जौनपुर में 01 मार्च से अवैध रूप से संचालित,ईट भट्ठो के विरूद्व कार्यवाही की जायेगी
Action will be taken against illegally operating brick kilns in Jaunpur from March 01.
जौनपुर में ईट भट्ठा सत्र 2023-24 में ईट भट्ठो के संचालन पर विनियमन शुल्क को गत सत्र 2022-23 मे देय विनियमन शुल्क में 20 प्रतिशत की वृद्वि करते हुए ईट भटठा 2023-24 ऑनलाईन आवेदन पत्र के माध्यम से जमा कराये जाने के निर्देश जारी हुए है । अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देश के अन्तर्गत उक्त के क्रम में प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 23 नवम्बर 2023 व 05 दिसम्बर 2023 द्वारा अवगत कराया गया था कि जो ईट भट्ठा स्वामी 30 नवम्बर 2023 तक देय विनियमन शुल्क जमा नही करते है, उनके विरूद्व नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही के साथ-साथ उनसे 01 अक्टूबर 2023 की तिथि से निर्धारित व्याज ऑकलित कराकर विनियमन शुल्क जमा कराया जाएगा।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि जनपद जौनपुर में जो ईट भट्ठा स्वामी वर्तमान समय में (2023-2024) में बिना विनयमन शुल्क के संचालित है, ऐसे समस्त ईट भट्ठा स्वामी 29 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन विनियमन शुल्क प्रत्येक दशा में जमा करके ईट भट्ठे का संचालन करें। अन्यथा 01 मार्च 2024 से बिना विनियमन शुल्क जमा किये अवैध रूप से संचालित ईट भट्ठो के विरूद्व नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही करायी जायेगी जिसके लिए ईट भट्ठा स्वामी स्वयं उत्तरदायी जिम्मेदार होंगे।
25 फरवरी को दिल्ली के ITO पर होगा स्वच्छ जल स्वच्छ मन कार्यक्रम
निरंकारी मिशन द्वारा ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के अंतर्गत‘25 फरवरी को स्वच्छ जल, स्वच्छ मन‘ परियोजना के दूसरे चरण की शुरुआत होगी
जौनपुर : प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ परियोजना के दूसरे चरण का आयोजन 25 फरवरी,, दिन रविवार को प्रातः 08:00 बजे सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित के पावन सान्निध्य में यमुना छठ घाट, आई. टी. ओ. से होने जा रहा है। यह जानकारी देते हुए संत निरंकारी मंडल के मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने बताया कि अमृत परियोजना के अंतर्गत जौनपुर शहर के गोमती नदी के तट गोपी घाट एवं हनुमान घाट व जनपद के अन्य ब्रांचो पर भी सफाई करने का कार्य मिशन के सेवादारो द्वारा एवं समर्पित श्रद्धालुओं द्वारा महात्मा अमरनाथ विश्वकर्मा जी क्षेत्रीय संचालक जौनपुर, महात्मा राजेश प्रजापति क्षेत्रीय संचालक शाहगंज के नेतृत्व में किया जाएगा।
संत निरंकारी मण्डल के सचिव एवं समाज कल्याण प्रभारी जोगिन्दर सुखीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ के आदर्श वाक्य से प्रेरणा लेते हुए यह परियोजना समूचे भारतवर्ष के लगभग 1500 से भी अधिक स्थानों के 900 शहरों के 27 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में एक साथ आयोजित की जायेगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल निकायों को संरक्षित करने के विकल्पों के विषय में जनमानस को जागृत करना है ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ भविष्य दिया जा सके।
बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की प्रेरणात्मक शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए संत निरंकारी मिशन द्वारा स्वच्छता अभियान के उपलक्ष्य में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का आरम्भ वर्ष 2023 में किया था। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य जल निकायों का संरक्षण, उनकी स्वच्छता एवं स्थानीय जनता के बीच ‘जागरूकता अभियान’ के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करना है। इस परियोजना के अंतर्गत संपूर्ण भारतवर्ष के विभिन्न स्थानों के समुद्री तटों, नदियों, झीलों, तालाबों, कुओं, झरनों इत्यादि जैसे जल निकायों की स्वच्छता पर ध्यान केन्द्रित किया गया और उन स्थलों की सफाई भी की गई। पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये गये इस परियोजना की समाज के हर वर्ग द्वारा प्रशंसा एवं सराहना की गई और यह कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा।
Clean Water Clean Mind program will be held at ITO, Delhi on 25th February, you are cordially invited.
दिल्ली में इस अभियान को ‘आओ सवारें, यमुना किनारे’ के नारे द्वारा विस्तृत किया जा रहा है जिसमें निरंकारी मिशन के युवागण, दिल्ली, इंद्रप्रस्थ एवं जे एन यू विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेज संस्थानों में जाकर जल संरक्षण पर गीतों की प्रस्तुति, जल जनित रोगों के प्रति जागरूकता को ग्रुप सांग, सेमिनार एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जनमानस को जागृत एवं प्रोत्साहित कर रहे हैं।
अमृत परियोजना’ के अंतर्गत 25 फरवरी को दिल्ली के ITO पर होगा स्वच्छ जल स्वच्छ मन कार्यक्रम,आप सादर आमंत्रित है दिल्ली के लगभग सभी क्षेत्रों के घाटों की भी स्वच्छता की जायेगी जिनमें अशोक विहार का संजय झील, कैनल सोर यमुना, आई. टी. ओ का छट घाट, निगम बोध घाट, भलस्वा झील, यमुना का सुर घाट और राम घाट, कालिंदी कुंज घाट इत्यादि स्थान प्रमुख है। इसके अतिरिक्त ग्रेटर दिल्ली से मुख्यतः ब्रजघाट, गढ़मुक्तेश्वर गंगा, सूरजपुर, गाजियाबाद का हिण्डन घाट, मण्डोरा तालाब, संकहोल गांव, गुरूग्राम के सोहना रोड पर स्थित दम दमा झील, सोनीपत का गोरीपुर, अशानध रोड नदी इत्यादि की स्वच्छता सभी स्वयंसेवको द्वारा पूरे उत्साह के साथ की जायेगी।
संत निरंकारी मिशन सामाजिक एवं कल्याणकारी गतिविधियों में निरंतर अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, तलासरी बांध परियोजना, वननेस वन, पर्यावरणीय मुद्दों के विषय में जागरूकता इत्यादि जैसी योजनाओं को क्रियान्वित रूप में संचालित कर रहा है। निसंदेह निरंकारी मिशन की ऐसी कल्याणकारी योजनाएं पर्यावरण संरक्षण एवं धरती को सुंदर बनाने हेतु एक प्रशंसनीय एवं सराहनीय कदम है जिस पर चलकर धरती को ओर अधिक स्वच्छ, निर्मल एवं सुंदर बनाया जा सकता है।
सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद से बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल 24वें क्रिकेट टुर्नामेंट का आरम्भ, संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा से दिनांक 25 फरवरी, दिन रविवार को किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में समूचे देश के अनेक राज्यों से प्रतिभागीगण सम्मिलित होकर अनुशासन, मर्यादा एवं सहनशीलता का सुंदर परिचय देते हुए एकत्व के दिव्य संदेश को प्रसारित कर युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनेंगे।
IAS अभिषेक सिंह ने ड्रोन से किसानों के खेत में करवाया फ्री खाद का छिड़काव
JAUNPUR NEWS जौनपुर: IAS अभिषेक सिंह द्वारा ड्रोन से किसानों के खेत में फ्री खाद का हुया छिडकाव करंजाकला ब्लाक के आदमपुर गांव के पूर्व प्रधान भाजपा नेता रविंद्र कुमार सिंह दादा के आम के बगीचे में आमो के बौर पर ड्रोन द्वारा फ्री खाद का छिड़काव किया गया और लपरी गांव के प्रधान संजय यादव के गेहूं के खेतों में ड्रोन द्वारा खाद का छिड़काव किया गया। इस मौके पर सभी गांव वासियों की इसके बारे में जानने की बहुत भीड़ इकट्ठा थी।
अभिषेक सिंह ने सभी गांव के किसानों को ड्रोन से खाद के छिड़काव के बारे में बताया इस फ्री ड्रोन सुविधा का उद्देश्य किसानों को टेक्नोलॉजी से जोड़कर उनकी खेती में होने वाले पैदावार को बढ़ाना है। इस दौरान अभिषेक सिंह ने कहा कि किसान ही देश की रीढ़ है, इसलिए किसान जब समृद्ध होंगे तो देश समृद्ध होगा। किसान की समृद्धि के लिए उनके स्तर से हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदीप कुमार सिंह,वैभव सिंह, सभासद अंकित सिंह, शिवम सिंह, करण सिंह विपिन सिंह सिद्धार्थ सिंह अतुल सिंह, विमल सिंह शिव कुमार विवेक यादव अनवर,जोखन व रोहन सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जौनपुर यूपी बोर्ड परीक्षा में दूसरे विषय का प्रश्न पत्र पाकर छात्र हुए आक्रोशित
JAUNPUR NEWS जौनपुर : यूपी बोर्ड परीक्षा में भारी खामी आयी सामने आई है एक परीक्षा सेन्टर पर शिक्षकों ने दूसरे विषय का प्रश्न पत्र बाँट दिया डीएम से छात्रों ने शिकायत किया है इंटरमीडिएट के एक दर्जन छात्रों को सामान्य हिंदी के स्थान पर हिंदी का प्रश्न पत्र वितरित कर दिया गया। अपने भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ को देखते हुए छात्रों ने जिम्मेदार टीचर्स के खिलाफ जिला प्रशासन से शिकायत की है। छात्रों ने बताया कि इमलो पांडे पट्टी कॉलेज का सेंटर रजा डी एम शिया इंटर कॉलेज में गया है जहां पर गुरुवार को दूसरी पाली में सामान्य हिंदी की परीक्षा होनी थी इस विद्यालय के कुछ बच्चों को कक्ष संख्या 07 में सामान्य हिंदी की जगह हिंदी का प्रश्न पत्र वितरित कर दिया गया।
बच्चों का आरोप है कि हम लोगो तत्काल इसकी शिकायत कक्ष निरीक्षक से किया तो उन्होंने प्रश्न पत्र बदलने के बजाय हम लोगो को डॉट कर बैठा दिया गया। जिसके कारण हम लोग अपने विषय का पेपर नही दे पाए। आज सुबह हम लोगो अपने कॉलेज के प्रिंसिपल को यह जानकारी दी। बच्चो को लेकर शिकायत करने आये स्कूल के शिक्षक डॉ चन्द्रसेन यादव ने बताया कि हमारे बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ होने की शिकायत विभागों वाट्सएप ग्रुप में देने के बाद जिला प्रशासन से शिकायत करके इन छात्रों को पुनः परीक्षा दिलाने की मांग किया गया। इस मामले पर शिया इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल से बातचीत किया गया तो उन्होंने ऐसी किसी घटना इंकार करते हुए कहा कि किसी छात्र ने मुझसे किसी छात्र ने कोई शिकायत नही किया है। यदि ऐसी कोई बात सामने आएगी तो कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करायी जायेगी
प्राचार्य डॉ कुँवर सिंह यादव ने 300 छात्र-छात्राओं को वितरित किया स्मार्टफोन
जानकारियों के लिए स्मार्टफोन का प्रयोग करें छात्र : डॉ. कुंवर सिंह
बाबा द्वारिका दास हरि महाविद्यालय एवं एसएस कॉलेज आफ फार्मेसी में स्मार्टफोन का वितरण
JAUNPUR NEWS जौनपुर। विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से बाबा द्वारिका दास हरि महाविद्यालय एवं एस एस कॉलेज आफ फार्मेसी सारी जहांगीर पट्टी में शुक्रवार को स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ कुँवर सिंह यादव ने कुल 300 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया । उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन से छात्र-छात्राओं में कौशल एवं तकनीकी का विकास होगा।स्मार्टफोन आधुनिक शिक्षा को और भी बेहतर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा ।
बच्चों को नवीन ज्ञान की प्राप्ति में स्मार्टफोन सहायक होगा। सरकार की इस योजना को युवाओं के लिए लाभदायक बताया।प्राचार्य ने कहा कि तकनीक का सदुपयोग और दुरुपयोग हमारे सकारात्मक और नकारात्मक दृष्टिकोण पर निर्भर करता है।उन्होंने छात्र-छात्राओं से स्मार्टफोन के सदुपयोग की अपील किया।अपने वक्तव्य में प्राचार्य ने कहा कि इस स्मार्टफोन का प्रयोग सोशल मीडिया पर रील्स देखने जैसे कार्यों में बिल्कुल न करें अपितु नई-नई जानकारी के लिए करें।इस अवसर पर लवकुश मौर्य,प्रदीप कुमार यादव,विकास कुमार यादव ,स्नेहा यादव,संतोष वर्मा, दिनेश यादव, राहुल निषाद ,रीना यादव, बिंदु प्रजापति, सचिन वर्मा उपस्थित रहे।
Jaunpur crime खेतासराय (जौनपुर): स्थानीय पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस टीम ने बलात्कार सहित पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्तों को नौली कलापुर मोड़ से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ने देते हुए बताया गिरफ्तार अभियुक्त शिवम राजभर पुत्र मिठाईलाल राजभर निवासी नौली। जो बलात्कार सहित पॉक्सो एक्ट के आरोपी है।
जिसको नौली कलापुर मोड़ से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया और थाने लाकर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक दिनेश यादव, कांस्टेबल हरखनाथ यादव व अंकुश कुमार सिंह शामिल रहे।
JAUNPUR NEWS जौनपुर। नगर के एक होटल में जेसीआई जौनपुर चेतना अध्यक्ष मीरा अग्रहरि के तत्वावधान में इफेक्टिव पब्लिक स्पीकिंग का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम में पायलट जेसी रविकांत जायसवाल जोन ट्रेनर द्वारा संस्था के लोगों को प्रभावी तरीके से अपनी बात लोगों के बीच रखने की कला के बारे में विस्तार से बताया गया । जोन ट्रेनर ने संवाद स्थापित करते समय विषय की जानकारी, उचित शब्दों के चयन, ध्वनि के उतार चढ़ाव, बोलते समय भाव भंगिमाओं की स्थिति, आई कंटैक्ट और बाडी लैंग्वेज की स्थिति के बारे में विस्तार से संस्था को लोगों को प्रशिक्षित किया ।
कार्यक्रम में संस्था के लोगों ने क्विज गेम में विभिन्न विषयों पर अभिनय कर अपनी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया । जेसीआई चेतना के पदाधिकारियों व कार्यक्रम संयोजक प्रतिमा गुप्ता व सदस्यों ने सामूहिक रुप से जोन ट्रेनर को स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया ।
इस मौके पर संस्था की पूर्व अध्यक्ष नीतू गुप्ता, चारू शर्मा, रीता कश्यप अभिलाषा श्रीवास्तव, वाइस प्रेसिडेंट संगीता सेठ, रागिनी , अंजू पाठक, अनीता सेठ ,शिवानी चौरसिया, पूजा श्रीवास्तव, आदि उपस्थित रही । कार्यक्रम का संचालन सचिव वंशिका सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक प्रतिमा गुप्ता ने किया।
वाराणसी जौनपुर : आज पी एम मोदी 13202 करोड़ की देंगे सौगात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दो दिवसीय प्रवास पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीती रात 10:00 बजे वाराणसी पहुंचे, जहां पर उनका जोरदार ढंग से स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट से बरेका गेस्ट हाउस जाते हुए रास्ते में पढ़ने वाले फुलवरिया फॉरेन मार्ग पर कुछ दूर पैदल चलकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। बता दे कि यह फुलवरिया फोर लेन मोदी जी का लेटेस्ट पूरा हुआ प्रोजेक्ट है जो बहुत दिनों से बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट था। प्रधानमंत्री आज पहले कार्यक्रम में बी एच यू के स्वतंत्रता भवन पहुंचेंगे जहां पर वे एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां पर मोदी जी काशी सांसद ज्ञान, होनहार छात्र को प्रधानमंत्री के कर कमलों द्वारा पत्रसांसद संस्कृत, व सांसद फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देंगे।
इसके बाद संत शिरोमणि रविदास की जन्म स्थली पर सिरगोवर्धन स्थित मंदिर में जाकर माथा टेकेंगे। और लंगर खाकर एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे।
इस मौके पर सिर गोवर्धन में ही प्रधानमंत्री संत रविदास की 25 फीट ऊंची एक कांस्य प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करखियाव में बने बनास काशी संकुल का उद्घाटन करेंगे। लगभग 1:30 के आसपास करखियाव औद्योगिक पार्क में बने अमूल के बनास काशी संकुल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद आयोजित जनसभा में पूर्वांचल को 13202 करोड रुपए की 36 परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। इनमें 11007 करोड़ की 24 परियोजनाओं का लोकार्पण और 21 95 करोड़ की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है।
JAUNPUR NEWS निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से श्रमिक की मौत
JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित कोतवालिया गाँव में गुरुवार को एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से श्रमिक की मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार उक्त गाँव निवासी इस्लाम का मकान निर्माण के लिए के दाढी को ठेका दिया था। ठेकेदार दीवार बनाने के बाद दीवार में सीढ़ी के सहारे पिलर ढाल रहा था।
जिसमें क्षेत्र के कनवरिया गाँव निवासी मेवालाल पुत्र रामनाथ (50 वर्ष) काम कर रहे थे तभी अचानक से दीवार गिरने से मेवालाल गम्भीर रूप घायल हो गए। आनन-फ़ानन घायलावस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर ले गए जहाँ चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना की जानकारी होने पर परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा और गाँव में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे बेटी वंदना, सुमन व बेटे धर्मेंद्र, जितेंद्र व विपिन को छोड़ गया। जिसमें वंदना की शादी हो गई। बड़े पुत्र धर्मेंद्र की शादी मई में होनी थी।
प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
शाहगंज। तहसील क्षेत्र के खुटहन विकासखंड अंतर्गत सूर्यमणि चिल्ड्रन एकेडमी जगदीशपुर, पट्टी नरेंद्रपुर में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी लगाई। मुख्य अतिथि यूनियन बैंक आफ इंडिया पट्टी नरेंद्रपुर के शाखा प्रबंधक अमितेश जायसवाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजा अर्चना करके किया कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया गया। छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि ने बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों से प्रदर्शनी के बारे में जानकारी प्राप्त की ।लीडर अंशिका बिंद व श्रेया सिंह की टीम द्वारा प्रस्तुत किए गए मानव हृदय की संरचना के मॉडल को प्रथम, कंचन पाल की टीम द्वारा बनाए गए न्यूरॉन्स (तंत्रिका तंत्र) के मॉडल को द्वितीय तथा आईश्का सिंह की टीम द्वारा बनाए गए हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर जनरेटर (जल विद्युत ऊर्जा जनरेटर) पर आधारित मॉडल को तृतीय स्थान मिला।अतिथियों द्वारा स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि विज्ञान की प्रदर्शनी का आयोजन छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक समझ एवं दृष्टिकोण का विकास करता है। इससे न केवल वैज्ञानिक सोच विकसित होती है बल्कि कला एवं कौशल का भी विकास होता है।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन जरूर होने चाहिए क्योंकि यह वैज्ञानिक युग है। हमें विज्ञान के अनुसार अपनी दिनचर्या को अपने जीवन में शामिल करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन के सेवानिवृत शिक्षक बृजभूषण मिश्र रहे।उन्होंने बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी की सराहना की।उन्होंने बच्चों और शिक्षकों के प्रयास की प्रशंसा की।प्रबंधक साकेत कुमार पांडेय ने अतिथियों एवं आगंतुकों का स्वागत करते हुए आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन किया।विज्ञान के शिक्षक हिमांशु सिंह की देखरेख एवं मार्गदर्शन में बच्चों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शनी लगाई गई जिसकी दर्शकों ने भूरि – भूरि प्रशंसा की। छात्रों द्वारा ज्वालामुखी, सौरमंडल,किडनी, सूक्ष्मदर्शी, रोबोट,मिसाइल व प्रकाश संश्लेषण पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किया गया। अध्यक्षता सेवानिवृत प्रधानाध्यापक अच्छेलाल सिंह व संचालन प्रदीप कुमार ने किया। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह पूर्व प्रधान,ओमप्रकाश तिवारी,देवेश उपाध्याय प्रबंधक ,सुरेश भास्कर, शुक्ला ,इंदल खरवार,मंगला प्रसाद बिंद,नरेंद्र मिश्रा सहित समस्त शिक्षक एवं गामान्य लोग मौजूद रहे।