खेतासराय:जंगली सुअर के हमले से महिला समेत अन्य घायल,ग्रामीणों ने मार गिराया
जंगली सुअर के हमले से महिला समेत अन्य घायल, ग्रामीणों ने मार गिराया
खेतासराय कस्बा में मचा हड़कम्प
खेतासराय (जौनपुर) कस्बा क्षेत्र में शुक्रवार की देर दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब भटककर आए एक जंगली सुअर ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला समेत अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए जंगली सुअर को घेरकर मार गिराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जंगली सुअर देर दोपहर खेतासराय कस्बा के पुरानी बाजार में घुस आया और इधर-उधर दौड़ने लगा। इसी पुरानी बाजार स्थित बड़ी मस्जिद के समीप महिला शकुंतला कुत्ता समझकर भगाने गई तैसे जंगली सुअर हमला करके घायल कर दिया। जिससे महिला को गम्भीर चोटें आयी है।
वही जब लोगों ने दौड़ाया तो खुटहन थाना क्षेत्र के महमदपुर निवासी 28 वर्षीय नवनीत किसी काम से खेतासराय बाजार आएं हुए थे। जहाँ से वापिस जा रहे थे तभी वह कस्बा के सरवरपुर मोड़ के समीप पहुँचे जिनके बाइक से टकरा गया। जिससे वह असंतुलित होकर गिर और घायल हो गए। अंततः जंगली सुअर का पीछा कर रहे लोगों ने मार गिराया। जिससे लोगों ने राहत की सांस लिया। वन क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि डायल 100 की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुँची घायल जंगली जानवर को पशु अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसने दम तोड़ दिया। उसको कब्जे में लेकर वन विभाग ने खुदौली राजकीय वन में दफन कर दिया।
JAUNPUR:खेतासराय के 20 गांवों में ग्राम सुरक्षा समिति का गठन
सामाजिक सहभागिता से सुदृढ़ होगी कानून-व्यवस्था
खेतासराय (जौनपुर) शुक्रवार को क्षेत्र के बीस गांवों में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने तथा सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम सुरक्षा समिति का गठन किया गया है। इस पहल से गांवों में आपसी सहयोग, सतर्कता और अपराध नियंत्रण को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बीस गांवों में ग्रामीणों की सहभागिता से ग्राम सुरक्षा समितियों का गठन किया गया। प्रत्येक समिति में गांव के सम्मानित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं और महिला सदस्यों को शामिल किया गया है, ताकि सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं पर समन्वित रूप से कार्य किया जा सके।
उन्होंने बताया कि ग्राम सुरक्षा समिति का मुख्य उद्देश्य गांवों में शांति व्यवस्था बनाए रखना, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना, नशाखोरी, चोरी, घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों पर नियंत्रण तथा आपात स्थिति में पुलिस को त्वरित सूचना देना है। इसके साथ ही समितियां ग्रामीणों को कानून के प्रति जागरूक करने का भी कार्य करेंगी।
गठन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को समिति की भूमिका और जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ग्राम सुरक्षा समिति पुलिस और समाज के बीच सेतु का कार्य करेगी। किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की सूचना समिति के माध्यम से तत्काल पुलिस तक पहुंचाई जाएगी, जिससे समय रहते कार्रवाई संभव हो सके।
ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे गांवों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी और आपसी भाईचारा बढ़ेगा। विशेष रूप से महिलाओं और बुजुर्गों ने इसे सकारात्मक कदम बताते हुए प्रशासन का आभार जताया। अंत में अधिकारियों ने सभी समिति सदस्यों से ईमानदारी, निष्पक्षता और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्राम सुरक्षा समिति की सक्रियता से क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगेगा और शांतिपूर्ण वातावरण कायम रहेगा।
सोंधी ब्लॉक में शोक सभा एडीओ प्रदीप श्रीवास्तव के निधन पर जताया गया शोक
खेतासराय (जौनपुर) विकास खण्ड शाहगंज के सोंधी ब्लॉक परिसर में बुधवार को सहायक विकास अधिकारी (ग्राम विकास) प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा का नेतृत्व सहायक विकास अधिकारी शाहगंज सोंधी प्रमोद सिंह ने किया। इस दौरान बक्शा ब्लॉक में तैनात एडीओ (ग्राम विकास) प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।
जानकारी के अनुसार 53 वर्षीय प्रदीप श्रीवास्तव की अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें गोरखपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान मंगलवार को उनका निधन हो गया। वे मूल रूप से काशीराम भवन, हुसैनाबाद, जौनपुर के निवासी थे। बुधवार को रामघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
शोक सभा का संचालन कर रहे एडीओ पंचायत दीपक यादव ने कहा कि एक कर्मठ और मिलनसार सहकर्मी के निधन से विभाग को अपूरणीय क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। इसके बाद उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक सभा में संदीप द्विवेदी, सचिव विनोद यादव, जाहिद अली, विजय गौड़, शेखर यादव, संतोष यादव, सुनीता, फिरदौस, रविन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
2026 में साइबर अपराधियों से केवल ‘जीरो ट्रस्ट’ ही करेगा सुरक्षा- डॉ.दिग्विजय
जौनपुर।वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के साइबर क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने कहा है कि वर्ष 2026 साइबर सुरक्षा की दृष्टि से एक ऐतिहासिक और चुनौतीपूर्ण वर्ष साबित होने वाला है। नए साल में साइबर अपराधियों से प्रभावी ढंग से लड़ने के लिए आमजन को मानसिक और तकनीकी रूप से तैयार होना होगा।
डॉ. राठौर ने बताया कि साइबर दुनिया में ‘जीरो ट्रस्ट मॉडल’ अपनाए बिना अब सुरक्षा संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आभासी दुनिया में किसी भी व्यक्ति, कॉल, लिंक या संदेश पर बिना सत्यापन के विश्वास करना सबसे बड़ी भूल है। जब तक लोग डिजिटल संदेशों पर अंधविश्वास करना बंद नहीं करेंगे, तब तक साइबर अपराधों से पूरी तरह बचाव संभव नहीं है।
उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी डर और विश्वास इन दो भावनाओं को हथियार बनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ‘साइबर अरेस्ट’ जैसे नए-नए तरीक़े इसका जीवंत उदाहरण हैं, जिनके माध्यम से लोग भय के कारण तुरंत अपराधियों के जाल में फँस जाते हैं।
डॉ. राठौर ने बताया कि आज के साइबर अपराधी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का प्रयोग कर रहे हैं, जिससे वे बड़ी आसानी से लोगों का विश्वास जीत लेते हैं। 2026 में ए आई का इस्तेमाल कर साइबर अपराधी बड़े पैमाने पर साइबर अपराध कर सकते हैं। ओटीपी मांगना पुराना पैटर्न हो चुका है और नए पैटर्न में मोबाइल हैक कर ओटीपी अपने आप हासिल कर ले रहे।ऐसे में केवल सतर्कता ही नहीं, बल्कि तकनीकी समझ और निरंतर जागरूकता भी अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों से लड़ाई केवल तकनीक या केवल जागरूकता से नहीं, बल्कि दोनों के समन्वय से ही जीती जा सकती है। समय की माँग है कि प्रत्येक नागरिक ‘पहले सत्यापन, फिर विश्वास’ की नीति अपनाए।
साइबर सुरक्षा के लिए कुछ सावधानियां
अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल को लॉक करके रखें।
ईमेल का पासवर्ड मजबूत बनाएं और समय-समय पर बदलें।
मोबाइल पर आने वाले किसी भी संदेश को ध्यान से पढ़ें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
कोई फोन करके ओटीपी मांगे तो कभी न दें।
APK फाइल डाउनलोड न करें।
अनजान नंबर से आने वाली वीडियो कॉल कभी रिसीव न करें।
सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
अपने व्हाट्सएप की प्रोफाइल फोटो केवल अपनों तक सीमित रखें।
अपना फोन नंबर और ईमेल आईडी सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रदर्शित न करें।
अपनी गतिविधियां तुरंत सोशल मीडिया पर साझा न करें।
मोबाइल और कंप्यूटर में एंटीवायरस सॉफ्टवेयर जरूर रखें।
साइबर कैफे के कंप्यूटर पर अपनी क्रेडिट डेबिट कार्ड से पेमेंट ना करें।
ट्रूकॉलर जैसे ऐप अपने मोबाइल में इंस्टॉल करके रखें आने वाले कॉल से एक स्तर तक बचाव होता है।
काशी प्रांत का 65वाँ प्रांत अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न
JAUNPUR NEWS जौनपुर, । शिक्षा, राष्ट्र चेतना का अमर घोष वंदे मातरम्, सोनभद्र के विकास, पर्यावरण संबंधित चार प्रस्ताव किए गए पारित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, काशी प्रांत का 65वाँ प्रांत अधिवेशन जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अस्थाई रूप से बसाए गए ‘रानी अब्बक्का नगर’ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, इस दौरान विभिन्न सांगठनिक एवं शैक्षिक विषयों पर संवाद हुआ और चार महत्वपूर्ण प्रस्तावों को पारित तथा नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।
यह प्रांतीय अधिवेशन 28 दिसम्बर पर अधिवेशन की पूर्व संध्या पर ‘लाल जी सिंह प्रदर्शनी’ के उद्घाटन के साथ शुरू हुआ था, जिसके पश्चात अगले दिन अधिवेशन की शुरुवात हुई। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रमेश, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रख्यात भारतीय कुश्ती खिलाड़ी योगेश्वर दत्त एवं विशेष रूप से राष्ट्रीय मंत्री अभय प्रताप सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इसके पश्चात प्रांत अध्यक्ष के रूप में डॉ महेंद्र त्रिपाठी एवं प्रांत मंत्री के रूप में शिवम सिंह को निर्वाचित किया गया। विभिन्न भाषण एवं समानांतर सत्रों में विद्यार्थियों से संवाद किया गया। अधिवेशन के दूसरे दिन अभाविप, के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने भाषण दिया तथा तत्पश्चात मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज से टीडी कॉलेज तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जहां टीडी कॉलेज के ग्राउंड में राष्ट्रीय मंत्री अभय प्रताप सिंह एवं काशी प्रांत मंत्री शिवम सिंह के नेतृत्व में खुला अधिवेशन संपन्न हुआ। अंतिम दिन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय सेवा प्रमुख युद्धवीर द्वारा भाषण सत्र लिया गया जिसके पश्चात चार प्रस्ताव पारित किए गए तथा नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
इस तीन दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन के अंतिम दिवा पर ‘केंद्रीय एवं राज्य विश्वविद्यालयों में रिक्त सीटें एवं देर तक चलती प्रवेश प्रक्रिया चिंतनीय’, ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष: राष्ट्र चेतना का अमर घोष’, ‘स्क्रीन टाइम से ग्रीन टाइम की ओर: एक संतुलित जीवन की पहल’, ‘सीमांत से सशक्तिकरण तक: सोनभद्र के उज्ज्वल भविष्य की परिकल्पना’ विषयक चारों प्रस्तावों को पारित किया गया है। अभाविप, काशी प्रांत द्वारा आगामी सत्र में इनपर प्रमुखता से कार्य किया जाएगा।
अधिवेशन के अंतिम दिन नवीन कार्यकारिणी की घोषणा नवनिर्वाचित काशी प्रांत अध्यक्ष डॉ महेंद्र त्रिपाठी द्वारा घोषित की गई, जिसमें प्रांत उपाध्यक्ष के रूप में सुल्तानपुर के संतोष सिंह अंश, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के राम शंकर उरांव, प्रयाग महानगर की आभा त्रिपाठी एवं गाजीपुर के रवि शेखर सिंह को अहम जिम्मेदारी मिली है। साथ ही प्रांत सह-मंत्री के रूप में कौशांबी के शिवबाबू चौधरी, प्रयाग महानगर की निवेदिता मिश्रा, भदोही के अमन सिंह तथा वाराणसी महानगर की त्रिकांत सिंह जाटव को दायित्व दिया गया है।
नवीन एवं पुरानी कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए अभाविप, पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही ने सभी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि,” विद्यार्थी परिषद की विशिष्ट एवं उन्नत कार्यपद्धति के कारण ही आज अभाविप ने 77 वर्षों की लंबी गौरवशाली यात्रा तय की है। अभाविप एक चलायमान और परिवर्तनशील संगठन है, जिसमें कार्यकर्ता अपने विद्यार्थी जीवन तक कार्य करता है। इस ध्येय यात्रा के दौरान अभाविप की विशिष्ट कार्यपद्धति के अनुरूप कार्य करने से कार्यकर्ता का व्यक्तित्व निखरता है और उसमें ‘राष्ट्र प्रथम’ का भाव विकसित होता है। इसी कारण आज अभाविप विश्व की सबसे बड़ी और सशक्त छात्रशक्ति बनकर उभरी है। अभाविप केवल एक व्यक्ति-समूह नहीं अपितु एक विचार है; हम जिस प्रकार कार्य करेंगे, समाज हमें उसी रूप में जानेगा। हम सभी को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी होगी।”
JAUNPUR NEWS,5पांच अन्य फर्मों के खिलाफ मुकदमा,औषधि निरीक्षक ने दी तहरीर
JAUNPUR NEWS, Case filed against 5 other firms, drug inspector gave complaint
शैली ट्रेडर्स समेत जिले के 12 मेडिकल प्रतिष्ठानों के खिलाफ पहले से दर्ज है मुकदमा
कोडिंन युक्त खांसी की दवाई का नशे के रूप में दुरुप्रयोग करने और नियम की अवहेलना में कसी गई नकेल
JAUNPUR NEWS जौनपुर। प्रदेश के आयुक्त खाद्य सुरक्षा एव औषधि प्रशासन लखनऊ के निर्देश पर जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय द्वारा पूर्व में सैली ट्रेडर्स व जनपद के 12 मेडिकल प्रतिष्ठानों पर दर्ज की गई एफआईआर प्रकरण में मंगलवार को पांच अन्य और फ़र्मो के विरुद्ध नगर कोतवाली में तहरीर दी है। इस नए मुकदमे की तैयारी से दवा कारोबारी में जबरदस्त हड़कंप मचा है। क्योंकि लाइसेंस नियमों की उलंघन कर करोड़ों रुपए का खेल करने वाले जिले के यह दवा कारोबारी अभी तक शासन के शिकंजे से दूर थे। अब उनके खिलाफ पुलिस गिरफ्तारी से लेकर आय से अधिक संपत्ति की भी जांच की कवायद शुरू हो जाएगी।
औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय द्वारा बताया गया कि कोडिन युक्त खांसी की दवाई दवा के रूप में प्रयोग न करके गलत तरीके से व्यापार करने वाले पर शक्ति से कार्यवाही की जा रही है।जनपद के औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय द्वारा यह भी बताया गया की झारखंड स्थित संचालित फर्म शैली ट्रेडर्स, रांची के संचालक द्वारा भारी मात्रा मे कोडिन युक्त न्यू फेन्सेडिल कफ सिरप की अवैध रूप से जौनपुर स्थित मेडिकल एजेंसी से बिक्री हुई है। जबकी मेडिकल एजेंसी मौके पर संचालित ही नहीं हो रही है।कफ सिरप की अनुमानित कीमत 7 करोड आकी गई है।
एएसपी गोल्डी गुप्ता के निर्देश पर पूर्व में दर्ज की गई एफआईआर में समयोजित कर प्रकरण की विवेचना एव वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।कोडिन युक्त कफ सिरप का इतनी भारी मात्रा में खरीद-दारी कर औषधि अनुज्ञप्ति के पृष्ठभूमि में कूट रचित बीजको के आधार पर गैर चिकित्सा प्रयोगहेतु नशे की रूप में खुली बाजार में बेचा गया है, संचालकों की सिर्फ और सिर्फ मंशा अधिक धन कमाने के उद्देश्य थे, आम जनता पर क्या प्रभाव होगा इसके बारे में कभी सोचा ही नहीं गया।
करोड़ों का खेल करने वाली ये हैं 5 फर्मे
जौनपुर। ड्रग लाइसेंस का खुलेआम उल्लंघन करने वाली जिन पांच फर्मो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उनमें जौनपुर की न्यू मिलन सुपर फार्मा , मिलन मेडिकल हॉल , चित्रांशी ब्रदर्स , नितेश मेडिकल एजेंसी और ए के फार्मा मेडिकल एजेंसी शामिल है। आरोप है कि इन फर्मो के मालिकों ने कोडीन युक्त कफ सिरप का प्रयोग नशे के सौदागरों को सप्लाई करने में किया है । उनसे करोड़ों रुपए का लेनदेन भी किया है। एस आई टी की जांच में अब तक ऐसे ही चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
सभी के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, रजत पांडेय
जौनपुर। अवैध तरिके से व्यापार करने वालो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो अब तक की हुई कार्रवाई में एक नजीर बनेगी। शासन का सख्त निर्देश है कि किसी भी प्रकार से आरोपियों को बक्शा न जाए।
शाहगंज , मंजिल उन्ही को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है पंख से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है जी हां कुछ ऐसा ही कर दिखाया जौनपुर जिले के शाहगंज निवासी गरीब किसान का बेटा शमसुद्दीन शेख उर्फ सैम ने जौनपुर जिले में बन रही भोजपुरी फिल्म श्मगवान हाजिर के सेट बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में सफल मेकअप आर्टिस्ट के रूप में खुद को स्थापित कर चुके से ने प्रेस वार्ता में भी बताया कि मैं बहुत गरीब परिवार से बिलॉन्ग करता हूं मेरे पापा का शाहगंज में हिंदू टॉकीज के अंदर सालों था मैं भी इस पर रहता था फिल्में देखता था तो मुझे भी फिल्मों में काम करने की इच्छा होती थी एक दिन एक प्रोग्राम में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ से मुलाकात हुआ और उन्होंने मेरे काम के बारे में पूछा और मेरे से कम की जमकर तारीफ किया उसके बाद मुझे मुंबई आने के लिए कहा मैं मुंबई गया और वहां पर भोजपुरी फिल्मों के कलाकारों को अपने हाथ से मेकअप किया मनोज सिंह टाइगर उर्फ बताशा चाचा ने मुझे अपने साथ रखा निरहुआ जी ने मुझे अपनी भोजपुरी फिल्म में विदेशिया और औलाद में मेकअप करने का मौका दिया इसके बाद मेरी किस्मत खुल गई उन्होंने बताया कि अभी तक में ने रितेश पांडे रवि किशन गौतम दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ अरविंद अकेला उर्फ कल्लू शुभम तिवारी चंदन सेठ समेत बॉलीवुड भोजपुरी के कई सलेब्स का मेकअप किया है दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ सबसे पहले मेकअप किया है से फिल्म इंडस्ट्री के अग्रणी और प्रतिष्ठा मेकअप आर्टिस्ट जिन्होंने आज के सभी प्रमुख मेकअप आर्टिस्ट को ट्रेंड किया सैम ने बताया कि मैं कई चर्चित धारावाहिक जिसमें भाभी जी घर पर हैं फियर फाइल्स समेत कई धारावाहिक में मेकअप किया है सैम इसका श्रेय भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहू जी मनोज सिंह जी टाइगर जी वह रवि किशन जी को दिया है सैम नहीं बताया कि उनके पापा तो आज इस दुनिया में नहीं है मगर उनके सेलून को मैं आज के प्रदेश में खोलकर सैम हेयर कटिंग एंड ब्यूटी फैमिली सेलून व वह प्रशिक्षण केंद्र के नाम से चला रहा हूं
शमसुद्दीन बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट अवार्ड 2025 अयोध्या सम्मानित फिल्म मुझे मेरी बीवी से बचाओ अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू जी अभिनेत्री रक्षा गुप्ता जी , रानी चटर्जी, आम्रपाली दुबे जी, अंजना सिंह अपर्णा मालिक जी निर्देशक अभय सिन्हा जी , निशांत उज्जवल जी डायरेक्टर राजू माही जी हरीश कुमार श्रीवास्तव जी बबलू पंडित जी अयोध्या DM निखिल टीकाराम फुंडा जी SSP डॉ गौरव ग्रोवर बाबा बृजमोहन दास जी भी उपस्थिति रहे।
कठिन परिश्रम और अनुशासन से ही मिलती है सफलता,योगेश्वर दत्त
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के एकलव्य स्टेडियम में सोमवार को खेल जगत के लिए एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी क्षण देखने को मिला, जब लंदन ओलंपिक 2012 के कांस्य पदक विजेता एवं देश के गौरव ओलंपियन श्री योगेश्वर दत्त का आगमन हुआ। उनके आगमन से विश्वविद्यालय परिसर का खेल वातावरण उत्साह और ऊर्जा से भर उठा।
एकलव्य स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में ओलंपियन योगेश्वर दत्त ने कहा कि सफलता का एकमात्र मार्ग कठिन परिश्रम, अनुशासन और ईमानदारी है। उन्होंने खिलाड़ियों से माता-पिता एवं कोच का सम्मान करने का आह्वान करते हुए कहा कि जो खिलाड़ी संस्कारों और समर्पण के साथ आगे बढ़ता है, वही जीवन के सर्वोच्च शिखर तक पहुंचता है। उनके विचारों ने उपस्थित खिलाड़ियों के मन में आत्मविश्वास, संकल्प और नई ऊर्जा का संचार किया।
इस अवसर पर योगेश्वर दत्त का भव्य एवं आत्मीय स्वागत विश्वविद्यालय के खेल सचिव प्रो. शेखर सिंह, डॉ. रणधीर सिंह, डॉ. राजेश सिंह (जिला मंत्री, क्रीड़ा भारती), बाबा मौर्य (जिला अध्यक्ष, क्रीडा भारती), डॉ. रामधारी, पूर्व कर्मचारी संघ के महामंत्री रमेश यादव,अलका सिंह, अशोक सोनकर, योग प्रशिक्षक जय सिंह, भानु प्रताप शर्मा, सत्येंद्र सिंह, अजय प्रताप सिंह, परशुराम, संत राज, सिकंदर एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रही महिला क्रिकेट टीम, महिला योग टीम तथा कुश्ती के कई दर्जन खिलाड़ियों उपस्थिति रही। खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने ओलंपियन श्री दत्त को बुके, माल्यार्पण, अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
JAUNPUR,धर्म परिवर्तन करने से नाराज पिता ने 5 के विरुद्ध दर्ज कराया मुकदमा
धर्म परिवर्तन करने से नाराज पिता ने पुत्र, पुत्रवधू समेत 5 के विरुद्ध दर्ज कराया मुकदमा,कोतवाली पुलिस ने दो महिला समेत तीन को किया गिरफ्तार
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के पुराना चौक मोहल्ले में एक परिवार को जबरन धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पिता की तहरीर पर पुत्र पुत्रवधू और समेत 5 लोगों के विरुद्ध रविवार देर शाम मुकदमा दर्ज किया गया। कार्यवाही करते हुये तीन लोगों को गिरफ्तार कर चालान भेजा गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार के सख्त तेवर के बावजूद ईसाई मिशनरी अपने कारनामों से बाज नहीं आ रहे।
मालूम रहे उक्त मोहल्ला निवासी विरेन्द्र जायसवाल ने अपने पुत्र नितिन जायसवाल पुत्रवधू प्रिति जायसवाल, बद्दोपुर निवासी प्रदीप गौतम उर्फ सूर्या व उसकी पत्नी सविता देवी समेत अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। बताया जाता है कि बहू प्रिती प्रदीप सविता को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। वहीं नितिन जायसवाल फरार बताया जाता है। कोतवाली प्रभारी केके सिंह के मुताबिक प्रिती समेत तीनों कों उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। वहीं वादी विरेन्द्र जायसवाल का कहना है कि बहू को सबरहद स्थित एक स्कूल से पकड़ा गया है। प्रिती कों स्कूल के अंदर से पकड़ा गया या बाहर से यह नहीं बता सके। ईसाई मिशनरियों की संलिप्तता के बावत पूछें जाने पर क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने कहा कि यह जांच का विषय है। जांच में किसी का नाम प्रकाश में आता है तो विधिक कार्रवाई अवश्य होगी।
KhutahanMurder शाहगंज जौनपुर। खुटहन थाना पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के ग्राम पनौली में हुई हत्या का अनवारण करते हुये घटना में शामिल 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मृतक की मोबाइल व आला कत्ल ईंट बरामद किया।पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया गया कि बीते 26 दिसम्बर को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पनौली में फूलचन्द उर्फ सेवाराम पासवान 60 वर्ष निवासी ग्राम पनौली थाना खुटहन की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गयी। इस सम्बन्ध में वादी मुकदमा मेवालाल पुत्र चन्द्रभूषण पासवान ने प्रार्थना पत्र दिये कि बड़े भाई फूलचन्द जो गाँव के सड़क पर ग्राहक सेवा केन्द्र (U.B.I) चलाते हैं, घर से सुबह 9.45 बजे दुकान पर आये।सुबह 10.15 बजे दुकान का सटर गिरा था। बाहर गाँव की दो-तीन औरतें खड़ी थीं। अन्दर से आवाज आ रही थी। सटर उठाकर देखा गया तो दुकान के अन्दर फूलचन्द कुर्सी पर पड़े थे जो कराह रहे थे। सिर से खून बह रहा था। सिर पर किसी धारदार चीज से मारकर चोट पहुंचाया गया था। उनको लेकर शाहगंज जाते समय रास्ते में मृत्यु हो जाने जेब से 1 लाख 67 हजार रूपये मौजूद होने के सम्बन्ध प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ।
गिरफ्तारी का विवरण
खुटहन पुलिस टीम द्वारा मिली सूचना पर वनुआडीह तिराहे पर अभियुक्तगण राजेश यादव व अंकित गुप्ता उपरोक्त को हिरासत पुलिस में लेकर पूछताछ किया गया तो घटना में प्रयुक्त एक ईंट का टुकड़ा, मृतक के दुकान की चाबी, एक स्क्रीन टच मोबाइल जिसके कवर में एक वोडाफोन सिम तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल अभियुक्तगण के निशानदेही पर बरामद किया गया।
चुनावी रंजिश में की गयी हत्या
अभियुक्त राजेश यादव ने बताया कि मैं वर्ष 2005 में प्रधानी का चुनाव लड़ा था। हार गया था। वर्ष 2015 में मेरा गांव सुरक्षित सीट हो गयी थी। मृतक फूलचन्द्र चुनाव लड़े थे और मैं अपनी तरफ से राम श्रृंगार पासवान को चुनाव लड़ाया था। मेरा प्रत्याशी चुनाव जीत गया था। फूलचन्द्र तभी से मुझसे रंजिश रखते थे। इस बार भी मुझे चुनाव लड़ना था और फूलचन्द्र को भी चुनाव लड़ना था। मुझे शक था कि मुझे फुलचन्द्र हानि पहुंचा सकते हैं। 26 दिसम्बर को सुबह मैं अपने साथी अंकित गुप्ता के साथ फूलचन्द्र के जनसेवा केन्द्र पर पहुंचा और उनको इस बार चुनाव न ल़डने के लिये कह रहा था। इसी बीच हम लोगों के बीच बातचीत बढ़ गयी। मैं आवेश में आकर दुकान के पास रखी ईंट उठाकर फूलचन्द्र के सिर पर कई प्रहार कर दिया। मेरे साथ अंकित ने भी मारने में सहयोग किया। हम दोनों लोग शटर बन्द करके वहां से मोटरसाइकिल से चले गये और फूलचन्द्र की मोबाइल एनएनसी स्कूल के हाते में फेंक दिये। हम लोग पकड़े न जायं, किसी को शक न हो, गांव वालों के साथ मिलकर पुलिस और फूलचन्द्र के परिवार के हर गतिविधियों पर नजर रख रहे थे कि अंतत: पकड़ लिये गये।