उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में वितरित हुआ स्मार्ट फोन
स्मार्ट फोन पाकर छात्र—छात्राओं के खिले चेहरे
जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के माता प्रसाद आदर्श महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर छात्र के हाथ में स्मार्ट फ़ोन और हर छात्र भारत के निर्माण में सहयोग करें, के अंतर्गत स्मार्टफोन छात्र—छात्राओं को वितरित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विद्यालय के संचालक डा. विजय बहादुर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हर छात्र—छात्राओं को पढ़ाई से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में सहयोग के लिए सभी को स्मार्टफोन वितरित किया जा रहा है।
आप सभी इस योजना से जो भी लाभ पाए हैं, उनका यह नैतिक दाइत्व है कि इसका सदुपयोग करके भारत निर्माण में सहयोग करें। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डा. आनन्द सिंह, जयशंकर तिवारी, मनोज कुमार, विश्वम्भर नाथ सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. तिलकराज सिंह ने किया।
जौनपुर में जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा को कुल्हाड़ी से मारकर किया घायल हुई मौत
जौनपुर: महराजगंज थाना क्षेत्र के उमरी कला गांव के पूर्व प्रधान की जमीनी विवाद में भतीजे ने कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया ।परिजन घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बदलापुर ले गए जहां डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया।उमरी कला गांव के पूर्व प्रधान जय प्रकाश शर्मा 65 वर्ष का जमीनी विवाद काफी दिन से जमीदार शर्मा से चल रहा था जमीदार शर्मा की मौत हो जाने के बाद उनके पुत्र सुनील शर्मा से विवाद चलने लगा।सुनील शर्मा नसेड़ी है वो अपने पिता का अकेला पुत्र है।
बुधवार को शाम जब सुनील नशा करके घर आया और किसी बात को लेकर अपने चाचा जय प्रकाश शर्मा से तू तू मय मय करने लगा तो जय प्रकाश शर्मा उसको डांटने लगे उसी डांट से क्षुब्ध होकर सुनील जो उस समय अलाव के लिए लकड़ी काटने जा रहा था उसी कुल्हाड़ी से जय प्रकाश पर वार कर दिया ।चोट लगने पर जय प्रकाश वही गिर गए।आनन फानन में परिजन उनको सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बदलापुर ले गए जहां डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया । जय प्रकाश के परिजनों ने उनके बड़े पुत्र राहुल शर्मा जो मुंबई में रहते है को सूचना दिया और राहुल ने महराजगंज थाने पर सूचना दिए।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर सुनील शर्मा को दबोच लिया और मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है l
जौनपुर :2005 में हुए श्रमजीवी एक्सप्रेस विस्फोटकांड के दो आतंकियों को मिली फांसी की सज़ा
जौनपुर : 2005 में हुए श्रमजीवी एक्सप्रेस विस्फोटकांड के दो आतंकियों को मिली फांसी की सज़ा,अपर सत्र न्यायधीश प्रथम राजेश कुमार राय ने सुनाई फांसी की सजा,18 वर्ष पूर्व हुए श्रमजीवी एक्सप्रेस विस्फोटकांड के दो आतंकियों को फांसी की सज़ा, आतंकी नफीकुल विश्वास और हिलालुद्दीन को फांसी की सज़ा, कोर्ट ने दोनों आरोपियों पर लगाया अर्थदंड. इसके पहले वर्ष 2016 में ओबैदुर्रहमान और आलमगीर उर्फ़ रोनी को सुनाई जा चुकी है l
फ़ाँसी की सजा, हाईकोर्ट में दोनों ने की है सजा के खिलाफ अपील, 28 जुलाई 2005 को सिंगरामऊ रेलवे स्टेशन के हरिहरपुर रेलवे क्रासिंग के पास श्रमजीवी एक्सप्रेस की जनरल बोगी में शाम 5 बजकर 20 मिनट पर हुआ था विस्फोट, आतंकियों ने अटैची में बम रखकर वारदात को दिया था अंजाम, विस्फोट काण्ड में 14 लोगों की हुई थी मौत, 62 से अधिक यात्री हुए थे घायल, बांग्लादेशी आतंकी हिलालुद्दीन, ओबैदुर्रहमान, शरीफ उर्फ़ कंचन, आलमगीर उर्फ़ रोनी, याहिया और डॉ सईद और पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी नफीकुल विश्वास ने विस्फोटकांड को दिया था अंजाम, आतंकी याहिया को दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर में किया था ढेर, डॉ सईद का आजतक पता नही लगा सकी पुलिस, शरीफ उर्फ़ कंचन चल रहा है फ़रार इस केस में अबतक कुल 4 आरोपियों को मिल चुकी है फांसी की सज़ा, आज बुधवार को हिलालुद्दीन उर्फ़ हेलाल, निवासी : राजशाही, बांग्लादेश धारा 148 में 3 वर्ष कारावास 5 हज़ार जुर्माना
धारा 302/ 149 में मृत्युदंड धारा 307/149 में 10 वर्ष सश्रम कारावास, 5 लाख अर्थदंड धारा 3 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम में सश्रम आजीवन कारावास, 5 लाख जुर्माना। धारा 150 रेलवे अधिनियम आजीवन कारावास, 151 रेलवे अधिनियम 5 वर्ष कारावास.. हिलालुद्दीन को 14 फोर्नेर्स एक्ट 1946 में 5 साल की सजा 20 हज़ार जुर्माना…- नफीकुल विश्वास, निवासी मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल 148 में 3 वर्ष कारावास, 5 हज़ार रु अर्थदंड धारा 302/149 में मृत्युदंड 307/149 में 10 वर्ष सश्रम कारावास, 5 लाख अर्थदंड धारा 3 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 में आजीवन कारावास, 5 लाख जुर्माना धारा 150 रेलवे अधिनि. में आजीवन करावास, धारा 151 रेलवे अधि. में 5 वर्ष का कारावास की सजा सुनाई है l
अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में डां सुरेंद्र उपाध्याय को आमन्त्रण पर लोगों मे खुशी
जौनपुर । इन्डोनेशिया के बाली मे होने वाले सातवे वर्ल्ड आयुष फाउंडेशन और विश्व हिंदी मंच के तत्वावधान में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने तथा कल्चरल कान्ट्रेक्ट विद साउथ एण्ड साउथ ईस्ट एशिया विषय पर 16 जनवरी से22 जनवरी तक होने वाले सेमिनार में व्याख्यान के लिए तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर के प्राचीन इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डां सुरेंद्र उपाध्याय को सहभागिता करने के लिए आमंत्रित किए जाने पर जनपद के वुद्धिजीवीयो मे हर्ष व्यापत है । डां उपाध्याय के शुभचिन्तको और सहयोगियो ने शुभकामनाएं और बधाइयां देते हुए उनके सेमिनार मे प्रतिभाग के लिए शुभकामनाएं दी है ।
केराकत ने पेनाल्टी शूट आउट में वाराणसी को 4-3 से हराकर ट्राफी पर किया कब्जा
राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का महामुकाबला सम्पन्न
वाराणसी के ठाकुर सिंह रहे मैन ऑफ मैच तो वेस्ट गोल कीपर का खिताब केराकत के फरहाद को मिला
जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सिझवारा में केराकत फुटबॉल एकेडमी के तत्वावधान में राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता हुआ जिसका फाइनल मैच केराकत स्पोर्ट्स एकेडमी एवं शाहपुर स्पोर्ट्स क्लब बाबतपुर—वाराणसी के बीच हुआ। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि आरएसपीएल कम्पनी के वरिष्ठ अधिकारी अतिन्द्र मोहन सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि समूह सम्पादक रामजी जायसवाल, सपा नेता संजय सरोज, डा. उर्मिला गुप्ता, चन्द्रसेन गुप्ता प्रबन्धक जीवन ज्योति चिकित्सालय, फौजी दिनेश यादव राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, पूर्व प्रधान गुड्डू, राज खान व टीएसआई पवन मिश्र रहे जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय करके मैच का शुभारम्भ कराया।
मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों में से कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। खेल के दूसरे हाफ में भी दोनों में से किसी भी खिलाड़ी अपने टीम के लिये एक भी गोल करने में असफल रहे। खेल पेनाल्टी शूट आउट में तब्दील हो गया। रोमांचक पेनाल्टी शूट आउट में केराकत ने 4-3 से गोल करके बाबतपुर को शिकस्त देकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। इसके बाद मंचासीन अतिथियों ने विजेता टीम को ट्राफी—एलईडी टीवी और उपविजेता टीम को ट्राफी—मिक्सर दिया। बेहतर प्रदर्शन वाले वाराणसी के खिलाड़ी ठाकुर सिंह को मैन ऑफ मैच मिला तो वेस्ट गोल कीपर केराकत टीम के फरहाद खान को मिला।
अन्त में आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश साहू राजू पत्रकार/व्यवसायी प्रदेशस्तरीय बैडमिण्टन खिलाड़ी ने समस्त आगंतुकों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। मैच रेफरी सन्त राम निषाद, मनीष निषाद, प्रिंस यादव, पारसनाथ सीआरपीएफ जवान रहे तो आफिसियल रेफरी की भूमिका में नवनीत यादव, स्वतंत्र यादव मिश्रा जी रहे। वहीं प्रतियोगिता की कमेंट्री विरेन्द्र यादव एवं संजय कसौधन ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर आये लोगों का स्वागत विनोद साहू एडवोकेट व राजीव साहू बबलू ने किया।
इस अवसर पर अरविन्द यादव, सन्तराम निषाद मास्टर, विनोद साहू एडवोकेट, कयाम खान सभासद, डा. मनीष सोनकर, गुलाम खान, साहब लाल सोनकर, बल्लू खान, सुनील श्रीवास्तव, मुन्ना लाल निषाद, वेदप्रिय साहू विशाल (एलआईसी), चन्द्रशेखर यादव फौजी, अविनाश साहू, मनोज यादव, आशीष कुमार, ध्रुव कुमार, सत्य प्रकाश आर्य, प्रदीप गुप्ता, रामा यादव, रूपेश शर्मा, संजीव गौड़, फतेह बहादुर यादव, कार्तिकेय साहू, शैलेन्द्र कुमार, अमन साहू, सर्वेश साहू, हिमांशु निषाद सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान मुख्य अतिथि श्री सिन्हा ने कहा कि दोनों टीमों ने जबर्दस्त खेल का परिचय देते हुये अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। समूह सम्पादक रामजी जायसवाल ने कहा कि जीत और हार एक ही सिक्के के दो पहलू होते हैं। हराने वाला ही अगली बार जीतता है, इसलिए हार से खिलाड़ियों को घबराना नहीं चाहिए, बल्कि अपने हार से सीख लेते हुये खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने चाहिये। वहीं सपा नेता संजय सरोज ने कहा कि सीझवारा गांव में हो रहे राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता ग्रामीण खिलाड़ियों के लिये वरदान साबित होगा। उपविजेता टीम को कहना चाहूंगा कि आप लोग हार से घबराये नहीं। अगर मुझे क्षेत्र की जनता ने अपना प्रतिनिधि चुना तो मैं इस सिझवारा मैदान को ग्रामीणांचल का मिनी स्टेडियम बनाऊंगा। इसी क्रम में डा. चन्द्रसेन गुप्ता ने केराकत के सभी खिलाड़ियों को किट देने की घोषणा किया जिस पर उपस्थित लोगों ने स्वागत किया।
खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाती दिखी दर्शकों की भीड़ सिझवारा गांव में पहली बार हो रहे राज्यस्तरीय फुटबॉल मैच प्रतियोगिता में दर्शकों की भारी भीड़ मैदान में देखने को मिली। दर्शकों द्वारा समय—समय पर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते देखा गया। मैच के समापन पर दर्शकों द्वारा आयोजकों का आभार प्रकट करते हुए बताया कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीणांचल में खेल के प्रति छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्राप्त हो रहा है जो सराहनीय कार्य है। इससे गांव से निकलकर खिलाड़ी देश के लिए भी खेल सकते हैं।
संस्कृति उत्सव 2024 में जनपद स्तर पर कलाकारों का होगा मुकाबला ,प्रतियोगिता के लिए आवेदन सुरु
जौनपुर : संस्कृति उत्सव 2024 में जनपद स्तर पर कलाकारों का होगा मुकाबला ,प्रतियोगिता के लिए आवेदन सुरु हमारी संस्कृति हमारी पहचान के अन्तर्गत ’’संस्कृति उत्सव-2023’’ मनाये जाने के लिए उत्तर प्रदेश शासन से निर्देश दिये गये है। दिये गये निर्देश के क्रम में गाँव, पंचायत, ब्लाक, तहसील एवं जनपद स्तर के कलाकारों द्वारा उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान का कार्यक्रम सम्पन्न किया जाना है तथा तहसील स्तर पर निर्णायक मण्डल द्वारा चयनित कलाकारों की प्रतियोगिता जनपद स्तर/मुख्यालय पर किया जाना है।
वाहन चेकिंग के दरम्यान बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे तमंचा कारतूस बरामद
खेतासराय (जौनपुर) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे धर-पकड़ अभियान के क्रम में स्थानीय खेतासराय पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक बदमाश को अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार करने की दावा की है। जिसको थाने लाकर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। एसओ चन्दन राय ने बताया कि हमराहियों के साथ अपराधियों की तलाश हेतु क्षेत्र के लेदरही नगर के पास गोधना रोड पर सोमवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे उपनिरीक्षक शान मोहम्मद के साथ चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पकड़ लिया गया।
पूछताछ में अपना नाम फैसल उर्फ रोशन पुत्र पब्बर निवासी जोगियाना मोहल्ला खेतासराय बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जिसको थाने लाकर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। इसके खिलाफ जौनपुर लाइन बाजार थाना में भी मुकदमा दर्ज है।
नए साल में ऐसे करें फिट रहने की तैयारी, बीमारियां रहेगी कोसो दूर
नये साल का स्वागत कर स्वास्थ्य के प्रति लायन्स क्लब मेन ने किया जागरूक

सोंगर में भी हो चुका विरोध, ठेकेदार के आगे जिम्मेदार हो रहे बौना?
घटिया मरम्मत की आग पहुँची बरंगी, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर किया विरोध
- आरोप: सोंगर से गुरैनी मार्ग का मरम्मत कार्य हो रहा घटिया

खेतासराय(जौनपुर) गुरैनी से सोंगर मार्ग का हुआ खस्ताहाल की खबर छपने के बाद जिम्मेदारों ने किसी तरह चेता और मार्ग का मरम्मत कार्य चालू हो गया लेकिन घटिया मरम्मत होने के कारण पिछले एक पखवारा पूर्व सोंगर ग्रामवासियों ने विरोध किया बावजूद इसके घटिया मरम्मत किया जा रहा है जो अब थमने का नाम ले रहा है। इस मरम्मत कार्य का विरोध की आग बरंगी भी पहुँची गयी।
उक्त मार्ग का घटिया मरम्मत का आरोप लगाते हुए रविवार की सुबह बरंगी ग्रामवासियों एकत्र होकर घटिया मरम्मत कार्य का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप का मुद्दत बाद किसी तरह बन भी रहा है तो उसमें खेला हो रहा है। एक तरफ मरम्मत हो रहा है दूसरी तरफ ढह जा रहा है। इतना ही नहीं पैदल राह चलने से गिट्टियां बिखर जा रही है। ग्रामीणों ने चेताया है यदि जिम्मेदार मामले को संज्ञान में लेकर गुणवत्तापूर्ण सड़क मरम्मत नहीं हुआ हम लोग आंदोलन करेंगे।
ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मांग किया है कि गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण करने वाले व मैटेरियल में कोताही बरतने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ कार्यवाही करें। विदित हो कि उक्त मार्ग का मरम्मत का कार्य सोंगर से शुरू था। जहाँ घटिया मरम्मत होने के कारण भारी संख्या में ग्रामीण ने विरोध किया लेकिन कुछ नहीं हुआ घटिया मरम्मत कार्य निर्बाध गति से होता चला आ रहा है जैसे मरम्मत कार्य बरंगी पहुँचा तो वहाँ भी विरोध शुरू हो गया है। ऐसा नहीं है कि जिम्मेदार इससे मामले से अनभिज्ञ है। इस मामले को लेकर जिम्मेदार चुप क्यों है यह अपने आप में एक अहम सवाल है। या फिर मरम्मत कार्य कराने वाले ठेकेदार के आगे बौना लग रहा हो?










