Home Blog Page 47

विश्व में 61.5 करोड़ लोगों के साथ तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा हिंदी 

0
विश्व में 61.5 करोड़ लोगों के साथ तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा हिंदी 

विश्व में 61.5 करोड़ लोगों के साथ तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा हिंदी में विश्व भाषा बनने की क्षमता-पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

‘विश्व हिंदी दिवस’ प्रतिवर्ष 10 जनवरी को दुनिया भर में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और इसके अंतरराष्ट्रीय महत्व को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। 10 जनवरी 1975 को नागपुर में पहले विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन हुआ था, जिसके उपलक्ष्य में 2006 से इसे आधिकारिक रूप से मनाया जा रहा है। हिंदी को लेकर तमाम विद्वान,संस्थाएँ, सरकारी विभाग अपने स्तर पर कार्य कर रहे हैं। इन सबके बीच पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव का अनूठा परिवार ऐसा भी है, जिनकी तीन पीढ़ियाँ हिंदी की अभिवृद्धि के लिए न सिर्फ प्रयासरत हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर कई देशों में सम्मानित हैं।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद निवासी एवं नवोदय विद्यालय, आज़मगढ़ तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पुरा छात्र श्री कृष्ण कुमार यादव (पोस्टमास्टर जनरल) के परिवार में उनके पिता श्री राम शिव मूर्ति यादव के साथ-साथ पत्नी सुश्री आकांक्षा यादव और दोनों बेटियाँ अक्षिता व अपूर्वा भी हिंदी को अपने लेखन से लगातार नए आयाम दे रही हैं। देश-दुनिया की तमाम पत्रिकाओं में प्रकाशन के साथ श्री कृष्ण कुमार यादव की 7 और पत्नी सुश्री आकांक्षा की 4 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हिंदी ब्लॉगिंग के क्षेत्र में इस परिवार का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अग्रणी है। ‘दशक के श्रेष्ठ ब्लॉगर दम्पति’ सम्मान से विभूषित यादव दम्पति को नेपाल, भूटान व श्रीलंका में आयोजित ‘अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ब्लॉगर सम्मेलन’ में “परिकल्पना ब्लॉगिंग सार्क शिखर सम्मान” सहित अन्य सम्मानों से नवाजा जा चुका है। जर्मनी के बॉन शहर में ग्लोबल मीडिया फोरम (2015) के दौरान ‘पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड’ श्रेणी में सुश्री आकांक्षा यादव के ब्लॉग ‘शब्द-शिखर’ को हिंदी के सबसे लोकप्रिय ब्लॉग के रूप में भी सम्मानित किया जा चुका है। बेटी अक्षिता को भारत सरकार द्वारा वर्ष 2011 में सबसे कम उम्र में ‘राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया जा चुका है। अक्षिता को प्रथम अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ब्लॉगर सम्मेलन, नई दिल्ली (2011) में भारत के पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने ‘श्रेष्ठ नन्ही ब्लॉगर‘ सम्मान से अलंकृत किया, तो अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ब्लॉगर सम्मेलन, श्रीलंका (2015) में भी अक्षिता को “परिकल्पना कनिष्ठ सार्क ब्लॉगर सम्मान” से सम्मानित किया गया।

प्रशासनिक सेवा के दायित्वों के निर्वहन के साथ श्री कृष्ण कुमार यादव की ‘अभिलाषा’ (काव्य संग्रह), ‘अभिव्यक्तियों के बहाने’, ‘अनुभूतियाँ और विमर्श’ (निबंध संग्रह), ‘क्रांति यज्ञ : 1857-1947 की गाथा’, ‘जंगल में क्रिकेट’ (बाल गीत संग्रह) एवं ’16 आने, 16 लोग’ सहित कुल सात पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। विभिन्न प्रतिष्ठित सामाजिक – साहित्यिक संस्थाओं द्वारा विशिष्ट कृतित्व, रचनाधर्मिता व प्रशासन के साथ-साथ सतत् साहित्य सृजनशीलता हेतु शताधिक सम्मान प्राप्त श्री यादव को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और सिक्किम के राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव का कहना है कि, सृजन एवं अभिव्यक्ति की दृष्टि से हिंदी दुनिया की अग्रणी भाषाओं में से एक है। एथ्नोलॉग (2025) और अन्य वैश्विक रिपोर्टों के अनुसार, हिंदी विश्व में तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, जिसके बोलने वालों की कुल संख्या लगभग 61.5 करोड़ है। दुनियाभर की 20 सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में 6 भारतीय भाषाएं शामिल हैं, जिनमें हिंदी तीसरे स्थान पर है। डिजिटल क्रान्ति के इस युग में हिन्दी में विश्व भाषा बनने की क्षमता है। वहीं, सुश्री आकांक्षा यादव का मानना है कि, आज परिवर्तन और विकास की भाषा के रूप में वैश्विक स्तर पर हिन्दी के महत्व को नये सिरे से रेखांकित किया जा रहा है। हिंदी दुनिया के 150 से अधिक देशों में बोली जाती है और 25 से अधिक देशों में हिंदी बोलने वाले लोगों की अच्छी-खासी संख्या है। हिंदी बोलने वालों का प्रतिशत विश्व की कुल जनसंख्या का लगभग 7.5% है, जो की इसे और भी महत्वपूर्ण बनाता है।

JAUNPUR,कोतवाली शाहगंज में विवाह  हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ समारोह सम्पन 

0
JAUNPUR,कोतवाली शाहगंज में विवाह  हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ समारोह सम्पन 
JAUNPUR,कोतवाली शाहगंज में विवाह  हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ समारोह सम्पन 

JAUNPUR NEWS जौनपुर ” बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत थाना-कोतवाली शाहगंज परिसर में विवाह से सम्बन्धित पक्ष (ब्राम्हण, मौलवी, काजी, टेन्ट हाउस, डी0जे0, विडियो रिकार्डिंग, हलवाई, मैरेज हॉल व स्थानीय पत्रकारों के साथ) विधिक जागरूकता, जागरूकता हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ समारोह का आयोजन किया गया। जागरुकता अभियान का उद्देश्य बाल विवाह के घटनाओं को रोकना, समुदाय स्थल पर शून्य सहनशीलता का वातारण विकसित करना तथा कानूनों एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से बालिकाओं एवं बालकों के अधिकारों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये बाल संरक्षण अधिकारी चन्दन राय द्वारा बाल विवाह कुरीति के इतिहास, सामाजिक कुरीति का परिचय एवं बाल विवाह हेतु अब तक बने हुये कानून जैसे, बाल विवाह निरोधक अधिनियम 1929 से बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 के बारे में विस्तार से बताया। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि बाल विवाह की जानकारी होने पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर काल करके बाल विवाह को रूकवाया जा सकता है। 1098 पर कॉल करने पर बाल विवाह के शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाता है।


 उन्होने बाल विवाह से बच्चों को होने वाले नुकसान के बारे में भी अवगत कराया और अपील किया कि बाल विवाह मुक्त जौनपुर की शुरूआत सभी लोग अपनी ग्राम पंचायत से करें और 2026 में एक भी बाल विवाह न होने दें। इसके साथ ही नारा दिया कि जनपद जौनपुर ने ठाना है जनपद को बाल विवाह मुक्त बनाना है। बैठक में उपस्थित मैरेज हॉल संचालकों ने को अवगत कराया कि विवाह हेतु लड़कों की उम्र 21 वर्ष और लड़कियों की उम्र 18 वर्ष निर्धारित है। इससे कम उम्र की शादी बाल विवाह मानी जाती है, यह गैरजमानती अपराध है। मैरेज हॉल संचालकों ने आश्वस्त कराया कि मैरेज हाल में बाल विवाह जागरूकता के पोस्टर गेट के पास लगा देगें।बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा बाल विवाह न होने देने हेतु सभी लोगों को शपथ भी दिलवाई गयी, साथ ही बाल विवाह के सम्बन्ध में जागरूकता हस्ताक्षर अभियान का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के अन्त में थाना कोतवाली शाहगंज के निरीक्षक किरण कुमार सिंह द्वारा सभी आगन्तुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

  • MOHAMMAD KASIM

JAUNPUR CRIME,निर्दोष को दोष मुक्त कराने की मांग को लेकर दर-दर भटकती मां  

0
JAUNPUR CRIME,निर्दोष को दोष मुक्त कराने की मांग को लेकर दर-दर भटकती मां  
JAUNPUR CRIME,निर्दोष को दोष मुक्त कराने की मांग को लेकर दर-दर भटकती मां  

बदलापुर पुलिस की मनमानी को लेकर पीड़िता पहुंची डीएम—एसपी दरबार



जौनपुर। जनपद के बदलापुर अन्तर्गत बबुरा निवासी छोटू हत्याकाण्ड में फंसाये गये आलोक मिश्रा को दोष मुक्त करने एवं मामले की सीबीआई या सीबीसीआईडी जांच कराने की मांग को लेकर आलोक की मां दर—दर की ठोकर खा रही है। पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी के दरबार में पहुंचकर लिखित रूप से शिकायत करते हुये आलोक की मां रेखा पत्नी अखिलेश मिश्र ने न्याय की गुहार लगायी है। अपनी आंचल फैलाकर कलेजे के टुकड़े को निर्दोष साबित करने की बात कहते हुये उस मां के आंखों से केवल अश्रु धारा ही निकल रही है जिसकी हर एक बूंद बस यही कह रह है कि उनका बेटा निर्दोष है जिसको फंसाया जा रहा है। बदलापुर थाना क्षेत्र के खजुरन गांव निवासी रेखा का आरोप है कि उसके पति अखिलेश मिश्र मुम्बई में आटो रिक्शा चलाते हैं जिनके साथ उसका पुत्र आलोक भी रहता था जो बीते 14 दिसम्बर को घर आया था। वह इण्टरमीडिएट का छात्र है जिसकी 6 जनवरी को प्रैक्टिकल परीक्षा थी। आगामी बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर वह तैयारी कर रहा था कि बीते 30 दिसम्बर को बगल गांव बबुरा निवासी कमला प्रसाद तिवारी के यहां तेरहवी में गया था।

लौटते समय रास्ते में स्वाधीन सिंह उर्फ छोटू नामक युवक को स्कूटी सवार गिरा देख इंसानियत के साथ उसके बड़े भाई को मोबाइल से सूचित किया जिस पर उसके परिजन मौके पर आ गये। उधर आलोक घर पहुंचा तो कुछ देर बाद पहुंची बदलापुर पुलिस उसे थाने ले गयी जहां उसके चाचा शैलेश मिश्र के पहुंचने पर बताया गया कि कुछ पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया जायेगा लेकिन उसे छोड़ा नहीं गया। यह सिलसिला 3 जनवरी तक चला जिसके बाद आलोक को उसके चाचा को सौंप तो दिया गया लेकिन 4 जनवरी को आलोक को पुन: थाने बुला लिया गया। पीड़िता रेखा देवी की मानें तो पुलिस द्वारा कुछ ऐसी  मांग की गयी जिससे पूरा करना असम्भव था जिस पर 5 जनवरी तक आलोक न छोड़ने पर परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक से स्थिति से अवगत कराया। साथ ही 6 जनवरी को न्यायालय का दरवाजा खटखटाया गया जिससे आक्रोशित पुलिस ने मुझ पीड़िता को थाने ले गये जहां मेरे साथ मेरे पुत्र को बहुत बेरहमी से पीटा गया। साथ ही मेरे साथ बदतमीजी भी की गयी। इसके बाद मुझे तो वहां से भगा दिया गया लेकिन पुत्र आलोक को नहीं। 7 जनवरी को पता चला कि आलोक को क्षेत्र के बहरा पार्क से असलहा—कारतूस के साथ पकड़ा गया जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिसिया उत्पीड़न से आहत पीड़िता रेखा देवी जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों के दरबार में न्याय की गुहार लगाती फिर रही है। वहीं इस बाबत जानकारी लेने के लिये बदलापुर थानाध्यक्ष के सीयूजी नम्बर पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन असफलता ही मिली।
003

JAUNPUR NEWS,MCC सीजन-6 मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान

0
JAUNPUR NEWS,MCC सीजन-6 मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान
JAUNPUR NEWS,MCC सीजन-6 मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान

JAUNPUR NEWS जौनपुर। विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी व्यवसाय परक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बेनीपुर (लगधरपुर), जौनपुर में मार्गदर्शन कोचिंग क्लासेस (MCC) द्वारा प्रायोजित सामान्य ज्ञान, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता – MCC सीजन–6 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के साथ-साथ टॉप–100 विद्यार्थियों को भी पुरस्कार दिए गए। पुरस्कार पाकर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणादायी बन गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुशील कुमार पटेल (प्रदेश सचिव, जनता दल यूनाइटेड) रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राजवीर यादव (युवा नेता), श्री बसंत लाल पटेल जी (भूतपूर्व प्रधानाचार्य ) एवं श्री सुभाष पटेल (प्रधानाचार्य) उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त मनोज विश्वकर्मा, अनिल सर, चंद्र भूषण सर सहित MCC संस्था के परीक्षा सहयोगी कमलेश सिंह, अमित पटेल, आशुतोष सर, प्रवीण, संतोष सर, रोहन राज, राज प्रजापति, संतोष एवं दीपक सहित अनेक सदस्य कार्यक्रम में मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में शुभम, अन्नु पटेल, आर्यन, आदर्श, शगुन, आराध्या, आरिज, रितांशु, सिद्धांत शेखर, वर्षा, आकाश, रितिका,पूनम, रिया, सृष्टि, आंचल, नैंसी, कल्पना एवं सद्भावना सहित कई छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टॉपर्स की सूची में अपना स्थान बनाया।

अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ बच्चों के बौद्धिक, रचनात्मक एवं सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। MCC संस्था द्वारा निरंतर किए जा रहे शैक्षिक प्रयासों की सभी अतिथियों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण एवं पुरस्कार वितरण के साथ हुआ।

खेतासराय: लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल का गठन

0
खेतासराय: लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल का गठन
खेतासराय: लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल का गठन

खेतासराय (जौनपुर) कस्बा में मंगलवार को लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल का गठन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल की मौजूदगी में सर्व सम्मति से कस्बा स्थित जेबी मार्ट में भव्य समारोह पूर्वक किया गया।

जिसमें खेतासराय के नए अध्यक्ष के रूप में यशपाल सोनकर और राजेश गुप्ता (मंजय) को महामंत्री के रूप में मनोनीत किया है। कोषाध्यक्ष के रूप में फखरुद्दीन अहमद, उपाध्यक्ष के रूप में पप्पू सोनकर, फहीम अख्तर, बब्लू अंसारी को जिम्मेदारी दी गई है। समारोह में मौजूद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी और सदस्यों का संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल व प्रदेश महामंत्री अनवारुल हक गुड्डू ने माल्यार्पण कर उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जिले के इस महत्वपूर्ण नगर पंचायत खेतासराय में लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल का गठन होना बड़े गर्व की बात है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि संगठन से जुड़ने वाला कोई भी व्यापारी छोटा बड़ा नहीं होता। हमारे लिए सड़क किनारे ठेला लगाने वाला फुटपाथ छाप दुकानदार से लेकर बड़ा शोरूम वाला भी एक बराबर है। हम संगठन में रहते हुए व्यापारी हित के लिए हमेशा संघर्ष और आंदोलन करते हैं। जिले में कहीं भी किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न होता है तो उसके लिए थाना पुलिस , तहसील से लेकर कलेक्ट्रेट मुख्यालय तक बड़ा प्रदर्शन कर धरना दिया जाएगा।

उन्होंने खेतासराय की नवगठित कमेटी के सभी पदाधिकारियों से साफ शब्दों में कहा कि व्यापारी का उत्पीड़न किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके पहले उपस्थित पदाधिकारी ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल, प्रदेश महामंत्री अनवारुल हक गुड्डू , प्रदेश उपाध्यक्ष अमर बहादुर सेठ, जिलाध्यक्ष संजीव साहू को माल्यार्पण कर उनका स्वागत करते हुए नई कमेटी गठित करने के लिए उनके प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम का संचालन राजेश गुप्ता उर्फ मंजय ने किया। इस मौके पर भाजपा नेता रूपेश गुप्ता मोनू, पुष्प चौबे, सभासद अमित सोनकर, शैलेष यादव, मनीष सोनी अन्य उपस्थित रहे। इसके अलावा कमेटी में सदस्य के रूप में राजू सोनी, राम आशीष बिन्द, कृपा विश्वकर्मा, दिनेश शर्मा, फूलचंद यादव, दीपचंद सोनकर जोगिंदर राजभर , सुभाष सोनकर, मोहम्मद आसिफ , मंदीप सोनकर, रमेश सोनकर, ओम सोनी, विमलेश यादव, सुभाष चन्द सोनकर, गुरैनी अध्यक्ष हुजैफा को रखा गया है।

11 जनवरी को अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट का 6वां स्थापना दिवस

0
11 जनवरी को अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट का 6वां स्थापना दिवस

पूर्व ओलंपियन अशोक ध्यानचंद मुख्य अतिथि, समाजसेवियों को किया जाएगा सम्मानित

जौनपुर में अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट का छठा स्थापना दिवस 11 जनवरी को मनाया जाएगा। यह समारोह पचहटिया स्थित होटल जेएमएस ग्रैंड में आयोजित होगा। ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

इस अवसर पर भारतीय हॉकी टीम के पूर्व ओलंपियन और अर्जुन अवार्डी अशोक ध्यानचंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में समाजसेवा, खेल, शिक्षा, चिकित्सा, किन्नर समुदाय और पत्रकारिता से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

उर्वशी सिंह ने बताया कि अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करना है। मुख्य अतिथि अशोक ध्यानचंद युवाओं को खेल, अनुशासन और समाजसेवा के प्रति प्रेरित करने के लिए अपने अनुभव साझा करेंगे।

स्थापना दिवस समारोह के दौरान ट्रस्ट द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की उपलब्धियों को साझा किया जाएगा और भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला जाएगा। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। प्रेस वार्ता में महासचिव डॉ. पी.के. सिंह और राधिका सिंह भी उपस्थित रहीं। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने जनपदवासियों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

how to ganesh chaturthi date,गणेश चतुर्थी महापर्व

0
how to ganesh chaturthi date 2026
how to ganesh chaturthi date

गणेश चतुर्थी का महापर्व. डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह

how to ganesh chaturthi date 2ग26: णेश चतुर्थी का महापर्व हर वर्ष माघ महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है माताएं इस व्रत को अपने संतानों की रक्षा और उसके संकट को दूर करने के लिए देवों में प्रथम पूज्य गणेश के लिए करती हैं इसलिए इस संकटा चतुर्थी भी कहा जाता है हर वर्ष इस कठिन व्रत को महिलाओं के द्वारा भोर से लेकर चंद्र उदय तक बिना जल के पिये किया जाता है इसलिए इसे निर्जला व्रत भी कहा जाता है

भारत में हर एक पर्व उत्सव त्योहार पूजा पाठ या व्रत हवन अनुष्ठान के पीछे वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक तथा प्रकृति का दृष्टिकोण छिपा हुआ है इसी तरह ग्रहों में चंद्रमा और सूर्य सर्व प्रधान माने जाते हैं क्योंकि सूर्य जीवन का आधार है और चंद्रमा पृथ्वी के सबसे निकट है और वह जीवन को सीधे-सीधे प्रभावित करता है

how to ganesh chaturthi date,गणेश चतुर्थी महापर्व

डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह

बाकी नौ ग्रहों की भी अपनी अपनी कथा है इस बार शुक्रवार के दिन 6 जनवरी मंगलवार को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी क्योंकि सुबह भोर में 8:01 से उसका आरंभ होगा और 7 जनवरी बुधवार के सुबह 6.52 पर इसका समापन होगा इस व्रत को करने में दूब तिल मौसम के फल और फूल तथा पीले रंग और लाल रंग के वस्त्रो का विशेष महत्व है इसके साथ-साथ मिठाई अगर लड्डू हो तो सबसे अच्छा माना जाता है ‌ यदि किसी कारण से चंद्र देव का दर्शन नहीं होता है तो 6 जनवरी को रात में 8:55 पर चंद्रमा को अर्घ दिया जा सकता है *

*गणेश जी की पूजा आराधना करने पर संतान का कष्ट दूर होता है वह स्वस्थ दीर्घायु और यशवान बनता है इस बार गणेश चौथ में श्री गणेश जी की पूजा का विधि विधान है कि स्नान करके पीले वस्त्र धारण करें और 6 जनवरी को सुबह 8=01 से 9:21 मिनट तक या फिर 11.55 से 12=45 तक गणेश जी की पूजा आराधना या केवल ध्यान करें अगर जरूरी समझे तो गणेश जी के व्रत और कथाओं का भी उल्लेख करें इस बार चंद्रमा के उदित होने का समय जौनपुर और आसपास तथा मध्य भारत में 8=55 पर है इसके बाद अर्घ्य देकर गणेश जी की पूजा की जाती है जिसमें तिल और तिल के बने लड्डू मौसम के फल मिठाई लड्डू दूब का प्रयोग किया जाता है कुछ लोग इसमें कंद मूल भी शामिल करते हैं ध्यान रहे की पूजा में तुलसी के पत्तों का या तुलसी का किसी भी रूप में प्रयोग वर्जित है और जल भी तुलसी के पौधे में नहीं देना चाहिए चंद्रमा के उदय के बाद हर घर देखकर पूजा पाठ करके सादा भोजन या कंदमूल फल खाकर इस व्रत का समापन किया जाता है।

ganesh chaturthi इस कठिन निर्जला व्रत को महिलाएं अपने संतानों के लिए करती हैं इसलिए संतानों को भी चाहिए कि वह अपनी मां के प्रति समर्पित भाव से जीवन पर्यंत उनकी सेवा करके अपना जीवन धन्य बनाएं एक बात और है कि अगर बदली या कोहरा या किसी अन्य कारण से चंद्रमा नहीं दिखते हैं तो रात में 9:30 के बाद चंद्रमा और श्री गणेश का दर्शन करते हुए आराम से पारण व्रत का कर सकते हैं।

गणेश जी बुद्धि और चतुराई के देवता हैं और उनके बल असीमित है बड़े-बड़े राक्षसों का नरसंहार करके और अपने माता-पिता की प्रदक्षिणा करके उन्होंने सभी देवताओं में सबसे पहले पूजित होने का वरदान प्राप्त किया है रिद्धि और सिद्धि उनकी पत्नियों हैं अतः गणेश भगवान के प्रसन्न होने पर रिद्धि सिद्धि धन-धान्य सुख समृद्धि अपने आप घर में आ जाती है एक कथा है कि एक बार देवताओं की सभा में यह विवाद हुआ की सबसे पहले किसकी पूजा हो तो तय किया गया जो लोग तीनों लोकों की प्रदक्षिणा करके सबसे पहले आ जाएंगे उन्हें को प्रथम पूजा का स्थान दिया जाएगा सारे देवता और परम बलशाली कार्तिक देव तीनों लोकों की परिक्रमा करने निकल गए इधर गणेश जी अपने माता-पिता की तीन परिक्रमा करके सामने बैठ गए और एक मत से उनका सबसे पहले पूजनीय देवता माना गया ।

भगवान परशुराम से उनका घनघोर युद्ध हुआ था वेदव्यास जी के महाभारत बोलते समय जब गणेश जी लिख रहे थे उनकी कलम टूट गई तो उन्होंने अपना आधा दांत तोड़कर उसी से महाभारत लिखा था इसीलिए उन्हें एक दंत कहा गया जब उनका गर्दन भगवान शिव ने परम क्रोध में काट दिया और माता सती अत्यंत ही क्रोधित होकर तीनों लोकों का संघार करने निकली तो हाथी के नवजात बच्चे की गर्दन लगाकर भगवान गणेश को जिंदा किया गया इसलिए उन्हें वक्रतुंड कहा जाता है लड्डू या मोदक उन्हें अत्यंत प्रसन्न कर लेता है वह भगवती पार्वती के सबसे प्रिय पुत्र हैं इसलिए गणेश की पूजा करने पर सभी देवी देवताओं भगवान से और माता पार्वती का आशीर्वाद अपने आप मिल जाता है यह सभी कथा गणेश चतुर्थी के दिन जरुर कहना और सुनना चाहिए।

JAUNPUR NEWS,त्वरित न्याय प्रक्रिया में अधिवक्ता की भूमिका महत्वपूर्ण

0
JAUNPUR NEWS,त्वरित न्याय प्रक्रिया में अधिवक्ता की भूमिका महत्वपूर्ण
JAUNPUR NEWS,त्वरित न्याय प्रक्रिया में अधिवक्ता की भूमिका महत्वपूर्ण

Advocate’s role is important in speedy justice process.JAUNPUR NEWS,

जौनपुर। न्यायमूर्ति वाणी रंजन अग्रवाल ने कहा कि त्वरित न्याय प्रक्रिया में अधिवक्ता की भूमिका महत्वपूर्ण रही है और आजादी के बाद संविधान निर्माण में डॉ राजेन्द्र प्रसाद, पंडित जवाहर लाल नेहरू, डॉ भीमराव अंबेडकर जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं और ये सभी महान पुरुष अधिवक्ता भी थे जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता स्व संतोष कुमार श्रीवास्तव संतोषी बाबू जी की 20 वी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं सेमिनार त्वरित न्याय प्रक्रिया में न्याय पालिका कार्य पालिका विधायिका एवं अधिवक्ता की भूमिका पर आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए प्रयागराज उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति श्रीमती वाणी रंजन अग्रवाल जी ने कहा कि त्वरित न्याय प्रक्रिया में न्याय पालिका का जो सम्मान आम आदमी में है उसे और बढ़ाने की जरूरत है अधिवक्ता वादकारी व न्यायाधीश के बीच सेतु बनकर कार्य करता हैं और विधि और न्याय को समय के साथ परिवर्तित होते रहना चाहिए और कहा कि संतोषी बाबू एक अच्छे और विद्वान अधिवक्ता थे जो सदैव न्याय हित में कार्य करते थे।


न्यायमूर्ति वाणी रंजन अग्रवाल ने कहा कि आप सभी की शुभकामनाएं से मुझे उच्च न्यायालय जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है हम सभी दृहसंकल्पित है और त्वरित न्याय के लिए कार्य कर रहे हैं और कहा कि अधिवक्ता बार बेंच को जोड़ने का कार्य करते हैंजिला जज सुशील कुमार शशि जी ने कहा कि न्याय सिर्फ जज से नहीं होता है दोनों पक्षों को सुनने के बाद जो फैसला होता हैं वहीं न्याय होता हैं अधिवक्ता जिस वादकारी के लिए कार्य कर रहा हैं उसके प्रति ईमानदार होना चाहिए कहा कि अधिवक्ता ही जनमानस का मस्तिष्क है और अधिवक्ता कर्मयोगी होता हैं।
स्वागत भाषण अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव ने करते हुए कहा है अधिवक्ता सदैव न्याय हित में कार्य करता हैं और जौनपुर के अधिवक्ता संघ का नाम देश भर में लिया जाता हैं जो सौभाग्य की बात है मैने हमेशा अधिवक्ता संघ हित में कार्य किया है और करूंगा। आज सुबह ही जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा जी और असम के राज्यपाल लक्ष्मण आर्चाय जी ने फोन कर सेमिनार में न आने पर खेद व्यक्त किया और संतोषी बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित किया
इसके पूर्व सेमिनार का उद्घाटन अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।सभी अतिथि को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र बुके भेट कर स्वागत अभिनंदन किया गया।संचालन मंत्री रण बहादुर यादव ने किया।आभार कार्यकम संयोजक राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने किया।


सेमिनार में पूर्व अध्यक्ष आर पी सिंह सत्येन्द्र बहादुर सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, राजीव गुप्ता, प्रेम शंकर मिश्रा, जितेन्द्र उपाध्याय, ब्रज नाथ पाठक प्रेम नाथ पाठक, रमेश चन्द उपाध्याय, अवधेश सिंह, रमेश सिंह सोलंकी वशिष्ठ नारायण,डीजीसी क्रिमिनल लाल बहादुर पाल, हीरा लाल प्रजापति अरुण प्रजापति सुरेन्द्र प्रजापति, मंजू शास्त्री जय प्रकाश कामरेड राजनाथ चौहान राकेश द्विवेदी मनिता मंजीत कौर मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट, प्रदीप श्रीवास्तव शशांक दुबे, शहंशाह हुसैन, हिमांशु श्रीवास्तव, डीजीसी सिविल मनोज गुप्ता, आदि जिले भर के हजारों अधिवक्ता मौजूद रहे सुरक्षा कर्मी भी भारी मात्रा में मौजूद रहे।
उसके बाद न्यायमूर्ति वाणी रंजन अग्रवाल जी ने चौकियां धाम में मत्था टेका और दर्शन पूजन कर प्रयागराज प्रस्थान किया।

मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा में सस्वर सुंदरकांड प्रतियोगिता का आयोजन

0
मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा में सस्वर सुंदरकांड प्रतियोगिता का आयोजन
मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा में सस्वर सुंदरकांड प्रतियोगिता का आयोजन

JAUNPUR NEWS जौनपुर : गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित रामचरितमानस का पाचवां खंड ‘सुंदरकांड’ केवल एक अध्याय नहीं, बल्कि जीवन की विषम परिस्थितियों में विजय प्राप्त करने का एक ‘सफलता सूत्र’ है। सुंदरकांड की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह भक्त हनुमान के पराक्रम, बुद्धि और समर्पण की गाथा है। जहाँ संपूर्ण मानस में भगवान राम की महिमा है, वहीं सुंदरकांड में राम जी ने स्वयं अपने भक्त की महिमा का बखान किया है। यह हमें सिखाता है कि अटूट विश्वास और शुद्ध संकल्प से समुद्र जैसी बाधाओं को भी पार किया जा सकता है।

उक्त बातें सुशील कुमार उपाध्याय भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जौनपुर ने मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा में प्रत्येक माह, प्रदोष के दिन होने वाली सस्वर सुंदरकांड पाठ के आज के कार्यक्रम के समापन पर आयोजित सम्मान समारोह अवसर पर कही, उन्होंने आगे कहा कि मुझे बेहद प्रसन्नता है कि श्वेता प्रियांशी रामचरित मानस समिति, मलिकानपुर के कलाकारों ने अपनी मधुर और भक्तिपूर्ण प्रस्तुति से इस परिसर को साक्षात लंका दहन और राम-मिलन की अनुभूति करा दी है। आपकी कला और भक्ति का संगम प्रशंसनीय है। अंत में, मैं यही प्रार्थना करता हूँ कि बजरंगबली हम सभी के जीवन के ‘शोक’ और ‘बाधाओं’ का अंत करें और समाज में सुख-शांति का संचार करें।

इस भव्य अनुष्ठान की शुरूआत पंडित हीरामणी उपाध्याय जी के कुशल सानिध्य और वैदिक रीति-विधान से यजमान श्री शेषनाथ शुक्ल जी एवं उनकी धर्मपत्नी द्वारा पूजा पाठ से किया, उपस्थित दर्शकों के साथ-साथ निर्णायक मंडल के सदस्य ललित शुक्ल, कैलाश नाथ शुक्ल और सतीश कुमार उपाध्याय ने अपने निर्णय को बंद लिफाफे में सुरक्षित रखा।

जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने कहा कि सुंदरकांड रामचरित मानस का हिस्सा है जो बजरंगबली हनुमानजी को समर्पित है। हिंदू धर्म में रामचरितमानस का विशेष महत्व है, और उसके सुंदरकांड अध्याय को अत्यंत शुभ और शक्तिशाली माना जाता है। सुंदरकांड श्रीराम कथा का वह भाग है जिसमें भगवान हनुमान की वीरता, भक्ति और बुद्धिमत्ता का अद्भुत वर्णन है। इस पाठ को नियमित रूप से पढ़ने से जीवन में कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं आध्यात्मिक, मानसिक, भावनात्मक और भौतिक रूप से। सुंदरकांड का पाठ करने से व्यक्ति का साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव भी कम हो जाता है।

निर्णायक मंडल के सदस्य सतीश कुमार उपाध्याय के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित राजकृष्ण शर्मा, आशीष शुक्ल, सुधांशु सिंह, परविंदर चौहान, रोहित सिंह, इंद्रसेन सिंह, घनश्याम यादव, देवेंद्र सिंह, राजकुमार उपाध्याय, ईश नारायण उपाध्याय, सुरेंद्र मिश्रा, महेंद्र उपाध्याय, अच्छे लाल पांडेय, संजय सिंह, बैजनाथ सिंह को स्मृति चिह्न और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।

कार्यक्रम के आयोजक सुशील कुमार उपाध्याय ने सस्वर सुन्दरकाण्ड प्रतियोगिता के प्रतिभागीगण कु श्वेता यादव, कु प्रियांशी यादव, नितिन तिवारी, श्रवण तिवारी, आर पी सरोज और अवधेश यादव को अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।

कार्यक्रम के अंत में रामायण और हनुमान जी की आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम मे प्रभाकर, पद्माकर, सुरेश उपाध्याय, अरुण उपाध्याय, देवेश कुमार उपाध्याय, राकेश शुक्ल, सन्तोष उपाध्याय, प्रेमा सिंह, अशोक, संतोष सिंह, राजेश, जयशंकर शुक्ल, संतोष शुक्ल ढोलन, अरविंद, सूरज, दीनानाथ, अनिल, विकास, और रमेश निषाद सहित सैकड़ों महिला पुरुष भक्त जन उपस्थित रहे।

मानीकलां-गुरैनी मार्ग के बुहरेंगे दिन, करोड़ो की लागत से होगा निर्माण

0
मानीकलां-गुरैनी मार्ग
JAUNPUR NEW

जनपद के सबसे बड़ी आबादी वाले गाँव की सड़क होगी चौड़ी और सुंदरीकरण

  • जौनपुर से आजमगढ़ जनपद को जोड़ता है यह मार्ग

खेतासराय (जौनपुर): जनपद जौनपुर में आधारभूत ढांचे को सशक्त करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम निर्णय लिया है। गुरैनी–मानीकलां–सोंगर–मार्टीनगंज मार्ग के चेनज 0.000 से 14.800 तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को उत्तर प्रदेश शासन से प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से जानकारी साझा की।

लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तावित इस परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 28.28 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है, जिसमें पांच वर्षों का अनुरक्षण कार्य भी सम्मिलित रहेगा। शासनादेश के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रथम चरण के अंतर्गत 9.89 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय हेतु अवमुक्त की गई है। इसमें अनुदान-58 के अंतर्गत 7.79 करोड़ रुपये तथा अनुदान-83 के अंतर्गत 2.09 करोड़ रुपये शामिल हैं। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 31 दिसंबर 2025 को आदेश जारी किया गया। परियोजना को व्यय वित्त समिति की संस्तुति के उपरांत स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह मार्ग जनपद के सर्वाधिक आबादी वाले क्षेत्रों में से एक मानीकलां–गुरैनी मार्ग का हिस्सा है, जिसके चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र की तस्वीर बदलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय स्तर पर इसे मानीकलां–गुरैनी मार्ग के बहुरेंगे दिन के रूप में देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, इस मार्ग पर लगभग 38 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य प्रस्तावित है, जिससे जनपद की सबसे बड़ी आबादी वाले गांवों को सीधा लाभ मिलेगा।

यह सड़क जौनपुर जनपद को सोंगर होते हुए गैर जनपद आजमगढ़ से भी जोड़ती है, जिससे अंतरजनपदीय आवागमन को नई गति मिलेगी। वर्तमान में सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर होने के कारण आए दिन आवागमन में कठिनाई, दुर्घटनाएं तथा परिवहन संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही थीं। चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद यातायात व्यवस्था सुचारु होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं में कमी, ईंधन की बचत तथा यात्रा समय में भी कमी आने की संभावना है। इसके अतिरिक्त इस सड़क के सुदृढ़ होने से कृषि उपज के परिवहन, स्थानीय व्यापार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को भी मजबूती मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा होगी, वहीं स्थानीय व्यापारियों को भी इससे प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। जनपदवासियों ने इस स्वीकृति को क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, शासनादेश की सभी औपचारिकताएं पूर्ण होते ही निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा।