SHAHGANJ महादेव मंदिर पर 22 वॉं भंडारे का हुआ आयोजन
भक्तो ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर जागरण में झूमकर नाचे
जौनपुर: शाहगंज, महादेव तिराहा खुटहन रोड स्थित महादेव मंदिर पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे एवं शिव जागरण का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर भक्ति संगीत का आनंद उठाया। इस मंदिर के विषय में बताते हुए सुनील कुमार अग्रहरि टप्पू ने कहा कि आज से 21 साल पहले इस शिव मंदिर की स्थापना लोगों के सहयोग से किया गया था तब से लेकर आज तक निर्वाध गति से हर साल विशाल भंडारे एवं शिव जागरण का आयोजन किया जाता है। आज इस मंदिर का 22 वॉं भंडारा भगवान् भोलेनाथ की कृपा से हो रहा है। मंदिर समिति के पदाधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव बच्चू लाला ने कहा कि इतना बड़ा आयोजन करना करना हमारे जैसे तुच्छ मानव के लिए संभव नहीं है यह सब भगवान् भोले बाबा की असीम कृपा हैं जो यह आयोजन हर साल होता है।आपको बताते चले कि इस विशाल भंडारे में सिर्फ क्षेत्र के ही भक्त सम्मिलित नहीं होते बल्कि गाँव देहात के लोग भी इसमें सम्मिलित हो कर प्रसाद ग्रहण करते हैं तथा जागरण का आनंद उठाते हैं।
जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का शाहगंज दौरा
शाहगंज (जौनपुर) जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिद्धार्थ भटनागर रविवार को शाहगंज के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे। सूरत (गुजरात) निवासी उपाध्यक्ष के स्वागत में नगर में उत्सव जैसा माहौल दिखा। बारिश के बीच इराकियाना से रेलवे स्टेशन तक निकले भव्य रोड शो में ढोल-नगाड़े और फूल मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत हुआ।
रेलवे स्टेशन पहुंचकर उन्होंने नव निर्मित क्लॉक टावर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह टावर न सिर्फ समय का प्रतीक होगा, बल्कि यह जेसीआई की सेवा भावना और नगर के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बनेगा।
जनसेवा के विविध पहलू: बैरिकेड, झूले, छाते और बिजनेस बोर्ड
इसके बाद रोड शो जेसीज चौक पहुंचा, जहां उन्होंने आरके हॉस्पिटल के सहयोग से ट्रैफिक पुलिस को डोनेट किए गए बैरिकेड का लोकार्पण किया। साथ ही ठेले-खोमचे वालों के लिए 11 बड़े साइज के छाते और 20 स्थानीय व्यापारियों के प्रतिष्ठानों के लिए आकर्षक बिजनेस बोर्ड भी वितरित किए गए।
नगर भ्रमण के अंत में प्रतिनिधि मंडल पुरानी बाजार स्थित नगर पालिका प्राथमिक विद्यालय पहुंचा। यहां जूनियर जेसी विंग द्वारा लगाए गए स्लाइड और झूलों का उद्घाटन हुआ। उपाध्यक्ष ने कहा कि खेलकूद बच्चों की मानसिक व शैक्षिक प्रगति में सहायक होते हैं।
विकास और सेवा के इस आयोजन में प्रमुख रूप से जेसीआई मंडल अध्यक्ष गौरव अरोड़ा, मंडल उपाध्यक्ष सोनम चतुर्वेदी, मंडल निदेशक गौरव सेठ, जेसीआई शाहगंज सिटी अध्यक्ष दीपा सेठ सहित कई पूर्व अध्यक्ष, पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इनमें हनुमान प्रसाद, डॉ. राजकुमार मिश्रा, दिनेश चंद्र गांधी, रुपेश जायसवाल, दीपक जायसवाल, दिवाकर मिश्रा, रविकांत जायसवाल, रविंद्र दुबे, विवेक सोनी, वीरेंद्र जायसवाल, कार्तिक अग्रहरि, उज्ज्वल सेठ, हिमांशु गुप्ता, उत्कर्ष मिश्रा, नवीन मोदनवाल, रौनक मोदनवाल, आयुष अग्रहरि, अमृता जायसवाल, दुर्गेश चौरसिया, आदर्श आदि दीपक सिंह( पत्रकार प्रमुख रहे।
जान जोखिम में,कमर भर पानी में भगवान शिव का हुआ दर्शन
श्रावण का अंतिम सोमवार जान जोखिम में,कमर भर पानी में भगवान शिव का हुआ दर्शन
JAUNPUR NEWS जौनपुर:सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब जान जोखिम में डाल कर बगैर सुरक्षा के शिव मंदिर में कमर भर पानी मे दर्शन करते श्रद्धालु श्रावण के आखिरी सोमवार पर जहाँ शिवालायो में भारी भीड़ जुटी हुई है तो वही जौनपुर नगर में गोमती नदी किनारे स्थित बाबा गोम्तेश्वर नाथ मंदिर गोपी घाट पर लोग जान जोखिम में डाल कर भगवान भोले नाथ का दर्शन करने पर मजबूर है। दूसरी तरफ नगर के सावन माह का चौथा और अंतिम सोमवार माँ शारदा शक्तिपीठ स्थित मैहर मंदिर के प्राचीन शिवालय में विशेष आस्था और भक्ति के साथ मनाया गया। सुबह से लगातार बारिश के बावजूद शिव भक्तों का उत्साह देखने लायक था। भारी भीड़ के बीच पूरा देवालय “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा और शिवमय वातावरण में श्रद्धालु घंटों कतार में लगे रहे। नर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग के दर्शन और पूजन के लिए भक्तों की भारी।
श्रद्धालुओं ने नर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग पर दूध, जल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, शहद और पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। भक्तों ने व्रत-पूजन कर परिवार के कल्याण और मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की। मंदिर समिति ने भी सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए थे जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।सुबह से हो रही बारिश भी भक्तों के उत्साह को कम नहीं कर पाई। भक्तजन छाता लेकर और बारिश में भीगते हुए भी अपनी बारी का इंतजार करते रहे। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए दूध, जल, धतूरा, बेलपत्र, शहद और फूल अर्पित किए। यह दृश्य भगवान के प्रति भक्तों के अटूट विश्वास और श्रद्धा को दर्शाता है।
मंदिर के पुजारियों के अनुसार, सावन का यह चौथा और अंतिम सोमवार सबसे अधिक फलदायी माना है। उनका मानना है कि इस दिन सच्चे मन से पूजा करने से भगवान भोलेनाथ भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। भक्तों की इतनी बड़ी संख्या में उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि लोग इस दिन के महत्व को भलीभाँति समझते हैं।
JAUNPUR,प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेश तक अवरुद्ध
Headmaster’s salary blocked till further orders in jaunpur
JAUNPUR NEWS TODAY IN HINDI जौनपुर जनपद के विभिन्न विद्यालयों का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने आज सोमवार को औचक निरीक्षण किया निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालयों की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का अवलोकन करना था। प्राथमिक विद्यालय सरैंया कठार (विकास खंड मड़ियाहूं) के निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापिका श्रीमती बीनू सिंह बाल्य देखभाल अवकाश पर थीं। सहायक अध्यापक राघवेंद्र सिंह एवं श्रीमती मीरा यादव बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जिनका निरीक्षण तिथि का वेतन बीएसए द्वारा अवरुद्ध कर दिया गया। कुल नामांकित 67 छात्रों में से मात्र 10 छात्र उपस्थित थे, जबकि भोजन पंजिका में गत 3 कार्य दिवसों में 45, 47, 43 छात्रों की उपस्थिति दर्शाई गई थी। विद्यालय में रंगाई-पुताई न पाए जाने पर प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
पं. जवाहरलाल नेहरू उच्च प्राथमिक विद्यालय कटाहित खास के निरीक्षण के दौरान परिचारक बृजेश कुमार को छोड़कर सभी शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। बीएसए द्वारा प्रधानाध्यापक नागेंद्र प्रताप एवं अन्य शिक्षकों अशोक कुमार, उदयराज एवं विनोद कुमार का वेतन अग्रिम आदेश तक अवरुद्ध करते हुए शो-कॉज नोटिस जारी किया गया। प्राथमिक विद्यालय कटाहित खास (विकासखंड मछलीशहर) के निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापकश्री महेंद्र प्रसाद अनुपस्थित पाए गए, जिनका वेतन रोका गया। नामांकित 111 में से मात्र 6 छात्र उपस्थित थे। कंपोजिट ग्रांट रु0 50,000 पूर्ण खर्च की गई परंतु व्यय का अद्यतन विवरण उपलब्ध नहीं था। विद्यालय की दीवारों पर रंगाई-पुताई का अभाव था। प्रधानाध्यापक को स्पष्टीकरण सहित भौतिक कार्यों की रिपोर्ट एक सप्ताह में देने हेतु निर्देशित किया गया।
कंपोजिट विद्यालय भुवा खुर्द (विकासखंड सिकरारा) के निरीक्षण के दौरान विद्यालय बंद पाया गया। पास की दुकान पर मौजूद लोगों द्वारा बताया गया कि विद्यालय दोपहर 1ः00 बजे ही बंद कर दिया गया था। बीएसए द्वारा विद्यालय के समस्त कर्मचारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक अदेय कर दिया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने निरीक्षण के उपरांत कहा कि शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु अनुशासन और उत्तरदायित्व आवश्यक हैं। अनियमितता बरतने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
कुलपति प्रो. वंदना सिंह को एनसीसी कंपनी के आबंटन का पत्र देते कर्नल धर्मराज सिंह
NCC’s gift,160 cadets will get training every year
वीबीएसपीयू को मिली NCC की सौगात, युवाओं को मिलेगा सैन्य प्रशिक्षण का अवसर
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वाञ्चल विश्वविद्यालय परिसर के विद्यार्थी अब राष्ट्रीय कैडेट कोर(एनसीसी) से जुड़कर एकता और अनुशासन का पाठ सीखेंगे। विश्वविद्यालय परिसर को एन.सी.सी. निदेशालय, लखनऊ (यू.पी.) के द्वारा वित्तपोषित योजना के अंतर्गत सीनियर डिवीजन श्रेणी में विद्यार्थियों हेतु एक कंपनी आवंटित की गई है। इसमें प्रतिवर्ष 160 कैडेट प्रशिक्षण पायेंगे। यह विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 98 यूपी वाहिनी, एन.सी.सी., जौनपुर के स्थानापन्न कमान अधिकारी कर्नल आलोक धर्मराज सिंह द्वारा कुलपति प्रो. वंदना सिंह और कुलसचिव डॉ विनोद कुमार सिंह को आधिकारिक पत्र को सौंपा।
कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि अध्ययन के साथ विद्यार्थी राष्ट्रीय कैडेड कोर से जुड़ते है तो अपने जीवन को और भी अनुशासित और व्यवस्थित बना सकते है । उन्होंने कहा कि बहुत सी नौकरियों में एनसीसी प्रमाणपत्र धारकों को वरीयता मिलने से परिसर के विद्यार्थी अपनी मेहनत और लगन से उच्च पदों को सुशोभित करेंगे । सी सर्टिफिकेट ए ग्रेड वालों को बिना लिखित परीक्षा के इंटरव्यू द्वारा सेना में अफसर बनने का भी सुनहरा अवसर मिलता है । अग्निवीर के लिए में सीधे शारीरिक परीक्षा ही होती है । इसके साथ ही अन्य आर्म्ड फोर्सेस में भी बोनस अंक मिलते है ।
इस अवसर पर कर्नल आलोक धर्मराज सिंह द्वारा विश्वविद्यालय को एनसीसी आवंटन होने पर विश्वविद्यालय परिवार विशेषकर छात्रों को विशेष बधाई दी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय को आवंटित कंपनी 98 यूपी वाहिनी, एन.सी.सी., जौनपुर के अंतर्गत कार्य करेगी। इसमें विश्वविद्यालय परिसर के प्रथम वर्ष के स्नातक विद्यार्थी प्रवेश हेतु इसी शैक्षणिक वर्ष से पंजीकरण करा सकते है ।
कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने एन.सी.सी. के अधिकारियों का स्वागत किया एवं विश्वास दिलाया कि विश्वविद्यालय परिसर के विद्यार्थी पूरे मनोयोग से राष्ट्रीय कैडेट कोर से जुड़ेंगे।
ज्ञात हो कि विश्वविद्यालय में वर्तमान शैक्षणिक सत्र (2025-26) में प्रवेश लेने वाले समस्त स्नातक छात्र इसमें प्रवेश हेतु पंजीकरण के लिए पात्र है । परिसर में पंजीकृत समस्त छात्रों के लिए 29 अगस्त, 2025 को विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में एनसीसी चयन शिविर का आयोजन किया जायेगा । पंजीकरण हेतु फॉर्म दिनांक 05 अगस्त से डीएसडब्ल्यू कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है ।कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कैडेट कोर के प्रभारी डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो. राज कुमार सोनी ने किया।
इस अवसर पर प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. सौरभ पाल, प्रो. प्रमोद कुमार यादव, डीआर अजीत सिंह, बबीता सिंह, एआर मुस्ताक अहमद, सूबेदार मेजर कृष्णपाल सिंह, निहाल सिंह थापा, बलबीर सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।
खुटहन (जौनपुर) दरना गांव में सप्ताह पूर्व जर्जर दीवार के एक भाग का मलबा गिरने से गांव निवासी सत्रह वर्षीय अंशु यादव की मौत हो गई थीस्वजन व ग्रामीण होनहार के शोक में हैं लेकिन मकान स्वामी व प्रशासन के कानों पर जूं नहीं रेंग रही जबकि रास्ते के किनारे खड़ी मिट्टी की मोटी दीवार कभी भी गिर सकती है सप्ताह पूर्व अंशु यादव पुत्र सुधाकर दोपहर में बाजार से वापस लौट रहा था उसके घर से करीब सौ मीटर दूर रास्ते पर मिट्टी की बनी पुरानी दीवार जर्जर अवस्था में खड़ी है जैसे ही अंशु यादव दीवार के बगल से होकर गुजर रहा था दीवार के एक भाग का मलबा उसके उपर भरभराकर गिर गयाजब तक लोग उसे निकालते उसकी मौत हो चुकी थी
The school wall collapsed due to continuous rain, a major accident was averted ,jaunpur news
JAUNPUR NEWS TODAY खेतासराय(जौनपुर) विकासखण्ड शाहगंज अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय कलापुर में रविवार की देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। क्षेत्र में हो रही लगातार मूसलधार बारिश के चलते विद्यालय की लगभग 40 मीटर लंबी बाउंड्री वॉल अचानक भरभरा कर गिर गई। सौभाग्यवश घटना के समय विद्यालय बंद था और आस-पास कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि भारी वर्षा के कारण भूमि की पकड़ ढीली हो गई थी, जिससे बाउंड्री वॉल की नींव कमजोर हो गई और अंततः वह गिर गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना ग्राम प्रधान को दे दी गई है, साथ ही संबंधित सूचना विभाग को भी अवगत करा दिया गया है, ताकि शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू कराया जा सके।
बाउंड्रीवाल गिरन से विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अब विशेष चिंता का विषय बन गया है, क्योंकि बाउंड्री वॉल बच्चों को आवारा जानवरों और बाहरी हस्तक्षेप से सुरक्षा प्रदान करती है। बाउंड्री गिरने से विद्यालय परिसर पूरी तरह खुला हो गया है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
विदित हो कि पिछले कुछ दिनों से जनपद जौनपुर में लगातार तेज बारिश हो रही है, जिससे कई स्थानों पर जल-भराव और मिट्टी धंसने की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को और अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य के संस्थापक डा. संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में शहर के प्रतिष्ठित सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें संगठन के वर्ष 2025—26 के लिये नई कार्यकारिणी का गठन हुआ और दायित्वधारियों ने अपने कार्य के प्रति शपथ ली। सर्वप्रथम कार्यक्रम का प्रारम्भ भारत माता एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। ज्योति श्रीवास्तव ने वन्दे मातरम गीता गाया एवं विष्णु प्रिया मिश्र ने गणेश वन्दना पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि काशी प्रान्त के प्रान्तीय अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा द्वारा इस नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय, सचिव अवधेश गिरी, कोषाध्यक्ष जनार्दन पाण्डेय को शपथ दिलाई गई।
इसके पश्चात संस्थापक/अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय के द्वारा सम्पूर्ण कार्यकारिणी जिसमें गतिविधि संयोजक संस्कार नीरज श्रीवास्तव, गतिविधि संयोजक सम्पर्क अतुल जायसवाल, गतिविधि संयोजक सेवा दया निगम, गतिविधि संयोजक पर्यावरण पंकज सिंह, गतिविधि संयोजक महिला प्रियंका पाण्डेय, संगठन सचिव/शाखा प्रबन्धक जयशंकर सिंह, उपाध्यक्ष अमित पाण्डेय, राजीव श्रीवास्तव, प्रकल्प प्रमुख भारत को जानो नित्यानन्द पाण्डेय, प्रकल्प प्रमुख समूहगान सुजीत श्रीवास्तव, गुरू वन्दन छात्र अभिनन्दन रंजीत सिंह सोनू, प्रकल्प प्रमुख संस्कृति सप्ताह डा. आशुतोष सिंह, सह कोषाध्यक्ष अतुल मिश्र, सह सचिव डा. गिरीश सिंह, प्रकल्प प्रमुख महापुरूष जयन्ती रमेश श्रीवास्तव, प्रकल्प प्रमुख स्वामी विवेकानन्द जयन्ती प्रमोद मौर्य, दिव्यांग सहायता डा. राजेश, प्रमोद सैनी, प्रकल्प प्रमुख संस्कार राहुल पाण्डेय को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि पूर्व नेशनल वाइस चेयरमैन राष्ट्रीय समूहगान नवीन श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में परिषद के पांचों सूत्र सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण को प्रभु श्रीराम चन्द्र के चरित्र एवं उनके परिवार की अलग—अलग शब्दों में व्याख्या करके बड़े ही शिक्षाप्रद तरीके से समझाया। उन्होंने शौर्य परिवार के कार्यों की अत्यन्त सराहना की और कहा कि संगठन ने अपने कार्यों से राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाई है। विशिष्ट अतिथि अजीत मेहरोत्रा ने अपने उद्बोधन में संगठन के मुख्य पदाधिकारियों के अलग—अलग नामों को उनके कार्यों के साथ जोड़कर एक माला का निर्माण कर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन इसी प्रकार से अच्छे से अच्छा कार्य करता रहे और प्रान्त सदैव आपके साथ हर समय खड़ा रहेगा। विशिष्ट अतिथि प्रान्तीय सचिव विष्णु सेठ ने भी शौर्य परिवार को इस कार्यकाल के लिये शुभकामनाएं दी। अध्यक्षीय शपथ लेने के पश्चात डा. सन्दीप पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में पिछले 2 वर्षों के कार्यों को विस्तार से बताया जिसमें भारत को जानो, समूहगान, स्वामी विवेकानन्द जयन्ती इत्यादि कार्यक्रमों की चर्चा की जिससे संगठन को विभिन्न कार्यक्रमों में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार भी प्राप्त हुए। स्वामी विवेकानन्द जयन्ती के कार्यक्रम ने भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी तक अपना डंका बजाया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि शौर्य परिवार अपनी परिपाटी के अनुसार इस वर्ष भी नये कीर्तिमान स्थापित करेगा। इस कार्यक्रम में डा. शैलेश सिंह, डा. रामनारायण सिंह, कंचन पाण्डेय, डा. पूनम सिंह, सुनील सिंह, सन्दीप चौधरी, निशा गिरी, मीनू श्रीवास्तव, साधना जायसवाल, पिंकी पाण्डेय, अंजू सिंह, सुधा पाण्डेय, जया सिंह, नवीन मिश्र, प्रज्ञा मिश्रा, रायसाहब शर्मा, अरविन्द गिरी, संजीव शर्मा, पूनम गिरी, अनीता सिंह, वर्षा चौधरी, नेहा मिश्रा, गुरूप्रीत कौर, राहुल अग्रहरि, देवीसेवक शुक्ल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अमित पाण्डेय एवं जनार्दन पाण्डेय ने तथा सभी के प्रति आभार दया निगम ने व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
JAUNPUR NEWS,सलखापुर गांव में निःशुल्क पेड़ का हुआ वितरण
Free trees distributed in Salkhapur village,JAUNPUR NEWS,
JAUNPUR NEWS TODAY जौनपुर-जिले के सिरकोनी विकास क्षेत्र के सलखापुर गांव में एन.आर.आई.के सदस्यों के द्वारा पर्यावरण को देखते हुए “एक कदम हरियाली की ओर” मिशन के तहत सैकड़ों से अधिक आम पेड़ों का नि: शुल्क वितरण किया गया। पेड़ वितरण करते हुए एन.आर.आई.के सदस्यों ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध व सही रखने के लिए हम भी लोगों को पेड़-पौधे जरुर लगाना चाहिए। जिससे आने वाले दिनों में हम सभी लोगों को ऑक्सीजन के साथ-साथ फल व लकड़ियां भी मिलती रहे। इस दौरान अनिल सिंह, शैलेन्द्र सिंह,रविन्दर यादव, पंकज, सचिन ,संदीप सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विद्द्युत के तार पर पेड़ गिरने से गांव की बिजली बाधित
Electricity supply to the village disrupted due to a tree falling on the power line
खटहन (जौनपुर) रिमझिम हो रही बारिश से रविवार की सुबह शहाबुद्दीनपुर गांव में शाहगंज की सप्लाई मेन तार पर विशाल वृक्ष गिर गया।जिसके कारण दिनभर बिजली सप्लाई बाधित रही।तार पर वृक्ष गिरने की सूचना पर विवेक सिंह अपने साथ विशाल आनंद महमूद संदीप को लेकर पहुंच गए सभी युद्ध स्तर पर वृक्ष हटाने के जद्दोजहद में लग गए जेई श्याम अवध यादव ने बताया कि शाम तक बिजली सप्लाई चालू हो जाएगी