Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ नाराज ग्रामीणों ने जर्जर खड़ंजा को...

ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ नाराज ग्रामीणों ने जर्जर खड़ंजा को लेकर किया प्रदर्शन।

जौनपुर-जनपद के रामनगर विकास खण्ड के छत्तीसाकला गांव में जर्जर खड़ंजा को लेकर नाराज ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान कलावती देवी व सचिव के खिलाफ हाथ उठाकर प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान उक्त गांव निवासी अमन सिंह व त्रिभुवन सिंह ने ग्राम प्रधान व सचिव पर आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के नहर से लेकर ठाकुर बस्ती तक खड़ंजा पूरी तरह से खराब हो गया है।जिसके कारण हम लोगों को आने-जाने में काफी समस्या व कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।मार्ग खराब होने के कारण इस मार्ग पर चार पहिया वाहन नहीं आ सकता। यहां तक कि इस मार्ग से जो व्यक्ति बाइक लेकर आता-जाता है।वह कब इस मार्ग पर गिरकर घायल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता।खराब मार्ग होने के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना प्रति दिन करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि बराबर इस मार्ग पर आने जाने वाले लोग गिरकर घायल हुआ करते हैं। और जैसे ही बरसात होता है तब इस मार्ग का स्थित और खराब हो जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि इस मार्ग को सही करवाने के लिए कई बार जन सुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत किया गया।लेकिन सिर्फ आश्वासन पर आश्वासन दिया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है की इस मार्ग को ठीक कराने के लिए लगभग दो वर्षों से शिकायत कर रहे हैं।लेकिन आज तक इस खड़ंजे का मरम्मत नहीं कराया गया।ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के ग्राम प्रधान व सचिव सहित जिम्मेदार सभी अधिकारी व कर्मचारी पुरी तरह से कुम्भ कर्णी निद्रा में ली है।सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारियों के बारे में जानकारी होने के बावजूद भी इस मार्ग को ठीक नहीं कराया जा रहा है।इस दौरान अमन सिंह,त्रिभुवन सिंह,अरविंद यादव,चंद्रेश यादव,भरत सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments