Home Blog Page 88

  विद्यालय में बारिश के लिए मांगी गई दुआ  

0
  विद्यालय में बारिश के लिए मांगी गई दुआ  
  विद्यालय में बारिश के लिए मांगी गई दुआ  

जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र के उसरहटा स्थित मिर्जा अनवर बेग इंटर कॉलेज में गुरुवार को भीषण गर्मी से निजात के लिए छात्रों ने नमाज़ अदा कर बारिश के लिए दुआ मांगी, वहीं हिंदू छात्रों ने प्रार्थना करके भगवान इंद्र को मनाने की कोशिश की।

विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव मिर्जा अजफर बेग ने कहा कि बारिश न होने से खेती किसानी पर गम्भीर प्रभाव पड़ रहा है, जो आने वाले समय के लिए काफी घातक साबित होगा। भीषण गर्मी में बच्चे, नवजवान, बुजुर्ग से लेकर पशु पक्षी तक काफी परेशान हैं। जिसके लिए विद्यालय में बरसात के लिए दुआ का आयोजन किया गया।इदारा उलूम इस्लामिया मौलाना आजाद तालीमी मर्कज के मौलाना मो. तैयब ने मुस्लिम छात्रों को नमाज अदा कराने के पश्चात अपने रब से बारिश की दुआ मांगी। वहीं प्रवक्ता नागेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में हिन्दू छात्रों ने इंद्रदेव से बरसात के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर प्रधानाचार्य नौशाद खान समेत शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।

JAUNPUR CRIME,किशोरी से दुष्कर्म पर मुकदमा दर्ज 

0
JAUNPUR CRIME,किशोरी से दुष्कर्म पर मुकदमा दर्ज 
JAUNPUR CRIME,किशोरी से दुष्कर्म पर मुकदमा दर्ज 

किशोरी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

  • एससी एसटी सहित पॉक्सो एक्ट में मुकदमा कायम

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र की एक गांव में पड़ोसी गांव के एक युवक ने 16 वर्षीय किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर बुधवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार एक गांव की किशोरी मंगलवार की सुबह लगभग 4 बजे शौच के लिए गई थी। अकेलेपन का फायदा उठाकर पड़ोसी गांव के युवक ने जबरन किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी सलमान पुत्र मुसाइद निवासी जमदहां के विरुद्ध दुष्कर्म, एससी एसटी और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। देर शाम आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। किशोरी की मेडिकल जांच के लिए महिला आरक्षी के साथ जिला अस्पताल भेजा गया।

JAUNPUR NEWS.महरौडा गांव से रवाना हुआ कांवरियों का जत्था  

0
JAUNPUR NEWS.महरौडा गांव से रवाना हुआ कांवरियों का जत्था  
JAUNPUR NEWS.महरौडा गांव से रवाना हुआ कांवरियों का जत्था  

बाबा बैजनाथ धाम के लिए महरौड़ा गांव से निकला कांवरियों का भव्य जत्था JAUNPUR NEWS :

  • भक्ति भाव से गूंजा गांव, 70 श्रद्धालुओं ने लिया देवघर यात्रा का संकल्प

JAUNPUR NEWS जौनपुर: शनिवार को खेतासराय क्षेत्र के महरौड़ा गांव से बाबा बैजनाथ धाम, देवघर (झारखंड) के लिए कांवड़ियों का एक भव्य जत्था पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ रवाना हुआ। इस अवसर पर गांव में भक्तिमय माहौल रहा और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। करीब 70 श्रद्धालु शिवभक्तों ने इस बार पवित्र कांवड़ यात्रा में भाग लिया है।

गांव से पूजा-पाठ के बाद रवाना हुआ जत्था

यात्रा से पूर्व सभी कांवड़ियों ने गांव के प्राचीन शिव मंदिर में एकत्र होकर विधिपूर्वक जलाभिषेक और आरती की। इसके बाद डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों की धुन पर धार्मिक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पूरे गांव का भ्रमण करते हुए सभी श्रद्धालु शामिल हुए। गांव के कोने-कोने से लोग बाहर निकलकर कांवड़ियों का स्वागत करते नजर आए।

महिलाओं ने किया पारंपरिक विदाई

गांव की महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ कांवड़ियों को गांव की सरहद तक विदाई दी। आरती उतारकर, तिलक लगाकर और मंगल गीतों के साथ कांवड़ियों को विदा किया गया। गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने भी कांवड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उनकी यात्रा को सफल होने की कामना की।

17 वर्षों से निभाई जा रही है यह परंपरा

ग्रामीणों के अनुसार महरौड़ा गांव से कांवड़ यात्रा की परंपरा लगभग 17 वर्ष पूर्व शुरू हुई थी, जब गांव के दो श्रद्धालु—लालचंद विश्वकर्मा और मुन्नर बिन्द पहली बार बाबा बैजनाथ धाम जल चढ़ाने के लिए कांवड़ लेकर रवाना हुए थे। तभी से हर वर्ष सावन माह में गांव के श्रद्धालु यह यात्रा करते आ रहे हैं, और यह अब एक धार्मिक परंपरा का स्वरूप ले चुकी है।

जत्थे में शामिल रहे ये प्रमुख श्रद्धालु

इस बार कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में फूलमन बिंद, राधेश्याम, अच्छेलाल, सोहनलाल, विजय कुमार गौतम सहित कुल 70 शिवभक्त शामिल हैं। यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालु सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन करते हुए देवघर तक जाएंगे और वहां पहुंचकर पवित्र जल से बाबा बैजनाथ का जलाभिषेक करेंगे। ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर भावभीनी शुभकामनाओं के साथ विदा किया। यह धार्मिक आयोजन गांव के लिए एक गौरवपूर्ण परंपरा बन गया है, जिसमें हर वर्ग और उम्र के लोग सहभागी बनते हैं।

JAUNPUR 7 लाख रुपये के लेन देन पर मुकदमा

0

JAUNPUR NEWS ToDAY जौनपुर : सात लाख रुपए न लौटाने पर कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश। सिविल कोर्ट जौनपुर के न्यायायिक मजिस्ट्रेट प्रथम ने जमीन के लिए दिये गये सात लाख रूपये वादी को न लौटाने पर सख्त रूख अख्तियार करते हुए प्रभारी निरीक्षक सरपतहां जौनपुर को सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। सपरतहा थानाक्षेत्र के ग्राम रूधौली निवासी राजेश पुत्र राम अजोर ने न्यायायिक मजिस्ट्रेट प्रथम सिविल कोर्ट के यहां जरिये अधिवक्ता वाद दाखिल किया कि गांव के ही गंगा प्रसाद पुत्र रमाकांत, अनूप उर्फ सिंकू पुत्र जमुना प्रसाद, हरिश्चंद्र उर्फ कल्लू पुत्र प्रहलाद, कौशल आदि एक गोल बंद किस्म के लोग हैं। यह सब जमीन खरीद फरोख्त का कार्य करते हैं और इन्होंने जमीन बेचने के बहाने सात लाख रुपया जमीन बैनामा करने लिए लिया था। उक्त लोगों के द्वारा न तो बैनामा किया गया और न ही हमें हमारा रूपया ही वापस कर रहे हैं। रूपया मांगने पर गाली गलौज देते है ओर आमादा फौजदारी हो जाते हैं।

सरपतहां थाने व पुलिस अधीक्षक के यहां कई बार प्रार्थना पत्र दिया परन्तु कोई कार्यवाही नही हुई। राजेश ने तत्सम्बन्धी वाद न्यायालय मे दाखिल किया, जिस पर अधिवक्ता नवनीत कुमार यादव द्वारा बहस किया गया। न्यायायिक मजिस्ट्रेट प्रथम ने दाखिल वाद को स्वीकार करते हुए सरपतहां थाने से पूर्व में इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज है अथवा नही संबंधी रिपोर्ट मांगी गई। जब थाने द्वारा बताया गया कि अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नही है, तो न्यायालय ने प्रभारी निरीक्षक थाना सरपतहां को आदेशित किया कि उपरोक्त प्रतिवादियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की कार्यवाही करें एवं एफआईआर एक प्रति न्यायालय को भी उपलब्ध करावें।

jaunpur News , सुइथाकला भाजपा मंडल की नई कार्यकारी घोषित

0

JAUNPUR NEWS : सुइथाकला भाजपा मंडल की नई कार्यकारी घोषित, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित भारतीय जनता पार्टी ने ब्लॉक के मंडल के पदाधिकारियों की कार्यकारी घोषित की है। एसवीडी गुरुकुल महाविद्यालय ऊँचगांव में बुधवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख विद्या तिवारी रहीं। मुख्य अतिथि ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। ब्लॉक प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी संगठन के कार्यकर्ता ही पार्टी अथवा संगठन के रीड होते हैं। कार्यकर्ता ही पार्टी के ढांचे की नींव होते हैं जिनकी बदौलत कोई भी पार्टी अपने अस्तित्व में टिकी रहती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी की नीतियों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि मोदी- योगी के नेतृत्व की केंद्र और प्रदेश सरकार दलित-पिछड़े और शोषित वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रही है। वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश पांडेय ने कहा कि भाजपा संपूर्ण विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जो राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधने का काम कर रही है उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आम जनता से जुड़कर कार्य करें।

जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि वर्तमान भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार में हर वर्ग खुशहाल है। सरकार सबके हित के लिए काम कर रही है। जिला उपाध्यक्ष राकेश वर्मा ने कहा कि संगठन और पार्टी से ही कार्यकर्ताओं की पहचान होती है। कहा कि पार्टी के हित के लिए काम करना सभी कार्यकर्ताओं का उत्तरदायित्व ही नहीं बल्कि धर्म है।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अनिल कुमार सिंह को नया मंडल अध्यक्ष बनाया गया। रमेश चंद्रगुप्त, शशि तिवारी, योगेंद्र यादव, संतोष तिवारी, रागिनी सिंह, हेमा सिंह को उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश तिवारी व अरविंद वर्मा को महामंत्री बनाया गया। अभिराम बिंद, धीरेंद्र मिश्रा, नीलम गौतम, महेंद्र नाथ गौतम, केसरी नंदन मिश्रा, परमेंद्र गुप्त को मंत्री तथा सुरेश गौतम को कोषाध्यक्ष बनाया गया।अध्यक्षता करते हुए नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी की मंशा पर सदैव खरा उतरने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि संगठन को धरातल तक मजबूती देना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। मंडल अध्यक्ष ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। मौके पर जिला कार्यकारिणी के सदस्य संजय सिंह, सुधीर सिंह बब्बू मंडल मॉनिटरिंग प्रमुख आदि मौजूद रहे। संचालन महामंत्री ओमप्रकाश तिवारी ने किया।

JAUNPUR NEWS,जौनपुर के खुटहन में तीन अवैध विद्यालय सील

0
JAUNPUR NEWS,जौनपुर के खुटहन में तीन अवैध विद्यालय सील
JAUNPUR NEWS,जौनपुर के खुटहन में तीन अवैध विद्यालय सील

Three illegal schools sealed in Khuthan, Jaunpur news

  • शिक्षा विभाग की कार्रवाई तेज बिना मान्यता चल रहे विद्यालयों पर सख्ती, बीईओ ने दी चेतावनी ,JAUNPUR NEWS

JAUNPUR NEWS : जौनपुर: शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे सख्त कदमों के तहत बुधवार को जिले के खुटहन ब्लॉक में तीन अवैध रूप से संचालित विद्यालयों को बंद कर दिया गया। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) विपुल कुमार उपाध्याय ने यह कार्रवाई की।

बीईओ ने बताया कि यह अभियान जिले भर में निरंतर चलाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे विद्यालय जो बिना मान्यता के चल रहे हैं, या जो प्राथमिक स्तर की मान्यता लेकर उच्च प्राथमिक कक्षाएं चला रहे हैं, अथवा किसी दूसरे के नाम पर विद्यालय का संचालन कर रहे हैं, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। संबंधित विद्यालयों पर नोटिस जारी कर उन्हें तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त संचालकों पर जुर्माना तथा आवश्यकतानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

इस क्रम में बुधवार को खुटहन क्षेत्र के तीन विद्यालय निशा पब्लिक स्कूल, शेरपुर, सरस्वती ज्ञान मंदिर, गुलालपुर व राकेश यादव द्वारा संचालित विद्यालय, घुघुरी सुल्तानपुर विद्यालयों को न तो उचित सरकारी मान्यता प्राप्त थी, न ही वे शिक्षा विभाग की किसी सूची में पंजीकृत थे। इन स्कूलों की गतिविधियों की जानकारी विभाग को स्थानीय नोडल संकुल, एआरपी (अकादमिक रिसोर्स पर्सन) और शिक्षकों से प्राप्त हुई थी।

खंड शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि बच्चों के भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ स्कूल प्राथमिक स्तर की मान्यता लेकर उच्च कक्षाओं का संचालन कर रहे हैं, जो नियमों का खुला उल्लंघन है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी स्कूल शिक्षा विभाग के मानकों को दरकिनार कर संचालन कर रहे हैं, उनके विरुद्ध कठोरतम कदम उठाए जाएंगे। बीईओ ने आमजन और अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों का नामांकन केवल उन्हीं विद्यालयों में कराएं, जिनके पास विधिवत मान्यता हो। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी को कहीं पर भी अवैध विद्यालय संचालित होने की जानकारी हो तो वे तुरंत विभाग को सूचित करें।

जिलाधिकारी की सख्ती का असर

गौरतलब है कि जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र द्वारा बिना मान्यता वाले विद्यालयों पर लगाम कसने के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने ब्लॉक स्तर पर सक्रियता बढ़ा दी है। जिला प्रशासन की इस पहल को अभिभावकों का भी समर्थन मिल रहा है, क्योंकि इससे शिक्षा की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है।

स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का हुआ उपचार

0
स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का हुआ उपचार
स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का हुआ उपचार

खेतासराय(जौनपुर): नगर के श्रीवास्तव फार्मास्युटिकल प्राइवेट लिमिटेड, सोंधी के तत्वावधान में बुधवार को एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 278 मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण कर उनका निःशुल्क उपचार किया गया तथा दवाइयाँ भी वितरित की गईं।

शिविर में आर्थोपेडिक स्पाइन सर्जन डॉ. शुभम सिंह, व जनरल फिजिशियन डॉ. अनूप सिंह, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अरीबा खान ने शिविर के आएं हुए मरीजों की जांच कर उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया तथा आवश्यकता दवाईयां वितरित किया गया। शिविर सुबह 10 बजे से लेकर देर तीन बजे तक चलता रहा। जिसमें कुल करीब 278 मरीजों का उपचार हुआ। इस दौरान डॉ. शुभम सिंह ने बताया कि युवाओं में कमर दर्द,गर्दन दर्द,महामारी की तरह विकसित हो रहा है,शारीरिक श्रम न करना,लगातार गर्दन झुकाकर फोन इस्तेमाल करना, वजन को बढ़ने देना व्यायाम न करना जंक फूड खाना मुख्य कारण बन रहा है, लगातार 40 मिनट के बाद उठ जाना। 15 मिनट से अधिकतर फोन इस्तेमाल न करना। ये इस्पाइन रोग से से बचाव के उपाय हैं। अपनी दिनचर्या में बदलाव की ज़रूरत है। इस अवसर पर आयोजक रिशु श्रीवास्तव ने आगंतुकों व चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज सेवा की दिशा में यह एक प्रयास है, जो आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा। स्वास्थ्य शिविर में अंशु श्रीवास्तव, सुजीत प्रजापति, प्रिंशु श्रीवास्तव, अंकित साहू, विशाल साहू, प्रियंका यादव एवं चांदनी सहित अन्य लोगों ने सहयोग प्रदान किया।

फेसबुक OLX पर ऑनलाइन ट्रैक्टर और भैस बेचने वाले 7 ठग गिरफ्तार

0
फेसबुक OLX पर ऑनलाइन ट्रैक्टर और भैस बेचने वाले 7 ठग गिरफ्तार
फेसबुक OLX पर ऑनलाइन ट्रैक्टर और भैस बेचने वाले 7 ठग गिरफ्तार

7 fraudsters arrested for selling tractors and buffaloes online on Facebook OLX.jaunpur crime

JAUNPUR CRIME जौनपुर। OLX पर ऑनलाइन ट्रैक्टर, भैस बेचने का विज्ञापन ,देकर लोगो से पैसों की धोखाधड़ी करने वाले बीटेक की पढ़ाई कर गैंगेस्टर बना 10 हजार का इनामी समेत 7 अभियुक्त गिरफ्तार। थाना सरायख्वाजा सर्विलांस व स्वाट टीम की संयुक्त पुलिस टीम ने विज्ञापन देखकर धोखाधड़ी करने वाले गैंगेस्टर एक्ट का वांछित व 10,000 रुपये का इनामिया समेत 07 अभियुक्त गिरफ्तार किया है ,कब्जे से 4200/- रुपये नगद, 01 मोबाइल (REALME नर्जो) 01 अपाचे मोटर साईकिल (UP62BH0152)। बरामद।

घटना का संक्षिप्त विवरणः

सचिन कुमार मिश्र पुत्र मुनेश्वर निवासी ग्राम चरवा चायल थाना चरवा जनपद कौशाम्बी द्वारा थाने पर लिखित तहरीर* दिया कि बताया कि मैने फेसबुक पर ट्रैक्टर खऱीदने का विज्ञापन देखकर विज्ञापन देने वाले व्यक्ति के बताये हुए पते पर 21/06/2025 को आदमपुर पुलिया के पास बगल में पहुंचा जहां पर कुल 07-08 लोग मिले ट्रैक्टर दिखाने के नाम पर 50-50 हजार कुल 01 लाख रुपये आनलाईन ले लिया और कहा कि आपको ट्रैक्टर लाकर दिखा रहे है और लेने गये फिर आये नही, इन लोगो ने मेरे साथ धोखाधड़ी कर मेरा 01 लाख रुपया हड़प लिया। उक्त के क्रम में थाना


2.दिनांक-19.07.2025 को विनोद कुमार पाण्डेय पुत्र रामकृष्ण पाण्डेय निवासी ग्राम कैथवल थाना खीरी जनपद प्रयागराज द्वारा तहरीर देकर बताया कि मैने आनलाईन भैस बेचने का विज्ञापन देखा था और विज्ञापन में दिये गये मोबाइल नम्बर से वार्ता कर दिनांक-18.07.2025 को ग्राम छुंछा सिवान थाना सरायख्वाजा में पहुंचा था जहाँ पर 02 लोग मिले थे उन्होने भैंस दिखाने से पहले मुझसे 02 लाख रुपये मांगा और कहा की चलो भैस दिखाये उसके बाद वे लोगो मुझे कुछ दूर ले गये जहां पर 05 व्यक्ति और मिले उन्होने कहा 01 लाख और रुपये दो मैने पैसा देने में असमर्थता जाहिर की तो उन्होने कहा क्यूआर कोड के माध्यम से परिवार व रिस्तेदारो से पैसा मंगवाओं मै पैसा नही मंगा पाया तो सभी 07 व्यक्तियों नें मुझे गाली गलौज करते हुए मारा पीटा और धमकी देने लगे और मुझे छुंछा सिवान में रोकर कह रहे थे कि 01 लाख रुपया क्यूआर कोड के माध्यम से जल्दी मंगवाओ मेरे और मेरे परिवार के पास पैसे न होने के कारण मै 01 लाख रुपये क्यूआर कोड के माध्यम से नही दे पाया तो उन्हो ने मुझे गाली गुप्ता देते हुए मारे पीटे और कहे की घर जाओ और पैसा भेजवा देना। उक्त घटना के क्रम में मु0अ0सं0-430/25 धारा 61(2),127(2),191(2),115(2), 352.351(2),308(5), 316(2),318(4)बीएनएस थाना सराय ख्वाजा जनपद जौनपुर में पंजीकृत विवेचना प्रचलित थी।


गिरफ्तारी का विवरणः-

थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा मु.अ.सं. 430/2025 धारा 61(2),191(2),115(2),352,351(2),308(5),316(2),318(4) BNS तथा मु.अ.स. 380/25 धारा 318(4),316(2), बीएनएस थाना सरायख्वाजा जनपद जौनुपर से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में थाना सरायख्वाजा की पुलिस टीम आज दिनांक-23.07.2025 को अपराधियों की तलाश में मामूर थे कि मुखबीर खास द्वारा बताया गया कि कुत्त्तूपुर चौराहे मंदिर में मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्तगण बैठे हुए है उक्त सुचना पर विश्वाश कर सरायख्वाजा पुलिस टीम मय मुखबीर खास के सिद्दीकपुर तिराहे पर प्रस्थान किये। सरायाख्वाजा पुलिस टीम वाले छिपते छिपाते मन्दिर के चारो तरफ फैल गये तथा घेराबन्दी कर मौके पर पांच लोगो को पकङ लिया गया। पुलिस टीम द्वारा समय करीब 02.10 बजे गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत मे लिया गया,

करीब 10 मिनट बाद एक सफेद आपाचे जिस पर दो व्यक्ति बैठे थे आकर रुके । सङक से उतर कर मन्दिर मे घुस गए कि हम सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा हिकमत अमली से घेर घार कर पकङ लिए गए । पकङे गये व्यकित से उनका नाम पता पुछने पर अपना नाम पता क्रमशः धनन्जय यादव पुत्र स्व0 संग्राम यादव व राहुलयादव पुत्र रामबली यादव बता गया, जमा तलाशी लेने पर 4200/- रुपये नगद, 01 मोबाइल(REALME नर्जो), 01 अपाचे मोटर साईकिल (UP62BH0152) बरामद की गयी, राहुल यादव की तलाशी से एक मोबइल व 1000 रुपया बरामद हुए । बरामद शुदा मोबाइल का नम्बर पुछने पर बताया कि यह मोबाइल मै व धनन्जय ने दिनांक-30.06.25 को शाम करीब 07.30 बजे राम जानकारी मन्दिर करियाव थाना मीरगंज जौनपुर मे एक व्यक्ति से झपट्टा मार कर ले लिए थे।

JAUNPUR NEWS उजमा खान यूजीसी-नेट परीक्षा में उत्तीर्ण

0

Two PU Applied Psychology students clear UGC-NET exam, JAUNPUR NEWS

JAUNPUR NEWS IN HINDI जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एप्लाइड साइकोलॉजी विभाग के दो विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय एवं विभाग का नाम गौरवान्वित किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित यूजीसी-नेट जून 2025 परीक्षा का परिणाम 21 जुलाई को जारी हुआ, जिसमें विभाग की छात्रा उजमा खान, पुत्री मोहम्मद मारूफ खान, तथा छात्र रजनीश कुमार मौर्य, पुत्र श्री विश्वनाथ मौर्य ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है।


इस उपलब्धि पर विभाग में हर्ष और गर्व का वातावरण है। फैकल्टी ऑफ एप्लाइड सोशल साइंस एंड ह्यूमैनिटीज के डीन प्रो. मनोज मिश्रा, एप्लाइड साइकोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्राध्यापक डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. मनोज कुमार पांडेय एवं डॉ. अन्नू त्यागी ने दोनों विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

JAUNPUR NEWS :बिना मान्यता मान्यता के चल रहे स्कूलों पर कार्यवाही की जाएगी

0
JAUNPUR NEWS बिना मान्यता मान्यता के चल रहे स्कूलों पर कार्यवाही की जाएगी
JAUNPUR NEWS :बिना मान्यता मान्यता के चल रहे स्कूलों पर कार्यवाही की जाएगी

बिना मान्यता मान्यता के चल रहे स्कूलों पर कार्यवाही की जाएगी ,अमरदीप जयसवाल

JAUNPUR NEWS जौनपुर :मछलीशहर। मछलीशहर ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल ने बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों की पहचान करके उन्हें तत्काल प्रभाव से बंद कराया।जांच में खंड शिक्षा अधिकारी मछलीशहर के आर पी पब्लिक स्कूल गंगापुर,सीताराम शिक्षण संस्थान कुंवरपुर, दिव्य स्टार पब्लिक स्कूल कुंवरपुर, एम टी डी पब्लिक स्कूल कुंवरपुर, एस एस शिक्षा समिति खाखोपुर,और एस आर पब्लिक स्कूल की क्रमशः जांच करके अमान्य कक्षाओं को तत्काल प्रभाव से बंद कराया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि भविष्य में विभागीय आदेश की अवहेलना पायी गई तो शक्त कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़े। JAUNPUR NEWS,हाईस्कूल इंटर कॉलेज का संचालन कक्षा 5 की मान्यता पर