शाहगंजl [ जौनपुर ] जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शाहगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 व्यक्तियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में की गई।
थाना शाहगंज पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से शांति भंग की आशंका के आधार पर प्रीतम बिन्द, धीरज बिन्द एवं अंगद बिन्द को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी निवासी सुरिश, थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर हैं। पुलिस ने इनके विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह व वरिष्ठ उपनिरीक्षक चंद्रभान यादव मय पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।
- MOHAMMAD KASIM





