Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरआशु यादव व अभिनव कुमार का स्पोर्ट्स काॅलेज में चयन

आशु यादव व अभिनव कुमार का स्पोर्ट्स काॅलेज में चयन

आल यूपी मे 20 सीटों में बनाई जगह

आशु यादव व अभिनव कुमार का स्पोर्ट्स काॅलेज में चयन

जौनपुर । इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 02 खिलाड़ियों का क्रमशः वाॅलीबाल एवं हैण्डबाल में प्रदेश स्तरीय चयन/प्रतियोगिता उपरान्त चयन हुआ। कु. आशु यादव जो स्टेडियम में दिलीप कुमार, वाॅलीबाल प्रशिक्षक की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं, इनका चयन स्पोर्ट्स काॅलेज गोरखपुर में कक्षा-11 में हुआ है। आशु ग्राम बिथार, पोस्ट चोरसण्ड जौनपुर की रहने वाली है इनके पिता जितेन्द्र यादव व्यवसायी है, आशु की प्रतिभा को बढ़ाने में इनके प्रशिक्षक के साथ ही पिता का भी महत्वपूर्ण योगदान है। आशु यादव कहती हैं कि किसी भी लक्ष्य पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी और हम खेल जगत के अन्य सभी खिलाड़ियों को कहेंगे किसी स्तर पर निराश ना हो सफलता मिलेगी।

 दूसरी तरफ अभिनव कुमार पुत्र  पप्पू ग्राम देवकली पो. सरायख्वाजा का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता उपरान्त स्पोर्ट्स काॅलेज फतेहपुर में कक्षा 9 में हुआ है। अभिनव की प्रतिभा को विकसित करने में इनके प्रशिक्षक निलेश यादव  हैण्डबाल प्रशिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। दोनो खिलाड़ियों की उपलब्धि पर  अशोक सोनकर, क्रीड़ा अधिकारी जौनपुर द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को लक्ष्य को पाने के लिए प्रोत्साहित किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments