Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरहरे पेड़ काटने से मना करने पर चौकीदार का हाथ पैर काटा

हरे पेड़ काटने से मना करने पर चौकीदार का हाथ पैर काटा

सरायख्वाजा के जर्रो गांव में पक्का पोखरा पर हुई घटना

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जर्रो पक्का पोखरा पर कुछ साधु वेषधारी में दबंग लोग आए और वहां भजन कीर्तन करने लगे। इस दौरान वह काफी संख्या में पेड़ काटने लगे। जिसे स्थानीय लोगों ने मना किया। जिसमें चौकीदार का हाथ पैर धार दार आरी से काट दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की ।

बता दें की जर्रो का निवासी महेंद्र प्रताप यादव सरायख्वाजा थाना पर चौकीदार हैं और बताया जाता है कि गुरुवार को लगभग 2 बजे पक्का पोखरा पर स्थित आश्रम के आसपास कुछ साधु वेषधारी यहा आकर रुके हुए थे और गुरुवार को वहां बड़े-बड़े पेड़ काटने लगे जिस पर चौकीदार महेंद्र प्रताप उन्होंने मना किया, इस दौरान वहां दबंग भोलानाथ, राजाराम समेत चार लोग इस पेड़ काटने वाली आरी से उनके दाहिने हाथ की उंगलियां और दाएं पैर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया ,जिससे उंगलियों और पैर कट गए ।घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित को स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गए पीड़ित का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजा कला में कराया गया और पीड़ित ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना से गांव में तनाव बन गया है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments