहार और कारनामों की चर्चा खुलकर की जाती थी । यहां तक की गवर्नर जनरल वारेन हेस्टिंग्स की पत्नी और अन्य बड़े अधिकारियों के विरुद्ध व्यक्तिगत और तीखे प्रहार किए जाते थे ।सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्याय मूर्ति को भी नहीं छोड़ा जाता था  ।

अख़बार के संपादक हिक्की से मांगी गई थी 80 हजार की जमानत ,नहीं देने पर जाना पड़ा था जेल 

इस प्रकार विधायिका और न्यायपालिका दोनों के ही अधिकारी हिक्की से बेहद बेहद नाराज हो गए और उनके दुश्मन बन गए। कंपनी की कृपा पात्र जान किरनेडडर जकारिया ने हिक्की पर मानहानि का एक मुकदमा कर दिया जिसमें बगैर किसी सुनवाई के हिक्की को 4 माह का कारावास और ₹500 जुर्माना किया गया ।इसके बावजूद हिक्की ने कंपनी और न्यायमूर्ति सर एलिजा एमपी के विरुद्ध कटु लेखन बराबर जारी रखा। इसी बीच यूरोपीय अधिकारियों की अगुवाई में 400 हथियारबंद लोगों की भीड़ ने हिक्की के प्रेस पर धावा बोल दिया । हिक्की से रुपया 80 हजार की जमानत मांगी गई और न देने पर उन्हें जेल भेज दिया गया था  ।

1780 में अख़बार के जीपीओ की मान्यता अंग्रेजो ने किया था  निरस्त 

जेल में रहते हुए ही वह बिना डरे ,बिना थके अपना कार्य करते रहे । तब 14 नवंबर सन  सन 1780 को गवर्नर जनरल द्वारा अखबार को जीपीओ (जनरल पोस्ट ऑफिसेज) से प्रसारित किए जाने की सुविधा निरस्त कर दी गई। आदेश में कहा गया कि जे .ए .हिककी द्वारा मुद्रित कोलकाता जनरल एडवरटाइजर्स के ताजा अंकों में बड़े लोगों के व्यक्तिगत  जिंदगी को लांछित करने वाले अंश पाए गए हैं । जो अशांत करने वाले हैं । इसलिए इस पत्र को जीपीओ से प्रसारित होने की और अधिक अनुमति नहीं दी जा सकती । इस प्रकार यह पत्र  तमाम विरोधाभाषो और कठिनाइयों के बावजूद 5 जनवरी 1782 तक लगातार प्रकाशित होता रहा। तत्पश्चात प्रताणा  और आर्थिक कठिनाइयों  के  कारणों से बंद हो गया ।यह भारतीय पत्रकारिता के इतिहास में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को निर्भीकता से निर्वहन करने के चलते समाचार पत्र और शासन के बीच टकराव की प्रथम घटना थी । इस प्रकार भारत में पत्रकारिता का श्री गणेश करने का श्रेय जहां जेम्स आगस्ट हिक्की को ही जाता है ।वहीं व्यवस्था से टकराने और निर्भीक , निष्पक्ष और न्याय संगत लेखन के फलस्वरुप प्रताणा के रूप में कीमत चुकाने का सम्मान भी उन्हीं के खाते में  जाता है । ऐसे वीर पत्रकार को शत-शत  नमन ।

JAUNPUR: खुटहन के टिकरी खुर्द प्राथमिक पाठशाला पर मंत्री ने किया कम्बल वितरण

0
JAUNPUR: खुटहन के टिकरी खुर्द प्राथमिक पाठशाला पर मंत्री ने किया कम्बल वितरण

जौनपुर। विकास खण्ड खुटहन के ग्राम टिकरी खुर्द प्राथमिक पाठशाला में आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव जी द्वारा समाज के वंचित गरीब बंधु-बांधवों को कम्बल वितरित किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए मन्त्री गिरीश चन्द्र यादव जी कहा कि इस कड़ाके कि ठंडक में गरीब व निर्बल असहाय लोगो को कंबल बाटना सबसे पुनीत कार्य है केन्द्र व राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब और वँचित लोगो को मिल रहा है।
गरीबों को सहायता प्रदान करने और उन्हें लाभ देने के लिए गरीब कल्याण योजना जिसके अंतर्गत गरीबों को फ्री राशन व्यवस्था की गयी है सरकार द्वारा ऐसी कई योजनाएं हैं जो अभी तक चल रही है और उन योजनाओ का लाभ पुरे देशवासी ले रहे हैं।

JAUNPUR: खुटहन के टिकरी खुर्द प्राथमिक पाठशाला पर मंत्री ने किया कम्बल वितरण

इन योजनाओं का उद्देश्य है कि देश के नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करना। ये योजनाएं स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, कृषि, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा मण्डल अध्यक्ष गभीरन मदन सोनी, कमला सिंह, नन्दलाल राजभर, महेन्द्र सिंह, प्रतिनिधि अजय सिंह, खेल एवं युवा कल्याण मन्त्री के मिडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, बलिहारी राजभर, पुष्पेन्द्र त्यागी व संजय पाठक आदि लोग उपस्थित रहे।

इंडिया गठबंधन में दुल्हा नही बने तो सहबाला बनकर ही काम करतें,सांसद श्याम सिंह यादव

0
इंडिया गठबंधन में दुल्हा नही बने तो सहबाला बनकर ही काम करतें,सांसद श्याम सिंह यादव


जौनपुर :सांसद श्याम सिंह यादव सोमवार को मियाॅपुर स्थित कैम्प कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में विभिन्न प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहाॅ कि दादा साहब फालके एन0जी0ओ0 के द्वारा एक सर्वे किया गया उस सर्वे में उ0प्र0 से दो सांसदों का चयन किया जिसमें जौनपुर लोकसभा सांसद श्याम सिंह यादव को मेडल, मेमनटों व प्रशसति पत्र देकर सम्मानित किया गया।प्रेस वार्ता के दौरान बिहार के राजनितिक घटनाक्रम के सम्बन्ध में बताया की इस घटना को सहज भाव से हम लेते हैं और मुख्यमंत्री नितिश कुमार इण्डिया गठबंधन में आये थे और आंतरिक सूचना लेकर पाला बदल लियें।

इंडिया गठबंधन में दुल्हा नही बने तो सहबाला बनकर ही काम करतें,सांसद श्याम सिंह यादव

मेरा कहना है कि इण्डिया गठबंधन में दुल्हा नही बने तो सहबाला बनकर ही काम करतें। सांसद जी ने जौनपुर के विकास एवं उनके द्वारा विभिन्न परियोजनाओं पर कराये कार्यो पर विवरण भी प्रस्तुत किया। राम मन्दिर के सवाल पर उन्होंने बताया की 22 जनवरी, 2024 के उद्घाटन पर कहाॅ की सनातन धर्म के अनुसार गलत है क्योकि इसमें देश चारों संक्राचार की सहमति नही थी, राजनितिक लाभ के लिए चुनाव के दृष्टिगत जल्दबाजी में देश के प्रधानमंत्री द्वारा किया गया देश के राष्ट्रपति को इसमें नही बुलाया गया जो कि पूर्णत गलत रहा आगे कहाॅ की प्रधानमंत्री मोदी ने राम मन्दिर के फैसले को अपने स्तर से लागू करवाया। आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने के सम्बन्ध में पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहाॅ की चुनाव मैं कतई नही लड़ना चाहता परंन्तु यदि पार्टी मुझे चुनाव लड़ाना चाहती है तो मैं इसपर विचार करूंगा।

JAUNPUR:पिछड़े वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति से वंचित कर रही योगी सरकार:शैलेंद्र यादव ललई

0
JAUNPUR :पिछड़े वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति से वंचित कर रही योगी सरकार:शैलेंद्र यादव ललई
JAUNPUR NEWS

पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सेक्टर वार बैठक

शाहगंज JAUNPUR NEWS :सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर विकासखंड क्षेत्र के जैनपुर गांव में पिछड़ा, दलित अल्पसंख्यक पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सेक्टर वार बैठक आयोजित हुई।बैठक को संबोधित करते हुए सपा के पूर्व ऊर्जा एवं नियोजन राज्य मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए पिछड़े ,दलितों और अल्पसंख्यकों का एकजुट होना जरूरी है।पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा और आरएसएस से संविधान को खतरा है।श्री ललई ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार क्षेत्र के युवाओं को रोजगार ,नौकरी, शिक्षा ,चिकित्सा जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के बजाय युवाओं को धर्म की अफीम खिलाकर पथभ्रष्ट कर रही है।उन्होंने मनुस्मृति पर पिछड़े और दलितों पर अशिक्षा और भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि धर्म विशेष को महत्व देकर भाजपा तिरंगे के स्थान पर भगवा ध्वज फहराकर संविधान और लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है। मोदी योगी की सरकार में बेरोजगारी और महंगाई चरम सीमा के पार है।पहले जो गैस का सिलेंडर 400 रुपए में मिलता था वही मोदी राज में 1000 रुपए में मिलता है।उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार गरीबों के साथ अन्याय,अत्याचार और शोषण कर रही है।

JAUNPUR:पिछड़े वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति से वंचित कर रही योगी सरकार:शैलेंद्र यादव ललई

यह सरकार गरीबों की कमर तोड़ रही है।देश बुरे दौर से गुजर रहा है।यह संविधान विरोधी सरकार है। उन्होंने जातिगत जनगणना कराना समय की मांग बताया। भाजपा की सरकार आरक्षण को समाप्त करके पिछड़े और दलितों का हक छीना चाहती है। पूर्व ऊर्जा मंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार अधिकांश पिछले छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति से वंचित कर रही है ।उन्होंने कहा कि 2024 में इंडिया गठबंधन और सपा की सरकार बनेगी। उन्होंने सरकार पर सार्वजनिक संपत्तियों को बेचने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि जिस वीरांगना महिला फूलन देवी को नेताजी मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा भेजने का काम किया था उन्हीं की मूर्ति भाजपा सरकार में थाने में कैद है जो संपूर्ण निषाद समाज का घोर अपमान है।उन्होंने राम मंदिर पर गुंबद न बनने और मंदिर के पूर्ण निर्माण से पहले ही प्राण प्रतिष्ठा को सनातन धर्म के विरुद्ध बताया। 2024 लोकसभा चुनाव नजदीक आने पर ही राम मंदिर का मुद्दा उठाना और प्राण प्रतिष्ठा भाजपा का चुनावी हथकंडा बताया। सपा नेता राजकुमार बिंद ने कहा कि उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं को रोजी-रोटी देने के बजाय उन्हें राशन देकर अकर्मण्य बना रही है।नेता हिसामुद्दीन ने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर संविधान की प्रतियां जलाना केवल भाजपा के राज में हुआ जिसकी आज तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई । इस अवसर पर बजरंगी,अमित वर्मा, भूपेंद्र यादव जोनल प्रभारी सुईथाकला ,श्रवण,राकेश वर्मा, विंदे वर्मा,कलीम ,कोमल यादव ,अतुल यादव, बंसराज वर्मा ,रामविलास बिंद, शोभनाथ यादव,चैन सुख गुप्ता,रामसूरत वर्मा,राम आशीष वर्मा ,एजाज अहमद आदि उपस्थित रहे।

JAUNPUR:मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने अपने क्षेत्र के चार सड़क परियोजना का किया शिलान्यास

0
राजभर बस्ती सम्पर्क मार्ग के नवनिर्माण का कार्य जिसका अनुमानित लागत 48.84 लाख रूपये विकास खण्ड शाहगंज के ग्राम अब्बोपुर में बिन्द बस्ती सड़क सम्पर्क मार्ग के नवनिर्माण का कार्य लाडलेपुर में शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव जी कहा कि उत्तर प्रदेश कि योगी सरकार सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर कार्य कर

JAUNPUR NEWS जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव अपने विधानसभा क्षेत्र के चार सड़क परियोजना का शिलान्यास किया। उक्त सड़क सम्पर्क मार्ग पंडित दीनदयाल योजना के अन्तर्गत कार्यदाई संस्था लोकनिर्माण विभाग द्वारा बनाया ज़ा रहा है। जिन सड़को का शिलान्यास हुआ उसमे प्रमुख रूप से नगर क्षेत्र के सरफराजपुर सड़क सम्पर्क मार्ग जिसका अनुमानित लागत 59.42 लाख रूपये है विकास खण्ड करंजाकला के लाडलेपुर सम्पर्क मार्ग जिसकी अनुमानित लागत 44.10 लाख रूपये विकास खण्ड शाहगंज में ग्राम पोरईकला चौरसिया एवं राजभर बस्ती सम्पर्क मार्ग के नवनिर्माण का कार्य जिसका अनुमानित लागत 48.84 लाख रूपये विकास खण्ड शाहगंज के ग्राम अब्बोपुर में बिन्द बस्ती सड़क सम्पर्क मार्ग के नवनिर्माण का कार्य लाडलेपुर में शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव जी कहा कि उत्तर प्रदेश कि योगी सरकार सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर कार्य कर रही है l

विकास कार्य में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं है इस क्षेत्र कोई भी ऐसा गांव नहीं है जहाँ कोई न कोई विकास कार्य न हुआ हो चाहे व किसी जाती सम्प्रदाय का क्षेत्र हो। सरकार की जो भी योजना चल रही है उस योजना का लाभ समाज के गरीब व कमजोर वर्गो के लोगो को मिल रहा है यही सबका साथ सबका विकास को चरितार्थ करता है। शिलान्यास के कार्यक्रम प्रमुख रूप से प्रदीप तिवारी, प्रतिनिधि अजय सिंह, मिडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, पुष्पेन्द्र त्यागी, संजय पाठक, इंद्रराज पाल, राधेश्याम पाल, दिनेश गौतम, रामेश्वर सिंह, अमित पाल, इंद्रजीत प्रजापति आदि लोग रहे।

JAUNPUR:साल का पहला मन की बात कार्यक्रम को सुनें भाजपाई

0
JAUNPUR:साल का पहला मन की बात कार्यक्रम को सुनें भाजपाई

मिश्रा बिल्डिंग मैटेरियल पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

खेतासराय (जौनपुर) भारतीय जनता पार्टी के खेतासराय मण्डल महामंत्री मनीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना। कस्बा स्थित मिश्रा बिल्डिंग मैटेरियल पर रविवार को उक्त भाजपा नेता एकत्र हो गए। जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के 109वें एपिसोड को सुना। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इस साल हमारे संविधान के भी 75 वर्ष हो रहे हैं और सुप्रीम कोर्ट के भी 75 वर्ष हो रहे हैं। हमारे लोकतंत्र के ये पर्व, मदर ऑफ डेमोक्रेसी के रूप में भारत को और सशक्त बनाते हैं। 2024 का ये पहला मन की बात का कार्यक्रम है। अमृतकाल में एक नयी उमंग है, नयी तरंग है। इस मौके पर शांतिभूषण मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता गजेंद्र पाण्डेय, सभासद अनिल प्रजापति, वंश श्रीवास्तव, आदर्श श्रीवास्तव, सचिन सोनी, आकाश सोनी, राजकेशर आदि लोग उपस्थित रहे।

JAUNPUR : ट्रक्टर की चपेट में आने से बृद्ध की मौत

0
JAUNPUR : ट्रक्टर की चपेट में आने से बृद्ध की मौत

JAUNPUR NEWS : जौनपुर (खुटहन) रविवार की सुबह खलसापट्टी गाँव निवासी हनुमान सिंह (80 ) सामान खरीदने खुटहन बाजार आये थे वे पोस्ट आफिस के सामने से पैदल खुटहन चौक की तरफ आ रहें थे उक्त स्थान पर विपरित दिशा से तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक्टर टाली की चपेट में आ गए जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई मौत की खबर लगते ही स्वजन दहाड़े मार रोने लगे सुचना पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवस्यक कार्यवाही कर पीएम हेतु भेज दिया हनुमान सिंह के घर में पत्नी बीना के अलावा दो बच्चे है l

Jaunpur:जौनपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा बाल शिविर का किया गया आयोजन

0

JAUNPUR NEWS जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नगर में बाल शिविर का आयोजन रामनाथ महाविद्यालय ईसापुर में हुआ जिसमें कक्षा 5 से कक्षा 10 तक के 120 बाल स्वयंसेवकों ने प्रतिभा किया जो दिनांक 27 जनवरी से आरंभ होकर 28 जनवरी 2024 दोपहर 1:00 संपन्न हुआ। शिविर का उद्घाटन करते हुए जौनपुर विभाग के विभाग प्रचारक श्रीमान अजीत ने कहा कि बच्चे राष्ट्र के भविष्य हैं बच्चों के मन में राम है राम के चरित्र को बच्चे चरितार्थ कर राष्ट्र भावना से ओत प्रोत हो यही शिविर का उद्देश्य है ।

समापन सत्र को संबोधित करते हुए जौनपुर जिला के जिला प्रचारक श्रीमान रजत जीतने कहा कि यह शिविर बच्चों के अंदर अनुशासन, भारतीय संस्कार और राष्ट्र भावना जागृत करेगी। कार्यक्रम में माननीय जिला संघ चालक डॉक्टर सुभाष सिंह जी नगर सह संघचालक श्रीमान अरुण जी नगर प्रचारक मंगलेश्वरम जी सर्वव्यवस्था प्रमुख राजीव जी, नगर कार्यवाह डॉ राजीव त्रिपाठी जी ,आनंद जी ,अमित जी ,अनिल ,अनिकेत ,शक्ति , सूर्या ,अजय ,ऐश्वर्या जी जिला विभाग प्रांत आदि से लोग उपस्थित रहे।।

जौनपुर:जेसी ऋचा गुप्ता ने आठवीं अध्यक्ष के रूप में लिया शपथ,MLC ने दी बधाई 

0
जौनपुर:जेसी ऋचा गुप्ता ने आठवीं अध्यक्ष के रूप में लिया शपथ,MLC ने दी बधाई 

जेसीआई क्लासिक का  आठवां शपथ ग्रहण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न 

JAUNPUR NEWS जौनपुर: जेसीआई क्लासिक के तत्वाधान में सफलतापूर्वक आठवां शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ जेसी ऋचा गुप्ता ने आठवीं अध्यक्ष के रूप में शपथ लिया। शपथ निवर्तमान अध्यक्ष जेसी शिवम सिंह ने दिलाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बृजेश सिंह  ने नवनियुक्त अध्यक्ष ऋचा गुप्ता को बधाई देते हुए कहा जेसीआई क्लासिक आज के विकसित समाज का आईना है साथ ही उन्होंने क्लासिक द्वारा चलाए जा रहे सस्टेनेबल प्रोग्राम ट्रैफिक अवेयरनेस वह ब्लड डोनेशन कैंप की भूरि भूरि प्रशंसा की। की नोट स्पीकर जेसी रवि प्रकाश ने कहा प्रथम महिला अध्यक्ष के रूप में ऋचा गुप्ता निश्चित  ही इस वर्ष को स्वर्णिम एवं उल्लेखनीय बनाएंगे ऐसा उम्मीद करते हैं। विशिष्ट अतिथि अभिनव चौरसिया ने कहा जिस प्रकार से मूर्तिकार पत्थरों को तराश  कर मूर्ति बनाता है उसी प्रकार जेसीआई क्लासिक समाज के लोगों को निखारने का प्रयास कर रहा है। इंस्टालिंग ऑफिसर पल्लवी सिंह ने कहा जेसीआई व्यक्तित्व विकास की संस्था है और विकास के लिए समर्पण का भाव होना चाहिए।

जौनपुर:जेसी ऋचा गुप्ता ने आठवीं अध्यक्ष के रूप में लिया शपथ,MLC ने दी बधाई 

नवनियुक्त अध्यक्ष ऋचा गुप्ता ने कहा मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है इस वर्ष संस्था आप सभी के सहयोग से नए आयाम स्थापित करेगी। इस अवसर पर संस्था की नई कार्यकारिणी सदस्य ने भी शपथ लिया। डॉ प्रतीक मिश्रा, साधना सिंह, अनुज वर्मा, पूजा गोयल, शालिनी सेठ, डा देवव्रत उपाध्याय ने नवीन सदस्य के रूप में शपथ लिया। संस्था द्वारा यूट्यूब चैनल, इंस्टाग्राम पेज, मासिक बुलेटिन का विमोचन किया गया। समाज की विभिन्न संस्थाओं से पहुंचे लोगों ने नवनियुक्त अध्यक्ष को  बधाइयां दी।

इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष विशाल गुप्ता, श्याम जी सेठ, सुजीत अग्रहरि, राजीव साहू, प्रदीप सेठ, सतपाल सिंह, नितिन सिंह, कार्तिक सेठी, हर्षित अग्रहरि, शुभम जावा, प्रदीप उपाध्याय, अविनाश गोयल, एस बैंकर, रितेश गुप्ता, हसन अब्बास, विकल्प शुक्ला, अभिषेक जायसवाल, लक्ष्मी सिंह, प्रियंका पांडे, ज्योत्सना साहू आदि उपस्थित रहे। संगीता सेठ द्वारा आस्था पथ का वचन हुआ वह बबीता उपाध्याय द्वारा मुख्य अतिथि का जीवन परिचय प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन अमित पांडे ने वह आभार विनय साहू ने प्रस्तुत किया।