Home Blog Page 85

कजरी तीज महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

0
कजरी तीज महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन
कजरी तीज महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

शाहगंज [जौनपुर ] कजरी तीज महोत्सव का हुआ भव्य आयोजनजिसके मुख्य अतिथि डॉक्टर अवनीश विक्रम सिंह बघेल (गुरुजी)कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर अवनीश विक्रम सिंह बघेल गुरुजी व डॉक्टर देवी प्रसाद पुष्पजीबी के हाथों से दीप प्रज्वलित करके हुआइसके आयोजन करता थे वरिष्ठ समाजसेवी बिट्टू किन्नर ,वेद प्रकाश जायसवाल भाजपा नेता, धीरज पाटिल खुशबू जायसवाल नीतू मिश्रा वैदेही सखी की अध्यक्षकार्यक्रम का बहुत ही शानदार तरीके से संचालन कर रही श्रीमती अनुपमा अग्रहरि प्रधानाचार्यकार्यक्रम में कजरी गीत सांस्कृतिक नृत्य एवं अन्य कार्यक्रम का शानदार आयोजन हुआ जिसे देख सभी अतिथि प्रसन्न नजर आए मुख्य अतिथि डॉक्टर अवनीश विक्रम सिंह जी गुरु जी ने कहा अपनी सनातनी परंपरा एवं अपने त्योहारों को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम हर साल होनी चाहिए जिससे हमारे आने वाली पीढ़ी हमारे त्योहार के बारे में जान सके एवं अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ कार्यक्रम लाना चाहिए ,लायंस क्लब के जोन पर्सन मनीष कुमार अग्रहरी जेसीआई शाहगंज सिटी की अध्यक्ष दीपा सेठ,जेसीआई शाहगंज संस्कार के अध्यक्ष विनायक अग्रहरि एवं तमाम सामाजिक संस्थाएं एवं पत्रकार बंधुओ का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया कार्यक्रम में प्रोफेशनल मॉडल डाली जोशी ,पूजा जायसवाल अनुपमा मोदनवाल नेहा सिंह ,रिचा सिंह ,अंजू सिंह,रूबी जायसवाल नीलम अग्रहरि पंकज जायसवाल गीता अग्रहरि शालू गुप्ता अर्चना बरनवाल अनिल मोदनवाल अरुन चौहान ज्ञानचंद गुप्ता अमित भारत चंदू अग्रहरि सतीश मोदनवाल आदि बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे कार्यक्रमों में राजेश चौबे व उनकी टीम ने शानदार भजन व कजरी गीत की प्रस्तुति की

विधायक ने किया पावर परिवर्तक का लोकार्पण

0
विधायक ने किया पावर परिवर्तक का लोकार्पण
विधायक ने किया पावर परिवर्तक का लोकार्पण

खुटहन (जौनपुर) मंगलवार को पट्टी नरेंद्रपुर स्थिति विद्युत उपकेंद्र में स्थानीय विधायक रमेश सिंह द्वारा 5 MVA पावर परिवर्तक का लोकार्पण किया गया।पावर परिवर्तक लग जाने से न केवल दोनों फिडरो पर एक साथ बिजली सप्लाई में सुगमता होगी।बल्कि बिजली छमता भी बढ़ेगी।बीते कुछ माह से क्षेत्रीय जनता बिजली की किल्लत झेल रही थी। लोकार्पण के मौके पर अधिशाषी अभियंता अमित कुमार धर्मा, सहायक अभियंता सतीश सिंह अवर अभियंता रोहतास ठेकेदार विवेक सिंह उपस्थित रहे

रतन मेडिकल एजेंसी का रिटायर्ड मेडिकल प्रोफेसर ने किया उद्घाटन

0
रतन मेडिकल एजेंसी का रिटायर्ड मेडिकल प्रोफेसर ने किया उद्घाटन
रतन मेडिकल एजेंसी का रिटायर्ड मेडिकल प्रोफेसर ने किया उद्घाटन

खेतासराय रेलवे क्रासिंग के समीप खुलने से स्थानीय लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्रवासियों की स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खेतासराय रेलवे क्रासिंग के समीप रतन मेडिकल एजेंसी का उद्घाटन बुधवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर रतन यादव ने फीता काटकर एजेंसी का शुभारंभ किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की सहज उपलब्धता आज की मूलभूत आवश्यकता बन चुकी है। रतन मेडिकल एजेंसी जैसे प्रतिष्ठान ग्रामीण व अर्ध-शहरी क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा की रीढ़ बन सकते हैं। मुझे प्रसन्नता है कि युवाओं में जनसेवा की भावना के साथ उद्यमशीलता भी विकसित हो रही है। सौरभ यादव द्वारा उठाया गया यह कदम न केवल व्यवसायिक पहल है, बल्कि समाजहित में एक प्रशंसनीय प्रयास भी है। मेरी शुभकामनाएं हैं कि यह एजेंसी जनसेवा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करे

एजेंसी के प्रोप्राइटर सौरभ यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि और सुविधा ही हमारी पहली प्राथमिकता होगी। गुणवत्ता पूर्ण दवाइयों के साथ समय पर सेवा प्रदान करना हमारा संकल्प है। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर पर सभी ज़रूरी दवाइयां व उपकरण उचित मूल्य पर उपलब्ध रहेंगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा नेता हरेंद्र यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्र प्रकाश यादव, रुधौली प्रधान छोटेलाल यादव (सेवानिवृत्त सहायक अध्यापक), प्रदीप यादव (एडवोकेट), और डॉ. अरविंद कुमार यादव की उपस्थित रहे। अंत में चन्द्रप्रकाश (एडवोकेट) ने आगन्तुको का आभार प्रकट किया गया।

jaunpur Crime,बहन की इज्जत पुलिस का पहरा-चली गई भाई की जान   

0
jaunpur Crime,बहन की इज्जत पुलिस का पहरा-चली गई भाई की जान   
jaunpur Crime,बहन की इज्जत पुलिस का पहरा-चली गई भाई की जान   

Brother had to sacrifice his life for his sister’s honor jaunpur crime

JAUNPUR CRIME NEWS MURDUR :यूपी के जौनपुर में एक युवक को इश्क का भूत इस कदर सिर पर चढ़ा की अपनी प्रेमिका के भाई को चाकू गोप कर जान ले ली मामला केराकत थाना क्षेत्र के ग्राम पसेवा का बताया जा रहा है यहाँ एक भाई को अपनी बहन की इज्जत जान देकर चुकानी पड़ी  उक्त गांव में आज दोपहर एक हृदयविदारक घटना ने सबको झकझोर दिया l 

प्राप्त जानकारी के मुताविक आज बुधवार दोपहर ढाई बजे के आसपास मुंबई से अपने  घर धान की रोपाई के लिए शमशेर चौहान जिसकी  उम्र 25 थी  वह पिछले हप्ते अपने घर आया था घर पर दो चार दिन बीतने के बाद उसको पता चला कि उसकी छोटी बहन जो इंटरमीडिएट की छात्रा थी जिसको स्कूल आते जाते उसके बगल के गांव का शिवम् सिंह नामक युवक छेड़छाड़ कर परेशान करता था जब यह बात काजल के भाई शमसेर को पता चली तो उसने शिवम सिंह को चेतावनी देते हुए बोला कि इस तरह की हरकत मत करो वरना बुरा हो जायेगा हमारे और आपके परिवार के साथ -साथ गांव का माहौल खराब हो जायेगा यह बात शिवम को नागवार लगी 18 जुलाई को शिवम शमसेर के घर पहोच गया दोनों आपस में बातचीत करते करते एक दूसरे से उलझ गए दोनों झगड़ने लगे तब गांव और परिवार वालो के समझाने के बाद उस विषय पर सुलह समझौता हो गया मगर उस दिन की बाते शमसेर और शिवम के दिल में कांटे की तरह चुभ रही थी शिवम मन को शांत करने के लिए अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ शमसेर के घर पहोच गया  वही यह वारदात हो गई L

छोटे भाई को पीटते देख दौड़ा भाई मौत हो गई :

ग्रामीणों की माने तो आज मृतक का छोटा भाई सूरज चौहान सिचाई के लिए ट्यूबेल पर कुछ काम कर रहा था उसी दरम्यान शिवम अपने तीन अन्य साथियो के साथ पंहुचा मनबढ़ों ने पकड़ कर कुल्हाड़ी और चाकू से वॉर कर दिया शमशेर घायल होकर जमीन पर गिर गया आसपास के लोगो ने उसको आननफानन में अस्पताल ले कर जाने लगे मगर हॉस्पिटल पहोचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया जब शमसेर अस्पताल पंहुचा तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया जहाँ उसकी मौत हो गई इस घटना से गांव में मातम है परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है l

क्या बोले पुलिस अधिकारी 


jaunpur Crime,बहन की इज्जत पुलिस का पहरा-चली गई भाई की जान   

घटना की जानकारी पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौतुभ घटना का निरीक्षण करने पहुंचे जानकारी देते हुए बताया  कि मृतक शमशेर चौहान की घर की एक लड़की के साथ शिवम सिंह का अफेयर था।दोनो परिवार के बीच इससे पहले 18 जुलाई को मारपीट हुई थी जिसमे दोनो पक्ष के लोगो ने सुलह कर लिया था।आज दोपहर उसी मामले को लेकर शिवम अपने दो और साथियों के साथ शमसेर के घर पहुचा कहासुनी में बात इतनी बड़ी कि शिवम ने धारदार हथियार से शमसेर के ऊपर हमला कर दिया  घायल शमसेर को परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे रास्ते मे ही उसकी मौत हो  गई।परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारी में जुटी।

jaunpur news,डीएम ने किया आकांक्षा हाट का शुभारम्भ  

0
jaunpur news,डीएम ने किया आकांक्षा हाट का शुभारम्भ  
jaunpur news,डीएम ने किया आकांक्षा हाट का शुभारम्भ  

DM inaugurated Aakansha Haat jaunpur news

JAUNPUR NEWS TODAY : जनपद जौनपुर में आकांक्षा हाट कार्यक्रम 02 अगस्त 2025 तक आयोजित हो रहा है। मंगलवार को कार्यक्रम के द्वितीय दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में आकांक्षा हाट/सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह का फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।जिलाधिकारी ने कहा कि भारत सरकार के निर्देश के क्रम में नीति आयोग के द्वारा आकांक्षात्मक विकास खण्ड के रूम में रामपुर और मछलीशहर चिन्हित किया गया है। आज का कार्यक्रम किसानों को समर्पित हैं। किसान भाई अन्नदाता होने के साथ साथ औद्योगिक गतिविधियों को केन्द्र बिन्दु होते है। कृषि पर आधारित अर्थव्यवस्था में कृषकों का योगदान सर्वोपरि है। उन्होने उपस्थित सभी लोगो से अपील किया कि अधिक से अधिक जैविक खेती करते हुए अपनी फसलों का उत्पादन करे। जिलाधिकारी ने किसानों को फल,फूल, सब्जी की खेती और पशुपालन करने पर जोर दिया।


 उप निदेशक कृषि हिमान्शु पाण्डेय ने बताया कि आकांक्षात्मक विकास खण्ड मछलीशहर में 58 हजार 01 सौ 17 किसानो पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ, 1475 किसानों का मृदा परीक्षण और शासन के द्वारा निर्धारित 02 एफपीओ के लक्ष्य के सापेक्ष 04 एफपीओ बनाये गये है आकांक्षात्मक विकास खण्ड रामपुर में 45 हजार 2 सौ 65 किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ, 1475 किसानों का मृदा परीक्षण और शासन के द्वारा निर्धारित 02 एफपीओ के लक्ष्य के सापेक्ष 06 एफपीओ बनाये गये है, जो कृषि एवं संबंध के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं।


कृषि वैज्ञानिक डा0सुरेश कन्नौजिया के द्वारा विस्तार से डीएसआर (डायरेक्ट सीडेड राइस) विधि से धान की खेती के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। डिप्टी पीडी आत्मा डा0 रमेश चन्द्र यादव ने किसानों को कृषि विभाग से संचालित योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए किसानों को प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, खरीफ की फसलों मे उत्पादन और उत्पादकता बढाने वाली आधुनिक तकनीकियो के बारे में जागरूक किया। जिलाधिकारी के द्वारा विकासखण्ड रामपुर और मछलीशहर के उत्कृष्ट किसानों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उपनिदेशक कृषि हिमान्शु पाण्डेय ने सभी का आभार व्यक्त किया।
           

नाग पंचमी:खेतासराय में हुआ भव्य बिरहा मुकाबला

0
नाग पंचमी:खेतासराय में हुआ भव्य बिरहा मुकाबला
नाग पंचमी:खेतासराय में हुआ भव्य बिरहा मुकाबला

ढाई दशक से होता चला रहा है बिरहता मुकाबला

खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय कस्बा के प्राचीन दुर्गा मंदिर परिसर में नाग पंचमी के शुभ अवसर पर पारंपरिक बिरहा मुकाबले का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन करीब ढाई दशक से होता चला आ रहा है इस बार भी बड़े उत्साह और जनसमूह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

मुख्य आकर्षण के रूप में प्रसिद्ध बिरहा कलाकार प्रतापगढ़ की मुस्कान चंचल और जौनपुर के लालचंद यादव के बीच मुकाबला हुआ। दोनों कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भोजपुरी, फिल्मी, समाजिक मुद्दों, देशभक्ति और परंपराओं पर आधारित गीतों ने कार्यक्रम को ऊँचाइयों पर पहुँचाया।

बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में बिरहा प्रेमी कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। दर्शकों की तालियों और जयघोष से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। आयोजक राहुल यादव ने बताया कि बिरहा हमारी लोकसंस्कृति का अभिन्न अंग है और इस परंपरा को जीवित रखने के लिए हर वर्ष यह आयोजन किया जाता है। करीब ढाई दशक से होता चला आ रहा है। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं व्यवस्था में स्थानीय युवाओं की सक्रिय भूमिका रही। अंत में आयोजकों ने सभी कलाकारों और दर्शकों का आभार प्रकट किया।

नाग पंचमी पर भक्ति की गूंज, जगह-जगह लगे भंडारे

0
नाग पंचमी पर भक्ति की गूंज, जगह-जगह लगे भंडारे
नाग पंचमी पर भक्ति की गूंज, जगह-जगह लगे भंडारे

देर रात तक श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर ग्रहण किया प्रसाद, मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब

खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय कस्बा में मंगलवार को नाग पंचमी के अवसर पर आस्था और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए उमड़ पड़े। नाग देवता के पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने व्रत रखा और विशेष अनुष्ठान किए। दिनभर मंदिरों में घंटियों की गूंज और मंत्रोच्चार की ध्वनि गूंजती रही। सोंधी ब्लाक परिसर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधिधि अजय कुमार सिंह की अगुवाई में रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष निशानाथ की देख रेख में सुंदरकांड के पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन किया किया गया जिसमे श्रद्धालुओं ने जम कर प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे में युवाओं ने सेवा भाव से योगदान दिया। इस अवसर पर उमाकांत यादव, पंकज शर्मा व विनोद यादव आदि उपस्थित रहे। वही कस्बा के ऋषि तालाब स्थित प्राचीन शिव मन्दिर पर भण्डारे का आयोजन हुआ जहाँ देर शाम तक भण्डारा चलता रहा और श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। खुटहन मुख्य मार्ग पर प्राचीन दुर्गा मन्दिर परिसर में फ्रेंड्स दुर्गा पूजा समिति द्वारा भण्डारे का आयोजन किया गया।

jaunpur,गूजरताल के नर्सरी तालाबों में 75 लाख स्पॉन का संचय

0
jaunpur : गूजरताल के नर्सरी तालाबों में 75 लाख स्पॉन का संचय
खेतासराय क्षेत्र स्थित राजकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र गूजरताल

50 लाख मत्स्य बीज वितरण का लक्ष्य

  • पंद्रह दिन में होंगे मत्स्य बीज तैयार, निर्धारित सरकारी दरों पर किया जाएगा वितरण

खेतासराय (जौनपुर) मत्स्य पालन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मंगलवार को खेतासराय क्षेत्र स्थित राजकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र गूजरताल के नर्सरी तालाबों में 75 लाख स्पॉन का सफलतापूर्वक संचय किया गया। आगामी पंद्रह दिनों में ये स्पॉन परिपक्व होकर 15 से 20 मिमी आकार के मत्स्य बीज का रूप ले लेंगे, जिन्हें क्षेत्रीय मछली पालकों के बीच निर्धारित सरकारी दरों पर वितरित किया जाएगा।

इस वर्ष दो करोड़ स्पॉन संचय का लक्ष्य

प्रक्षेत्र के फिशरमैन ओ.पी. नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष गूजरताल बीज प्रक्षेत्र में कुल दो करोड़ स्पॉन संचय करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रथम चरण के अंतर्गत तीन नर्सरी तालाबों में 75 लाख स्पॉन डाले गए हैं। उन्होंने बताया कि इन स्पॉनों की देखभाल वैज्ञानिक विधियों से की जाएगी ताकि गुणवत्तापूर्ण बीज तैयार हो सकें।

101 तालाबों वाला यह प्रक्षेत्र 22.20 एकड़ में फैला है

गौरतलब है कि खेतासराय के गूजरताल में स्थित यह राजकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र कुल 22.20 एकड़ क्षेत्रफल में फैला हुआ है, जिसमें कुल 101 तालाब मौजूद हैं। वर्ष 2006 में घाटे के कारण यहां की हैचरी बंद कर दी गई थी, जिसके बाद से अब तक अन्य प्रक्षेत्रों से स्पॉन मंगवाकर संचय की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

50 लाख बीज वितरण का लक्ष्य, पखवाड़े भर में शुरू होगा वितरण कार्य

इस वर्ष बीज वितरण के लिए 50 लाख मत्स्य बीज का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। फिशरमैन नागर के अनुसार, अगले 15 दिनों के भीतर जब बीज तैयार हो जाएंगे, तो उनका वितरण मछली पालकों को किया जाएगा। यह वितरण प्रक्रिया निर्धारित सरकारी दरों के तहत पारदर्शी तरीके से संपन्न की जाएगी।

मत्स्य पालकों के लिए बेहतर अवसर

मत्स्य विभाग द्वारा किए जा रहे इस प्रयास को स्थानीय मछली पालकों के लिए एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है। इससे न केवल स्थानीय मत्स्य उत्पादन में वृद्धि होगी, बल्कि मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी।

निगरानी और देखभाल से होगी गुणवत्ता सुनिश्चित

प्रक्षेत्र के अधिकारियों ने बताया कि तालाबों में डाले गए स्पॉनों की निगरानी की जा रही है, ताकि उनमें कोई रोग या संक्रमण न फैले और बीजों की गुणवत्ता उच्च स्तर की बनी रहे। इस बार विभाग विशेष सतर्कता बरतते हुए बेहतर देखभाल सुनिश्चित कर रहा है।

सरकार की मंशा : आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मछली पालन को प्रोत्साहन

केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘ब्लू रिवोल्यूशन’ और ‘प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना’ के अंतर्गत ऐसे प्रयास मछली पालन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम माने जा रहे हैं। गूजरताल जैसे प्रक्षेत्रों को पुनर्जीवित कर स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है।

Jaunpur News,ट्रिपल लेयर की परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में

0

Jaunpur News जौनपुर , राजकीय आईटीआई सिद्धिकपुर शाहगंज व जौनपुर केंद्र पर सीबीटी परीक्षा के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था – ट्रिपल लेयर चेकिंग और सीसीटीवी निगरानी के साथ निष्पक्षता सुनिश्चित । राजकीय आईटीआई सिद्धिकपुर तथा शाहगंज केंद्र पर जिला जौनपुर के राजकीय तथा प्राइवेट आईटीआई के कुल मिलाकर लगभग 122 आईटीआई के प्रशिक्षार्थियों की सीबीटी (कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट) परीक्षा कराई जा रही है, प्रति केंद्र, प्रतिदिन लगभग 200 प्रशिक्षार्थियों की परीक्षा हो रही है,प्रधानाचार्य द्वारा परीक्षा की सुचिता को ध्यान में रखते हुए ट्रिपल लेयर चेकिंग व्यवस्था अपनाई गई है, जिसमें किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी या धांधली न की जा सके, प्रशिक्षणार्थियों द्वारा मोबाइल ,इयरफोन ब्लूटूथ तथा किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना सख्त मना है, 100 मीटर दूर से ही चेकिंग की जा रही है , तथा ट्रिपल लेयर जांच के उपरांत वप्रशिक्षार्थी को कमरे में प्रवेश दिया जा रहा है, पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जा रही है।

इंट्री गेट से लेकर कमरे के अंदर तक सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं जिससे किसी प्रकार की धांधली न की जा सके,वहीं जिला अधिकारी के माध्यम से परीक्षा की सुचिता को बनाए रखने के लिए, दोनों केंद्रों पर पर्यवेक्षक तथा मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है जिनके द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है , परीक्षा में लगाए गए कर्मचारियों द्वारा परीक्षा की शुचिता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है, जिससे किसी प्रकार की गड़बड़ी होने की कोई गुंजाइश नहीं है, प्रधानाचार्य मनीष कुमार पाल द्वारा बताया गया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश के क्रम में सीबीटी परीक्षा सिद्धिकपुर तथा शाहगंज जौनपुर में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने के लिए व्यवस्था को चुस्त एवं दुरुस्त रखा गया है ।

ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

0
ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

खेतसराय (जौनपुर): राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) के अंतर्गत पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स (P.A.I.) प्रथम व द्वितीय संस्करण विषय पर ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत पदाधिकारियों एवं सहायक विभागों के फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं/अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सोमवार को विकासखण्ड शाहगंज सोंधी के सभागार में आयोजित किया गया।

जिसमें कार्यशाला में प्रशिक्षक कन्हैया राम ने पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए 17 सतत विकास लक्ष्यों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों को कैसे अधिक प्रभावशाली और सहभागी बनाया जा सकता है। बाल हितैषी संकल्प, स्वस्थ पंचायत संकल्प, जल प्रबंधन, सामाजिक न्याय, स्वच्छता एवं आत्मनिर्भर पंचायत के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष बल दिया गया।

इस अवसर पर एडीओ पंचायत संजय यादव, सचिव विनोद यादव, दीपक सिंह, मोहम्मद शाहिद, अजय यादव, राकेश सिंह, अजीत यादव, विपिन यादव एवं संतोष राभर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रधान संघ अध्यक्ष अशोक यादव, कृपाशंकर राजभर, अल्ताफ अहमद समेत कई जनप्रतिनिधियों की भागीदारी किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कमलाकांत मौर्य द्वारा किया गया।